वाक्य शुद्धि : PYQs | UP RO/ARO

प्रारंभिक परीक्षा (निरस्त), 2024

  • अशुद्ध : उपरोक्त पंक्ति अच्छी नहीं है।
    • शुद्ध : उपर्युक्त पंक्ति अच्छी नहीं है।
  • अशुद्ध : गीता ने पत्र लिखे।
    • शुद्ध : गीता ने पत्र लिखा।
  • अशुद्ध : मोहन पौधे सीच रहा हैं।
    • शुद्ध : मोहन पौधे सींच रहा है।
  • अशुद्ध : सब्जी महगी है।
    • शुद्ध : सब्जी महँगी है।
  • अशुद्ध : व्यवसाय के लिए मुझे आपकी सहायता उपेक्षित है।
    • शुद्ध : व्यवसाय के लिए मुझे आपकी सहायता अपेक्षित है।
  • अशुद्ध : महारानी लक्ष्मीबाई महाराज गंगाधर राव की महिषी थीं।
    • शुद्ध : महारानी लक्ष्मीबाई महाराज गंगाधर राव की पत्नी थीं। या लक्ष्मीबाई महाराज गंगाधर राव की महिषी थीं।
  • अशुद्ध : वे ग्राम जनता को जगाने के लिए प्रयासरत हैं।
    • शुद्ध : वे ग्रामीण जनता को जगाने के लिए प्रयासरत हैं।
  • अशुद्ध : कुछ लोग मिष्ठान के प्रिय होते हैं।
    • शुद्ध : कुछ लोग मिष्टान्न-प्रिय होते हैं। / कुछ लोगों को मिष्टान्न प्रिय होते हैं।
  • अशुद्ध : आपको चाहिए था कि आप रोगी को देख आएं।
    • शुद्ध : आपको चाहिए था कि आप रोगी को देख आते।
  • अशुद्ध : संजीव ने मिठायी और पापड़ खाओ।
    • शुद्ध : संजीव ने मिठाई और पापड़ खाए।
  • अशुद्ध : सीतांशु ने दुध और रोटी खिलाया।
    • शुद्ध : सीतांशु ने दूध और रोटी खिलाई।
  • अशुद्ध : श्याम बैल और घोड़ा मोल लिया।
    • शुद्ध : श्याम ने बैल और घोड़ा मोल लिए।
  • अशुद्ध : तुमने रूपये दिया।
    • शुद्ध : तुमने रुपये दिये।

2024 से पूर्व RO/ARO परीक्षा में आये अशुद्ध-शुद्ध वाक्यों का संग्रह

  • अशुद्ध : बन्दूक एक बहुत ही उपयोगी शस्त्र है।
    • शुद्ध : बन्दूक एक बहुत ही उपयोगी अस्त्र है।
  • अशुद्ध : श्रीकृष्ण के अनेकों नाम हैं।
    • शुद्ध : श्रीकृष्ण के अनेक नाम है।
  • अशुद्ध : एक गाय, दो घोड़े और एक बकरी मैदान में चर रहे हैं।
    • शुद्ध : एक गाय, दो घोड़े और एक बकरी मैदान में चर रही हैं।
  • अशुद्ध : बाघ और बकरी एक घाट पानी पीती है।
    • शुद्ध : बाघ और बकरी एक घाट पानी पीते हैं।
  • अशुद्ध : कई रेलवे के कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई।
    • शुद्ध : रेलवे के कई कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई।
  • अशुद्ध : मुझे सन्देह है कि युद्ध 1944 ई० के पहले बन्द हो जाएगा।
    • शुद्ध : मैं समझता हूँ कि युद्ध 1944 ई० के पहले बन्द हो जायेगा। / मुझे आशा है कि युद्ध 1944 ई० के पहले बन्द हो जाएगा।
  • अशुद्ध : छात्रों के पण्डित नेहरू को अभिनन्दन-पत्र प्रदान किया।
    • शुद्ध : छात्रों ने पण्डित नेहरू को अभिनन्दन-पत्र अर्पित किया।
  • अशुद्ध : भारत सरकार ने श्रीमती रुक्मिणी अरुण्डेल को ‘भारत-विभूषण’ की पदवी अर्पित की।
    • शुद्ध : भारत सरकार ने श्रीमती रुक्मिणी अरुण्डेल को ‘भारत-विभूषण’ की पदवी प्रदान की।
  • अशुद्ध : शेक्सपियर के नाट्य-दृश्यों का प्रयोग होना चाहिए।
    • शुद्ध : शेक्सपियर के नाटकों का अभिनय होना चाहिए।
  • अशुद्ध : मैं गाने की कसरत कर रहा हूँ।
    • शुद्ध : मैं गाने का अभ्यास कर रहा हूँ। / मैं गाने का रियाज़ कर रहा हूँ।
  • अशुद्ध : वह गीत की दो-चार लड़ियाँ गाती है।
    • शुद्ध : वह गीत की दो-चार कड़ियाँ गाती है।
  • अशुद्ध : हमारी सौभाग्यवती कन्या का विवाह होने जा रहा है।
    • शुद्ध : हमारी आयुष्मती कन्या का विवाह होने जा रहा है।
  • अशुद्ध : वहाँ भारी-भरकम भीड़ जमा थी।
    • शुद्ध : वहाँ भारी भीड़ लगी थी।
  • अशुद्ध : शोक है कि आपने मेरे पत्रों का कोई उत्तर नहीं दिया।
    • शुद्ध : खेद है कि आपने मेरे पत्रों का उत्तर नहीं दिया।
  • अशुद्ध : साहित्य और जीवन का घोर संबंध है।
    • शुद्ध : साहित्य और जीवन का घनिष्ठ संबंध है। / साहित्य और जीवन का अभिन्न संबंध है।
  • अशुद्ध : आपका पत्र सधन्यवाद या धन्यवाद सहित मिला।
    • शुद्ध : आपका पत्र मिला। धन्यवाद।
  • अशुद्ध : पति-पत्नी के झगड़े का हेतु क्या हो सकता है?
    • शुद्ध : पति-पत्नी में झगड़े का कारण क्या हो सकता है?
  • अशुद्ध : लड़का मिठाई लेकर भागता हुआ घर आया।
    • शुद्ध : लड़का मिठाई लेकर दौड़ता हुआ घर आया।
  • अशुद्ध : इस समय आपकी आयु 50 वर्ष की है।
    • शुद्ध : इस समय आपकी अवस्था 50 वर्ष की है।
  • अशुद्ध : मेरा नाम श्री आनंदकुमार जी है।
    • शुद्ध : मेरा नाम आनंद कुमार है।
  • अशुद्ध : दो वर्षों के बीच भारत और चीन के बीच कटुता उत्पन्न हो गयी।
    • शुद्ध : दो वर्षों के बीच भारत और चीन में कटुता उत्पन्न हो गयी।
  • अशुद्ध : आपका भवदीय।
    • शुद्ध : आपका। / भवदीय।
  • अशुद्ध : आजकल वहाँ काफी सरगर्मी दृष्टिगोचर हो रही है।
    • शुद्ध : आजकल वहाँ काफी सरगर्मी दिखायी देती है।
  • अशुद्ध : वकीलों ने कागजात का निरीक्षण किया।
    • शुद्ध : वकीलों ने कागजात की जाँच की।
  • अशुद्ध : वहाँ बहुत पशु और पक्षी उड़ते और चरते हुए दिखायी दिये।
    • शुद्ध : वहाँ बहुत-से पशु और पक्षी चरते और उड़ते दिखायी दिये। / वहाँ बहुत-से पशु चरते और पक्षी उड़ते हुए दिखायी दिये।
  • अशुद्ध : मैं आपकी भक्ति या श्रद्धा करता हूँ।
    • शुद्ध : मैं आप पर श्रद्धा या भक्ति रखता हूँ। / मैं आप पर श्रद्धा रखता हूँ / मैं आपकी भक्ति करता हूँ।
  • अशुद्ध : हमारे शिक्षक प्रश्न पूछतें हैं।
    • शुद्ध : हमारे शिक्षक प्रश्न करते हैं।
  • अशुद्ध : मैंने एक वर्ष तक उनकी प्रतीक्षा देखी।
    • शुद्ध : मैंने एक वर्ष तक उनकी प्रतीक्षा की।
  • अशुद्ध : मैं आपका दर्शन करने आया हूँ।
    • शुद्ध : मैं आपके दर्शन करने आया हूँ।
  • अशुद्ध : यह कविता अनेक भावों को प्रकट करती है।
    • शुद्ध : यह कविता अनेक भाव प्रकट करती है।
  • अशुद्ध : शब्द केवल संकेत मात्र हैं।
    • शुद्ध : शब्द केवल संकेत हैं।
  • अशुद्ध : हम तो अवश्य ही जायेंगे।
    • शुद्ध : हम तो अवश्य जायेंगे।
  • अशुद्ध : थोड़ी देर बाद वे वापस लौट आये।
    • शुद्ध : थोड़ी देर बाद वे लौट आये। / थोड़ी देर बाद वे वापस आये।
  • अशुद्ध : प्रधानाध्यापक लड़के चुनेंगे।
    • शुद्ध : प्रधानाध्यापक लड़कों का चुनाव करेंगे।
  • अशुद्ध : मेरे ठंडी बर्फ और गर्म आग लाओ।
    • शुद्ध : मेरे लिए बर्फ और आग लाओ।
  • अशुद्ध : मुझसे यह काम संभव नहीं हो सकता।
    • शुद्ध : मुझसे यह काम संभव नहीं।
  • अशुद्ध : व्यायाम करना चाहिए, जिससे की स्वस्थ्य रहें।
    • शुद्ध : व्यायाम करना चाहिए, ताकि हम स्वस्थ रहें। / स्वास्थ्य के लिए हमें व्यायाम करना चाहिए।
  • अशुद्ध : वास्तव में वह बड़ा आदमी है।
    • शुद्ध : वस्तुतः वह बड़ा आदमी है।
  • अशुद्ध : चरखा कातना चाहिए।
    • शुद्ध : चरखा चलाना चाहिए।
  • अशुद्ध : उसने मुक्तहस्त से धन लुटाया।
    • शुद्ध : उसने मुक्तहस्त धन लुटाया।
  • अशुद्ध : राम और श्याम संबंधी चर्चा।
    • शुद्ध : राम और श्याम से संबद्ध चर्चा।
  • अशुद्ध : मैं प्रातःकाल के समय आऊँगा।
    • शुद्ध : मैं प्रातःकाल आऊँगा।
  • अशुद्ध : श्रीकृष्ण के अनेकों नाम हैं।
    • शुद्ध : श्रीकृष्ण के अनेक नाम हैं।
  • अशुद्ध : मेरा प्राण सूख गया।
    • शुद्ध : मेरे प्राण सूख गये।
  • अशुद्ध : माली एक फूलों की माला लाया।
    • शुद्ध : माली फूलों की एक माला लाया।
  • अशुद्ध : वह आरोग्य हो गया।
    • शुद्ध : वह स्वस्थ हो गया।
  • अशुद्ध : नेताजी को एक गुलाब की माला पहनायी गयी।
    • शुद्ध : नेताजी को गुलाब की एक माला पहनायी गयी।
  • अशुद्ध : वाक्य के अन्तर्गत प्रयुक्त शब्द सदोष है।
    • शुद्ध : वाक्य के अन्तर्गत प्रयुक्त शब्द त्रुटिपूर्ण है।
  • अशुद्ध : कोयल का कंठ सबसे मधुर है।
    • शुद्ध : कोयल का कंठ मधुरतम है।
  • अशुद्ध : उसे मरणोपरान्त के बाद राष्ट्रीय सम्मान मिला।
    • शुद्ध : उसे मरणोपरान्त राष्ट्रीय सम्मान मिला।
  • अशुद्ध : यह घी की शुद्ध दुकान है।
    • शुद्ध : यह शुद्ध घी की दुकान है।

सम्बंधित लेख—

Scroll to Top