पर्यायवाची शब्द ‘अन्तःस्थ-वर्ग’

‘अन्तःस्थ’ वर्ग

‘य’

  • यंत्र :- औज़ार, उपकरण, मशीन
  • यंत्रणा :- यातना, वेदना, पीड़ा, दुःख, दर्द
  • यत्न :- प्रयास, चेष्टा, कोशिश, प्रयत्न, उद्यम, तदबीर
  • यथेष्ट :- यथेप्सित, इच्छित, यथेच्छ, प्रकाम
  • यम :- काल, धर्मराज, मृत्युपति, यमराज, नरदंडधर, जगदंतक, तरणिसुत
  • यमुना :- सूर्यसुता, कालिंदी, कालगंगा, कृष्णा, रवितनया, तरणि-तनूजा, तरणि-सुता, भानुजा, अंशुमती, यमी
  • यश :- ख्याति, कीर्ति, नाम, प्रसिद्धि, नेकनामी, शोहरत, धाक, फ़ैज़
  • यष्टि :- छड़ी, लकुट, लाठी
  • याचना :- विनती, निवेदन, प्रार्थना, विनय, अर्ज़, अभ्यर्थना, अर्थना
  • याचिका :- प्रार्थना-पत्र, आवेदनपत्र, अभ्यर्थना
  • यान :- वाहन, गाड़ी, सवारी
  • याम :- दिनांश, प्रहर, पहर
  • यामिनी :- निशा, रजनी, राका, रात, रात्रि, विभावरी, रैन, निशीथ, याम, यामा, यामि, यामिका
  • युक्त :- संयुक्त, संलग्न, जुड़ा हुआ, मिला हुआ, लगा हुआ
  • युक्ति :- उपाय, जुगुत, ढंग, तदबीर, तरकीब, तरीका
  • युग्म :- युगल, मिथुन, जोड़ा
  • युद्ध :- रण, रणांगण, जंग, समर, संग्राम, लड़ाई, अभ्यागम
  • युद्धभूमि :- रणक्षेत्र, समरभूमि, युद्धक्षेत्र, रणस्थल, रण का मैदान
  • युवक :- युवा, तरुण, जवान
  • युवती :- तरुणी, यौवनवती, प्रमदा, तरुणी, रमणी, पीवरी
  • युवावस्था :- यौवन, तारुण्य, जवानी
  • यूथ :- जत्था, झुंड, समुदाय, समूह
  • योग्य :- सक्षम, कुशल, उपयुक्त, कार्यक्षम, काबिल, लायक़
  • योजना :- परिकल्पना, प्लान, स्कीम
  • यौगिक :- संयुक्त, मिश्र, जुड़ा हुआ, मिला हुआ, संश्लिष्ट
  • यौवन :- युवावस्था, तारुण्य, जवानी

‘र’

  • रंक :- दरिद्र, कंगाल, निर्धन, अकिंचन, धनहीन, तंगदस्त
  • रंक :- कंजूस, कृपण
  • रंक :- आलसी, मंद, सुस्त
  • रंगरूप :- डीलडौल, शक्ल-सूरत, चेहरा-मोहरा
  • रंडी :- वारांगना, वेश्या, गणिका, पतुरिया, पण्यस्त्री, रामजनी, क़सबी, तवायफ, तायफा, नष्टा
  • रंध्र :- छिद्र, छेद, सूराख
  • रक्त :- रुधिर, लोहू, खून, शोणित
  • रक्तपात :- खूनखराबा, लड़ाई-झगड़ा मारकाट,
  • रक्षक :- धरहर, धरहरिया, पहरेदार, प्रहरी, रक्षी
  • रक्षा :- त्राण, बचाव, हिफाजत, सुरक्षा, रखवाली, अभ्युपपत्ति, धरहर
  • रखवाली :- रक्षा, देखभाल, निगरानी
  • रचना :- कृति, कृतित्व, निर्माण, बनावट
  • रजनी :- रात, रात्रि, निश, निशा, विभावरी, रैन, यामिनी
  • रण :- युद्ध, रण, रणांगण, जंग, समर, संग्राम, लड़ाई, अभ्यागम
  • रणभूमि :- युद्धभूमि, रणक्षेत्र, समरभूमि, युद्धक्षेत्र, रणस्थल, रण का मैदान
  • रत :- लिप्त, निमग्न, अनुरक्त, लीन, तल्लीन
  • रत्नाकर :- समुद्र, सिंधु, जलधि, उदधि, अर्णव, रत्नाकर, पयोधि, नदीश, सागर, प्रयोनिराध, अपार, अब्धि, सारंग
  • रमणी :- स्त्री, नारी, वनिता, वामा, भामा, औरत, रमण्या
  • रम्य :- मनोरम, रमणीय, मनोहर, सुंदर, दिलकश
  • रविवार :- रविवासर, इतवार, आदित्यवार
  • रस :- सार, तत्त्व, सत्त
  • रसना :- जिह्ना, जीभ, ज़बान, रसेन्द्रिय, रसीका
  • राका :- अंशुमती, पूर्णिमा, पूनो, पूर्णमासी, पूनरे, पौर्णमी, पूनम
  • राक्षस :- निशाचर, असुर, दैत्य, दानव, सुरारि, रात्रिचर
  • राग :- अनुराग, लगाव, आसक्ति, प्रेम, मोह
  • राघव :- राम, रामचंद्र, रघुवर, रघुपति, राघव, रघुनंदन, सीतापति, अवधेश, पुरुषोत्तम, रघुवीर
  • राजा :- नरपति, धरणीश्वर, धराधिपति, धरापति, भूपाल, नरेश, नृप, भूप, नरेन्द्र, भूपति
  • राज्यपाल :- प्रांतपति, सूबेदार, गवर्नर
  • रात्रि :- निशा, निशीथ, शर्बरी, रजनी, रात, रैन, विभावरी, त्रियामा, तमिस्र, त्रिवामा, तमस्रा, विभावरी, तमी, क्षपा, रम्या
  • राधा :- राधिका, वृषभानुजा, ब्रजरानी, हरिप्रिया
  • रानी :- राज्ञी, राजपत्नी, महिषी
  • रामचंद्र :- रघुवर, रघुपति, राघव, रघुनंदन, सीतापति, अवधेश, पुरुषोत्तम, रघुवीर, दशरथनंदन, दशरथसुत
  • रामराम :- नमस्ते, नमस्कार, अभिवादन, जय राम जी
  • राय :- मत, सम्मति, सलाह, मंत्रणा, परामर्श, अभिमति
  • रावण :- दशानन, लंकाधिपति, लंकानाथ, लंकापति, लंकेश, दशकंठ, दशवदन, दशकंधर
  • राशि :- पुंज, ढेर, समूह, अटंबर, षंड
  • रासभ :- गर्दभ, गधा, खर
  • राहगीर :- मुसाफ़िर, बटोही, पथिक, राही, यात्री
  • रिक्त :- खाली, रीता, छूछा, शून्य, खक्खा
  • रिपु :- शत्रु, वैरी, दुश्मन, रिपु, अरि, अमित्र, अप्रिय, अराति, अरुंतुद, द्वेषी
  • रिश्ता :- नाता, संबंध, नातेदारी
  • रिहाई :- मुक्ति, छुटकारा, मोक्ष, छुट्टी, उन्मोचन
  • रीति :- विधि, तरीका, ढंग
  • रीति :- कायदा, नियम, कानून, विधान, विधि
  • रुकावट :- बाधा, अड़चन, रोक, प्रतिरोध, अवरोध
  • रुग्ण :- अस्वस्थ, रोगी, बीमार, रोगग्रस्त, व्याधिग्रस्त
  • रुचि :- चाह, पंसद, दिलचस्पी
  • रूखा-रूखा :- खुरखुरा, रूक्ष, नीरस, शुष्क
  • रूढ़ि :- परंपरा, प्रथा, दस्तूर, रस्म, रीति
  • रूप :- आकार, शक्ल, सूरत, आकृति, बनावट
  • रेट :- भाव, निर्ख, दर
  • रोक :- अवरोध, अटकाव, रुकावट, बाधा, अड़चन
  • रोकथाम :- नियंत्रण, निरोध, निग्रह
  • रोग :- व्याधि, बीमारी, मर्ज़, रोगग्रस्त, व्याधिग्रस्त, अपटाव, अमत
  • रोगी :- बीमार, अस्वस्थ, मरीज़, अपटाव, अप्रकृतिस्थ
  • रोचक :- दिलचस्प, मनोहर, लुभावना
  • रोज़गार :- कारबार, व्यवसाय, धंधा
  • रोशनी :- उजाला, प्रकाश, जगमगाहट, पेशा, जीविका
  • रोष :- क्रोध, कोप, गुस्सा, अमर्ष, रिस

‘ल’

  • लंक :- कमर, कटि
  • लँगोटियायार :-  बालसखा, बालमित्र
  • लंघन :- उपवास, अनशन, फाका, व्रत, निराहार, रोज़ा
  • लक्षण :- चिह्न, निशान, पहचान
  • लक्ष्मण :- सौमित्र, रामानुज, अनंत, लखन, शेष
  • लक्ष्मी :- रमा, पद्मा, श्री, इंदिरा, हरिप्रिया, कमला, सिंधुसुता, सिंधुजा, अब्जा, अमला, ऋद्धि
  • लक्ष्य :- ध्येय, उद्देश्य, ठिकाना, मंजिल, निशाना
  • लगातार :- निरंतर, सतत, अनवरत, अजस्त्र, अविराम, बराबर, अहरह, तड़ाक, ताबड़तोड़-तोड़, सिलसिलेवार
  • लगाव :- आसक्ति, वास्ता, संबंध, आसंग, लगावट
  • लग्न :- संयुक्त, संग्लन, संबद्ध, संयुक्त, नत्थी
  • लघु :- छोटा, हलका, थोड़ा, न्यून, सम, क़लील
  • लज्जा :- लाज, शर्म, हया, व्रीड़ा, संकोच, अपत्रण, अपत्रपा
  • लड़का :- आत्मज, सुत, तनय, पूत, लड़का, लला, नंदन, तनुज, तनूरूह, पुत्र, पुत्रक
  • लड़की :- बालिका, किशोरी (देखें पुत्री)
  • लड़ाई :- भिड़ंत, मुठभेड़, टकराव (देखें युद्ध भी), टक्कर, हाथापाई
  • लता :- बेल, बल्ली, वल्लरी, लतिका, प्रतान
  • ललाट :- भाल, माथा, मस्तक, शीर्ष
  • ललित :- मनोहर, रमणीय, मनभावन, मनोज्ञ, दिलकश, सुंदर
  • लहर :- हिलोर, उर्मि, तरंग, वीचि, लहरी, कलोल, कल्लोल
  • लाचार :- विवश, मजबूर, बाध्य, निरुपाय, बेबस, अवश, अप्रतिकार
  • लाज :- लज्जा, शर्म, संकोच, हया, व्रीड़ा
  • लापरवाह :- असावधान, बेफ़िक्र, बेपरवाह, विमुख
  • लापरवाही :- बेसुधी, बेफिक्री, बेखबरी
  • लाभ :- प्राप्ति, फायदा, नफा, मुनाफा
  • लाल :- अरुण, रक्तिम, सूर्य, सुर्ख, लोहित, रक्ताभ
  • लालच :- लोभ, लिप्सा, लोलुपता
  • लालसा :- अभिलाषा, तृष्णा, लिप्सा, लालच, लोभ
  • लिप्सा :- अभिलाषा, लोभ, वासना
  • लीन :- लिप्त, आसक्त, तल्लीन, तन्मय, मग्न
  • लुच्चा :- दुराचारी, बदमाश, दुष्ट, गुंडा, शठ
  • लुटेरा :- डाकू, डकैत, लुंठक, अपहर्ता, बटमार
  • लुप्त :- अप्रकट, अंतर्धान, ग़ायब, अदृश्य, गुम
  • लुब्धक :- आखेटक, अहेरी, शिकारी, व्याध 1606. लोक, विश्व, संसार, जगत, दुनिया, भव, जगती
  • लोकतंत्र :- जनतंत्र, गणतंत्र, प्रजातंत्र
  • लोचन :- आँख, नयन, नेत्र, चक्षु, दीदा, चश्म
  • लोभ :- लालच, लिप्सा, तृष्णा, लालसा, लोलुपता
  • लोभी :- लालची, लिप्सु, लोलुप
  • लोल :- कंपायमान, चंचल, अस्थिर
  • लोलुप :- लोभी, लालची, तृष्णालु, अनुक
  • लोहा :- लौह, सार, अयस
  • लोहू :- रक्त, रुधिर, खून, शोणित, लौहित

‘व’

  • वंचक :- प्रतारक, ठग, धोखेबाज़, दगाबाज़, फ़रेबी
  • वंचना :- प्रतारणा, ठगी, फ़रेब, धोखा, दग़ा
  • वंचित :- रहित, हीन, महरूम
  • वंदना :- स्तुति, अभिवादन, पूजा, आराधना, अर्चना
  • वंश :- कुल, घराना, खानदान
  • वंशी :- बाँसुरी, मुरली, फ़्लूट, वेणु
  • वक्ता :- वाचक, व्याख्याता, भाषणकर्ता
  • वक्र :- टेढ़ा, तिरछा, तिर्यक्, कुटिल, बाँका
  • वक्ष :- छाती, उर, सीना, वक्षस्थल, उदस्थल
  • वचन :- उक्ति, कथन, वादा, प्रण, बात, अहद, पक्का निश्चय, दृढ़ संकल्प
  • वणिक् :- व्यापारी, व्यवसायी, बनिया
  • वध :- हनन, हत्या, कत्ल, अर्दन
  • वन :- अरण्य, कानन, जंगल, विपिन, कांतार, अटवी
  • वनिता :- स्त्री, औरत, नारी, महिला, वामा, भामा
  • वन्य :- बनैला, जंगली, आरण्यक
  • वपु :- शरीर, देह, काया, तन, तनु, तनू, बदन, जिस्म, घट
  • वमन :- उलटी, छर्दि, ओकी
  • वय :- उम्र, अवस्था, आयु
  • वयस्क :- अपोगंड, बालिग़, सयाना, युवान, प्राप्तवय
  • वर :- श्रेष्ठ, मुख्य, उत्तम, प्रधान, सर्वोपरि, उत्कृष्ट
  • वरण :- चुनाव, चयन, छँटाई
  • वरदान :- आशीष, वर, प्रसाद
  • वर्ग :- श्रेणी, समुदाय, जमात, कोटि, संप्रदाय, समूह
  • वर्जित :- निषिद्ध, बाधित, प्रतिषेधित, निषेधित, मना, अविहित, अप्रशस्त, अग्राह्य
  • वर्णन :- बयान, वृत्तांत, चित्रण, विवेचन, निरूपण
  • वर्तमान :- उपस्थित, विद्यमान, मौजूद, प्रस्तुत, हाज़िर
  • वर्ष :- बरस, साल, अब्द, वत्सर
  • वर्षा :- बरसात, वृष्टि, बारिश, बरखा, मे
  • वलय :- घेरा, मंडल, परिधि
  • वल्लभ :- प्रियतम, पति, प्राणेश्वर, प्रिय, प्राणनाथ, पी
  • वसंत :- ऋतुराज, बहार, मधुमास, ऋतुपति, कुसुमाकार
  • वस्तु :- चीज़, पदार्थ, द्रव्य
  • वस्तुतः :- सचमुच, दरअसल, वास्तव में, यथार्थतः
  • वस्त्र :- अंशुक, अम्बर, आच्छाद, कपड़ा, कर्पट, गणवेश, चीर, चैल, दुकूल, पट, परिधान, परीरणा, पहरावा, पोशाक, लिबास, लैकुची, वसन, सिचय
  • वांछा :- अभिलाषा, आकांक्षा, कामना, ईप्सा, इच्छा, चाह
  • वांक्षित :- अभिलषित, अभीष्ट, अभीप्सित, वांछित, अभिप्रेत, चाहा हुआ
  • वाचाल :- बहुभाषी, बातूनी, बड़बोला
  • वाण :- शर, सायक, तीर, शिलीमुख
  • वाणी :- वचन, बोली, भाषा, बात, बोल
  • वातावरण :- वायुमंडल, पर्यावरण, परिवेश
  • वादविवाद :- तर्क-वितर्क, बहस, शास्त्रार्थ, वादानुवाद, मुबाहिसा
  • वापी :- बावली, बावड़ी, जलाशय
  • वार्ता :- बातचीत, संवाद, संभाषण, वार्तालाप, आलाप-प्रलाप
  • वाष्प :- भाप, अबखरा
  • वास :- निवास, घर, आवास, मकान, गृह
  • वास्तविकता :- असलियत सत्यता, यथार्थता,
  • विकट :- भीषण, भयावह, घोर, खौफ़नाक, भयानक
  • विकराल :- विकट, खौफ़नाक, भीषण, ताम
  • विकार :- दोष, बुराई, बिगाड़, विकृति, खराबी, ताम
  • विकास :- प्रगति, बढ़ाव, प्रसार, फैलाव
  • विक्रम :- वीरता, बहादुरी, शौर्य, पौरुष, मर्दानगी, रजपूती
  • विक्रांत :- वीर, शूर, बहादुर
  • विख्यात :- विश्रुत, प्रसिद्ध, नामवर, प्रख्यात, मशहूर
  • विगत :- व्यतीत, गया हुआ, बीता
  • विघ्न :- रोड़ा, अड़चन, अड़ंगा, बाधा, रुकावट, व्याघात
  • विचार :- सोच, ख्याल, चिंतन, अभिमति
  • विचित्र :- अद्भुत, अजीब, अनूठा, विलक्षण, अनोखा
  • विच्छिन्न :- खंडित, विभक्त, कटा, अलग-थलग, जुदा, अपनीत
  • विज्ञ :- जानकार, ज्ञानी, बुद्धिमान, जानकार, समझदार, पंडित
  • वितान :- तंबू, खेमा, छोलदारी
  • विदग्ध :- चतुर, होशियार, निपुण, पटु
  • विदित :- अवगत, ज्ञात, मालूम
  • विद्यालय :- पाठशाला, मदरसा, स्कूल
  • विद्युत :- बिजली, चपला, तड़ित, चंचला, दामिनी सादामिनी क्षणप्रभा, शंपा, सारंग
  • विद्रोह :- उपद्रव, विप्लव, बग़ावत
  • विद्वान् :- विद्यावान, पंडित, ज्ञानवान, विज्ञ, सुधी, ज्ञानी
  • विद्वेष :- वैर, वैमनस्य, विरोध
  • विधवा :- पतिहीन, अभर्तृका, मृतभर्तिका, बेवा, राँड, अवीरा
  • विधाता :- ब्रह्मा, विधि, स्रष्टा, विरंची, अब्जयोनि, अम्भोजयोनि
  • विधान :- कायदा, नियम, कानून, विधि
  • विधि :- ढंग, रीति, तरीका
  • विनम्र :- विनीत, सुशील, विनयशील
  • विनती :- विनय, निवेदन, प्रार्थना, अनुनय, गुज़ारिश
  • विनय :- नम्रता, शालीनता, शिष्टता
  • विनाशी :- नश्वर, मरणशील, विनाशशील, अनित्य, मरणधर्मी
  • विनिमय :- आदान-प्रदान, अदला-बदली, उलटा-पलटा, लेनदेन, व्यतिहार
  • विनोद :- मनोरंजन, आमोद-प्रमोद, खेलकूद, चुहल, तमाशा, अभिहास
  • विपत्ति :- आपदा, मुसीबत, संकट, विपदा, आफ़त, कष्ट
  • विपन्न :- आर्त, दुःखी, व्यथित, पीड़ित, विपत्तिग्रस्त
  • विपरीत :- प्रतिकूल, उलटा, खिलाफ़, निरुद्ध
  • विपिन :- वन, जंगल, अरण्य, कानन, कांतार
  • विपुल :- प्रचुर, बहुत, ढेर, अधिक, बहुत काफ़ी
  • विप्र :- ब्राह्मण, भूदेव, पुरोहित, महीसुर, द्विज
  • विप्लव :- विद्रोह, उपद्रव, हलचल, खलबली, अशांति
  • विफल :- निष्फल, व्यर्थ, बेकार, निरर्थक, फलरहित
  • विभव :- ऐश्वर्य, संपत्ति, धन, वित्त, अर्थ, दौलत
  • विभा :- शोभा, प्रभा, आभा, कांति, चमक
  • विभिन्न :- विविध, तरह-तरह का, भिन्न-भिन्न
  • विभूति :- ऐश्वर्य, संपत्ति, धन, विभव, वित्त
  • विभोर :- मग्न, मुग्ध, मस्त, लीन, तल्लीन
  • विमर्श :- परामर्श, सलाह, राय
  • विमल :- स्वच्छ, निर्मल, साफ, मलरहित, शुद्ध, अमलिन
  • विमान :- वायुयान, नभयान, हवाई जहाज
  • विमुक्त :- बरी, स्वतंत्र, आज़ाद, रिहा, स्वच्छंद
  • विमुख :- उदासीन, विरक्त, अनासक्त, बेलाग, तटस्थ
  • निमुग्ध :- विमोहित, आसक्त, आकृष्ट, लीन, लिप्त
  • वियोग :- विरह, विछोह, जुदाई, विप्रलंभ, फिराक
  • विरक्त :- विरागी, बीतराग, अनासक्त, बेलाग, उदासीन, अभोगी
  • विरक्ति :- विराग, अनासक्ति, निर्लिप्तता, उदासीनता, विमुखता
  • विरल :- छिटपुट, विकीर्ण, कहीं-कहीं
  • विरह :- विछोह, जुदाई, विप्रलंभ, फिराक, वियोग
  • विराग :- विमोह, उदासीनता, विरक्ति, निर्लिप्तता, अनासक्ति
  • विराट :- विशाल, विस्तृत, बड़ा
  • विराम :- अटकाव, ठहराव, आराम, विश्राम
  • विरुद :- गुणवर्णन, प्रशस्ति, कीर्ति, गाथा, गुणगान, यशोगान
  • विरुद्ध :- प्रतिकूल, विपरीत, उलटा
  • विरोधी :- विपक्षी, प्रतिद्वंद्वी, बैरी, प्रतिपक्षी, अपनीत
  • विलंब :- अतिकाल, अबेर, देर
  • विलक्षण :- अनूठा, विचित्र, निराला, अद्भुत, अनोखा, अजीब
  • विलास :- सुखभोग, सुखोपभोग, आनंद, भोग, वासना, संतुष्टि
  • विलासी :- भोगी, विषयी, कामी, लंपट, कामुक
  • विलीन :- लीन, ओझल, गायब, लुप्त, गुम, अदृश्य
  • विलोम :- उलटा, विपरीत, प्रतीप, विरुद्ध, खिलाफ
  • विवरण :- ब्यौरा, वर्णन, तफ़सील, खुलासा
  • विवश :- मजबूर, लाचार, बेबस, लाचार, असहाय
  • विवाद :- कहासुनी, तकरार, मतभेद
  • विवाह :- ब्याह, शादी, परिणय, पाणिग्रहण, गठजोड़
  • विविध :- नाना, विभिन्न, प्रकीर्ण, नानाविधि
  • विवेचन :- निरूपण, समीक्षण, जाँच, मीमांसा
  • विशद :- स्पष्ट, प्रकट, साफ़, व्यक्त
  • विशारद :- ज्ञानी, पंडित, विद्वान्, सुधी, विशेषज्ञ
  • विशाल :- विस्तृत, लंबा-चौड़ा, बड़ा, विस्तीर्ण, खुला
  • विशिष्ट :- मुख्य, प्रधान, श्रेष्ठ
  • विशुद्ध :- शुद्ध, खरा, निर्मल, साफ़, निर्दोष, ठीक-ठाक
  • विशेष :- असामान्य, असाधारण, ख़ास, गैरमामूली
  • विश्राम :- आराम, चैन, सुख
  • विश्रुति :- विख्याति, प्रसिद्धि, मशहूरी, ख्याति, नाम
  • विश्व :- संसार, जगत्, दुनिया, लोक, जगती
  • विश्वतः :- चारो ओर, सभी ओर, सर्वत्र
  • विश्वास :- प्रतीति, भरोसा, एतबार, यक़ीन
  • विष :- ज़हर, गरल, माहुर, कालकूट, हलाहल
  • विषम :- असमान, बेमेल, बेजोड़, असंगत, अनमेल, अमेल
  • विषम :- उग्र, भीषण, प्रचंड, विकट, भयंकर, भयावह, ख़ौफ़नाक
  • विषयी :- विलासी, कामी, लंपट, कामुक, भोगी, अनुक
  • विषाद :- दुःख, ग़म, अवसाद, उदासी, नैराश्य, उदासीनता
  • विष्कंभ :- अड़चन, बाधा
  • विष्ठा :- मल, पुरीष, गू
  • विष्णु :- अनंत, नारायण, हरि, मुकुंद, चतुर्भुज, गोविंद, जनार्दन, श्रीपति, चक्रपाणि, कमलापति, लक्ष्मीपति, अपराजित, कमलनाभ, गरुड़गामी, धरणिधर, धरणीश्वर, धराधर, यमारि, रमाकांत, रमेश, विश्वंभर, विश्वात्मा
  • विसंगत :- असंगत, बेमेल
  • विस्तार :- प्रसार, फैलाव, विशालता, प्रतान
  • विस्तृत :- विस्तीर्ण, विशाल, लंबा-चौड़ा, विस्तीर्ण, फेला हुआ
  • विस्मय :- आश्चर्य, अचंभा, अचरज, हैरानी
  • विहंग :- पक्षी, पखेरू, चिड़िया, खग, पंछी, द्विज
  • विह्वल :- व्याकुल, आकुल, बेचैन, बेक़रार, व्यग्र, विक्षुब्ध
  • वीर :- विक्रांत, शूर, बहादुर
  • वीर्य :- शुक्र, रेता, धातु, पुरुषत्व, पुंसत्व, पुंस्त्व, बूँद
  • वीर्य :- बल, पराक्रम, शक्ति, वीरता, शूरता
  • वृंद :- झुंड, ढेर, राशि, समूह
  • वृक्ष :- पेड़, द्रुम, पादप, तरु, रूख, विटप, गाछ, अगम
  • वृत्त :- गोला (गोल), घेरा, मंडल
  • वृत्तांत :- वृत्त, हाल, समाचार
  • वृत्ति :- जीविका, रोज़ी, धंधा, रोज़गार, पेशा
  • वृथा :- व्यर्थ, फ़जूल (फ़िज़ूल), निरर्थक, बेकार, बेफ़ायदा, निष्प्रयोजन
  • वृद्ध :- जरठ, बूढ़ा, बुड्डा, पीर, बुजुर्ग
  • वृद्धि :- वर्धन, बढ़ती, बढ़ोत्तरी, विकास, उन्नति
  • वृष्टि :- बारिश, वर्षा, बरसात, मेह, पानी
  • वेतन :- तनख्वाह (तनखा/तनखाह), तलब, पगार
  • वेदना :- व्यथा, पीड़ा, दर्द, पीर
  • वेशभूषा :- पहनावा, लिबास, पोशाक, परिधान, पहरावा
  • वेश्या :- रंडी, गणिका, वारांगना, पतुरिया, रामजनी, मंगलमुखी, सदासुतगिन
  • वैचित्र्य :- अजूबा, निरालापन, अनूठापन, अनोखापन, विलक्षणता
  • वैभव :- ऐश्वर्य, संपदा, धन-दौलत, संपत्ति, संपन्नता, समद्धि
  • वैर :- शत्रुता, दुश्मनी, अदावत, शत्रुभाव, अमैत्री, अपराग
  • वैराग्य :- विरक्ति, विराग, विमोह, उदासीनता, विरक्ति, निर्लिप्तता, अनासक्ति
  • वैश्य :- व्यापारी, बनिया, वणिक, आपणिक, लाला, द्विज
  • व्यंग्य :- ताना, बोली, फबती
  • व्यक्त :- स्पष्ट, सुग्राह्य, साफ़
  • व्यय :- व्याकुल, उद्विग्न, बेचैन, विक्षुब्ध, परेशान
  • व्यतिरेक :- भेद, अंतर, फर्क
  • व्यतीत :- विगत, बीता, समाप्त
  • व्यथित :- दुखी, पीड़ित, कष्टापन्न, क्लेशित, वेदनाग्रस्त
  • व्यभिचार :- निकृष्ट आचरण, कुमार्ग गमन, छिनाला, एडल्टरी, दुराचार, दुष्कर्म, पाप
  • व्यभिचारिणी :- कुलटा, पुंश्चली, छिनाल, स्वैरिणी
  • व्यभिचारी :- विषयी, लंपट, भोगी
  • व्यर्थ :- वृथा, अकारथ, बेकार, निरर्थक, बेफायदा, अपार्थ
  • व्यवधान :- विघ्न, अड़चन, बाधा, रोड़ा, अड़ंगा
  • व्यवस्था :- प्रबंध, आयोजन, बंदोबस्त, इंतजाम
  • व्यसन :- लत, बान, आसक्ति, आदत, बुरी आदत
  • व्याकुल :- विकल, व्यग्र, बेचैन, बेकरार, परेशान, उ‌द्विग्न, अप्रकृतिस्थ, अप्रगुण, अभिभूत, कातर, ताम
  • व्याख्या :- अनुवचन, अर्थयन, विवेचन, विवरण, वर्णन, टीका, तशरीह
  • व्याख्यान :- भाषण, वक्तृता
  • व्याघात :- विघ्न, बाधा, अड़चन, व्यवधान, रोड़ा
  • व्याज :- कपट, फ़रेब, धोखा
  • व्याध :- बहेलिया, शिकारी, अहेरी, आखेटक, लुब्धक
  • व्याधि :- रोग, बीमारी, मर्ज़
  • व्यापार :- काम-धंधा, पेशा, रोज़गार
  • व्यापारी :- व्यवसायी, सौदागर, आपणिक, ताजिर
  • व्यायाम :- कसरत, अभ्यास, श्रम
  • व्रत :- उपवास, अनशन, लंघन, अनाहार, रोज़ा
  • व्रत :- संकल्प, प्रतिज्ञा, दृढ़निश्चय
  • व्रीड़ा :- लाज, शर्म, हया, लज्जा, संकोच

पर्यायवाची शब्द संग्रह

पर्यायवाची शब्द

पर्यायवाची शब्द — ‘स्वर’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘क-वर्ग’

पर्यायवाची शब्द — ‘च’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘ट’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘त’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘प’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘ऊष्म’ वर्ग

विशेष्य और विशेषण

विलोम या विपरीतार्थक शब्द

अनेक शब्दों के एक शब्द

तत्सम एवं तद्भव शब्द

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top