पर्यायवाची शब्द ‘ऊष्म-वर्ग’

‘ऊष्म’ वर्ग

‘श’

  • शंकर :- अनंत, उमापति, शिव, चंद्रशेखर, उमापति, शंभु, भोलेनाथ, त्रिलोचन, त्रिपुरारि, महादेव, महेश, महेश्वर, कैलाशपति, चंद्रमौलि, मदनारि, त्रिचक्षु, त्रिनेत्र, त्रिलोचन, अमदन, अर्द्धनारीश्वर, अर्द्धांग, अर्द्धांगी, कालकंठ, गंगधर, गंगाधर, गंगेश, गणपति, गणनाथ, गणाधिप, स्मरारि, धरणीश्वर, पिनाकी, विश्वात्मा, हर
  • शंकर :- कल्याणकारी, शुभंकर
  • शंका :- संशय, संदेह, शक, आशंका, शुवहा
  • शंकित :- शंकाशील, संशययुक्त, शकी
  • शंख :- अम्भोज, सारंग
  • शक्ति :- बल, सामर्थ्य, ज़ोर, क्षमता, ताकत
  • शक्तिशाली :- बलवान, ताकतवर, समर्थ, ज़ोरावर, बली, ताकतवर
  • शत्रु :- वैरी, दुश्मन, रिपु, अरि, अमित्र, अप्रिय, अराति, अरुंतुद, द्वेषी
  • शनैः :- धीरे, आहिस्ता, हौले
  • शपथ :- सौगंध, सौंह, कसम, हलफ़
  • शब्दकोश :- शब्द-संग्रह, शब्द-सागर, कोश, अभिधान, निघंटु
  • शरण :- आश्रय, त्राण, पनाह, संश्रय, रक्षा, अमान
  • शराब :- मदिरा, सुरा, दारू, मद्य, हाला, कल्य, कादंबरी
  • शरारत :- दुष्टता, धाँधली, पाजीपन, बदमाशी
  • शरीफ़ :- भला, सज्जन, शिष्ट
  • शरीर :- देह, तन, बदन, वपु, काया, अजिर, कलेवर, इंद्रियातन, घट
  • शर्म :- लाज, लज्जा, व्रीड़ा, हया, संकोच
  • शर्मीला :- लज्जालु, संकोची, झेंपू, लज्जाशील
  • शव :- मुरदा, लाश, लोथ, मिट्टी, बॉडी
  • शस्त्र :- आयुध, हथियार, अस्त्र
  • शस्य :- फसल, उपज, पैदावार
  • शहद :- मधु, मकरंद, पुष्परस, माक्षिक
  • शांत :- स्थिर, अचंचल, मौन, चुप, अवाक्
  • शादी :- विवाह, ब्याह, परिणय, पाणिग्रहण, गठजोड़
  • शानदार :- भव्य, दिव्य, आलीशान
  • शाप :- दुर्वचन, अवग्रह, बद्दुआ, अभिशाप
  • शालीन :- सौम्य, शिष्ट, भद्र, सलज्ज, नम्र
  • शाश्वत :- नित्य, सनातन, सर्वकालिक, अक्षय
  • शासन :- प्रशासन, राज्य, सरकार, हुकूमत, राज
  • शिकार :- आखेट, अहेर, मृगया
  • शिकारी :- आखेटक, लुब्धक, अहेरी, व्याध, बहेलिया
  • शिक्षक :- अध्यापक, आचार्य, टीचर
  • शिक्षा :- तरबियत, तलकीन, तालीम
  • शिक्षु :- प्रशिक्षु, शागिर्द
  • शिखर :- सिरा, चोटी, शृंग
  • शिखा :- जूड़ा, चोटी, चुंडी
  • शिथिल :- ढीला, मंद, सुस्त, आलसी, अशक्त
  • शिरा :- नाड़ी, नस, धमनी
  • शिल्पी :- शिल्पकार, दस्तकार, कारीगर
  • शिविर :- डेरा, खेमा, कैंप
  • शिष्ट :- शालीन, भद्र, सौम्य, संभ्रांत, सभ्य, सुसंस्कृत, विनीत
  • शीघ्र :- अविलंब, तुरंत, जल्दी
  • शीत :- ठंड, सरदी, जाड़ा
  • शीर्ष :- सिर, मूँड़, कपाल
  • शुक्ल :- श्वेत, धवल, सफेद, उजला, धौला
  • शुद्ध :- खरा, स्वच्छ, निर्मल, साफ़, विमल, अमलिन
  • शुद्धि :- स्वच्छता, सफाई, निर्मलता, अपामार्जन
  • शुभ :- मंगल, कल्याणकारी, शुभकर, मंगलकारी, मंगलप्रद, मांगलिक, शिव
  • शून्य :- खाली, रिक्त, रहित, विहीन
  • शून्य :- आकाश, आसमान, अंतरिक्ष
  • शूर :- वीर, पराक्रमी, बहादुर, सूरमा, योद्धा
  • शृंगार :- भूषा, सजावट, रूपसज्जा, सिंगार, साजसज्जा
  • शेर :- नाहर, केहरि, वनराज, पंचानन, केशरी, मृगेन्द्र, सिंह
  • शेषनाग :- अनंत, धरणिधर, धरणीधर, धराधर
  • शैली :- प्रणाली, परिपाटी, विधि, रीति, ढंग
  • शोध :- खोज, गवेषणा, अनुसंधान
  • शोभन :- सुहावना, सजीला, रमणीय, मनमोहक, मनोरम
  • शोभा :- सुषमा, छटा, सौंदर्य, सुंदरता, मनोहरता
  • श्मशान :- दाहस्थान, पितृगृह, पितृवन, मरघट, मसान
  • श्रमिक :- कामगार, मजदूर, मेहनतकश, श्रमजीवी
  • श्रेष्ठ :- उत्तम, सर्वोपरि, विशिष्ट, मुख्य, पुंगव, प्रकृष्ट, प्रधान, अभिभू, अफ़ज़ल
  • श्लाघा :- प्रशंसा, सराहना, तारीफ़, बड़ाई
  • श्वान :- कुक्कुर, कुत्ता
  • श्वास :- प्राण, साँस, दम
  • श्वेत :- धवल, सफ़ेद, गोरा, उजला, धौला, शुक्ल, शुभ्र

‘ष’

  • षंड :- पुंगध, बैल, वृषभ, साँड़
  • षड्यंत्र :- अनुसंधि, अभिसन्धि, कुचक्र, कुमंत्रणा, साज़िश, दुरभिसंधि

‘स’

  • संकट :- विपदा, आपत्ति, आफ़त, आपदा, क़हर
  • संकल्प :- व्रत, दृढ़ निश्चय, प्रण, प्रतिज्ञा
  • संकीर्ण :- तंग, सँकरा, अविस्तृत
  • संकेत :- इंगित, इशारा, संकार, सैन
  • संकोच :- हिचक, लज्जा, शर्म, लाज, झेंप
  • संक्रामक :- सांसर्गिक, संस्पर्शज, छुतहा
  • संगति :- संग, साथ, साहचर्य
  • संगम :- मेल, मिलाप, संयोग, संग, साथ
  • संग्रह :- संचय, संकलन, जमाव
  • संघ :- समुदाय, दल, गुट, वर्ग, समूह
  • संतप्त :- दुःखी, पीड़ित, व्यथित, कष्ट, क्लेशित, वेदनाग्रस्त
  • संतान :- संतति, बाल-बच्चे, औलाद, अपत्य, लड़के-बाले, वंशज
  • संतोष :- तुष्टि, तृप्ति, सब्र, तोष, संतुष्टि, इत्मीनान, परितोष, धाप
  • संदिग्ध :- शंकास्पद, संदेहजनक, शंका, शंकास्पद, संशयान्वित
  • संध्या :- सायंकाल, दिनांत, गोधूलि, दिनावसान, निशारंभ, प्रदोष
  • संन्यासी :- त्यागी, बैरागी, परिव्राजक, दंडी, विरत
  • संपत्ति :- धन, दौलत, जायदाद, वैभव, ऐश्वर्य
  • संपन्नता :- समृद्धि, धनाढ्यता, मालदारी, दौलतमंदी, ऋद्धि
  • संपूर्ण :- समग्र, समूचा, समस्त, सारा, पूरा, सब, कुल
  • संबंध :- नाता, रिश्ता, ताल्लुक, वास्ता, लगाव
  • संभव :- संभाव्य, संभावित, मुमकिन
  • संभ्रांत :- सम्मानित, प्रतिष्ठित, भद्र
  • संयत :- मर्यादित, नियंत्रित, शासित
  • संयोग :- मेल, लगाव, संग, मिलाप, संगम, संबंध, योग, विसाल
  • संलग्न :- संयुक्त, संबद्ध, नत्थी, अनुबद्ध
  • संवाद :- बातचीत, वार्तालाप, संभाषण
  • संविधान :- राष्ट्रविधान, राजविधान, आईन
  • संसार :- विश्व, जगत्, दुनिया, इहलोक, जग, जगत्, जगती, लोक, जहान
  • संशोधन :- सुधार, तरमीम, ठीक करना, दुरुस्त करना
  • संस्थापक :- मूलकर्ता, प्रवर्तक, संचालक
  • संहार :- नाश, अंत, समाप्ति, ध्वंस, बरबादी
  • सखा :- साथी, संगी, मित्र, दोस्त, यार, अभिसार
  • सखी :- सहेली, संगिनी, आली, अली
  • सख़्त :- निर्दय, बेरहम
  • सख़्ती :- ज़्यादती, तसद्दुद
  • सख्य :- मित्रता, सखापन, दोस्ती
  • सघन :- घना, अविरल, गुंजान
  • सचेत :- सजना सावधान, चौकस, होशियार, चौकन्ना
  • सच्चा :- सत्यवादी, सत्यवान, सत्यभाषी, सत्यनिष्ठ, ऋत
  • सजग :- सतर्क, चौकस, चौकन्ना, सचेत, सावधान, होशियार
  • सज्जन :- भद्रजन, भला आदमी, शरीफ़
  • सज्जा :- सजावट, सजधज, अलंकरण, बनाव, सिंगार, शृंगार
  • सतीत्व :- सतीपन, पातिव्रत्य, सतीधर्मिता
  • सत्कार :- मेहमानदारी आवभगत, खातिरदारी,
  • सत्य :- ऋत, सच, सही, यथार्थ
  • सत्यापन :-  तसदीक़, पुष्टि, प्रमाणन
  • सदन :- घर, गृह, मकान, निकेतन, आवास
  • सदा :- नित्य, सदैव, हमेशा, हरदम, निरंतर
  • सदृश :- समान, तुल्य, बराबर, सम, अनुरूप
  • सधवा :- सौभाग्यवती, सुहागिन, सनाथा
  • सनातन :- नित्य, शाश्वत, हमेशा
  • सन्नद्ध :- उद्यत, तत्पर, तैयार, प्रस्तुत, कटिबद्ध
  • सफल :- कृतार्थ, फलवान, कामयाब, कृतकृत्य, फलीभूत
  • सफलता :- कामयाबी, कार्यसिद्धि, फ़तह, सिद्धि
  • सभापति :- अध्यक्ष, प्रधान, चेयरमैन
  • सभ्यता :- शिष्टता, शिष्टाचार, भद्रता, शीलवत्ता, सुशीलता, तहज़ीब
  • समकालीन :- समवयस्क, समसामयिक, समकालिक
  • समझ :- चेतना, बुद्धि
  • समता :- साम्य, समत्व, बराबरी, सादृश्य, तुल्यता
  • समन्वय :- मेल, सामंजस्य, संसर्ग
  • समय :- बेला, काल, वक्त
  • समर्थन :- मंडन, अनुमोदन, पक्षपोषण, पृष्ठपोषण
  • समस्त :- कुल, समूचा, सारा, समम, पूरा
  • समान :- अनुरूप, सदृश, बराबर, तुल्य, तद्रूप, तत्सम
  • समाप्ति :- समापन, इतिश्री, खात्मा, अंत, इति
  • समिति :- सभा, संगठन, मंडली, गोष्ठी
  • समीक्षा :- आलोचना, विवेचना, मीमांसा, समालोचना, निरूपण
  • समीचीन :- उचित, ठीक, वाजिब, उपयुक्त, मुनासिब
  • समीप :- पास, निकट, करीब, नज़दीक
  • समुदाय :- समूह, गिरोह, वर्ग, मंडली, जत्था
  • समुद्र :- सिंधु, जलधि, उदधि, अर्णव, रत्नाकर, पयोधि, नदीश, सागर, प्रयोनिधि, अपार, अब्धि, सारंग
  • समूह :- गिरोह, ढेर, राशि, समुच्चय, पुंज
  • समृद्धि :- संपन्नता, ऐश्वर्य, वैभव
  • सम्मान :- सत्कार, मान, इज्ज़त, समादर, प्रतिष्ठा, तशरीफ़, आदर
  • सम्राट :- महाराजा, राजाधिराज, शाहंशाह, अधीश्वर, अधिपति
  • सरल :- आसान, सुबोध, सुगम, सहज, बोधगम्य
  • सरस्वती :- भारती, शारदा, वाग्देवी, वीणा-पाणि, वागीश्वरी, गिरा, ब्राह्मी, हंसवाहिनी
  • सर्प :- अहि, भुजंग, व्याल, साँप, उरग, नाग, पन्नग, फणधर, फणी, विषधर, द्विजिह्वा, पुष्कर, तक्षक, सारंग
  • सलाह :- सम्मति, परामर्श, मशविरा, राय, मंत्रणा
  • सहज :- स्वाभाविक, नैसर्गिक, (देखें सरल)
  • सहारा :- अवलंब, आश्रय, छाया
  • सही :- ठीक, शुद्ध, सच, यथार्थ
  • सांत्वना :- आश्वासन, ढाढ़स, दिलासा, तसकीन
  • साँस :- श्वास निश्वास, दम
  • सांसारिक :- लौकिक, ऐहिक, दुनियाबी, लोकपरक, सांसारी
  • साक्षात् :- प्रत्यक्ष, सम्मुख, सामने
  • सागर :- जलधि, उदधि, अंबुधि, पयोदधि, नदीश
  • साधु :- संत, संन्यासी, यती, फकीर, साईं, अभ्यागत
  • सामर्थ्य :- शक्ति, बल, ताकत, क्षमता, ज़ोर
  • सायंकाल :- शाम, गोधूलि, संध्या, दिनांत, निशारंभ
  • सार :- सत्व, निचोड़, रस, सत्त
  • सारांश :- सार, संक्षेप, निचोड़
  • सावधान :- सतर्क, सचेत, चौकन्ना, सजग, चौकस, होशियार, जागरूक, अप्रमत्त
  • सावधानी :- सजगता, चौकसी, सतर्कता, होशियारी
  • साहस :- हिम्मत, हौसला, जुर्रत
  • सिंदूर :- अरुज, अरुण, कुंकुम, नागरेणु, वीरज, गणेशभूषण, संध्याराग, शृंगारक, सौभाग्य, अरुण, मंगल्य
  • सिंह :- केसरी, मृगराज, मृगेंद्र, शेर, बबर, नाहर, वनराज, शरभ, सारंग
  • सिंहासन :- राजगद्दी, राजासन, तख्त
  • सिफारिश :- अनुशंसा, संस्तुति, अभिस्ताव, अभिस्तुति
  • सीढ़ी :- सोपान, नसेनी, जीना
  • सीता :- वैदेही, जानकी, भूमिजा, रामप्रिया, जनकसुता, जगज्जननी
  • सीमित :- परिमित, मर्यादित, निर्धारित, निश्चित, परिसीमित
  • सुंदर :- रमणीय, सुचारु, रुचिर सुदर्शन, सुभग, कमनीय, मनोरम, मनोहर, आकर्षक
  • सुंदरी :- रूपसी, सुभगा, छबीली, सुदर्शना, रूपराशि, हसीना
  • सुकुमार :- कोमल, मृदुल, नाजुक
  • सुख :- सौख्य, आनंद, चैन, परितोष, मज़ा, नंदी
  • सुगंधि :- परिमल, सुरभि, सुवास, महक, खुशबू
  • सुगंधित :- सुरभित, सुवासित, खुशबूदार
  • सुपारी :- कसैली, छाली, डली, पुंगीफल
  • सुबह :- भोर, प्रातः, उषाकाल, भिनसार, विहान
  • सुबोध :- बोधगम्य, सुगम, सुस्पष्ट, सरल, आसान
  • सुभीता :- सुविधा, सुगमता, सहूलियत
  • सुमिरनी :- तसबीह, माला
  • सुरा :- मदिरा, दारू, शराब, मद्य, हाला, वारुणी, कादंबरी
  • सुष्ठु :- अच्छा, ठीक, भला
  • सुस्त :- आलसी, दीर्घसूत्री, काहिल, रंक
  • सुस्ताना :- दम लेना, रुकना, ठहरना
  • सुस्थिर :- अटल, अविचल, सुस्थित, अचल, निश्चल
  • सुअर :- शूकर, सूकर, वराह
  • सूक्ष्म :- महीन, बारीक, झीना
  • सूखा :- शुष्क, रूखा, रूक्ष
  • सूचक :- बोधक, द्योतक, ज्ञापक
  • सूची :- सरणी, तालिका, फेहरिस्त, सारिणी
  • सूत :- तागा, डोरा, सूत्र
  • सूना :- निर्जन, शून्य, सुनसान, एकान्त, बियावान
  • सूराख :- छेद, छिद्र, विवर, बिल
  • सृष्टि :- रचना, संसार, पृथ्वी, अभिसर्ग
  • सेज :- शय्या, बिछौना, बिस्तर
  • सेना :- सैन्य फौज, वाहिनी, कटक, लश्कर, अनीकिनी
  • सेमर :- शल्मलि, सेमल
  • सेवक :- नौकर, चाकर, दास, भृत्य, परिचारक, चेरा, ताबेदार
  • सेवा :- नौकरी, टहल, खिदमत, नौकरानी, ताबेदारी
  • सेविका :- परिचारिका, दासी, चेरी, नौकरानी
  • सैनिक :- फ़ौजी, सिपाही, जवान, योद्धा
  • सैन्यावास :- छावनी, पड़ाव, शिविर, सैन्यवास
  • सोच :- चिंता, फिक्र, उधेड़बुन, ऊहापोह
  • सौम्य :- शिष्ट, मिलनसार, नम्र, शांत, विनीत
  • स्टाक :- भंडार, गोदाम, स्टोर
  • स्तन :- पयोधर, उरोज, छाती, कुच, उरस
  • स्तुति :- प्रशंसा, बड़ाई, तारीफ़, अभिस्ताव
  • स्त्री :- नारी, औरत, महिला, वामा, भामा, अबला, वनिता, कामिनी, रमणी, योग्या
  • स्थल :- भूमि, स्थान, जगह, ठाँव, ठौर
  • स्थान :- जगह, स्थल, ठाँव
  • स्थायी :- टिकाऊ, मज़बूत, पक्का, दृढ़, स्थिर, अमिट, क़ायम
  • स्थावर :- अचल, अटल, स्थिर, निश्चल, अचर
  • स्थिति :- अवस्था, दशा, हालत
  • स्थिर :- निश्चल, अडिग, दृढ़, देखिये, स्थायी, स्थावर, अप्रकंप, क़ायम
  • स्नेह :- प्यार, मुहब्बत, प्रेम, प्रीति, अनुराग
  • स्पष्ट :- प्रकट, साफ़, व्यक्त, प्रत्यक्ष, ज़ाहिर, अप्रच्छन्न, अभ्रम
  • स्मिति :- मंद हास्य, मुस्कुराहट
  • स्मृति :- चेतना, याद, स्मर, स्मरण
  • स्याही :- मसि, काली, रौशनाई
  • स्वच्छंद :- स्वतंत्र, निरंकुश, निर्बंध, अबंध
  • स्वच्छ :- निर्मल, साफ़, सुथरा, अमल, विमल, अमलिन
  • स्वतंत्र :- स्वाधीन, स्वायत्त, आज़ाद, मुक्त, रिहा
  • स्वत्व :- स्वामित्व, अधिकार, हक
  • स्वभाव :- अनूक, प्रकृति, मिज़ाज, आदत, बान, टेक
  • स्वर्ग :- सुरलोक, गोलोक, वैकुंठ, जन्नत, परमधाम, बहिश्त, अमरपुर, इंद्रपुरी, अमरावती, अमरलोक, देवलोक, अमरालय, अमृतलोक, नाक
  • स्वर्गावास :-  गंगायात्रा, गंगालाभ
  • स्वर्ण :- सोना, सुवर्ण, कंचन, कनक, कांचन, हेम, हिरण्य, हाटक जातरूप, पुष्कल, सारंग
  • स्वर्णकार :- कलादक, सुनार, सोनार
  • स्वस्थ :- नीरोग, तंदुरुस्त, भला-चंगा, अरुज, कल्य
  • स्वागत :- अगवानी, आवभगत, शुभागमन, अभिनंदन, अभ्यागम
  • स्वादिष्ट :- स्वादु, मज़ेदार, ज़ायकेदार, रुचिकर, रसदार
  • स्वामी :- मालिक, प्रभु, पति
  • स्वार्थी :- स्वार्थपरायण, मतलबी, खुदगर्ज़
  • स्वावलंबन :- आत्मनिर्भरता, आत्माश्रय, स्वाश्रय
  • स्वीकार :- अंगीकार, मंजूरी, कबूली, तसलीम

‘ह’

  • हंस :- कलकंठ, कलनाद, कलरव, मराल, मुक्तभुक्, सरस्वती, वाहन, सारस, पुष्कर, रक्ताक्ष
  • हँसमुख :- प्रफुल्ल, प्रसन्नवदन, प्रसन्नचित्त, ज़िंदादिल, खुशमिज़ाज़
  • हँसी :- मुस्कान, स्मिति, मुस्कुराहट, हास्य
  • हक :- अधिकार, स्वत्व, स्वामित्व
  • हटना :- टलना, सरकना, खिसकना
  • हट्टाकट्टा :- हृष्टपुष्ट, बली, बलवान्, शक्तिशाली, पहलवान, रुष्ट-पुष्ट
  • हठ :- अड़, ज़िद, टेक, दुराग्रह, धरनी
  • हताश :- निराश, आशाहीन, मायूस
  • हथियाना :- हड़पना, कब्जा करना, दबा लेना, अधिकार जमाना, दखल करना
  • हत्या :- वध, जीवघात, कत्ल, खून, अपघात
  • हथियार :- आयुध, शस्त्र, अस्त्र
  • हनुमान :- महाबीर, पवनसुत, बज्रांगी, मारुति नंदन, आंजनेय, कपीश, पवनपुत्र, राजदूत
  • हमेशा :- सदा, निरंतर, सर्वदा, सदैव, बराबर
  • हरिण :- हिरन, मृग, कुरंग, सारंग, कृष्णसार
  • हर्ष :- आनंद, प्रसन्नता, खुर्शी, आमोद, आह्वाद, प्रमद
  • हर्षित :- प्रमुदित, प्रसन्न, खुश, प्रफुल्ल, आह्लादपूर्ण
  • हलचल :- विप्लव, खलबली, उथल-पुथल मारुत उपद्रव, सनसनी
  • हवाई :- जहाज़, विमान, वायुयान, नभयान
  • हवाला :- समर्पण, अर्पण, सुपुर्दगी, सौंपना
  • हाथ :- कर, हस्त, पाणि, भुजा, बाँह
  • हाथी :- करी, कुंभी, हस्ती, गज, कुंजर, गयंद, गजेंद्र, द्विरद, मतंग, नाग, दंती, सारंग, पील
  • हानि :- घाटा, क्षति, नुकसान, अपकृत्य, अपक्रिया, अपच्छेद, अपच्छेदन, अहित
  • हिचकना :- संकोच करना, सकुचाना, झिझकना, ठिठकना, हिचकिचाना
  • हार :- पराजय, पराभव, शिकस्त, मात, अपजय, अभिभव
  • हित :- भलाई, कल्याण, मंगल, भला, उपकार
  • हितैषी :- शुभेच्छु, हितचिंतक, मंगलाकांक्षी, शुभचिंतक, शुभकामी
  • हिमालय :- हिमाचल, हिमगिरि, गिरिराज, हिमाद्रि, नगपति, शैलेन्द्र, हिमाद्रि,
  • हिम्मत :- साहस, उत्साह, दिलेरी
  • हिस्सा :- भाग, अंश, खंड, अंग, टुकड़ा
  • हिस्सेदार :- भागीदार, साझेदार, अशंभागी, अंशधारी, पार्टनर
  • हीन :- रहित, रिक्त, शून्य, खाली, वंचित
  • हेतु :- आशय, उद्देश्य, मतलब
  • हेय :- तुच्छ, घटिया, तिरस्कारपूर्ण, उपेक्षापूर्ण, अनादरणीय
  • होड़ :- मुकाबला, प्रतिस्पर्धा, स्पर्धा, प्रतियोगिता
  • ह्रास :- क्षय, घटाव, गिरावट, न्यूनता, कमी, अपकर्ष, अपघटन, कमी

पर्यायवाची शब्द संग्रह

पर्यायवाची शब्द

पर्यायवाची शब्द — ‘स्वर’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘क-वर्ग’

पर्यायवाची शब्द — ‘च’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘ट’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘त’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘प’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘अन्तःस्थ’ वर्ग

विशेष्य और विशेषण

विलोम या विपरीतार्थक शब्द

अनेक शब्दों के एक शब्द

तत्सम एवं तद्भव शब्द

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top