पर्यायवाची शब्द ‘क-वर्ग’

‘क’ वर्ग

‘क’

  • कंगाल :- निर्धन, दरिद्र, अकिंचन, कंगाल, गरीब, कलाँच
  • कंचन :- सुवर्ण, स्वर्ण, सोना
  • कंजूस :- कृपण, बखील, सूम, तंगदस्त, तंगदिल, तद्धन, रंक
  • कंदरा :- गुफा, गुहा, खोह, दरी, गह्वर
  • कँपकँपी :- कंप, कँपकँपाहट, थरथरी, थरथराहट, प्रकंपन
  • कई :- नाना, अनेक, विविध, एकाधिक, कई-एक
  • कच्चा :- अपक्व, अनपका, अपरिपुष्ट, अप्रौढ़, कालपूर्व
  • कछुआ :- कमठ, कच्छप, कश्यप, कूर्म, धरणिधर, धराधर, परीरणा, पीवर
  • कटाक्ष :- आक्षेप, उपहास, कटूक्ति, चुटकी, छींटाकशी, तंज, ताना, बोली, व्यंग
  • कटाव :- अपरदन, कटान, क्षरण, छीजन, अपक्षरण, अपक्षय
  • कटु :- कड़वा (कड़ुआ), तीखा, तीता, तेज़, तीक्ष्ण, चरपरा, तलख़ (तल्ख़)
  • कटु :- अप्रिय, कड़वा (कड़ुआ), कर्कश (कार्कश्य), परुष, कड़ा, रूक्ष, रूखा
  • कट्टर :- अनुदार, असहनशील, असहिष्णु, तंगदिल, तंगनजर, धर्मान्ध, मदान्ध, धर्मोन्मत्त, संकीर्णहृदय, हठधर्मी
  • कठिन :- कड़ा, मुश्किल, सख़्त
  • कठिन :- दुर्बोध, दुरूह, जटिल
  • कठोर :- अमृदु, कड़ा, कर्कश, निर्मम, निष्ठुर, परुष
  • कड़ी :- धरन, धरणि (धरणी), धन्नी, शहतीर
  • कथन :- कथनी, बयान, मत, वक्तव्य, विचार
  • कनीज :- दासी, परिचारिका, बाँदी, लौंडी, सेविका
  • कन्या :- अक्षता, अनन्यपूर्वा, अनागतातर्तवा, अपूर्वपति, अविवाहिता, अनूढ़ा, अप्रत्ता, अप्रौढ़ा, कनीनिका, कन्यका, कुमारी, कुमारिका, कुँआरि, कुँआरी, किशोरी, टिमिली, बच्ची, बाला, बालिका, दारिका, दायादी, दायादा,  द्रुही, दुख्तर, दुहिता, देहसंचारिणी, धेरिया, लड़की, लली
  • कपट :- छल, धोखा, झांसा, चकमा, फरेब, धाँधली
  • कपटी :- धोखेबाज, चालबाज, छली, प्रतारक, फरेबी, प्रपंची
  • कपड़ा :- अंशुक, अम्बर, आच्छाद, कर्पट, गणवेश, चीर, चेल, चैल, छाजन, दुकूल, पट, परिधान, परीरणा, पहरावा, पोशाक, लिबास, लैकुची, वस्त्र, वसन, सिचय
  • कपाट :- किवाड़, कवाट, पल्ला, दरवाज़ा, द्वार
  • कपूर :- अम्भोज, कर्पूर, काफ़ूर, चंद्र, घनसार, सारंग, सिताभ
  • कबूतर :- कपोत, कलकंठ, पंडुक, परेवा, पारावत, फ़ाख्ता, रक्तलोचन, रक्ताक्ष, हारीत
  • कब्ज़ :- कोष्ठबद्धता, बद्धकोष्ठ, मलरोध, मलबद्धता, मलबंध
  • कब्ज़ा :- अधिकार, अधिग्रहण, दखल, प्रभुत्व, स्वत्व
  • कमज़ोर :- अशक्त, असमर्थ, क्षीण, दुबला, दुर्बल, निर्बल
  • कमल :- अब्ज, अम्बुज, अम्भोज, अरविंद, इंदीवर, उत्पल, कंज, कुमुद, कुवलय, कुशेशय, कोकनद, जलज, जलजात, तामरस, दधिसुत, नलिन, नीरज, पंकज, पंकरुह, पद्म, पाथोज, पुंडरीक, पुष्कर, राजीव, वारिज, वारिजात, शतदल, शतपत्र, सरसिज, सरसीरुह, सरोज, सरोरुह, सारंग
  • कमीना :- ओछा, नीच, क्षुद्र, अधम, छिछोरा, टुच्चा
  • कमेला :- कसाईखाना, कस्साबखाना, बूचड़खाना, वधस्थान, वधस्थल
  • कर :- महसूल, टैक्स, शुल्क
  • करनी :- कार्य, काम, कृत्य, कर्म, क्रिया
  • करीब :- निकट, समीप, पास, अदूर, समीपस्थ
  • करोटि :- कपाल, कर्पर, खोपड़ी, ब्रह्मांड
  • कर्कश :- अप्रिय, कड़ा, कठोर, क्रूर, परुष, निष्ठुर
  • कर्ज :- ऋण, उधार, देनदारी, देयता, आभार
  • कर्तनी :- कतरनी, काती, कैंची
  • कर्मठ :- कर्मनिष्ठ, कर्मपरायण, कर्मण्य, उद्यमी, उद्योगशील, नियमनिष्ठ, उद्योगपरायण
  • कलंक :- लांछन, दोष, दाग, धब्बा, तोहमत, बदनामी, कलौंस
  • कलह :- झगड़ा, विवाद, लड़ाई, बखेड़ा, टंटा, अपरव
  • कला :- कौशल, फ़न, हुनर
  • कला :- अंश, भाग, मात्रा
  • कली :- कलिका, मुकुल, पंखुड़ी, कोरक, गुंचा
  • कलुष :- मलिनता, मैल, दोष
  • कलोल :- आमोद-प्रमोद, उछल-कूद, क्रीड़ा, केलि
  • कल्पवृक्ष :- अजरद्रुम, कल्पतरु, कल्पद्रुम, कल्पपादप, कल्पलता, कल्पविटप, कल्पशाल, कामतरु, तरुराज, देवद्रुम, देववृक्ष, पारिजात, मन्दार, विबुधतरु, सुरतरु, सुरतरुवर, सुरद्रुम, सुरविटप, सुरशाखी (सुरशाखिन्), हरिचन्दन
  • कल्याण :- मंगल, हित, भलाई, शुभ, योगक्षेम, शिव
  • कवच :- ज़िरह, बख़्तर, वर्म
  • कविता :- पद्य, नज़्म, नजम
  • कष्ट :- पीड़ा, दुःख, तकलीफ़, संताप, क्लेश, व्यथा, ताम, वेदना, पीर
  • कष्टदायक :- कष्टदायी, कष्टप्रद, दुखदायी, पीड़ाकर, संतापकारी, क्लेशकर
  • कसक :- टीस, दर्द, पीड़ा, दुःख, साल
  • क़सम :- शपथ, सौंह, सौगंध, प्रतीज्ञा, हलफ
  • कसर :- कमी, त्रुटि, न्यूनता
  • कसरत :- व्यायाम, वर्जिश
  • कसीर :- अत्यधिक, प्रचुर, ज़्यादा
  • कसौटी :- कष, जाँच, निकष, निकषण, परख, परीक्षा
  • कहानी :- कथा, आख्यान, किस्सा, गाथा, अफ़साना
  • कहासुनी :- वादाविवाद, विवाद, वितंडा, तकरार, झगड़ा
  • काँटा :- कंटक, शूल, खार
  • काजल :- कज्जल, अंजन, सुरमा
  • कानाफूसी :- काना-कानी, काना-बाती, फिसफिस, फुसफुस, फुसर-फुसर
  • कानून :- राजनियम, विधान, विधि
  • कानूनी :- वैध, वैधानिक, विधिसम्मत, विधिसंगत, अदालती
  • कापुरुष :- कायर, नीच, कुत्सित पुरुष
  • काम :- कार्य, कर्म, कृत्य, क्रिया, करनी
  • काम :- कारबार, व्यवसाय, रोज़गार
  • कामदेव :- अच्युतांगज, अनंग, अदेह, अनन्यज, आत्मज, आत्मजात, आत्मभू, ऋश्वकेतु,  काम, कुसुमेष् , कुसमेषु, कुसुम-चाप, कुसुम-पंचक, कुसुम-बाण, कन्दर्प, कुसुमशर, कुसुमायुध,  केतन, झषकेतु, झषांक, दर्पक, पंचशर(पञ्चशर), पुष्पधन्वा(पुष्पधन्वन्),  प्रद्युम्न,  पुष्पशायक, पंचबाण, ब्रहमसु, भव, मदन, मनोभव, मनोज, मार, मनसिज, मन्मथ, मनमथन, मीनकेतु, मीनकेतन, मयन(मदन), मकरध्वज, रतिपति, रुद्रारि, वसंतसखा, शम्बरारि, सारंग, स्मर, स्मृतिजात, हृच्छय
  • कामधेनु :- सुरभी, कल्याणी
  • कामना :- इच्छा, वांछा, आकांक्षा, अभिलाषा, काम, मनोरथ, चाह, अपेक्षा, अभीप्सा, कामना
  • कामाचारी :- स्वैरी, स्वैर, स्वच्छंद, लंपट, व्यभिचारी
  • कामातुर :- कामुक, कामासक्त, विषयी
  • कामी :- कामार्त, कामातुर, मदोन्मत्त, अनुक
  • कामुकता :- विषयासक्ति, व्यभिचारिता, भोगासक्ति, इंद्रिय लोलुपता, इंद्रिय वासना, इंद्रियोपासना, लंपटता
  • कायदा :- तरीका, ढंग, रीति, विधि, नियम
  • कायर :- डरपोक, भीरु, बुजदिल, कातर, क्लीव, नपुंसक
  • कायरता :- भीरुता, कातरता, अपौरुष, पामरता, साहसहीनता, डरपोकपन, उत्साह हीनता
  • कारगर :- सफल, प्रभावी, गुणकारी
  • कारबार :- रोज़गार, व्यापार, कामकाज
  • कारोबार :- व्यवसाय, व्यापार, सौदागरी, धंधा, तिजारत, काम-धंधा, कार्य-व्यापार
  • कार्तिकेय :- कुमार, षडानन, शरभव, स्कन्द , सिद्धसेन, शरेज, शरवनोद्भव, शिखिवाहन, भद्रशाख, बालचर्य, मयूरेश, मातृवत्सल, द्वादशलोचन, तारकजित्, शरभू, अग्निभू, कनकशक्ति, अग्निसुत, अग्निसूनु, तारकारि, द्वादशाक्ष, मयूररथ
  • कार्य, काम, कृत्य, काज, क्रिया, कर्म
  • कार्पण्य :- कृपणता, कंजूसी, तंगदिली, बखीली
  • काल :- अवसर, वक्त, समय
  • काला :- कृष्ण, श्याम, स्याह, धूमिल, सुरमई, असित
  • काल्पनिक :- कल्पित, कल्पनात्मक, मनगढ़ंत
  • काशी :- शिवपुरी, वाराणसी, बनारस
  • काश्तकार :- कर्षक, कर्षी, किसान, कृषक, खेतिहर, हलधर, जोतकार
  • किनारा :- तीर, तट, कूल, बेलातट, पुलिन, सिरा
  • किनारा :- छोर, सिरा, पर्यन्त
  • किरण :- अर्चि, अंशु, कर, कलाकेतु, केतु, गो, त्विषि, मरीचि, मयूख, रश्मि, केश, प्रभा, प्रकाशरश्मि, वीचि
  • किला :- दुर्ग, गढ़, कलत्र, कोट, कोटला, शहरपनाह
  • किवाड़ :- कपाट, कवाट, पल्ला, दरवाज़ा, द्वार
  • किसान :- कर्षक, कर्षी, काश्तकार, कृषक, खेतिहर, हलधर, जोतकार
  • कीचड़ :- कीच, पंक, कर्दम, कांदो, चहला, चिकिल
  • कीर्ति :- यश, ख्याति, बड़ाई, फ़ैज़
  • कुटिल :- वक्र, टेढ़ा, तिरछा, तिर्यक्, बाँका
  • कुटिल :- कपटी, छली, दगाबाज़, धोखेबाज़, चालबाज़
  • कुतूहल :- आश्चर्य, अचंभा, अजूबा
  • कुत्सित :- नीच, अधम, निकृष्ट, बुरा, खराब
  • कुबेर (कुवेर) :- अलकेश, अलकाधिप, अलकेश्वर, किन्नरेश, धनद, धनदेव, धनधारी, धनपति, धनपाल, धनस्वामी, धनाधिप, धनेश, धनेश्वर, यक्षराज, यक्षपति, यक्षेंद्र, रत्नेश, रत्नाधिपति, श्रीद, राजराज, त्र्यम्बकसखा, गुह्यकेश्वर, मनुष्यधर्मा (मनुष्यधर्मन्), वैश्रवण, नर-वाहन, एकपिंग, पुण्यजनेश्वर, हर्यक्ष, ऐलविल
  • कुरूप :- भद्दा, बदसूरत, बेडौल, असुंदर, बदशक्ल, अपरूप
  • कुल :- वंश, घराना, खानदान
  • कुल :- समस्त, सब, सारा, तमाम, समग्र
  • कुशल :- क्षेम, मंगल, भलाई, शुभ, कल्याण
  • कुशल :- दक्ष, प्रवीण, निपुण, चतुर, होशियार
  • कूटनीति :- छलबल, घात, दाँव-पेंच, चाल, कूटयुक्त्ति
  • कूल :- तट, किनारा, तीर
  • कृतज्ञ :- आभारी, अनुग्रहीत, उपकृत, ऋणी, कृतार्थ , एहसानमंद, कृतकृत्य, गूर्ण, कृतवेदी (कृतवेदिन्), धन्य, ममनून, शुक्रगुजार, शाकिर, स्वस्त्यक्षर, स्थूललक्ष
  • कृतज्ञता :- आभार, अनुगृहीता, एहसानमंदी
  • कृतार्थ :- उपकृत, कृतकृत्य, धन्य, आभारी
  • कृत्रिम :- बनावटी, दिखावटी, नकली, अवास्तविक, झूठा
  • कृपा :- अनुग्रह, अनुकंपा, मेहरबानी, दया, रहमत, अभ्युपपत्ति
  • कृष्ण :- अनंत, कन्हैया, कंसारि, केशव, कुंजबिहारी, गरुड़गामी, गिरिधर, गोपीनाथ, गोविन्द, गोपाल, चक्रधर, चक्रपाणि, दामोदर, देवकीनंदन, द्वारकाधीश, द्वारकानाथ, नंदकिशोर, नंदकुमार, नंदनंदन, नंदलाल, नवलकिशोर, नारायण, बनवारी, वनमाली (वनमालिन्), ब्रजवल्लभ, मुरलीधर, मोहन, माधव, मधुसूदन, मुरारि, मुकुंद, मदन-गोपाल, यदुनाथ, यदुपति, यदुनंदन, यशोदानंदन, रणछोड़, राधारमण, वंशीधर, व्रजवल्लभ, वासुदेव, श्याम, हरि, हृषीकेश
  • केवट :- मल्लाह, मांझी, नाविक, खेवट, धीवर
  • केवल :- मात्र, सिर्फ, महज़, बस, ही
  • केश :- अलक, कच, कुंतल, गेसू, चिकुर (चिंकूर), चूड़ा, चूल, जुल्फ, पश्म, बाल, लट, शिरोरुह, स्तूप
  • कैद :- बंधन, निरोध, रोक, परिरोल, जेल
  • कोड़ा :- चाबुक, कशा, साँटा, दुर्रा
  • कोमल :- मुलायम, मृदुल, सुकुमार, नर्म, नाजुक, तनु
  • कोयल :- अन्यपुष्ट, कलकंठ, कलघोष, काकपाली, कामांध, काकली-रव, कुहूख, कोकिल, तामाभ्र, परपुष्ट, परभृत, पिक, वनप्रिय, वंचथ, वसंतदूत, मदनशलाका, मधुगायन, मधुकंठ, मधुघोष, रक्ताक्ष, श्यामा, सारंग
  • कोशिश :- प्रयास, प्रयल, चेष्टा, आयास, यत्न
  • कौआ :- अप्रकृष्ट, एकाक्ष, करटक, काक, काग, काण, पिशुन, वायस
  • कौतुक :- आश्चर्य, अचंभा, तमाशा
  • कौर :- कवक, कवर, कवल, ग्रास, निवाला
  • क्रमवार :- क्रम से, क्रमतः, क्रमशः, क्रमानुसार, तरतीबवार, सिलसिले से, सिलसिलेवार
  • क्रूर :- निर्दय, नृशंस, निष्ठुर, निर्मोही, बर्बर, अमानवीय
  • क्रोध :- कोप, क़हर, रोष, गुस्सा, अमर्ष, तैश
  • क्लिष्ट :- कठिन, दुस्तर, दुरूह, मुश्किल, संकुल
  • क्षणभंगुर :- अनित्य, अस्थायी, नश्वर, अस्थिर, क्षणिक
  • क्षत :- घाव, ज़ख्म, व्रण
  • क्षति :- हानि, नुकसान, घाटा
  • क्षतिपूर्ति :- प्रतिपूर्ति, मुआवज़ा, हर्जाना, बदला, प्रतिकर
  • क्षत्रिय :- क्षत्री, ठाकुर, द्विज, योद्धा, राजन्य
  • क्षमता :- सामर्थ्य, शक्ति, ताकत, बल, ज़ोर
  • क्षय :- यक्ष्मा, दिक, तपेदिक, राजयक्ष्मा, राजरोग
  • क्षीण :- कृश, दुबला-पतला, कमज़ोर, दुर्बल, बलहीन
  • क्षीण :- थोड़ा, सूक्ष्म, बारीक, अल्प, ज़रा
  • क्षुद्र :- तुच्छ, अधम, नीच, पाजी, कमीना
  • क्षुब्ध :- विकल, व्याकुल, विह्वल, उद्विग्न, घबराया हुआ
  • क्षेत्र :- भूभाग, हलका, इलाका, भूखंड, प्रदेश

‘ख’

  • खंड :- अंश, अवयव, अंग, अपूर्ण, आंशिक, छोटा, विभक्त, भाग, टुकड़ा, हिस्सा
  • खग :- विहग, विहंग, पक्षी, पंछी, चिड़िया, परिंदा, नभचर, खेचर, शकुनि, द्विज, पखेरू, अंडज, शकुनक, द्युग, अंबरचर, आकाशगामी, अंतरिक्षग, वातगामी, वियग, पतत्रि, पत्ररथ, पत्री, पतंग, पतग
  • खटका :- आशंका, दुश्चिता, द्विविधा, खतरा, अप्रत्यय
  • खत :- चिट्ठी, पत्र, पत्रिका, पत्री, पाती
  • खतरनाक :- संकटास्पद, भयावह, जोखिम का, संकटपूर्ण, आशंकाप्रद
  • खतरा :- आशंका, खटका, अंदेशा, भय, डर
  • खबर :- समाचार, हालचाल, वृत्तान्त
  • खबरदार :- सावधान, सतर्क, चौकन्ना, सचेत, होशियार
  • खम्भा :- स्कम्भ, स्तम्भ, थंभ, स्तूप, सहारा, टेक, चाँड़, थूनी(स्थूण), थम, थाम, लाट, मीनार, मस्तूल, शहतीर
  • खरा :- शुद्ध, स्वच्छ, निर्मल, साफ, अच्छा, निखोट
  • खराबी :- दोष, अवगुण, बुराई, विकार, बिगाड़
  • खल :- नीच, दुष्ट, दुर्जन, अधम, पाजी, पामर, पोच, शठ, धूर्त, कुटिल, नृशंस, क्रूर, अपकारी, अत्याचारी, ज़ालिम, नष्टात्मा, क्रूरट्टक, दुर्विध, लुच्चा, निर्लज्ज, बेहया, धोखेबाज़, फरेबी, चुगलखोर, बदमाश, निकृष्ट, अशिष्ट, असभ्य, हीन, तुच्छ, छली, चालबाज, खोटा, दुर्हृदय, दुराचारी, कमीना, चालाक
  • खलबली :- हलचल, होहल्ला, शोर-शराबा, संक्षोभ, हल्ला-गुल्ला
  • खाद्य :- भक्ष्य, भोज्य, आहार्य
  • खामोश :- चुप, मौन, शांत, नीरव, निःशब्द
  • खामोशी :- मौन, चुप्पी, मूकता, नीरवता, शान्ति
  • खाल :- चमड़ा, चर्म, चमड़ी
  • खीझ :- चिढ़, कुढ़न, झुंझलाहट, झल्लाहट, पें-पें
  • खीझना :- चिढ़ना, पिनपिनाना, झुंझलाना, झल्लाना, पें-पें करना
  • खूँखार :- हिंस्र, खूनी, घातक, जानलेवा, प्राणघातक
  • खूनी :- हत्यारा, कातिल, प्राणघातक, हिंसक, प्राणान्तक
  • खेती :- कृषि, किसानी, काश्तकारी, कृषिकार्य, कृषिकर्म
  • खोज :- तलाश, गवेषण, अन्वेषण, शोध, अन्वीक्षण, तलब
  • खोटा :- झूठ, नकली, बनावटी, झूठा, मिलावटी, कृत्रिम

‘ग’

  • गंगा :- गंग, भागीरथी, जाह्नवी, त्रिपथगा, त्रिपथा, सुरसरि, देवनदी, देवापगा, मंदाकिनी सुरधुनी, विष्णुपदी, अमर्त्यापगा, अलकनंदा, देवसरि, नदीश्वरी, सिद्धसरित्, सिद्धापगा,  सुरसरि, सुरसरित, सुरसरिता, स्वर्वापी
  • गंगाजल :- गंगोदक
  • गंदा :- अस्वच्छ, अशुद्ध, खराब, भ्रष्ट, मैला, अपरिमार्जित, अनमांजा
  • गंभीर :- गहरा, अथाह, अतल
  • गंभीर :- भारी, विकट, घोर
  • गंभीर :- गूढ़, जटिल, कठिन, दुरूह, क्लिष्ट
  • गँवार :- देहाती, ग्रामीण, गँवईं/ गँवई/गवई
  • गँवार :- असभ्य, उजड्ड, अशिष्ट, अभद्र
  • गणेश :- गणपति, गणनाथ, गणाधिप, एकदंत, विघ्नहर्ता, विनायक, गजानन, गणप, गणाधि, गजवदन, गिरिजानन्दन, गौरीसुत, द्वियातृज, द्वैमातुर, द्विदेह, नागमुख, पृथ्वीगर्भ, भवानीनन्दन, मोदकप्रिय, मूषक-वाहन, महाकाय, लम्बतुण्ड, लम्बोदर, वक्रतुण्ड, विनायक, विघ्नेश, विघ्ननाशक, विघ्नायक, विघ्नविनायक, विघ्नराज, विघ्नपति, विघ्नहरण,  विघ्ननाशन, विघ्नविनायक, सिन्धुरवदन, हेरम्ब
  • गति :- चाल, रफ्तार, हरकत
  • गति :- दशा, अवस्था, हालत, स्थिति, हाल
  • धा :- उपक्रोष्टा, खर, गर्दभ, गदहा, चक्रीवान्, दशेरक, धूसर, बालेय, बेशर, भारग, रासभ, रेणुरूपित, वैशाखनन्दन, वासत, वेशव, शंककर्ण, शीतलावाहन, शुद्धजंघ(शुद्धजङ्घ), हिमारा
  • गफ़लत :- असावधानी, उपेक्षा, तग़ाफ़ुल, बेपरवाही, लापरवाही
  • गरीब :- अकिंचन, अभूति, कंगाल, तंग, दरिद्र, दीन, निर्धन, निधन, निधनी
  • गरीबी :- अकिंचनता, कंगाली, तंगी, दरिद्रता, दीनता, निर्धनता
  • गरुड़ :- अमृताहरण, अरुणाग्रज, उरगाद, उरगारि, काश्यपि, किराताशी, खगेश, खगपति, खगेश्वर, गजकूर्माशी(गजकूर्माशिन्), नभगेश, नागान्तक, पन्नगारि, पन्नगाशन, पक्षिराज, पक्षीश्वर, मोर, मयूर, रक्तपक्ष, विष्णुरथ, विष्णुवाहन, वज्रिजित्, वैनतेय, शिखी, विहगेश्वर, विहगेश, श्यामकंठ, सर्पिरि, सुपर्ण, स्वर्णपक्ष, सुधाहृत्, हरियान
  • ग़रूर :- अभिमान, घमंड, दर्प
  • गर्भाशय :- गर्भ, गर्भकोष, पेट, बच्चेदानी, उदर, जठर
  • गर्भगृह :- गर्भमंडप, गर्भागार, जच्चाखाना, प्रसूतिगृह, सूतिकागार सूतिकागृह, सूतिगृह, सौरी
  • गर्व :- दर्प, अभिमान, घमंड, अकड़, दंभ, ग़रूर
  • गवाही :- तसदीक़, साक्ष्य, प्रमाण, शहादत
  • गहन :- घना, निविड़, सघन
  • गहन :- अच्छेद्य, अभेद, अभेद्य, दुर्गम
  • गहरा :- अथाह, अतल, गंभीर
  • गाँव :- देहात, ग्राम, मौज़ा, पुरवा, बस्ती
  • गाय :- गो, गौ, गऊ, गइया, तनू, धेनु, पयस्विनी, पीवरी, भद्रा, दोग्धी, सुरभि
  • गिनती :- गणना, लेखा, हिसाब
  • गिरावट :- पतन, अधःपतन, अपकर्ष
  • गीदड़ :- सियार, शृगाल, जंबुक
  • गीला :- तर, नम, भीगा, आर्द्र, क्लिग्न, प्रक्लिन्न
  • गुनगुना :- कुनकुना, उष्ण, मंदोष्ण, शीरगर्म, शीतोष्ण
  • गुप्त :- अप्रकट, गूढ़, प्रच्छन्न, निभृत, छिपा हुआ, अज्ञात
  • गुफा :- अद्रिकुक्षि, उल्ब, कंदरा, खोह, खान(खनि), गुहा, गह्वर, गिरिकन्दर, गिरिकुहर, गर्ता, गर्त, गड्ढा, दरथ, पृथ्वीखात, पृथ्वीगृह, पाषाणसन्धि, बिलायन, भूमिगर्त, माँद, महाबलि, विवर, शैलरन्ध्र, शिलावेश्म(शिलावेश्मन्)
  • गुरु :- शिक्षक, अध्यापक, आचार्य, उस्ताद, टीचर
  • गुस्सा :- रोष, क्रोध, कोप, क्षोभ, तैहा
  • गूढ़ :- गुप्त, अप्रकट, अव्यक्त, अदृश्य, प्रच्छन्न
  • गूढ़ :- जटिल, दुरूह, दुर्बोध, गहन, पेचीदा
  • गूलर :- उदुंबर, जंतुफल
  • गृह :- अयनशाला, आगार, आश्रम, आयतन, आवास, आलय, आशियाना, ओक, गेह, घर, धाम, निकेतन, निलय, निकेत, निकेतन, निवासस्थान, भवन, मकान, मन्दिर, वासस्थान, शाला, सदन, स्थान
  • गोद :- अंक, क्रोड, अँकवार, पहलू
  • गोप :- अहीर, ग्वाला, गोपालक
  • गोबरगणेश :- जड़, मूर्ख, बेवकूफ, बुद्धू
  • गौरव :- बड़प्पन, महत्त्व, गुरुता, सम्मान, मान, ऋद्धि
  • ग्राह :- घड़ियाल, नक्र, नाक, मगर, यामघोषा

‘घ’

  • घड़ा :- घंट, घट, कलश, कलसा, कुंभ, गगरा, जलपात्र
  • घन :- मेघ, मेह, बादल, जलधर, वारिद, अंबुधर, सारंग
  • घमंड :- अहंकार, अभिमान, दर्प, गर्व, मद, ग़रूर
  • घमंड :- ऐंठ, अकड़, शेखी
  • घर :- गृह, सदन, निकेत, निकेतन, धाम, निवास, धर्त्र, स्थान, गेह, भवन, मकान, निलय, आलय
  • घाघरा :- लँहगा, साया
  • घाटा :- हानि, टोटा, नुकसान
  • घाव :- ज़ख्म, क्षत, व्रण, चोट
  • घिनौना :- घृण्य, घृणास्पद, गर्हणीय, वीभत्स, गंदा, अरुचिकर, खराब, घटिया, जुगुप्सित, दूषित, दोषयुक्त, निंदित, बुरा, भद्दा, वीभत्स
  • घुड़सवार :- अश्वारोही, चाबुकसवार, घुड़चढ़ा
  • घुमक्कड़ :- रमता, सैलानी, पर्यटक, घुमंतू, विचरणशील, घूमनेवाला, भ्रमणकारी, भ्रमणशील, लड़ित, विसंचारी, संचारी, स्वैरगत
  • घूँघट :- अवगुंठन, मुखावरण, नक़ाब, बुर्का
  • घृणा :- घिन, जुगुप्सा, अरुचि, नफ़रत, वीभत्स, अर्तन
  • घृणित :- घिनौना, घृण्य, घृणास्पद, गर्हणीय, वीभत्स, गंदा
  • घेरा :- मंडल, वलय, वृत्त, चक्कर, दायरा
  • घोड़ा :- तुरंग, बाजि, घोटक, अश्व, हय, सैंधव, रविसुत, अरब

पर्यायवाची शब्द संग्रह

पर्यायवाची शब्द

पर्यायवाची शब्द — ‘स्वर’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘च’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘ट’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘त’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘प’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘अन्तःस्थ’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘ऊष्म’ वर्ग

विशेष्य और विशेषण

विलोम या विपरीतार्थक शब्द

अनेक शब्दों के एक शब्द

तत्सम एवं तद्भव शब्द

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top