पर्यायवाची शब्द ‘च-वर्ग’

‘च’ वर्ग

‘च’

  • चंचल :- चपल, चुलबुला, नटखट, अधीर, शरारती
  • चंट :- चतुर, चालबाज़, चालाक, धूर्त
  • चंदन :- तमाल, मलयज, संदल, गंधसार, श्रीखंड
  • चंद्रमा :- अंभोज, अंशुमाली, अब्ज, अमति, इंदु, कलाधर, कलानाथ, कलानिधि, क्षपाकर, चाँद, चन्द्र, छायांक, तारकेश, तारकेश्वर, तारापति, तारानाथ, दधिसुत, द्विजरराज, निशाकर, मयंक, मृगलांछन, रजनीश, विधु, विभाकर, शशि, सारंग, सुधाकर, हिमकर
  • चंद्रिका :- चाँदनी, ज्योत्सना, कौमुदी, जुन्हाई, अँजोरिया, अमृत तरंगिणी
  • चकवा :- कोक, चक्रवाक, सुरखाब
  • चकित :- विस्मित, हक्का-बक्का, भौंचक्का, विस्मयाकुल, आश्चर्यान्वित, अभिभूत
  • चक्र :- पहिया, चक्का, चाक
  • चक्र :- फेरा, चक्कर, घुमाव
  • चक्रवृद्धि ब्याज :- छियाज, कटुआँ ब्याज
  • चतुर :- प्रवीण, पटु, होशियार, चालाक, विदग्ध, अर्थ्य
  • चपलता :- अस्थिरता, चंचलता, अधीरता, नटखटी, चुलबुलापन
  • चमक :- आभा, दीप्ति, द्युति, कांति, जगमगाहट, द्विभा
  • चरण :- पाँव, पैर, पग
  • चरबी :- वसा, मेद, मेदा, वपा, पीह
  • चरित्र :- चाल-चलन, शील, आचरण, आचार, सदाचार
  • चर्चा :- जिक्र, तजकिरा, वर्णन, बयान
  • चश्मा :- सोता, स्रोत, झरना
  • चश्मा :- ऐनक, द्विनेत्री
  • चषक :- प्याला, सुरापात्र
  • चहल-पहल :- रौनक, धूमधाम, आनंदोत्सव
  • चाँदनी :- चंद्रिका, ज्योत्सना, कौमुदी, जुन्हाई, अँजोरिया, अमृत, तरंगिणी अकल्का, अमृततरंगिणी, उजियारी, कामवल्लभा, कुमुदकला, कौमुदी, चंद्रमरीचि, चंद्रज्योति, चन्द्रिमा, चन्द्रगोलिका, चान्द्री, जुन्हाई, मुदी, शशिप्रभा, सितयामिनी, सोमकर
  • चाटुकारी :- खुशामद, चापलूसी, लल्लोचप्पो
  • चाल-चलन :- चरित्र, शील, आचरण, आचार, सदाचार
  • चालबाज़ :- कपटी, छली, धूर्त, प्रतारक, मायावी
  • चालाक :- चतुर, होशियार, कुशल
  • चालाक :- घाघ, चंट, काइयाँ (काँइयाँ)
  • चालाकी :- चतुराई, होशियारी, कुशलता
  • चालाकी :- चालबाज़ी, धोखाधड़ी, धूर्तता
  • चावल :- तंडुल, व्रीहि
  • चाह :- इच्छा, अभिलाषा, वांछा, कामना, आकांक्षा, तर्ष, तर्षण, तलाश
  • चिंता :- फिक्र, सोच, ऊहापोह, तफ़क्कुर, तरद्दुद, विसूचण
  • चिकना :- चिक्कण, मसृण, स्निग्ध, स्नेहिल, पिच्छिल
  • चिकित्सक :- निदानज्ञ, वैद्य, हकीम
  • चिकित्सा :- उपचार, दवादारू, इलाज
  • चिकित्सालय :- हस्पताल, औषाधालय, दवाखाना, निदानगृह, निदानिका, शफाखाना
  • चिट्ठी :- खत, पत्र, पत्रिका, पत्री, पाती
  • चिढ़ना :- कुढ़ना, खीझना, चिड़चिड़ाना, झल्लाना, झुंझुलाना
  • चितकबरा :- शबल, कर्बुर, चित्र-विचित्र, चित्तल, बहुरंगी
  • चीख :- चीत्कार, चिल्लाहट, कूक
  • चीरफाड़ :- शल्यकर्म, शल्यक्रिया, सर्जरी
  • चुकौती :- ऋणमुक्ति, बेबाकी, भुगतान, निस्तारण, ऋणमोचन
  • चुगलखोर :- खल, पिशुन, लुतरा
  • चुप :- अवाक्, मौन, खामोश, चुपचाप, निस्तब्ध
  • चूहा :- इंदुर, मूषक, मूस
  • चेतना :- सुधबुध, बोध, होश, एहसास, ज्ञान
  • चेतनायुक्त :- चेतनावान्, बुद्धिवाला, समझवाला
  • चेला :- छात्र, मुरीद, शागिर्द, शिष्य
  • चेष्टा :- उद्योग, कोशिश, प्रयत्न, प्रयास
  • चेहरा :- आनन, बदन, मुखड़ा
  • चोटी :- शिखर, शृंग, परकोटि, तुंग, शिरोबिंदु
  • चोटी :- चुंदी, चुटिया, शिखा
  • चोटी :- कवरी, वेणी
  • चोर :- चौर, मूषक, तस्कर, धनहर, साहसिक
  • चौंध :- कौंध, चकाचौंध, चमक, टिमटिमाहट, झिलमिलाहट, झपक, दमक
  • चौकन्ना :- सतर्क, सावधान, चौकस, सचेत, सजग, अप्रमाद
  • चौकीदार :- प्रहरी, पहरेदार, गारद, अर्थिक, पहरुआ, पहरू
  • चौगड़ा :- ख़रगोश, खरहा, शशक
  • चौपट :- तबाह, नष्ट-भ्रष्ट, बर्बाद, विध्वंस, सत्यानाश, तलपट, तलफ़
  • चौपथ :- चौक, चौपल, चौमार्ग, चौरस्ता, चौराहा, चौमुहानी
  • चौरा :- चबूतरा, चौतरा, वेदी
  • च्युत :- गिरा हुआ, पतित
  • च्युति :- पतन, गिरना

‘छ’

  • छटा :- आभा, कांति, चमक, दमक, दीप्ति, शोभा, सौंदर्य
  • छतरी :- छत्र, छाता, चँदोवा
  • छप्पर :- छपरा, छाजन, छान, छावनी, झोपड़ी, पर्णकुटी
  • छल :- अपदेश, कपट, चकमा, झाँसा, धोका, प्रपंच, फ़रेब, बहाना, तड़ी, धाँधली
  • छाछ :- तक्र, मट्ठा, मही
  • छात्र :- अर्भ, विद्यार्थी, शिक्षार्थी, शिष्य, तालिब-इल्म
  • छानबीन :- जाँच-पड़ताल, पूछताछ, तफ़तीश, तहकीकात, जाँच
  • छाप :- अंक, चिह्न, निशान
  • छाप :- असर, प्रभाव
  • छाया :- छाँह, छाँव, साया, प्रतिबिंब, परछाईं
  • छार :- ख़ाक, भस्म, राख
  • छिछला :- उथला, कम गहरा, गाध
  • छिछोरेपन :- ओछापन, छुद्रता, तंगदिली, नीचता
  • छिछोरा :- अगंभीर, असौम्य, ओछा, क्षुद्र
  • छिद्र :- छेद, सूराख, रंध्र
  • छिनार :- छिनाल, छिन्ना, व्याभिचारिणी, पुंश्चली
  • छिन्न-भिन्न :- टूटा-फूटा, अस्त-व्यस्त, तितर-बितर, टूक-टूक, छितराया, छिन्न-विच्छिन्न
  • छिन्नाधार :-  असहाय, निःसहाय
  • छींका (छीका) :- शीक्य, सिकहर, सीका (सींका)
  • छीछालेदर :- दुर्गति, दुर्दशा, बुरी गति, अपगति
  • छुटकारा :- मुक्ति, मोक्ष, रिहाई, निस्तार, निजात
  • छुट्टी :- अवकाश, फ़ुरसत (फुर्सत), रुखसत, विश्राम, विराम
  • छूट :- रियायत, सहूलियत, कटौती, सुविधा, ढील
  • छोर :- सिरा, किनारा, अंत, पार, सीमा
  • छोह :- ममता, स्नेह-प्रेम, स्नेह, प्रेम, प्यार, मुहब्बत

‘ज’

  • जंगम :- चलनशील, चल, अस्थावर, चलायमान, स्थानांतरणीय
  • जंगल :- वन, अरण्य, विपिन, कानन, बयाबान
  • जंगला :- खिड़की, गवाक्ष, झरोखा, मूषा, रोशनदान, वातायन
  • जंजाल :- झंझट, प्रपंच, बखेड़ा
  • जगह :- स्थान, स्थल, ठौर, ठिकाना, मुकाम, क़याम
  • जटिल :- क्लिष्ट, दुबर्बोध, दुरूह, उलझा हुआ, पेचीदा
  • जड़ :- निर्जीव, अचेतन, स्थावर, अचर, प्राणरहित
  • जड़ता :- स्थिरता, निश्चेष्टता, अचलता, गतिहीनता, निष्क्रियता
  • जड़ता :- तंद्रिलता, आलस्य, सुस्ती
  • जनक :- पिता, बाप, बापू, जन्मदाता, जनयिता, अब्बा
  • जननी :- अम्मा, अंबा, धात्री, महतारी, माँ, माता
  • जमघट :- जनसमूह, समुदाय, भीड, जनसंकुल
  • जय :- विजय, जीत, फतह
  • जय :- जय-जयकार, जयध्वनि, जय निनाद, जय घोष
  • जल :- अंबु, अंभ, अपक, अर्ण, उदक, कवन, तोय, नीर, पाथ, पानी, पुष्कर, वारि, सलिल, सारंग
  • जल्दी :- शीघ्रता, त्वरा, हड़बड़ी, फुरती, उतावली
  • जवान :- युवा, युवक, तरुण, किशोर, वयप्राप्त
  • जवानी :- यौवन, तरुणाई, युवावस्था
  • जागरूक :- प्रबुद्ध, सजग, चेतन, सचेत, चौकस
  • जादू :- इंद्रजाल, माया, तिलस्म
  • जानलेवा :- घातक, प्राणान्तक, मारक, प्राणहर
  • जालसाजी :- जाल, धोखाधड़ी, ठगी, प्रतारणा, प्रवंचना
  • जासूस :- अपसर्प, गूढ़ पुरुष, चर, चरक, गुप्तचर, भेदिया, प्रणिधि
  • जिगर :- कलेजा, यकृत, दिल
  • जिज्ञासा :- उत्कंठा, उत्सुकता, कुतूहल
  • जिद्दी :- हठी, दुराग्रही, हठीला, दुर्दान्त, धृष्ट
  • ज़िम्मा :- दायित्व, उत्तरदायित्व, जवाबदेही, ज़िम्मेदारी
  • जिम्मेदार :- उत्तरदायी, ज़िम्मेवार, जवाबदेह
  • जिह्वा :- जीभ, रसना, जबान, अंतःकरण, आत्मा, रसज्ञा
  • जी :- मन, दिल, चित्त
  • जीत :- जय, विजय, फतह
  • जीभ :- जिह्वा, रसना, जबान, अंतःकरण, आत्मा, रसज्ञा
  • जीव :- प्राणी, प्राणधारी, देहधारी, देही, जीवधारी, चेतन, चैतन्य, प्राण, जान
  • जीवन-चरित्र :- जीवन-चरित, जीवन-वृत्तांत, तजकिरा
  • जीविका :- आजीविका, वृत्ति, रोज़ी, गुज़ारा, रोटी
  • जुड़ाई :- संश्लेषण, संयोजन, चिपकाव
  • जुलाब :- विरेचक, रेचक, दस्तावर
  • जुलाहा :- बुनकर, तंतुवाह, कारु, कोरी, कोली, कौलिक, ताँती
  • जूता :- उपानह, पनही, चर्मपादुका, पदत्राण
  • जोर :- बल, शक्ति, ताकत, ऊर्जा, सामर्थ्य
  • जोश :- आवेश, उफान, उबाल, उत्सेक, उफान
  • ज्ञान :- बोध, विज्ञता, जानकारी, प्राज्ञता, ज्ञानवत्ता
  • ज्येष्ठ :- जेठा, अग्रज, बड़ा
  • ज्योतिषी :- दवज्ञ, गणक, भविष्यवक्ता, नजूमी
  • ज्वलनशील :- दाह्य, दहनीय, दहनशील, सुदाह्य, आग पकड़ने वाला
  • ज्वाला :- लपट, लौ, अग्निशिखा

‘झ’

  • झंझट :- झमेला, बखेड़ा, पचड़ा, टंटा, बवाल, तरद्दुद, धंधक
  • झंडा :- पताका, ध्वज, निशान, केतु, केतन, वैजयंती
  • झगड़ा :- कलह, तकरार, वितंडा, खटपट, टंटा
  • झगड़ालू :- कलही, लड़ाका, फसादी
  • झटकना :- मार लेना, छीनना, लूट लेना, उचक लेना
  • झटपट :- तुरन्त, तुरत, जल्दी, तेज़ी से, फटाफट
  • झड़प :- तकरार, हाथापाई, बखेड़ा, टंटा, झगड़ा
  • झपकी :- निंदास, ऊँघाई, तंद्रा
  • झरोखा :- जंगला, वातायन, गवाक्ष, रोशनदान
  • झाईं :- परछाईं, बिम्ब, प्रतिच्छाया, झलक
  • झिझक :- विकल्प, संकोच, दुविधा, अनिर्णय, हिचकिचाहट
  • झींसी :- फुहार, सीकर, जलकण, अंबुकण, वारिकण
  • झुंड :- समूह, गिरोह, जत्था, पुंज, मंडली, यूथ, दल
  • झुकाव :- प्रवणता, रुझान, प्रवृत्ति, उन्मुखता, लीनता
  • झूठ :- असत्य, अनृत, मिथ्या, अतथ्य, वितथ्य
  • झूठा :- नकली, बनावटी, कूट, दिखावटी, कल्पित, तथ्यहीन
  • झोपड़ी :- पर्णकुटी, कुटी, छानी, कुंज, मड़वा, कुटिया

पर्यायवाची शब्द संग्रह

पर्यायवाची शब्द

पर्यायवाची शब्द — ‘स्वर’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘क-वर्ग’

पर्यायवाची शब्द — ‘ट’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘त’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘प’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘अन्तःस्थ’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘ऊष्म’ वर्ग

विशेष्य और विशेषण

विलोम या विपरीतार्थक शब्द

अनेक शब्दों के एक शब्द

तत्सम एवं तद्भव शब्द

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top