पर्यायवाची शब्द ‘ट-वर्ग’

‘ट’ वर्ग

‘ट’

  • टक्कर :- ठोकर, भिड़ंत, संघट्ट, समाघात, धक्का
  • टपकना :- चूना, रिसना, झरना, स्रवित होना
  • टीका :- भाष्य, वृत्ति, व्याख्या, भाषांतरण, विवृत्ति
  • टीमटाम :- ठाठबाट, धूमधाम, समारोह
  • टीस :- शूल, कसक, दर्द, हुल, चुटकी
  • टुकड़ा :- खंड, टूक, अंश, भाग, हिस्सा, अवयव
  • टेक :- अवलम्ब, सहारा, आश्रय, भरोसा, अवष्ठंभ
  • टेढ़ा :- कुटिल, तिरछा, बलदार, वक्र, टेढ़ा-मेढ़ा

‘ठ’

  • ठग :- वंचक, प्रतारक, अड़ीमार, प्रवंचक, जालसाज़
  • ठगी :- प्रतारणा, वंचना, मायाजाल, फरेब, जालसाज़ी
  • ठाठ :- तड़क-भड़क, आडंबर, सजावट
  • ठिठोली :- मजाक, उपहास, फबती, व्यंग्य, व्यंग्योक्ति, अपहास
  • ठीक :- सही, दुरुस्त, शुद्ध, अच्छा
  • ठीक :- उचित, उपयुक्त, मुनासिब, समीचीन
  • ठौर :- स्थान, जगह, ठिकाना, स्थल

‘ड’

  • डर :- भय, भीति, खौफ़, त्रास, आतंक
  • डरावना :- भयंकर, भयानक, खौफ़नाक, भयावह, दहशतनाक, ताम
  • डाँवाडोल :- ढुलमुल, अस्थिर, अदृढ़, ढ़ीला, विचलित
  • डायरी :- रोजनामचा, दैनिकी, दैनंदिनी
  • डाकू :- डकैत, लुटेरा, बटमार, लुंठक, साहसिक, अभिहर्त्ता
  • डाह :- जलन, ईर्ष्या, कुढ़न
  • डीलडौल :- रूप, आकृति, बनावट, रचना, गठन, गढ़न
  • डेरा :- ठिकाना, ठहराव, मुकाम, क़याम
  • डेरा :- खेमा, तंबू, शिविर
  • डोरा :- धागा, तागा, तंतु
  • डोरी :- रस्सी, रज्जु, डोर, जेवरी, सुतली, तंतुकी, तनी, पाशन

‘ढ’

  • ढंग :- रीति, तरकीब, तरीका, ढब, विधि, शऊर
  • ढंग :- मुक्ति, उपाय, तदबीर, युक्ति
  • ढाढ़स :- आश्वासन, तसल्ली, दिलासा, सांत्वना, इतमीनान, धीरज
  • ढिठाई :- धृष्टता, गुस्ताखी, अशिष्टता, अविनय, बेशरमी, प्रगल्भता
  • ढिलाई :- शिथिलता, ढीलापन, सुस्ती
  • ढीठ :- धृष्ट, गुस्ताख, प्रगल्भ, अविनीत, बेशरम
  • ढीला-ढाला :- पिलपिला, थल-थल, पचपचा
  • ढेर :- अंबार, राशि, जमाव, पुंज, ओघ, अटंबर, अराड़
  • ढोंग :- स्वाँग, कपट, पाखंड, छल, छिपाव, धँधला
  • ढोंगी :- पाखंडी, बगला भगत, रंगा सियार, कपटी, छली, छाद्मिक, धँधलेबाज़

पर्यायवाची शब्द संग्रह

पर्यायवाची शब्द

पर्यायवाची शब्द — ‘स्वर’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘क-वर्ग’

पर्यायवाची शब्द — ‘च’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘त’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘प’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘अन्तःस्थ’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘ऊष्म’ वर्ग

विशेष्य और विशेषण

विलोम या विपरीतार्थक शब्द

अनेक शब्दों के एक शब्द

तत्सम एवं तद्भव शब्द

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top