पर्यायवाची शब्द ‘प-वर्ग’

‘प’ वर्ग

‘प’

  • पंक :- कीच, कीचड़, कर्दम
  • पंकिल :- गंदला, गंदा, मैला, मलिन, मलीन
  • पंडित :- सुधी, विद्वान्, कोविद, बुद्धिमान, विज्ञ
  • पंथ :- मार्ग, रास्ता, राह, डगर, पथ
  • पंथ :- धर्म, मत, सम्प्रदाय
  • पकड़ना :- गिरफ्तार करना, कैद करना, बंदी, बनाना
  • पक्का :- सुदृढ़, मजबूत, दृढ़
  • पक्ष :- दल, वर्ग, समुदाय
  • पक्षी :- खग, विहंग, विहग, पंछी, चिड़िया, परिंदा, खेचर, पखेरु, अंडज, पतंग, नभचर, कुलिंग, द्विज
  • पगड़ी :- पाग, उष्णीष, साफा
  • पचड़ा :- झंझट, बखेड़ा, प्रपंच, टंटा, झमेल
  • पछतावा :- पश्चात्ताप, प्रायश्चित, अनुताप, अनुशय, संताप, ग्लानि
  • पट :- अंशु, अंशुक, अम्बर, आच्छाद, कपड़ा, कर्पट, गणवेश, चीर, चेल, चैल, दुकूल, परिधान, परीरणा, पहरावा, पोशाक, लिबास, लैकुची, वस्त्र, वसन, सिचय
  • पट :- दरवाज़ा, किवाड़, कपाट, पल्ला
  • पटरानी :- महारानी, राजमहिषी, बड़ी रानी
  • पटु :- कुशल, दक्ष, निपुण, प्रवीण, होशियार
  • पड़ताल :- छानबीन, खोजबीन, जाँच
  • पड़ोस :- अभ्यागम, अभ्याश, प्रतिवास, प्रतिवेश
  • पड़ोसी :- प्रतिवासी, प्रतिवेशी, प्रतिवेश्य, हमसाया
  • पढ़ाई :- अध्ययन, विद्याभ्यास, पठन-पाठन
  • पण :- दाँव, बाज़ी, शर्त
  • पण :- जुआ, द्यूत
  • पण :- माल, सौदा
  • पतला :- कृश, कृशांग, क्षीण, दुबला, क्षीणकाय
  • पतला :- झीना, झिनझिना, महीन
  • पताका :- झंडा, ध्वज, ध्वजा, निशान, फरहरा
  • पतिंगा :- पतंग, परवाना, भुनगा, शलभ
  • पति :- कांत, स्वामी, भर्ता, नाथ, खाविंद, शौहर, भरतार, घरवाला, पी, प्रणयी
  • पतोहू :- बहू, बधू, पुत्रवधू
  • पत्तन :- नगर, नगरी, शहर, पुर, पुरी
  • पत्ता :- पत्र, दल, पर्ण, पल्लव
  • पत्थर :- पाषाण, अश्म, संग, प्रस्तर, पाहन
  • पत्नी :- कलत्र, कांता, भार्या, दारा, जाया, अर्धांगिनी, औरत, बीबी, जोरू, घरवाली, ती, तीय, धनी, धनीका, धर्मिणी, प्रणयिनी, प्रमदा
  • पत्र :- चिट्ठी, खत, पाती
  • पत्रा :- पंचांग, तिथिपत्र, जंत्री
  • पथ :- मार्ग, रास्ता, राह, डगर
  • पथिक :- यात्री, राही, मुसाफ़िर, पंथी, बटोही
  • पथ्य :- भोजन, आहार, भोज्य पदार्थ
  • पथ्य :- गुणकारी, हितकारी, हितकर, लाभदायक, फ़ायदेमंद
  • पद :- पदवी, दर्जा, ओहदा
  • पद :- चरण, पैर, पाँव, डग, कदम
  • पदोन्नति :- तरक़्क़ी, पदवृद्धि
  • परन्तु :- पर, किन्तु, मगर, लेकिन
  • परख :- जाँच-पड़ताल, जाँच, पहचान, छानबीन, परीक्षण
  • परछाईं :- प्रतिच्छाया, प्रतिबिंब, साया, झाईं, छाया
  • परतंत्र :- पराधीन, परवश, पराश्रित, अधीन
  • परदा :- आड़, ओट, छिपाव
  • परमार्थ :- उपकार, भलाई, परोपकार
  • परवरिश :- तरबियत (तर्बियत), पालन-पोषण
  • पराक्रम :- शक्ति, पौरुष, ताकत, पुरुषार्थ
  • पराजित :- परास्त, विजित, पराभूत, हारा हुआ
  • पराया :- गैर, दूसरा, बेगाना, परकीय, और
  • परिक्रमा :- प्रदक्षिणा, फेरा, चक्कर
  • परिचय :- पहचान, मुलाकात, वाकफ़ियत, जानकारी
  • परिचर :- सेवक, चाकर, टहलुआ, नौकर, भृत्य, ताबेदार
  • परिचर्या :- सेवा, टहल, शुश्रूषा, चाकरी, खिदमत
  • परिणय :- विवाह, शादी, पाणिग्रहण
  • परिणाम :- नतीजा, फल, अंजाम, अभ्यूह
  • परिताप :- दुःख, पीड़ा, दर्द, क्लेश, व्यथा
  • परिपाक :- परिणाम, फल, नतीजा
  • परिपाटी :- रीति, प्रणाली, पद्धति, ढंग, तरीका
  • परिभव :- अनादर, अपमान, तिरस्कार, उपेक्षा, अवमान
  • परिमंडल :- घेरा, परिधि, चक्कर
  • परिमल :- सुगंध, सुवास, खुशबू
  • परिवर्तन :- बदलाव, हेर-फेर, फेर-बदल, अदल-बदल, तबदीली
  • परिवाद :- निंदा, बुराई, बदनामी, अपवाद, अपयश
  • परिवार :- कुटुम्ब, कुनबा, खानदान, घराना, कुल, अभिजन
  • परिश्रम :- श्रम, उद्यम, मेहनत
  • परिष्कार :- शुद्धि, सफाई, संस्कार, संशोधन, परिमार्जन
  • परिष्कृत :- शुद्ध, साफ़, स्वच्छ, परिमार्जित, प्रांजल
  • परुष :- कठोर, कर्कश, कड़ा, निष्ठुर, निर्दय
  • परेशान :- उद्विग्न, क्षुब्ध, व्याकुल, आकुल, बेज़ार, कातर, ताम
  • परोक्ष :- अप्रत्यक्ष, ओझल, तिरोहित, अगोचर, गुप्त
  • पर्यटन :- भ्रमण, व्रज्या, घूमना-फिरना
  • पर्यवसान :- समाप्ति, अंत, खात्मा
  • पर्याप्त :- प्रचुर, बहुत, बहुत काफ़ी, यथेष्ट
  • पर्वत :- अचल, अद्रि, अडिग, अटल, अभ्रकष, अविचल, स्थिर, दृढ़, गिरि, नग, शैल, महीधर, पर्वत, पहाड़, भूधर, धरणीधर, धराधर, भूभृत, तुंग
  • पल :- क्षण, दम, लम्हा, सेकंड
  • पलटन :- सेना, फौज, लश्कर, सैन्यदल
  • पलायन :- अपयान, भागना, खिसक जाना, सरक जाना, हट जाना, निकल जाना, अपासरण, प्रणाश
  • पलाश :- टेसू, ढाक, धाक
  • पल्लव :- कोंपल, किसलय, पर्ण, पत्ती, पात
  • पल्ला :- आँचल, छोर, दामन
  • पवन :- वायु, हवा, अनिल, बयार, समीरण, वात, पवमान, समीर, प्रभंजन, मृगवाहन, नभप्राण, अभ्रकष, पाथ, मारुत, प्रकम्पन, अजिर
  • पवित्र :- पावन, पुनीत, साफ़, पूत, विशुद्ध, पाक
  • पशु :- जानवर, चौपाया, चतुष्पद, मवेशी, जंतु
  • पश्चात्ताप :- अनुताप, क़लक़, पछतावा, ग्लानि, संताप, अफ़सोस
  • पसीना :- प्रस्वेद, श्रमकण, श्रमसीकर
  • पहनावा :- पहरावा, परिधान, पोशाक
  • पहरा :- चौकसी, चौकीदारी, गारद
  • पहाड़ :- अचल, अद्रि, अडिग, अटल, अभ्रकष, अविचल, स्थिर, दृढ़, गिरि, नग, शैल, महीधर, पर्वत, भूधर, धरणीधर, धराधर, भूभृत, तुंग
  • पहिया :- चाक, चक्का, चक्र
  • पांडुलिपि :- पांडुलेख, हस्तलिपि, मसौदा
  • पांथुल :- मटमैला, मैला-कुचैला, गंदा, मलीन, पांशुल, अस्वच्छ
  • पांथ :- पथिक, बटोही, राही, मुसाफ़िर, यात्री
  • पाँव :- पैर, चरण, पाद, पद, गोड़
  • पाखंड :- ढोंग, आडंबर, ढकोसला, प्रपंच, स्वांग, कल्क
  • पागल :- बावला, बौरा, दीवाना, विक्षिप्त, उन्मत्त
  • पाट :- चौड़ाई, फैलाव, विस्तार
  • पाठ :- पढ़ान, पठन, वाचन, पढ़ाई
  • पाठशाला :- विद्यालय, मदरसा, स्कूल
  • पाणि :- हाथ, कर, हस्त
  • पातक :- पाप, अघ, कलुष, दोष, गुनाह
  • पात्र :- बरतन (बर्तन), भाजन, भांडा, धात्र
  • पादप :- वृक्ष, पेड़, द्रुम, विटप, दरख्त, तरु
  • पान :- तांबूल, अभीष्टा, नागवल्ली
  • पाप :- अघ, पातक, गुनाह, अपकर्म, कलुष, कल्मष, कर्दम
  • पापी :- पामर, दुष्ट, अधर्मी, पातकी, दुरात्मा, कुपथगामी, कुमार्गी, कुपंथी, अपमार्गी, कलुषी, तामस
  • पामर :- दुष्ट, पापी, अधर्मी, पातकी, दुरात्मा
  • पारतंत्र्य :- परतंत्रता, पराधीनता, परवशता
  • पारावार :- समुद्र, सागर, जलधि, उदधि, पयोधि, रत्नाकर, सारंग
  • पार्थक्य :- पृथकता, अलगाव, भिन्नता
  • पार्वती :- उमा, गौरी, भवानी, रुद्राणी, गिरिजा, अंबा, हेमवती, शैलसुता, मैनसुता, नंदिनी
  • पालन :- परिपालन, भरण-पोषण परवरिश, रक्षण
  • पाली :- पंक्ति, कतार, अवलि, लाइन
  • पावन :- पवित्र, पाक, शुचि, शुद्ध, स्वच्छ, साफ
  • पावस :- बरसात, बारिश, वर्षा, वृष्टि
  • पावस :- चौमासा, वर्षा काल, वर्षा ऋतु
  • पाश :- फंदा, जाल, बंधन
  • पाषाण :- पत्थर, शिला, अश्म, संग, प्रस्तर, पाहन
  • पास :- निकट, समीप, करीब
  • पाहुना :- अतिथि, अभ्यागत, मेहमान
  • पिक :- अन्यपुष्ट, कलकंठ, कलघोष, काकपाली, कामांध, काकली-रव, कुहूख, कोक, कोकिल, कोयल, तामाभ्र, परपुष्ट, परभृत, वनप्रिय, वंचथ, वसंतदूत, मदनशलाका, मधुगायन, मधुकंठ, मधुघोष, रक्ताक्ष, श्यामा, सारंग
  • पिकी :- कोकिला, बसंतदूती
  • पिचकना :- सिमटना, सिकुड़ना, धँसना
  • पिछलग्गू :- अनुयायी, अनुचर, पिट्ठू
  • पिता :- जनक, पितृ, बाप, अब्बा
  • पितिया :- काका, चाचा, ताऊ, ताया, पितृष्य
  • पितियानी :- काकी, चाची, ताई
  • पितृष्वसा :- फूफी, बुआ (बूआ)
  • पिपासा :- प्यास, तृषा, तृष्णा, तर्ष, तर्षण
  • पिशाच :- भूत, प्रेत
  • पिहान :- ढकना, ढक्कन
  • पीछे :- बाद में, अनंतर, फिर, उपरांत, पश्चात्
  • पीड़ा :- व्यथा, दर्द, तकलीफ़, वेदना, यंत्रणा, यातना, अभिताप, पीर
  • पीन :- मोटा, स्थूल, मांसल, पीवर, हट्टा-कट्टा
  • पीपल :- अच्युतवास, अच्युतावास, अश्वत्थ, कुंजराशन, क्षीरद्रुम, गजभक्षण, चलदल, चलपत्र, चैत्यक, चैत्यतरु, चैत्यवृक्ष, धनुर्वृक्ष, पवित्रक, पिप्पल, बोधिद्रुम, बोधिवृक्ष, याज्ञिक, शुचिद्रुम, शुभद, श्रीमान्, सत्य, सेव्य
  • पीयूष :- अमृत, सुधा, अमिय, सोम, आबेहयात
  • पीर :- बड़ा व पूज्य, बुजुर्ग, वृद्ध, बुड्ढा
  • पीर :- मार्गदर्शक, धर्म गुरु, महात्मा, सिद्ध पुरुष
  • पीर :- दर्द, वेदना, तकलीफ़, दुःख, पीड़ा, कष्ट
  • पीला :- पांडुर, पीत, ज़र्द
  • पीवर :- मोटा, मांसल, स्थूल, पीन, हट्टा-कट्टा
  • पीहर :- मायका, मैका
  • पुंगध :- बैल, वृषभ, साँड़, षंड
  • पुंज :- राशि, ढेर, समूह, जमाव, अंबार
  • पुंश्चली :- कुलटा, दुराचारिणी, दुश्चारिणी
  • पुआल :- पराली, पुयाल, पैरा
  • पुकार :- टेर, दुहाई, फरियाद, गुहार
  • पुख्ता :- पक्का, दृष्ट, मज़बूत, रुष्ट-पुष्ट
  • पुच्छ :- पूँछ, दुम, लांगूल
  • पुण्य :- धर्म, सुकृत, शुभकर्म, अपाप
  • पुत्र :- आत्मज, सुत, बेटा, तनय, पूत, लड़का, नंदन, तनुज, तनूरूह, पुत्रक
  • पुत्री :- आत्मजा, सुता, बेटी, तनया, तनुजा, दुहिता, लड़की, जाता, नंदिनी, पुत्रिका
  • पुनीत :- पवित्र, पावन, पुनीत, साफ़, पूत, विशुद्ध, पाक
  • पुर :- चरसा, पुरवट, मोट
  • पुरखा :- पूर्वज, अग्रजन्मा, बाप-दादा, पूर्वपुरुष
  • पुरस्कार :- इनाम, उपहार, पारितोषिक, भेंट
  • पुरातन :- प्राचीन, पुराना, पुराण, पूर्वकालीन, प्राक्तन, भूतकालीन, प्रतन
  • पुरी :- पुर, नगर, शहर, पुरी, नगरी
  • पुरीष :- विष्ठा, गुह, मल, झाड़ा, टट्टी
  • पुरुषत्व :- पुंसत्व, पुंस्त्व
  • पुरुषार्थ :- पौरुष, उद्योग, हिम्मत, उद्यम, पराक्रम
  • पुष्कर :- तालाब, सरोवर, पोखर, सर, ताल, तटाक, तड़ाक, तड़ाग, सारंग
  • पुश्कल :- प्रचुर, विपुल, अधिक, बहुत, इफ़रात, ढेर-सा
  • पुष्ट :- हृष्टपुष्ट, बलिष्ठ, तगड़ा, मांसल, मोटा-ताज़ा
  • पुष्टि :- अनुमोदन, समर्थन, हिमायत
  • पुष्प :- फूल, कुसुम, सुमन, प्रसून, गुल
  • पूँछ :- दुम, पुच्छ, लांगुल
  • पूछ-ताछ :- जाँच-पड़ताल, तहकीकात, प्रतिपृच्छा, तनकीह
  • पूजा :- अर्चना, आराधना, उपासना, वंदना, इबादत, पूजन, अभ्यर्चना, अर्हण
  • पूज्य :- पूजनीय, वंदनीय, वंद्य, अर्चनीय, उपास्य, आराध्य
  • पूरा :- पूर्ण, सकल, कुल, समूचा, सारा, समग्र
  • पूर्वज :- पुरखा, अग्रजन्मा, बाप-दादा, पूर्वपुरुष
  • पृथक् :- अलग, जुदा, विच्छिन्न, विलग, भिन्न
  • पृथु :- चौड़ा, विस्तृत, विस्तीर्ण
  • पृथ्वी :- धर, धरा, धरती, धरणि, धरणी, धारिणी, धरित्री, धात्री, वसुधा, वसुंधरा, मेदिनी, ज़मीन, भूमि, क्षिति, अचला, अवनि, जगती, भू, भूमि, मही, उर्वी, इला, तप्तायनी, विश्वंभरा, अर्णवनेमि, उर्वरा, जगती
  • पृष्ठपोषण :- समर्थन, अनुमोदन, हिमायत
  • पेचीदा :- टेढ़ा, जटिल, मुश्किल, कठिन, पेचदार
  • पेट :- उदर, जठर, आमाशय
  • पेड़ :- वृक्ष, पादप, विटप, तरु, द्रुम, रूख, दरख्त
  • पेशल :- सुकुमार, कोमल, मुलायम
  • पेशा :- धंधा, व्यवसाय, व्यापार, काम-काज, उद्यम
  • पैदावार :- उपज, उत्पादन, फसल
  • पैना :- तेज़, तीक्ष्ण, धारदार, चोखा, नुकीला
  • पैशुन्य :- पिशुनता, चुगलखोरी, निंदा
  • पैसा :- धन, दौलत, द्रव्य
  • पोखर :- पुष्कर, तालाब, सरोवर, ताल, तटाक, तड़ाक, तड़ाग, सारंग
  • पोच :- निकृष्ट, तुच्छ, क्षुद्र, हीन, घटिया
  • पोत :- जहाज़, जलयान, समुद्रयान, अर्णवपोत, अर्णवयान
  • पोष्य :- पाल्य, पालनीय, पोषणीय
  • पोष्य :- नौकर, सेवक
  • पौरुष :- पुरुषार्थ, पौरुष, उद्योग, हिम्मत, उद्यम, पराक्रम
  • प्यार :- प्रेम, प्रीति, मुहब्बत, नेह, अनुरक्ति, उलफत
  • प्यारा :- प्रिय, प्रेमी, स्नेही, प्रेमपात्र, प्रीतिपात्र
  • प्यारी :- प्रेयसी, प्रिया, वल्लभा, प्राणवल्लभा, माशूका
  • प्यास :- पिपासा, तृषा, तृष्णा, तर्ष, तर्षण
  • प्यासा :- तर्षित, तृषित, पिपासित, पिपासु, प्रकाम
  • प्रकट :- स्पष्ट, व्यक्त, साफ़, अगुप्त, ज़ाहिर
  • प्रकरण :- प्रसंग, विषय, संदर्भ
  • प्रकांड :- अधिक, अतिशय, विपुल, बहुत, भारी
  • प्रकार :- भेद, किस्म, तरह, भाँति
  • प्रकाश :- आलोक, रोशनी, उजाला, ज्योति, दीप्ति, द्विभा
  • प्रकिरण :- फैलाना, बिखेरना
  • प्रकिरण :- मिश्रण, मिलाना
  • प्रकृत :- वास्तविक, असली, मूल, यथार्थ, अविकृत
  • प्रकृत :- सहज, साधारण, नार्मल
  • प्रकृत :- वांछनीय, संगत
  • प्रकृति :- स्वभाव, शील, मिज़ाज
  • प्रकृतितः :- प्रकृत्या, स्वभावतः
  • प्रक्रम :- क्रम, सिलसिला
  • प्रक्रम :- अवसर, मौका
  • प्रक्रिया :- क्रिया, तरीका, प्रक्रम, युक्ति
  • प्रक्षय :- अंत, विनाश
  • प्रक्षालन :- धोना, साफ़ करना, स्वच्छ करना
  • प्रक्षेप :- छितराना, बिखेरना
  • प्रख्यात :- विख्यात, प्रसिद्ध, मशहूर, विश्रुत, नामवर
  • प्रगति :- विकास, उन्नति, तरक्की, बढ़ती, श्रीवृद्धि
  • प्रगल्भ :- अभिमानी, अहंकारी, घमंडी, दंभी, गर्वीला, गर्वप्रद
  • प्रगल्भ :- ढीठ, धृष्ट, बेहया, बेशर्म, निर्लज्ज, अपत्रप
  • प्रचंड :- उग्र, भीषण, ख़ौफ़नाक, भयंकर, भयानक
  • प्रचुर :- बहुत, विपुल, पर्याप्त, अधिक, बहुत, काफ़ी, कसीर
  • प्रचुरता :- बहुलता, आधिक्य, बहुतायत, इफ़रात, प्रभूतता
  • प्रजा :- संतान, संतति, औलाद, बाल-बच्चे
  • प्रजा :- जनता, रैयत, रिआया
  • प्रजातंत्र :- लोकतंत्र, जनतंत्र, गणतंत्र
  • प्रज्ञा :- बुद्धि, ज्ञान, प्रतिभा, मेधा, समझ
  • प्रणय :- प्रेम, अनुराग, स्नेह, प्रीति, अनुरक्ति
  • प्रणयिनी :- प्यारी, प्रेयसी, प्रिया, वल्लभा, प्राणवल्लभा, माशूका
  • प्रणयी :- पत्नी, कांता
  • प्रणाम :- नमस्कार, चरण-स्पर्श, अभिवादन, नमस्ते, पायलागन, नमन, प्रणिपात
  • प्रणाली :- तरीका, पद्धति, परिपाटी, रीति, प्रथा
  • प्रणिधान :- एकाग्रता, मनोयोग, ध्यान
  • प्रणेता :- निर्माता, रचयिता, रचनाकार
  • प्रणोद (प्रणोदन) :- प्रेषित, भेजना
  • प्रताप :- प्रभाव, दबदबा, इकबाल, बोलबाला, धाक
  • प्रतारक :- ठग, वंचक, धोखेबाज़, खल, दगाबाज़
  • प्रति :- प्रतिलिपि, नकल, कापी
  • प्रतिकूल :- विपरीत, उलटा, विलोम, अननुकूल, खिलाफ़
  • प्रतिज्ञा :- प्रण, वचन, वायदा, पैज, पण
  • प्रतिपत्ति :- प्राप्ति, उपलब्धि, पाना
  • प्रतिफल :- प्रतिकार, बदला, एवज़
  • प्रतिबिंब :- परछाई, छाया, अक्स
  • प्रतिभा :- बुद्धि, प्रज्ञा, मनीषा, मेधा, समझ
  • प्रतिमा :- प्रतिरूप, मूर्ति, बुत
  • प्रतिमान :- मानदंड, मानक, आदर्श
  • प्रतियोगिता :- होड़, प्रतिस्पर्धा, मुकाबला
  • प्रतिरोध :- रोक, निरोध, रुकावट, रोध, बाधा
  • प्रतिलिपि :- प्रतिलेख, नकल, कापी, प्रति, अनुलिपि
  • प्रतिशोध :- प्रतिहिंसा, बदला, वैरशोधन, प्रतिकार
  • प्रतिष्ठा :- पगड़ी, मानमर्यादा, गौरव, इज्ज़त, सम्मान, आदर
  • प्रतिस्पर्धा :- प्रतियोगिता, मुक़ाबला, होड़
  • प्रतिहार :- द्वारपाल, दरबान, चोबदार, द्वाररक्षक, ड्योढ़ीदार
  • प्रतीत :- ज्ञात, विदित, मालूम
  • प्रतीप :- उलटा, विलोम, विपरीत, प्रतिकूल, विरुद्ध
  • प्रत्यक्ष :- सम्मुख, समक्ष, सामने, साक्षात्, दृष्टिगोचर
  • प्रत्यक्ष :- प्रतीति, विश्वास, एतबार, प्रत्यय, यकीन, भरोसा
  • प्रत्याख्यान :- खंडन, निराकरण, निरसन
  • प्रथा :- प्रचलन, रिवाज, फैशन, चलन, दस्तूर
  • प्रथित :- विख्यात, प्रसिद्ध, मशहूर, प्रख्यात, नामवर
  • प्रदीप्त :- चमकीला, उज्ज्वल, चमकता
  • प्रदेश :- क्षेत्र, भूखण्ड, भूभाग, अंचल, प्रान्त
  • प्रधान :- प्रकृष्ट, मुख्य, प्रमुख, सर्वोच्च
  • प्रपंच :- जंजाल, बखेड़ा, झमेला, झंझट, पचड़ा, बवाल
  • प्रबल :- सशक्त, सबल, भारी, ज़ोरदार, ताकतवर
  • प्रभा :- आभा, प्रकाश, चमक, दीप्ति, आलोक, रोशनी, द्विभा
  • प्रभात :- भोर, तड़का, सवेरा, उषाकाल, प्रात:काल
  • प्रभु :- ईश्वर, भगवान्, परमात्मा, परमेश्वर, अल्लाह, खुदा
  • प्रभूत :- बहुत, विपुल, प्रचुर, ढेर सारा, पर्याप्त
  • प्रमत्त :- मस्त, उन्मत्त, मतवाला, मत्त, मदमत्त
  • प्रमा :- चेतन, बोध
  • प्रमाण :- साक्ष्य, सबूत
  • प्रमाद :- लापरवाही, बेपरवाही, असावधानी, असतर्कता, बेफ़िक्री
  • प्रमुख :- प्रधान, मुख्य, परम
  • प्रमोद :- आह्लाद, उल्लास, प्रसन्नता, हर्ष, मोद-मस्ती, मौज-मस्ती
  • प्रयत्न :- चेष्टा, प्रयास, कोशिश, उद्योग, उद्यम
  • प्रयाण :- प्रस्थान, कूच, यात्रारंभ
  • प्रयोग :- इस्तेमाल, सेवन, व्यवहार
  • प्रयोजन :- अभिप्राय, आशय, मतलब, उद्देश्य, हेतु
  • प्रलय :- नाश, लय, विलीनता, अभव, क़यामत
  • प्रलाप :- बक-बक, बक-झक, मिथ्यालाप
  • प्रलोभन :- दिमोहन, लोभ, लालच
  • प्रवण :- प्रवृत्त, झुका हुआ, नत
  • प्रवर :- मुख्य, प्रधान, श्रेष्ठ, प्रमुख, वरेण्य
  • प्रवाल :- मूँगा, विद्रूम
  • प्रवीण :- निपुण, कुशल, दक्ष, होशियार, पटु
  • प्रशंसा :- सराहना, बड़ाई, तारीफ़, श्लाघा, गुणगान, स्तुति, अभिस्ताव, अभिस्तुति
  • प्रशस्त :- उपयुक्त, निर्विघ्न, स्वच्छ, निर्दोष, निष्कंटक
  • प्रश्रय :- अवलंब, आधार, सहारा, टेक, आश्रय
  • प्रसंग :- प्रकरण, विषय, संदर्भ, विषयानुक्रम
  • प्रसक्त :- सम्बद्ध, संलग्न, संश्लिष्ट
  • प्रसन्न :- हर्षित, आनंदित, खुश, प्रफुल्ल, आह्लादित, नंदी
  • प्रसाधन :- अलंकरण, श्रृंगार, सजावट
  • प्रसिद्ध :- विख्यात, प्रथित, मशहूर, प्रख्यात, नामवर
  • प्रसिद्धि :- यश, ख्याति, कीर्ति, नाम, नेकनामी, शोहरत, धाक
  • प्रसून :- पुष्प, फूल, कुसुम, सुमन, गुल
  • प्रस्ताव :- आरंभ, उपयुक्त समय, अवसर, तहरीक, प्रकरण, प्रस्तावना, प्राक्कथन, बात, मौका, विषय, विषय-चर्चा, शुरू
  • प्रस्तावना :- उपोद्घात, भूमिका, प्राक्कथन, आमुख, पुरोवचन
  • प्रस्तुत :- उपस्थित, हाज़िर, मौजूद, विद्यमान, वर्तमान
  • प्रहरी :- पहरेदार, संतरी, चौकीदार, पहरुआ, रखवाला
  • प्रहार :- आघात, चोट
  • प्रांजल :- स्वच्छ, निर्मल, बेदाग, शुद्ध, साफ-सुथरा
  • प्रागल्भ्य :- प्रगल्भता, अहंकार, घमंड, दर्प, दंभ, अभिमान
  • प्राचीन :- प्राक्तन, पुरातन, पुराना, पूर्वकालीन, प्राक्कालीन, प्रतन
  • प्राचीर :- चारदीवारी, शहरपनाह, प्राकार, परकोटा
  • प्राज्ञ :- समझदार, बुद्धिमान, अक्लमंद, मेधावी, विज्ञ
  • प्राण :- श्वास, साँस, जीव
  • प्राणी :- जीवधारी, प्राणधारी, जानदार, जीव, सजीव, चेतन
  • प्रातःकाल :- सुबह, सवेरा, भोर, विहान, सकाल
  • प्राप्त :- लब्ध, गृहीत, मिला, उपलब्ध, पाया हुआ
  • प्रायः :- बहुधा, अधिकतर, अक्सर, प्रायशः, प्रायेण
  • प्रारम्भ :- शुरू, आदि, आरम्भ
  • प्रारब्ध :- किस्मत, भाग्य, तकदीर, नसीब, अदृष्ट
  • प्रार्थना :- विनती, विनय, याचना, निवेदन, अरदास, अर्ज
  • प्रिय :- प्यारा, वत्सल, वल्लभ, दुलारा, प्रियतम
  • प्रिया :- प्रेयसी, प्रेमिका, प्रियतमा, प्यारी, वल्लभा, अभीष्टा, कांता, धनी, धनीका
  • प्रीति :- प्रेम, प्यार, मुहब्बत, प्रणय, स्नेह, अनुराग, जोष, जोषण
  • प्रेक्षागार :- रंगशाला, नाट्यशाला, प्रेक्षागृह, नाट्यगृह, अभिनयशाला
  • प्रेम :- अनुराग, प्रीति, स्नेह, प्यार, प्रणय, रति, मुहब्बत, अपह्नव, उलफत
  • प्रेमी :- अनुरागी, कांत, प्रियतम, आशिक, स्नेही, पी, प्यारा, प्रणयी, यार
  • प्रोत्साहन :- बढ़ावा, उत्साहवर्धन, हौसला, अभिनंदन
  • प्रौढ़ :- प्रबुद्ध, अधेड़, पक्की उम्र का, प्रबृद्ध
  • प्रौढ़ता :- प्रौढ़ावस्था, पक्की उम्र, अधेड़ उम्र

‘फ’

  • फ़क़त :- केवल, सिर्फ
  • फ़ज़ल :- कृपा, मेहरबानी
  • फजूल :- निरर्थक, बेफायदा, व्यर्थ
  • फटकन :- पछोरन, फाटक
  • फणींद्र :- उरगाधिपति, नागराज, फणिपति, वासुकी, शेषनाग, सर्पराज
  • फ़न :- कला, कौशल, गुण, विद्या
  • फ़ना :- नष्ट, बरबाद
  • फ़ना :- अंतर्धान, ग़ायब, लीन होना, लुप्त
  • फरेब :- छल, कपट, धोखा, प्रवंचना, प्रताड़ना
  • फल :- परिणाम, नतीजा, अंजाम
  • फलक :- तख्ता, पटल, पटरा
  • फलाँग :- कुदान, उछाल, छलाँग
  • फ़साद :- दंगा, बलवा, लड़ाई-झगड़ा, मार-काट, उत्पात
  • फाका :- अनशन, उपवास, लंघन, व्रत, अनाहार
  • फायदा :- लाभ, प्राप्ति, उपलब्धि, नफा, मुनाफ़ा
  • फिर :- पुनः, दोबारा, बहुरि
  • फ़िराक :- वियोग, विछोह, जुदाई
  • फ़िराक :- चिन्ता, सोच, फ़िक्र
  • फुनगी :- कोंपल, मंजरी, अंकुर, किसलय, कली
  • फूल :- प्रसून, पुष्प, कुसुम, सुमन, गुल
  • फेर-फार :- उलट-फेर, फेर-बदल, परिवर्तन, बदलाव
  • फेरा :- चक्कर, घेरा, घुमाव, परिक्रमण
  • फेरी :- परिक्रमा, प्रदक्षिणा
  • फोकट :- बेदाम, मुफ्त, सेंत मेंत
  • फ़ोटो :- अक्श, छायाचित्र
  • फौज :- सेना, लश्कर, कटक, सैन्य
  • फौजी :- सैनिक, जंगी, लश्करी, सामरिक, सैन्य
  • फ़ौरन :- तुरन्त, जल्दी ही, तत्काल, तत्क्षण

‘ब’

  • बंजर :- अनुर्वर, ऊसर, परती, अनुपजाऊ, अनुत्पादक
  • बंदर :- कपि, कोश, मर्कट, वानर, शाखामृग, हरि
  • बंधन :- रोक, नियंत्रण, कैद, बाधा, रुकावट
  • बंधुता :- भ्रातृत्व, बंधुत्व, भाईचारा
  • बखेड़ा :- झंझट, टंटा, झगड़ा, पचड़ा, प्रपंच, तरद्दुद, धंधक
  • बग़ावत :- विद्रोह, विप्लव, ग़दर
  • बचपन :- बाल्यावस्था, बालपन, लड़कपन, बचपना, लड़कई
  • बचाव :- त्राण, रक्षा, हिफ़ाज़त, प्रतिरक्षा
  • बच्चेदानी :- गर्भाशय, कोख, धरन
  • बटमार :- लुटेरा, राहज़न, डाकू, डकैत
  • बटोही :- राही, पथिक, मुसाफ़िर, राहगीर, यात्री, पंथी
  • बट्टा :- घाटा, नुकसान, टोटा, हानि
  • बड़प्पन :- बड़ाई, महत्ता, महत्व, गरिमा, वरीयता, तशरीफ़
  • बढ़ई :- तक्षी, तक्षण, तखान, वर्द्धकि (वर्धकिन्)
  • बढ़ावा :- प्रोत्साहन, उकसाव, उत्साह, प्रेरणा, उभाड़
  • बढ़िया :- उत्तम, उत्कृष्ट, बहुत अच्छा, श्रेष्ठ, उमदा
  • बनावट :- रचना, गठन, बनाव
  • बरतन :- पात्र, बासन, भाँडा
  • बरबाद :- नष्ट, चौपट, तबाह, विनष्ट, तहस-नहस, तलफ़
  • बरबादी :- नाश, तबाही, तहस-नहस, विनाश, ध्वंस
  • बराबर :- समान, सदृश, तुल्य, एक-सा
  • बराबर :- सम, समतल, चौरस, सपाट
  • बराबरी :- समता, समानता, सादृश्य, एकरूपता, तुल्यता
  • बरी :- मुक्त, आज़ाद, छूटा हुआ, स्वतंत्र
  • बर्बर :- उदंड, उद्धत, जंगली, अशिष्ट, असभ्य, अभद्र
  • बल :- शक्ति, ज़ोर, सामर्थ्य, ओज, ताकत
  • बलराम :- दाऊ, बलदेव, बलभद्र, बलवीर, हलधर, हलायुध
  • बलवा :- दंगा, उपद्रव, फसाद, मारकाट, खूनखराबा
  • बलवान :- सबल, बली, ताकतवर, बलशाली, ज़ोरावर, ताक़तवर, शक्तिशाली
  • बलात्कार :- शीलभंग, सतीत्वहरण, बलात् संभोग, शीलाघात, शीलापहरण
  • बलिदान :- प्राणोत्सर्ग, जीवनदान, कुर्बानी, आत्मोत्सर्ग, प्राण न्यौछवर, तसद्दुक
  • बवंडर :- चक्रवात, बगूला, झंझावात, वातचक्र
  • बस :- अधिकार, वश, काबू, ज़ोर
  • बहादुर :- वीर, शूर, सूरमा, भट, जवांमर्द
  • बहार :- वसंत, ऋतुराज, कुसुमाकर, ऋतुपति, मधुमाह
  • बहिरंग :- बाहरी, बाह्य, बाहर का
  • बहुत :- ज्यादा, अधिक, प्रचुर, इफ़रात, प्रभूत, विपुल
  • बहुतायत :- बहुलता, अधिकता, प्रचुरता, आधिक्य, सरसाई
  • बहू :- पुत्रवधू, पतोहू, वधू
  • बहेलिया :- व्याध, लुब्धक, शिकारी, अहेरी, आखेटी
  • बाँका :- बनाठना, छैल छबीला, ठाठदार, सज्जाप्रिय, ठाठवाला
  • बाँट :- अलगाव, अलगौझा, बँटवारा, विभाजन
  • बाँदी :- दासी, लौंडी, सेविका, नौकरानी, अनुचरी, परिचारिका
  • बाट :- राह, मार्ग, रास्ता, पथ, डगर
  • बाढ़ :- जल-प्लावन, सैलाब, अभिप्लव
  • बात :- कथन, वचन, वाणी
  • बातचीत :- वार्तालाप, संवाद, कथोपकथन
  • बाद :- पश्चात्, उपरांत, अनंतर, पीछे
  • बादल :- मेघ, मेह, घन, जलधर, वारिद, जलद, अब्र, अभ्र, अर्णोद, सारंग
  • बाधा :- विघ्न, रोड़ा, अड़चन, अड़ंगा, अवरोध, फतूर
  • बाना :- वेशभूषा, वेश, पहनावा, पहरावा, पोशाक
  • बारिश :- वर्षा, वृष्टि, पावस, बरसात, मेह
  • बाल :- बच्चा, बालक, लड़का
  • बाल :- केश, शिरोरुह, चूड़ा, चूल, कुंतल, अलक, जुल्फ
  • बालिका :- बाला, कन्या, लड़की, बच्ची, किशोरी
  • बालू :- रेत, रेणु, सिकता, बालुका, रेणुका
  • बाहुल्य :- अधिकता, आधिक्य, बहुलता, प्रचुरता, सरसाई
  • बिगाड़ :- विकार, दोष, खराबी, ऐब, बुराई
  • बिछोह :- बिरह, वियोग, जुदाई, बिछोड़ा, अलगाव
  • बिजली :- विद्युत, तड़ित, चंचला, चपला, दामिनी, कौंधा, गाज, अशनि, शंपा, सारंग
  • बियावान :- सुनसान, वीरान, उजाड़, निर्जन, जनशून्य
  • बीमारी :- रोग, मर्ज, व्याधि
  • बुढ़ापा :- वार्द्धक्य, जरा, वृद्धावस्था, वृद्धत्व, जीर्णावस्था
  • बुद्धि :- प्रज्ञा, समझ, अक्ल, ज़ेहन, मेधा, मति, चेतना
  • बुद्धू :- मूढ़, मूर्ख, भोंदू, जड़, नासमझ
  • बुनियाद :- नींव, आधार, जड़
  • बुहारी :- झाडू, बढ़नी, बटोरनी
  • बूँद :- बिंदु, जलकण, कतरा
  • बृहद :- बड़ा, विशाल, लम्बा-चौड़ा, बृहत्
  • बृहस्पति :- सुरगुरु, देवाचार्य, वाचस्पति, बृहस्पति, आंगिरस
  • बेइज्जत :- अपमानित, निरादृत, तिरस्कृत, उपेक्षित, बेकद्र, प्रतिष्ठारहित, ज़लील
  • बेकस :- असहाय, दीन, विवश
  • बेकार :- बेरोज़गार, निकम्मा, निठल्ला, निरर्थक
  • बेख़बर :- असावधान, लापरवाह
  • बेगाना :- अनजान, गैर, पराया, दूसरा, परकीय, बाहरी
  • बेचारा :- दीन, हीन, निःसहाय
  • बेचैन :- बेकल, बेकरार, व्यग्र, व्याकुल, विकल, बेताब, चिंतातुर, अशान्त
  • बेचैनी :- छटपटाहट, बेताबी, तड़प, व्यग्रता, व्याकुलता
  • बेजोड़ :- अनुपम, अतुल, अद्वितीय, अनूप, अनूठा, अप्रति, अप्रतिद्वंद्व, अप्रतिम
  • बेटा :- आत्मज, सुत, तनय, पूत, लड़का, नंदन, तनुज, तनूरूह, पुत्र, पुत्रक
  • बेटी :- आत्मजा, सुता, बेटी, तनया, तनुजा, दुहिता, लड़की, जाता, नंदिनी, पुत्रिका, पुत्री
  • बेडौल :- कुरूप, भोंडा, बदशक्ल, भद्दा, बदसूरत
  • बेताब :- बेचैन, अशान्त, आकुल, व्यग्र, व्याकुल, विकल, विह्वल, क्षुब्ध, बेचैन, उद्विग्न, बेकल, बेक़रार, कातर, चिंतातुर
  • बेदर्द :- निष्ठुर, निर्दय, निर्मम, क्रूर, दयाहीन, अकरुण
  • बेबस :- विवश, लाचार, मजबूर, अवश
  • बेवकूफ़ :- मूर्ख, नासमझ, नादान, मंदमति, मूढ़
  • बेशर्म :- निर्लज्ज, बेहया, चिकना घड़ा, ढीठ, धृष्ट, अपत्रप, नंगा
  • बेशुमार :- अगणित, असंख्य, अनगिनत, अनंत, नगण्य
  • बेसुध :- अचेत, विसंज्ञ, बेहोश, निश्चेष्ट, संज्ञाहीन, मूच्छित
  • बोध :- ज्ञान, जानकारी, समझ, विवेक, बुद्धि
  • बौरा :- बावला, पागल, विक्षिप्त, उन्मत्त, बेवकूफ, दीवाना
  • ब्रह्मांड :- विश्व, जगत्, संसार, दुनिया, जगती
  • ब्रह्मा :- विधाता, विरंचि, सृष्टिकर्ता, चतुरानन, अब्जयोनि, अम्भोजयोनि, कमलयोनि, कमलासन, विश्वात्मा
  • ब्राह्मण :- विप्र, भूसुर, भूदेव, महीसुर, द्विज, अग्रजन्मा

‘भ’

  • भंग :- ध्वंस, नाश, क्षय, विनाश, तबाही, बरबादी
  • भंगिमा :- वक्रता, कुटिलता, टेढ़ापन
  • भंगुर :- भग्नशील, क्षणिक, नाशवान, नश्वर, क्षणभंगुर
  • भंडार :- आगार, गोदाम, मालखाना, संग्रहागार, स्टोर
  • भंडार :- अन्नागार, कोठार
  • भक्त :- अनुरागी, उपासक, आराधक
  • भक्ति :- अनुराग, सेवा, आराधना
  • भगवान् :- ईश्वर, परमेश्वर, परमात्मा, जगदीश, सर्वेश्वर, प्रभु, जगन्नाथ, खुदा
  • भगवान् :- ऐश्वर्यवान्, ऐश्वर्यशाली
  • भगवान् :- पूज्य, मान्य
  • भगिनी :- बहन, सहोदरा, दीदी, जीजी, अनुजा, बांधवी, सहगर्भिणी, यामि
  • भट :- वीर, योद्धा, सिपाही, सैनिक
  • भद्दा :- कुरूप, बेडौल, भोंडा, बदशकल, अपरूप
  • भयंकर :- भयानक, डरावना, खौफ़नाक, भयावह, भीषण, निदारुण
  • भय :- डर, आशंका, भीति, त्रास, ख़ौफ़
  • भयभीत :- भीत, संत्रस्त, आशंकित, डरा हुआ, संत्रस्त, आतंकित, अपत्रस्त, कातर
  • भयानक :- ख़ौफ़नाक, डरावना, निदारुण, भयावह, भीषण
  • भरोसा :- सहारा, आश्रय, अवलंब, प्रश्रय, आलंब, आस
  • भर्ता :- भरतार, स्वामी, पति, खाविंद, घरवाला
  • भर्त्सना :- डॉट-डपट, फटकार, दुत्कार, झिड़की, कुत्सा
  • भला :- अच्छा, नेक, उत्तम, बढ़िया, सज्जन
  • भव्य :- शानदार, आलीशान, दिव्य, रमणीय, मनोहर
  • भांड :- विदूषक, मसखरा, जोकर, भांड़
  • भाँवर :- फेरा, फेरी, विवाह के सात फेरे
  • भाग :- हिस्सा, खंड, टुकड़ा, अंश, अवयव, अंग
  • भाग्य :- तकदीर, किस्मत, प्रारब्ध, नसीब, मुकद्दर
  • भाट :- बंदी, मागध, चारण
  • भामा :- स्त्री, औरत, नारी, महिला, वामा, अबला
  • भारत :- हिंद, हिन्दुस्तान, इंडिया, आर्यावर्त
  • भारती :- सरस्वती, ब्राह्मी, विद्या देवी, शारदा, वीणवादिनी
  • भारी :- बोझिल, वज़नी, दोभर, वज़नदार, दुर्भर
  • भाल :- ललाट, मस्तक, माथा, कपाल
  • भाव :- आशय, तात्पर्य, अभिप्राय, मतलब, अर्थ
  • भावना :- भाव, कल्पना, विचार
  • भाषांतर :- उल्था, अनुवाद, तरजुमा
  • भाषा :- बोली, ज़बान, वाणी
  • भाषाविज्ञान :- शब्दशास्त्र, भाषाशास्त्र, शब्दविज्ञान
  • भास्वर :- चमकदार, चमकीला, आभामय, दीप्तिमान, प्रकाशवान्
  • भिक्षुक :- भिखारी, भिखमंगा, याचक, अर्थी, माँगनेवाला, चरक, फ़क़ीर
  • भिक्षा :- भीख, याचक, वृत्ति, मधुकरी
  • भिड़ंत :- टक्कर, संघात, मुठभेड़, संघट्ट, संघर्ष
  • भिन्न :- अलग, पृथक्, जुदा
  • भीड़ :- जनसमूह, जनसंकुल, जमघट, भीड़-भड़क्का, जमावड़ा, मजमा
  • भीति :- भय, डर, त्रास, खौफ, आतंक
  • भीम :- भीषण, भयानक, डरावना, भयंकर, खौफ़नाक
  • भीरु :- डरपोक, कायर, बुज़दिल, कातर
  • भुगतान :- अदायगी, चुकौती, भरपाई, बेबाकी, पेमेंट, अपाकर्म, चुकाना
  • भुवन :- लोक, जगत, संसार, विश्व, दुनिया
  • भूखा :- बुभुक्षित, भुक्खड़, क्षुधातुर, क्षुधार्त, क्षुधालु
  • भूतल :- धरातल, भूमि, ज़मीन, पृथ्वी, धरती
  • भूधर :- अचल, अद्रि, अडिग, अटल, अभ्रकष, अविचल, स्थिर, दृढ़, गिरि, नग, शैल, महीधर, पर्वत, पहाड़, धरणीधर, धराधर, भूभृत, तुंग
  • भूमिका :- मुखबंध, आगुख, प्रस्तावना, प्राक्कथन, पूर्वपीठिका
  • भूल :- चूक, त्रुटि, गलती, अशुद्धि, त्रुटि, क़सूर, तकसीर
  • भेंट :- मिलन, मुलाकात, साक्षात्कार
  • भेंट :- नज़राना, उपहार, सौगात
  • भेद :- गुप्तचर, जासूस, दूत, भेदिया, भेदी
  • भेषज :- औषध, दवा, दवाई
  • भोजन :- खाना, आहार, खाद्य सामग्री, भोज्य वस्तु, खाद्य पदार्थ
  • भोला :- सीधा, सरल, निश्छल, निष्कपट, अकुटिल
  • भौंह :- भौं, भृकुटी, त्यौरी
  • भौंरा :- अलि, षट्पद, छपद, मधुकर, भ्रमर, मिलिंद, द्विरेफ, मधुप, भूग, सारंग
  • भौंचक्का :- हक्का-बक्का, चकित, हैरान, आश्चर्यचकित, विस्मित
  • भ्रष्ट :- दुष्ट, लुच्चा, बदमाश, पाजी, दुर्वृत्त, अपकृष्ट

‘म’

  • मँगनी :- वाग्दान, फलदान, सगाई
  • मंगल :- कल्याण, हित, भलाई
  • मंजुल :- मनोहर, मनोरम, लुभावना, मनहर, चित्ताकर्षक
  • मंडन :- श्रृंगार, सजावट, अलंकरण, रूपसज्जा
  • मंडन :- समर्थन, अनुमोदन, पुष्टीकरण
  • मंडल :- घेरा, समुदाय, संघ, वर्ग, संगठन
  • मंडली :- दल, जत्था, टोली, समूह, झुंड
  • मंडित :- अलंकृत, विभूषित, सुशोभित, सज्जित, सजा हुआ
  • मंथन :- मथन, बिलोना, विलोड़न, आलोड़न
  • मंथर :- मंद, धीमा, अद्भुत, वेगहीन, अशीघ्र
  • मक्कार :- धूर्त, दगाबाज, खोटा, वंचक, छली
  • मक्खन :- दधिसुत, माखन
  • मछली :- मीन, मत्स्य, झष, शफरी, अण्डभव, जलजीवन
  • मत :- राय, मंतव्य, धारणा, सम्मति
  • मतभेद :- वैमनस्य, असहमति, मतद्वैध, असम्मति, विरोध, अपार
  • मत्सर :- डाह, जलन, ईर्ष्या
  • मद :- नशा, मादकता, मदहोशी, अभिमाद, खुमार
  • मद :- गर्व, अहंकार, घमंड, अभिमान, दंभ, ग़रूर
  • मदिरा :- शराब, सुरा, दारू, मद्य, मधु, सुरा, कल्य, कादंबरी
  • मधु :- शहद, अर्घ
  • मधु :- मकरंद, पुष्परस
  • मधुकर :- अलि, षट्पद, छपद, भौंरा, भ्रमर, मिलिंद, द्विरेफ, मधुप, भूग, सारंग
  • मन :- चित्त, अन्तःकरण, जी, अंतर, मानस
  • मनगढ़ंत :- काल्पनिक, कल्पित, ख़्याली, अमूल
  • मनचाहा :- इच्छित, अभीष्ट, यथेष्ट, यथेच्छ, अभिलषित
  • मनीषी :- ज्ञानी, पंडित, विद्वान्, विचारक, चिंतक
  • मनुष्य :- मानव, मनुज, आदमी, मानुष, इंसान, चेतन, जगती
  • मनोज्ञ :- प्रिय, मनोहर, रमणीय, मनोरम, मनभावन, सुंदर
  • मनोरंजन :- मनोविनोद, मनबहलाव, तफरीह
  • मनोविकार :- ताम, मनोभाव, मनोवेग
  • मरघट :- श्मशान, चिताभूमि, प्रेतघाट
  • मरतबा :- दफा, बार, बारी
  • मर्कट :- बंदर, वानर, कपि, कीश
  • मर्द :- नर, पुरुष, मनुष्य, आदमी, व्यक्ति
  • मलिन :- मैला, गंदा, खराब, कलुषित, अस्वच्छ, अपावन, अपवित्र, अपूत
  • मवाद :- पीब, पूय, पस
  • मसखरा :- हँसोड़, मज़ाकिया, जोकर, ठिठोलिया
  • मसौदा :- प्रारूप, प्रालेख, पांडुलिपि, मसविदा
  • मस्तिष्क :- दिमाग़, भेजा, मग़ज़
  • महक :- सुगंध, वास, सुवास, परिमल, खुशबू
  • महत्त्व :- बड़ाई, महत्ता, माहात्म्य
  • महल :- प्रासाद, राजप्रासाद, राजभवन, राजमहल, राजसन
  • महसूल :- कर, टैक्स, शुल्क
  • महाजन :- सेठ, साहूकार, व्यापारी, बनिया
  • महात्मा :- महामना, महापुरुष, महानुभाव, महाशय
  • महावत :- महापात्र, हाथीवान, फीलवान
  • महावर :- अलक, अलक्त, अलक्तक, यावक, जावक, अलता
  • महिमा :- बड़ाई, महत्ता, गरिमा, माहात्म्य, गौरव
  • महिला :- वनिता, रमणी, श्रीमती, स्त्री, नारी, वामा, भामा
  • महिषी :- महारानी, पटरानी, राजरानी, सम्राज्ञी
  • महीन :- पतला, बारीक, झीना, सूक्ष्म
  • माँग :- चाह, फरमाइश, मुतालबा, अभ्यर्थना
  • मांगलिक :- कल्याणकारी, शुभ, शुभकर, मंगलदायक, मंगलकारी
  • माँझी :- केवट, मल्लाह, नाविक
  • मांसल :- मोटा-ताजा, हृष्टपुष्ट, तगड़ा
  • मांस :- आमि, गोश्त, आमिष, मीट
  • माणिक :- मणि, माणिक्य, लाल
  • मातहत :- अधीन, अधीनस्थ, अवर, निम्नपदस्थ
  • माता :- जननी, अम्मा, जन्मदात्री, महतारी, माँ, मैया
  • माथा :- भाल, ललाट, मस्तक
  • माधुरी :- मधुरता, माधुर्य, मिठास
  • मान :- सम्मान, इज्ज़त, प्रतिष्ठा, समादर, गौरव
  • मानक :- आदर्श, प्रतिमान, मानदंड
  • मानव :- मनुष्य, मनुज, आदमी, मानुष, इंसान
  • मानी :- अभिमानी, अहंकारी, घमंडी, गर्वीला, दंभी, गर्वप्रद
  • मान्य :- सप्रमाण, विश्वस्त, भरोसेमंद
  • मान्य :- माननीय, सम्माननीय, पूजनीय, समादरणीय, पूज्य
  • मामला :- मुकदमा, वाद, नालिश
  • माया :- छल, धोखा, छलना, प्रतारणा, प्रपंच
  • मायावी :- ऐन्द्रजालिक, मायिक, तिलस्मी
  • मार्ग :- रास्ता, पंथ, बाट, राह, डगर, पथ, मग, सड़क
  • मार्मिक :- मर्मांतक, मर्मस्पर्शी, हृदयस्पर्शी, मर्मभेदी, हृदयविदारक
  • मालदार :- धनी, धनवान, धनपात्र, पैसेवाला, समृद्ध, संपन्न, ऋद्ध
  • माहात्म्य :- महिमा, बड़ाई, महानता, महत्ता, गरिमा
  • माहुर :- विष, ज़हर, गरल, हलाहल
  • मिचली :- मितली, ओकाई, वमनेच्छा, उबकाई
  • मिज़ाज :- प्रकृति, स्वभाव, तबीयत
  • मिज़ाज :- गर्व, घमंड, अहंकार
  • मिति (मिती) :- तारीख, तिथि, दिनांक
  • मित्र :- सखा, दोस्त, यार, हमदम, सुहृद्, मीत, संगी, साथी
  • मिथ्या :- असत्य, झूठा, अयथार्थ, अभूत, अमूल
  • मिलन :- मेल, संयोग, भेंट, मिलाप, संपर्क, विसाल
  • मिलावट :- अपमिश्रण, खोट, मिश्रण
  • मीठा :- मधुर, मिष्ट, स्वादु, सुरस, सरस
  • मुंड :- खोपड़ी, सिर, कपाल
  • मुकदमा :- दावा, नालिश, वाद, केस, मामला
  • मुकुट :- ताज, किरीट
  • मुकुर :- दर्पण, आईना, आरसी, शीशा, आदर्श, कर्फर
  • मुक्त :- स्वच्छंद, स्वतंत्र, आजाद, खुला, छूटा
  • मुक्ति :- मोक्ष, निर्वाण, परमपद, परमगति, अमृतत्व, ऋत, तत्पद, गंगागति
  • मुक्ति :- छुटकारा, रिहाई, आज़ादी, विमुक्ति, स्वतंत्रता
  • मुख :- मुँह, आनन, वदन, मुखड़ा, चेहरा
  • मुखिया :- सरदार, अगुआ, नेता, प्रधान, अग्रणी
  • मुख्य :- प्रकृष्ट, प्रधान, प्रमुख, प्रवर, वरेण्य, खास
  • मुग्ध :- मोहित, आसक्त, आकृष्ट, लुब्ध, तल्लीन
  • मुग्धमति :- मूर्ख, मूढ़, बेवकूफ, निर्बुद्धि, पागल
  • मुठभेड़ :- हाथापाई, भिड़ंत, टक्कर, संघात
  • मुद्रा :- सिक्का, पैसा, करेंसी
  • मुनि :- व्रती, तपस्वी, साधु, तापस, योगी
  • मुफ्त :- निःशुल्क, फोकट, सेंत-मेंत,
  • मुलाकात :- मेल, भेंट, मिलन, योग, संयोग, संपर्क
  • मुलायम :- कोमल, मृदु, नरम, गुदगुदा, स्निग्ध
  • मुसीबत :- आपत्ति, विपत्ति, आफ़त, विपदा, आपदा, कष्ट
  • मूक :- अवाक्, चुप, शांत, अनबोल
  • मूढ़ :- मूर्ख, बेवकूफ, बेअक्ल
  • मूर्ख :- मूढ़, बुद्ध, गोबर गणेश, भोंदू, उल्लू, बेवकूफ, बेअक्ल, बुद्धिहीन, अपठ, अबुध, नासमझ, चोंधर
  • मूर्खता :- अज्ञान, मूढ़ता, बुद्धपन, बेवकूफी, बेअक्ली
  • मूर्च्छा :- अचेतनता, निश्चेतना, बेहोशी, संज्ञाहीनता
  • मूर्तिमान :- सशरीर, प्रत्यक्ष, साकार
  • मूल :- जड़, आरंभ, आद्य, शुरूआत, आदि
  • मूलधन :- पूँजी, असल, सरमाया
  • मूल्य :- कीमत, दाम, भाव, मोल
  • मूल्यवान :- बहुमूल्य, कीमती, अनमोल
  • मृग :- कुरंग, जंघाल, सारंग, हरिण, हिरन (हिरण)
  • मृगया :- शिकार, आखेट, अहेर
  • मृत्यु :- अंत, काल, मरण, मौत, निधन, निपात, देहांत, देहावसान, प्राणांत, स्वर्गवास, अंतकाल, अपगमन, वफात, गंगागति, गंगायात्रा, गंगालाभ, जगदंतक
  • मृदु :- कोमल, नरम, मुलायम
  • मेघ :- बादल, जलधर, वारिद, जलद, घन, अंबुद, बलाहक, सारंग
  • मेढक :- मण्डूक, दर्दुर, दादुर, भेक
  • मेधावी :- प्रज्ञावान्, बुध, बुद्धिमान्, मेधायुक्त, सुधी
  • मेल :- मिलाप, लगाव, योग, संपर्क, संयोग, समागम, सहचार
  • मेल :- जोड़, बराबरी, समता, समानता, तुल्यता
  • मेहनत :- परिश्रम, उद्योग, मशक्कत, कर्मठता, अध्यवसाय
  • मेहनती :- परिश्रमी, उद्योगी, अध्यवसायी, उद्यमी, कर्मठ, श्रमशील
  • मेहमान :- अतिथि, अभ्यागत, पाहुना, आगंतुक
  • मेहमानदारी :- आव-भगत, आतिथ्य, अतिथि-सत्कार
  • मैत्री :- दोस्ती, सौहार्द, मित्रता, यारी, सख्यभाव
  • मैना :- सारिका, मदन, सारी, चित्रनेत्रा, चित्राक्षी
  • मैला :- गंदा, मलिन, कलुषित, अस्वच्छ, अशुद्ध, अमृष्ट
  • मोक्ष :- मुक्ति, छुटकारा, निर्वाण, कैवल्य, परमधाम, अपसर्जन, अपुनर्भव, अमरपद, ऋत, शम, गंगागति
  • मोती :- मुक्ता, मौक्तिक, सीपिज, स्वातिसुत, शुक्तिज, सारंग
  • मोर :- मयूर, शिखी, वर्ही, सारंग, केकी, कलापी, नीलकंठ, ध्वजी, कालकंठ, ताऊस
  • मोह :- अज्ञान, द्वैत, ममत्व, माया, ममता
  • मोहक :- मनभावन, लुभावना, दिलकश, मनोहर, मनहर
  • मौज :- तरंग, उमंग, धुन, सुख, आनंद
  • मौज :- तरंग, हिलोर
  • मौन :- चुप, शांत, खामोश, अभाषण
  • मौलि :- ललाट, मस्तक, माथा
  • मौलि :- मुकुट, किरीट, ताज
  • मौलिक :- मूलभूत, बुनियादी, असली, आधारभूत, वास्तविक
  • म्लान :- मलिन, मैला, गंदा, कलुषित
  • म्लान :- उदास, खिन्न, विषादयुक्त
  • म्लान :- कमजोर, दुर्बल
  • म्लेच्छ :- नीच, पापी

पर्यायवाची शब्द संग्रह

पर्यायवाची शब्द

पर्यायवाची शब्द — ‘स्वर’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘क-वर्ग’

पर्यायवाची शब्द — ‘च’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘ट’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘त’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘अन्तःस्थ’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘ऊष्म’ वर्ग

विशेष्य और विशेषण

विलोम या विपरीतार्थक शब्द

अनेक शब्दों के एक शब्द

तत्सम एवं तद्भव शब्द

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top