पर्यायवाची शब्द ‘स्वर-वर्ग’

‘स्वर’ वर्ग

‘अ’

  • अंक :-  संख्या, नंबर, क्रमांक, गिनती, तादाद
  • अंकुर :- अँखुआ, अँगुसा, कलिका, कोंपल, गर्भपत्र, गाभ, कल्ला, डाभ, कनखा
  • अंग :- शरीर, बदन, देह, गात, गात्र, तन, जिस्म
  • अंग :- अवयव, भाग, हिस्सा, उपांश, घटक
  • अंग :- अंश, टुकड़ा, खंड, रेज़ा
  • अंगिका :- अँगिया, कंचुकी, कसनी, चोली
  • अंगीकरण :- अंगीकार, अपनाना, ग्रहण, स्वीकरण, स्वीकार, स्वीकृति
  • अँगूठी :- अंगुलिका, अंगुश्तरी, मुद्रा, मुंदरी, मुद्रिका, छाप
  • अंचल :- अँचरा, आँचल, पल्ला, पल्लू, अंत
  • अंचल :- किनारा, छोर, सिरा, तट, तीर
  • अंचल :- क्षेत्र, प्रदेश, इलाका, भूखंड, भूक्षेत्र
  • अंटसंट :- अंडबंड, ऊटपटांग, अनाप-शनाप, असंगत, निरर्थक, बकवास, विसंगत
  • अंत :- इति, समाप्ति, आखीर, खात्मा, बस
  • अंत :- छोर, किनारा, सिरा, अंचल
  • अंत :- परिणाम, फल, अंजाम, नतीजा
  • अंत:करण :- अंतरात्मा, चित्त, मन, हृदय, अंतर्मन
  • अंतर :- अलग, भिन्न, भेद, फर्क, पृथक्, फ़ासला, तरपट
  • अंतर्धान :- लुप्त, ओझल, अदृश्य, गायब, तिरोहित
  • अंधकार :- अँधेरा, तम, तिमिर, अंधियारा, तमस, तमिस्र
  • अंधा :- नेत्रहीन, चक्षुहीन, सूरदास, प्रज्ञाचक्षु
  • अंधेर :- अंधेरखाता, अनीति, कपट, छल, धाँधली, अन्याय, बेइंसाफी, अपनय
  • अंश :- भाग, हिस्सा, खंड, अवयव, टुकड़ा
  • अकड़ :- ऐंठ, घमंड, शेखी, दंभ, गर्व, दर्प, अभिमान, अहंकार, ग़रूर
  • अकस्मात् :- अचानक, एकदम, एकाएक, एक-ब-एक, सहसा, औचक, तत्क्षण, तत्काल, तुरंत, यकायक
  • अकाल :- दुर्भिक्ष, भुखमरी, दुष्काल, क़हत, काल, कुकाल, भुखमरी
  • अकिंचन :- निर्धन, दरिद्र, गरीब, कंगाल, धनहीन, दीन, मुहँताज, तंगदस्त
  • अकेला :- अनन्य, अयुगल, अयुग्म, अद्वितीय, असंग, एकल, एकाकी, एकमात्र, एकनिष्ठ, केवल, तनहा, बेजोड़
  • अक्षर :- मोक्ष, वर्ण, शिव, ब्रह्म, आत्मा, आकाश, नित्य, अविनाशी, अपरिवर्तनशील, अच्युत, स्थिर
  • अक्षुण्ण :- अखंडित, अप्रतिहत, अभंग, अभग्न, समूचा
  • अखंड :- अविभक्त, अविभाजित, अवियुक्त, कुल, पूरा, पूर्ण, सब, समग्र, समूचा, सारा
  • अखिल :- पूरा, सारा, संपूर्ण, पूर्ण, समस्त
  • अगणित :- अनगिनत, असंख्य, बेशुमार, बेहिसाब
  • अगला :- अग्र, अग्रगामी, अग्रवर्ती, अग्रिम, आगे का, सामने का, पुरःसर, पुरस्तात्
  • अगुआ :- अगुवा, अग्रणी, मुखिया, सरदार, नायक, नेता, प्रधान, पथ-प्रदर्शक, पथ-दर्शक
  • अग्नि :- अनल, अमिताशन, आग, कषाकु, कृशानु, जातवेद (जातवेदस्), ज्वाला, ज्वलन, पावक, पाथ, भास्वर, दहन, दव, धनञ्जय, धूमकेतु, रोहिताश्व, वायुसखा, वह्नि, वैश्वानर, शिखी, सर्वभक्षी, हुताशन, हुतभुक
  • अग्र :- अगला, अग्रगामी, अग्रवर्ती, अग्रिम, आगे का, सामने का, पुरःसर, पुरस्तात्, पहला, मुख्य
  • अघ :- पाप, पातक, दोष, दुष्कर्म, गुनाह, अपराध, क़सूर
  • अघाना :- आघ्राण, अफरना, तृप्त होना, पेट भरना, छकना, संतुष्ट होना, जी भर जाना
  • अघी :- पापी, अपवित्र, दुष्ट, पापात्मा, बुरा, बदमाश, दोषी, दुष्कर्मी
  • अचल :- अचर, अडिग, अटल, अविचल, स्थिर, दृढ़, गतिहीन, अनपायी, अप्रकंप, पक्का
  • अचानक :- एकाएक, एकदम, सहसा, अकस्मात, तत्क्षण, तत्काल, तुरन्त, यकायक, धक
  • अचेत :- मूर्च्छित, विसंज्ञ, बेहोश, बेखबर, संज्ञाहीन, संज्ञाशून्य, चेतनाहीन, जड़, असावधान
  • अच्छा :- चोखा, बढ़िया, उमदा (उम्दा), उत्तम, घणा, आला, भला
  • अच्छा :- सही, ठीक, दुरुस्त, उचित, उपयुक्त
  • अच्छा :- स्वस्थ, चंगा, तंदुरुस्त, नीरोग, आरोग्य
  • अज :- अजन्मा, स्वयंभू, ब्रह्म, ईश्वर, आत्मा, जीवात्मा, बकरा, कामदेव, दशरथ के जनक
  • अजनबी :- अनजान, अपरिचित, अज्ञात, नावाकिफ़, गैर, अजान, नामालूम, अपरिगत
  • अजीब :- अजब, अद्भुत, अनोखा, अनूठा, आश्चर्यजनक, विचित्र, विलक्षण
  • अज्ञ :- अनजान, अज्ञानी, ज्ञानरहित, ज्ञानशून्य, ज्ञानहीन, तामस, नादान, नासमझ, बेसमझ, अनभिज्ञ, मूर्ख, पागल
  • अज्ञानी :- अनभिज्ञ, अनजान, अनाड़ी, ज्ञानरहित, ज्ञानशून्य, ज्ञानहीन, जड़, तामस, नादान, नासमझ, मूढ़, मूर्ख, पागल
  • अज्ञेय :- अबूझ, अबोधगम्य, अबोध्य, ज्ञानातीत, बोधागम्य, अमेय
  • अटकना :- उलझना, रुकना, अड़ना, ठहरना, टिकना, फँसना, रहना
  • अटकल :- अनुमान, अंदाज़, अंदाज़ा, क़यास, कल्पना, कूत, तकदमा, तखमीना, विलेख
  • अटल :- स्थिर, अचल, पक्का, दृढ़, अडिग, निश्चल, ध्रुव, पक्का, अमिट
  • अतिथि :- अभ्यागत, मेहमान, पाहुना, गृहागत, आगन्तुक, नवागन्तुक
  • अतिरिक्त :- सिवाय, अलावा, छोड़कर, न्यारा, फाजिल, फालतू, शेष
  • अतिरिक्त :- अलग, पृथक्, भिन्न, जुदा, न्यारा, विशिष्ट, अन्य, भिन्न, दूसरा
  • अतिरेक :- अतिशयता, आतीति, अधिकता, आधिक्य, प्राचुर्य, बहुतायत
  • अतीत :- गत, विगत, व्यतीत, गुज़रा हुआ, बीता हुआ
  • अत्यंत :- अतिशय, अत्यधिक, बेहद, असीम, बहुत, अधिक, अमान
  • अत्याचार :- अनाचार, अपकार, दुराचार, ज्यादती, दुराचरण, दुष्टता, जुल्म, अन्याय
  • अथाह :- अगाध, अतल, अति गहरा, बहुत गहरा, अगम्य, सीमा रहित
  • अदायगी :- भुगतान, चुकाव, निपटाव, चुकती, बेबाकी, पटावट
  • अदृश्य :- ओझल, अंतर्धान, तिरोहित, लुप्त, गायब, ओझल
  • अद्भुत :- विचित्र, विलक्षण, अनोखा, अजीब, अनूठा, अपूर्व
  • अद्वितीय :- बेजोड़, अनुपम, अतुल, अनूप, एकमात्र, अप्रति, अप्रतिरूप, अप्रतुल
  • अधम :- निकृष्ट, पतित, नीच, निम्न, पोच, अपकृष्ट, नष्टात्मा, निकृत
  • अधर्म :- असद्व्यवहार, अनाचार, अन्याय, दुराचार, दुष्कर्म, पाप, अपक्रिया
  • अधिकता :- अतिशयता, आधिक्य, बहुलता, बाहुल्य, प्रचुरता, प्राचुर्य
  • अधिकार :- आधिपत्य, प्रभुता, प्रभुत्व, स्वत्व, स्वामित्व, हक
  • अधिकार :- अख़्तियार, दावा, स्वत्व, हक
  • अधिकार :- शक्ति, सामर्थ्य, क्षमता, अर्हता, योग्यता
  • अधिकारी :- अफ़सर, ऑफ़िसर, ओहदेदार, पदाधिकारी, सत्ताधारी, शासक, हाकिम
  • अधिकारी :- अर्ह, उपयुक्त, क़ाबिल, पात्र, योग्य, लायक़
  • अधीन :- अधीनस्थ, आश्रित, ताबे, निर्भर, पराधीन, पराश्रित, मातहत, वशीभूत, वशवर्ती
  • अधीर :- अस्थिर, आतुर, उतावला, आकुल, उद्विग्न, कातर, धैर्यरहित, परेशान, बेचैन, विह्वल, व्याकुल
  • अध्यक्ष :- अधिष्ठाता, चेयरमैन, सभापति, सभाध्यक्ष
  • अध्यक्ष :- प्रमुख, प्रधान, मुखिया
  • अध्ययन :- पढ़ाई, अनुशीलन, पारायण, पठन-पाठन
  • अनंत :- अक्षय, असीम, अपरिमित, अपार, बेहद
  • अनंत :- अगणित, अगणनीय, अगण्य, असंख्य, बेशुमार, बेहिसाब
  • अनजान :- अपरिचित, अनभिज्ञ, अजनबी, अज्ञात, नावाकिफ़
  • अनजान :- अज्ञ, अज्ञानी, अनभिज्ञ, भोलाभाला, नासमझ, नादान
  • अनंतर :- तत्पश्चात्, तदंतर, तदनंतर, तदुपरांत, तदनुवर्ती, फिर, बाद में, के पीछे
  • अनबन :- कहा-सुनी, खटपट, झगड़ा, टंटा, बखेड़ा, बिगाड़, विवाद, तकरार
  • अनमना :- अनमनस्क, अमनस्क, अमना, खिन्न
  • अनाज :- अन्न, गल्ला, दाना, धान्य, नाज, पाथ, रसद, व्रीहि
  • अनाड़ी :- अदक्ष, अकुशल, अनभ्यस्त, अनिपुण, अपटु, अप्रवीण, अपटाव
  • अनाथ :- असहाय, बेसहारा, यतीम, नाथहीन, दीन, निराश्रत, अनाश्रित
  • अनादर :- अपमान, अवज्ञा, अवमान, अवहेलना, उपेक्षा, तिरस्कार, तौहीन, अमानन
  • अनार :- कल्कफल, दाड़िम
  • अनिवार्य :- अपरिहार्य, बाध्यकर, आवश्यक, अटल, लाज़िमी, अवश्यंभावी, अत्याज्य, ज़रूरी
  • अनिश :- निरंतर, लगातार, अनवरत, अविराम, अविश्रांत
  • अनिश्चित :- अनिश्चयात्मक, अनिर्णीत, संदिग्ध, भ्रामक, संशयपूर्ण, कच्चा, अनियत, अनिर्णीत
  • अनिष्ट :- अशुभ, अहितकर, बुरा, अकल्याणकर, अमंगलकारी, अशिव, हानि, अभद्र
  • अनुकरण :- अनुसरण, अनुगमन, अनुहरण, अनुहार, नकल, देखादेखी, अनुवर्तन, तकलीद
  • अनुकूल :- अनुसार अनुरूप, संगत, माफ़िक़, मुआफिक, अनुगुण
  • अनुचित :- अयुत, अनुपयुक्त, नामुनासिब, बेजा, बेढब, बेठीक, बुरा, ख़राब, प्रतिकूल, गैरवाजिब, गैरमाकूल, गैरमुनासिब, नाजायज़
  • अनुपम :- अतुल, अतुलनीय, अतुल्य, अनुपमेय, अनोखा, अप्रतिम, अद्भुत, अद्वितीय, अनूठा, अपूर्व, असदृश, निरुपम, बेजोड़, बेमिसाल, सर्वोत्तम
  • अनुपस्थित :- गैरहाज़िर, ग़ैरमौजूद, अविद्यमान, अनुपलब्ध, अभूत
  • अनुपस्थिति :- गैरहाज़िरी, गैरमौजूदगी, अविद्यमानता, अभाव, कमी
  • अनुमति :- मंजूरी, स्वीकृति, अनुज्ञा, आज्ञा, इजाज़त, सम्मति, सहमति, हुक्म
  • अनुमान :- अनुमित, अनुमिति, अटकल, अंदाज, कयास, आकलन, आगणन, विलेख
  • अनुमानतः :- अंदाजन, अटकल से, तखमीनन
  • अनुमोदन :- अनुसमर्थन, ताईद, पुष्टि, समर्थन
  • अनुयात्री :- सहगामी, सहचर, सहचार, सहचारी, सहयात्री
  • अनुयायी :- अनुयाता, अनुगामी, मतावलंबी, भक्त
  • अनुयायी :- अनुयाता, अनुचर, सेवक, दास, भृत्य, परिचारक, नौकर, चाकर
  • अनुराग :- अनुरक्ति, आसक्ति, प्यार, प्रीति, प्रेम, मुहब्बत, मोह, राग, लगाव, स्नेह
  • अनुरूप :- तुल्य, तुल्यरूप, मिलता-जुलता, समरूप, सदृश, समान, सरीखा
  • अनुरोध :- अभ्यर्थना, आग्रह, निवेदन, प्रार्थना, याचना, विनती, तक़ाज़ा
  • अनुलिपि :- अनुकृति, कॉपी, नक़ल, प्रतिलिपि
  • अनुवाद :- उल्था, तर्जुमा (तरजुमा), भाषांतर, रूपान्तर
  • अनुशेष :- अनुबंध, अवशिष्टि, परिशिष्ट, शेषसंग्रह, ततिम्मा, क्रोड़पत्र, पूरक, जमीमा
  • अनुशोक :- अनुशोच, खेद, दुःख, पछतावा, पश्चात्ताप, शोक, अफ़सोस
  • अनुषंगी :- आनुषंगिक, गौण, सम्बद्ध, सहलग्न, सहवर्ती, सहायक
  • अनुसंधान :- अन्वीक्षण, अन्वेषण, खोज, जाँच-पड़ताल, ढूँढ, तलाश, तहक़ीक़ात, शोध
  • अनुसंधि :- अभिसंधि, कुचक्र, कुमंत्रणा, दुरभिसंधि, षड्यंत्र
  • अनुसार :- अनुकूल, अनुरूप, मुआफ़िक़, मुताबिक़
  • अनूठा :- अद्भुत, अनोखा, असाधारण, निराला, विलक्षण, विचित्र, बेजोड़, अपूर्व
  • अनेक :- अनगिनत, असंख्य, एकाधिक, कई, ज़्यादा, नाना, बहुत
  • अनोखा :- अद्भुत, अनूठा, असाधारण, निराला, बेजोड़, विचित्र, विलक्षण
  • अन्न :- अनाज, गल्ला, दाना, धान्य, नाज, रसद
  • अन्य :- इतर, दूसरा, और, भिन्न, पराया
  • अन्वेषण :- अनुसंधान, अन्वीक्षण, खोज, गवेषण, जाँच, ढूँढ़, तलाश, तहक़ीक़ात, शोध
  • अपकार :- अपकृति, अपकृत्य, अहित, अनिष्ट, बुराई, अमंगल, अनिष्ट, अनभल, हानि
  • अपकीर्ति :- अपयश, अयश, निंदा, बदनामी
  • अपना :- निजी, वैयक्तिक, स्वकीय, व्यक्तिगत
  • अपचेता :- कंजूस, कृपण, सूम, अनुदार, कदर्य, बखील, तंगदस्त, तंगदिल, तद्धन
  • अपठ :- अपढ़, अनपढ़, अशिक्षित, निरक्षर, बेपढ़ा
  • अपदस्थ :- पदच्युत, बरखास्त (बर्खास्त), मौकूफ
  • अपनापा :- अपनापन, आत्मीयता, अपनत्व, लगाव, आपसदारी
  • अपने आप :- स्वतः, स्वयं, स्वयमेव, खुद, खुद-ब-खुद
  • अपमान :- अनादर, अपकार, अवमान, बेइज्ज़ती, अवज्ञा, तिरस्कार, निकृति, निरादर, मानभंग, अवहेलना, दुत्कार, अभिभूति
  • अपयश :- अपकीर्ति, अपवाद, बदनामी, निंदा, अकीर्ति, अपनाम, अभिभव
  • अपरंपार :- अपार, असीम, बेहिसाब, असीमित, सीमारहित, अपरिमित, अनंत
  • अपरदन :- अपक्षरण, कटाव, क्षय
  • अपराध :- कसूर, दोष, जुर्म, अराद्धि, तकसीर
  • अपराधी :- दोषी, कसूरवार, मुजरिम, सदोष, दंड्य, तकसीरमंद
  • अपरामृष्ट :- अव्यवहृत, कोरा, अछूता, अस्पृष्ट, अप्रहत
  • अपरिकलित :- अज्ञात, अदृष्ट, अपूर्व, अश्रुत, अनदेखा, अनसुना
  • अपरिगृहीत :- अस्वीकृत, त्यक्त, छोड़ा हुआ
  • अपरिग्रह :- असंचय, अस्वीकार, दान-त्याग, धन-त्याग
  • अपरिचित :- अनजान, अनभिज्ञ, अजनबी, अज्ञात, नावाकिफ़
  • अपरिच्छद :- अपरिच्छन्न, आच्छादनरहित, आवरणशून्य, जो ढका न हो, नंगा, खुला हुआ, अपरिवृत
  • अपरिच्छिन्न :- निरंतर, असीम, अंतरहित, अंतहीन, अविच्छिन्न, इयत्तारहित, स्थायी, लगातार, सदा, हमेशा
  • अपव्यय :- अधिक व्यय, अधिक खर्च, निरर्थक व्यय, फिजूलखर्ची
  • अपशकुन :- अपसगुन, असगुन, बुरा लक्षण, अशुभ लक्षण
  • अपशब्द :- दुर्वचन, गाली, कुवाच्य
  • अपश्री :- श्रीहीन, शोभारहित, शोभाविहीन, श्रीहत, श्रीरहित, म्लान, फीका
  • अपहार :- अपहरण, लूट, चोरी, अभिहार
  • अपांग :- अंगहीन, अंगरहित, अशरीरी, पंगु, अपंग, अपाहिज
  • अपाक :- अनपाक, अपक्व, अनपका
  • अपार :- असीम, अनंत, अबाध, बेहद, बेशुमार, निस्सीम
  • अपितु :- बल्कि, किन्तु, परन्तु
  • अपूर्ण :- अधूरा, खाली, न्यून, रिक्त
  • अप्रज :- निःसंतान (निस्संतान), बे-औलाद, संततिहीन, संतानहीन
  • अप्सरा :- अमरांगना, देवांगना, सुरबाला, दिव्यांगना, सुरसुंदरी, देवबाला, परी
  • अबाध :- बाधारहित, बेरोक (बेरोक-टोक), निर्विघ्न
  • अबोध :- अनजान, नादान, नासमझ
  • अभागा :- अभव्य, हतभाग्य, मंदभाग्य, बदकिस्मत, भाग्यहीन, निर्भाग्य
  • अभाव :- कमी, अनस्तित्व, अविद्यमानता
  • अभिजात :- श्रेष्ठ, आर्य, कुलीन, खानदानी, उत्तम, विशिष्ट
  • अभिप्राय :- तात्पर्य, आशय, मतलब, मंशा, उद्देश्य, प्रयोजन, गरज, अर्थ, इरादा, नीयत, मूल अर्थ
  • अभिमान :- अभिमति, अहंकार, दर्प, गरूर, घमंड, दंभ, मद
  • अभिसमय :- निश्चय, समझौता, करार, राजीनामा
  • अभ्यंतर :- सुपरिचित, अंतरंग, निकटतम, परिचित, घनिष्ठ
  • अभ्यर्थी :- उम्मीदवार, आवेदक, प्रार्थक, प्रार्थयिता, प्रार्थी, अर्थी
  • अभ्यस्त :- अभ्यसित, पक्का, दक्ष, निपुण
  • अभ्यास :- अनुशीलन, साधन, आवृत्ति, मश्क, आदत
  • अमन :- शांति, चैन, आराम, इतमीनान, तसल्ली
  • अमर :- अनश्वर, नित्य, सनातन, अविनाशी, अक्षय्य, चिरजीवी, अमरज, अमर्त्य, अमृत, अमृत्यु
  • अमर :- देव, देवता, सुर
  • अमानवीय :- अमानुषिक, अमानुषिक, क्रूर
  • अमीर :- धनी, धनवान, धनाढ्य, संपन्न, समृद्ध, पैसेवाला, सम्पन्न, दौलतमंद, अर्थी, अर्थ्य, ऋद्ध
  • अमूल्य :- अनमोल, बहुमूल्य, कीमती, मूल्यवान्, बेशक़ीमत
  • अमृत :- सुधा, सोम, पीयूष, अमिय, अमी, जीवनोदका, सुरभोग, मधु
  • अमोघ :- अचूक
  • अयोग्य :- अनर्ह, योग्यताहीन, नाकाबिल, नालायक, बेकार, व्यर्थ
  • अरण्य :- अटवी, कानन, कांतार, जंगल, वन, विपिन
  • अराजी :- भूमि, जमीन, कृषिभूमि, खेत
  • अर्जुन :- कपिध्वज, किरीटी (किरीटिन, किरीथी), कृष्ण, कौन्तेय, गांडीवधर (गांडीवधारी), गुडाकेश, जिष्णु, धनंजय, परंतप, पार्थ, पुरुषर्षभ, पृथापुत्र, फाल्गुन, बीभत्सु, भारत, महाबाहो, विजय, बृहन्नल्ला, श्वेतवाहन, सव्यसाची
  • अर्थ :- तात्पर्य, मतलब, मायने, अभिप्राय, आशय
  • अलंकार :- अलंकरण, अलंकृति, आभूषण, गहना, ज़ेवर
  • अलंकार :- अलंकरण, अलंकृति, रूपसज्जा, सजावट, चमत्कार, साज-सज्जा, सज-धज
  • अलग :- पृथक्, जुदा, अलहदा, भिन्न, न्यारा, विलग
  • अलबेला :- रसिक, बाँका, छैला, रंगीला, रसिया, बना-ठना
  • अलौकिक :- लोकोत्तर, लोकबाह्य, अद्भुत, अपूर्व, विलक्षण, अमानुषी, अमानुषीय
  • अल्प :- न्यून, थोड़ा, बहुत कम, क़लील, अपर्याप्त, नाकाफ़ी, कुछ
  • अल्पवयस्क :- अप्राप्त, अप्राप्तवय, नाबालिग, कमउम्र, कमसिन, अल्पायु, अप्रौढ़
  • अवज्ञा :- अनादर, अवमानना, अपमान, उपेक्षा, बे-अदबी, हतक, तिरस्कार
  • अवनति :- अपकर्ष, गिराव, घटाव, ह्रास, उतार
  • अवशिष्ट :- शेष, बचा, बाकी
  • अवश्य :- निश्चय ही, ज़रूर, निःसंदेह, असंशय, लाज़िमी तौर पर
  • अवस्था :- दशा, स्थिति, हालत
  • अवैध :- अविहित, विधि-विरुद्ध, नाजायज़, गैर-कानूनी, अवैधानिक, विधिविरुद्ध, नियम-विरुद्ध
  • अव्यवस्थित :- व्यवस्थाहीन, अस्त-व्यस्त, क्रमहीन, बेतरतीब, उलटा-पुलटा
  • अशुद्ध :- दूषित, अशुचि, गंदा, अपवित्र, ऐतबार, मलिन, अपावन, अपूत
  • अश्लील :- बेशर्म, अभद्र, गंदा, अधिभ्रष्ट, असभ्य, फूहड़, भद्दा
  • अश्व :- घोड़ा, तुरंग, बाजि, घोटक, हय, सैंधव, रविसुत, सारंग
  • असभ्य :- अशिष्ट, गँवार, उजड्डु, अभ्रद्र, अविनीत, दुःशील
  • असहाय :- निःसहाय, निरालंब, निराश्रित, निराश्रय, बेसहारा, अनाथ, बेबस, गतिशून्य
  • असहिष्णुता :- अमर्ष, असहनशीलता, अक्षमा, अवमर्षण
  • असावधानी :- लापरवाही, बे-खबरी, बे-परवाही, ग़फ़लत, अनवधान, उपेक्षा
  • असीम :- अपरिमित, अपार, बेहद, निःसीम, बेहिसाब, अप्रमाण, अप्रमित, अमान
  • असुर :- दैत्य, दानव, राक्षस, निशिचर, निशाचर
  • अस्त :- तिरोहित, अदृश्य, लुप्त, गायब, ओझल
  • अहंकार :- अहंता, अभिमान, गर्व, मद, दंभ, गरूर, घमंड
  • अहीर :- आभीर, ग्वाल (ग्वाल), गोपाल, गोप, यादव

‘आ’

  • आँख :- नेत्र, नयन, चक्षु, लोचन, विलोचन, चख, प्रेक्षण, ईक्षण, अम्बक, दृग, अक्षि, दीदा, चश्म
  • आँगन :- अँगना, अजिर, प्रकोष्ठ, प्रांगण, सहन
  • आंदोलन :- उधल-पुथल, तहरीक, हलचल
  • आँधी :- अंधड़, प्रभंजन, झक्कड़, महावात, तूफान
  • आँसू :- अश्रु, नयनजल, नेत्रजल, नेत्रनीर, नेत्रवारि, नयननीर
  • आईन :- नियम, विधि, क़ायदा, ज़ाब्ता (जाबता, जाबिता) क़ानून, विधि
  • आईना (आइना) :- आरसी, शीशा, दर्पण, आदर्श, कर्फर, मुकुर
  • आकर्षक :- आकर्षी, खींचनेवाला, मोहक, लुभावना, दिलकश, मनोहर, मनोहारी
  • आकर्षण :- विमोहन, खिंचाव, दिलकशी, सम्मोहन, कसीस
  • आकलन :- आगणन, आँकना, कूतना
  • आकाश :- अंतरिक्ष, अनंत, अब्द, अभ्र, अम्बर, आसमान, गगन, द्यु, नभ, व्योम, शून्य, सारंग, तारापथ, पुष्कर, पाथ, नाक, फलक, खगोल, दिव
  • आकाशगंगा :- स्वर्गनदी, सुरनदी, मन्दाकिनी, नभोनदी, नभगंगा ,सुरदीर्धिका, सुरनिर्झरिणी, गगनापगा, नभःसरित्, आकाशनदी, कहकशाँ, खापगा, आकाशगा, दिव्यसरिता/ दिव्यसरित्, अभ्रगंगा, वियदगङ्गा, सुरस्त्रवंती/ सुरस्तरवन्ती, व्योमगंगा, स्वरापगा, छायापथ
  • आकुल :- व्यग्र, व्याकुल, विकल, विह्वल, क्षुब्ध, बेचैन, बेताब, उद्विग्न, बेकल, बेक़रार, कातर
  • आकृति :- आकार, चेहरा-मोहरा, डील-डौल, रूप, गढ़न, नैन-नक्श, बनावट
  • आक्रमण :- अभिधावन, अभिनिर्याण, चढ़ाई, तशद्दुद, धावा, हमला
  • आक्षेप :- आरोप, अभियोग, दोषारोपण, इल्ज़ाम
  • आखिरकार :- अंततः, अंततोगत्वा, परिणामतः, फलतः
  • आख्यान (आख्यानक) :- किस्सा, कथा, कहानी, वर्णन, वृत्तांत, इतिवृत्त
  • आचरण :- व्यवहार, चाल-चलन, बरताव (बर्ताव), सदाचार, शिष्टाचार
  • आचार :- चरित्र, चाल-ढाल, स्वभाव, चलन
  • आचार्य :- प्राध्यापक, प्रिंसिपल, गुरू, पंडित, प्रोफ़ेसर, शिक्षक, अध्यापक
  • आच्छादन :- आवरण, छाजन, छपरा, छप्पर, मड़ई
  • आज्ञा :- आदेश, हुक्म, फरमान, शासनादेश, निदेश
  • आडंबर :- चोचला, ढोंग, ढकोसला, पाखंड, प्रपंच, दिखावा, टीम-टाम, तड़क-भड़क, धँधला
  • आड़ :- ओट, शरण, आश्रय, परदा, रोक, बचाव, व्यवधान
  • आतंक :- संत्रास, अतिभय, दहशत, भीषिका, उपद्रव, अफ़रा-तफ़री, भय, डर, तनतना
  • आत्मा :- जीवप्रभा, जीवनप्रभा, जीवात्मा, चेतन तत्त्व, परम तत्त्व, चेतन, पुंगल
  • आदत :- टेव, बान, स्वभाव, प्रकृति
  • आदर :- सम्मान, इज़्ज़त, सत्कार, प्रतिष्ठा, कद्र, तशरीफ़
  • आदरणीय :- पूज्य, पूजनीय, मान्यवर, माननीय, सम्मान्य, सत्करणीय, सम्माननीय, अर्चनीय, वन्दनीय, वन्द्य, प्रणम्य
  • आदर्श :- प्रतिमान, मानक, नमूना, प्रतिरूप, स्टैंडर्ड
  • आदि :- पहला, प्रथम, आरंभिक, शुरू का, आदिम
  • आदित्य :- अंशु, अंशुधर, अंशुपति, अंशुभर्ता, अंशुभृत्, अंशुमाली, अंशुमान, अंशुहस्त, आदित:, अर्क, उदथ(उदगीथ), कमलबंधु, कषाकु,जगत्साक्षी, तपन, तरणि, तमोहर, तापेन्द्र, तिमिरहर, तिमिरारि, त्विषापति (त्विषाम्रपति), त्विषामीश, दिन, दिनकर, दिनमणि, दिनेश, दिवा, दिवाकर, पतंग, पाथ, पुष्कर, प्रकाशक, प्रभाकर, भानु, भास्कर, भास्वर, मयूखमाली, मारिचिमाली, मार्तण्ड, मित्र, रवि, सविता, सारंग, सूरज, सूर्य
  • आदेश :- आज्ञा, हुक्म, फरमान, शासनादेश, निदेश, तक़ाज़ा
  • आधार :- मूल, जड़, बुनियाद, नींव
  • आधार :- अवलंब, सहारा, आश्रय
  • आधुनिक :- वर्तमानकालीन, अर्वाचीन, नूतन, नव्य
  • आनंद :- सुख, चैन, प्रसन्नता, मोद, विनोद, प्रमद, प्रमोद, हर्ष, उल्लास, आह्लाद
  • आपत्ति :- आपदा, मुसीबत, विपदा, आफत, विपत्ति, दु:ख, क्लेश, विध्न, क़हर
  • आभूषण :- अलंकार, अलंकरण, अलंकृति, कलाप, गहना, ज़ेवर
  • आम :- आम्र, अंब, अमृतफल, सहकार, रसाल, पियम्बु, पिकबन्धु, फलश्रेष्ठ, मधुरासव, मधुद्रम, पिकप्रिय, पिकवल्लभ, चूत, च्यूत, अतिसौरभ
  • आयुष्मान :- चिरायु, चिरंजीव, दीर्घायु, शतायु, दीर्घजीवी
  • आरंभ :- श्रीगणेश, सूत्रपात, शुरुआत, उपक्रम (उपक्रमण), प्रक्रम, प्रारंभ, बिसमिल्ला
  • आराम :- सुख, चैन, करार, विश्राम, विश्रांति
  • आर्थिक :- अर्थीय, वैत्तिक, वित्तीय, वित्तविषयक, पैसे का
  • आलसी :- सुस्त, कमकस, कामचोर, काहिल, ठलुआ, निकम्मा, निरुद्यमी, अपाहिज, रंक
  • आलोचना :- टीका-टिप्पणी, समीक्षा, गुण-दोष निरूपण, नुक्ताचीनी, अवमर्ष, तनकीद
  • आवश्यक :- अनिवार्य, अपरिहार्य, ज़रूरी, बाध्यकर
  • आवश्यकता :- अपेक्षा, ज़रूरत, तक़ाज़ा, तलब
  • आवाज़ :- शब्द, ध्वनि, बोल, विराव, स्वर
  • आवेग :- स्फूर्ति, तेज़ी, जोश, चपलता, त्वरा
  • आशय :- अभिप्राय, तात्पर्य, मतलब, अर्थ, सारांश
  • आशीर्वाद :- आशीर्वचन, आशीष, मंगलकामना, शुभवचन, शुभकामना, असीस
  • आश्चर्य :- अचरज, अचंभा, कौतुक, कुतूहल, कौतूहल, हैरानी
  • आश्रय :- अवलंब, भरोसा, सहारा, आधार, अभिसंश्रय, प्रश्रय, छाया, धरी
  • आसक्त :- अनुरक्त, अनुशयी, लिप्त, लीन
  • आसक्ति :- अनुरक्ति, अनुराग, अनुशय, अनुषक्ति, प्रेम
  • आसमान :- आकाश, गगन, अंबर, नभ, व्योम, अभ्र, शून्य, अनंत, अंतरिक्ष, द्यु, तारापथ, फलक, अनंत, अब्द
  • आहार :- भोजन, खाद्य पदार्थ, खाना, भक्ष्य-पदार्थ

‘इ’

  • इंद्र (इन्द्र) :- सुरपति, शचीपति, शतमख, मधवा, शक्र, पुरन्दर, कौशिक, देवराज, अमरपति, मेघपति, सुरेन्द्र, सुरेश, सहस्राक्ष, पर्जन्य, पुरहुत, विबुधेश, वज्रधर, वासव,  विडौजा , देवेश, वृत्तहन, शतॠतु, जिष्णु
  • इंद्रपुरी :- अमरपुर, अमरलोक, अमरावती, इन्द्रलोक, देवधानी, देवपुरी, देवलोक, देवेन्द्रपुरी, पूषाभासा, वस्वौकसारा, मंदार, सुरपुर, स्वर्ग
  • इंद्राणी (इन्द्राणी) :- इन्द्रवधू, इन्द्रा, शची, पुलोमजा, मधवानी, ऐंद्री, शतावरी , शक्राणी, पुलोमपुत्री, शाक्री, शक्रपत्नी, मघोनी, इंद्रपत्नी, इंद्रशक्ति, चारुधारा, पूतक्रतायी, श्वेतौही, सुरेंद्रवती, चारुरावा
  • इच्छा :- अभिलाषा, आकांक्षा, उत्कंठा, कांक्षा, कामना, लालसा, वांछा, रुचि, तर्ष, तर्षण, तृष्णा, मनोरथ, चाह, मर्जी, स्पृहा, लिप्सा, ख्वाहिश, तक़ाज़ा, तमन्ना, प्रकाम
  • इच्छुक :- अभिलाषी, उत्कंठित, लालायित, उत्सुक, आतुर, अभीक, अभीप्सु, कांक्षी, तर्षित
  • इठलाना :- इतराना, ऐंठना, अकड़ना, शान दिखाना, शेखी मारना, ठसक, नखरा दिखाना
  • इन्कार (इनकार) :- निषेध, अनंगीकार, अस्वीकृति, अनंगीकरण, प्रत्याख्यान, न मानना, अस्वीकरण
  • इनाम :- पुरस्कार, पारितोषिक, उपहार, बख्शीश
  • इशारा :- संकेत, इंगित, निर्देश, सैन, संकार
  • इयत्ता :- मर्यादा, सीमा, सरहद, हद, परिमिति
  • इष्ट :- वांछनीय, काम्य, इच्छित, अभिप्रेत, अभीष्ट, मनोवांछित

‘ई’

  • ईख :- इक्षु, गन्ना, गाँडा, ऊख, रसडण्ड, रसाल, रसद, पैंडी, कर्कश, मधुतृण, मधुरस
  • ईमानदार :- निश्छल, निष्कपट, निष्कैतव, रास्तबाज, शुद्धधी, सच्चा, सत्यनिष्ठ
  • ईमानदारी :- निष्कपटता, निश्छलता, सत्यनिष्ठा, सदाशयता, दयानतदारी, सच्चाई, नेकनीयती, वफादारी, रास्तबाजी, अकल्कता
  • ईर्ष्या :- मत्सर, डाह, जलन, कुढ़न, द्वेष, स्पर्धा, चिढ़, हसद
  • ईश्वर :- अज, कालात्मा, कालाध्यक्ष, चेतन, दीनानाथ, भगवान्, भवेश, परमेश्वर, परमात्मा, पारब्रह्म, प्रभु, ईश, जगदात्मा, जगदाधार, जगदीश, जगदीश्वर, जगत्प्रभु, जगत्प्राण, जगद्धाता, जतन्नियंता, जगन्नाथ, ब्रह्म, नरोत्तम, सर्वात्मा, तपोमूर्ति

‘उ’

  • उकसाना :- उत्तेजित करना, उद्बोधित करना, उभारता, उत्साहित करना, भड़काना
  • उग्र :- चंड, तीव्र, तेज, प्रबल, प्रचंड, उत्कट, तल्ख़ (तलख)
  • उच्चारण :- तलफ़्फ़ुज़
  • उचित :- उपयुक्त, वाजिब, मुनासिब, संगत, समीचीन, ठीक
  • उजड्ड :- अक्खड़, उद्दंड, गँवार, अभद्र, असभ्य, घृष्ट, लंठ
  • उजाड़ :- वीरान, बयाबान, बियाबान, सुनसान, निर्जन, जनशून्य, बरबाद, ध्वस्त, खण्डहर, उच्छिन्न
  • उजाला :- प्रकाश, रोशनी, आलोक, प्रभा, ज्योति
  • उतार :- अवरोहण, अवहरण, अधोगमन, अपकर्ष
  • उतारू :- आमादा, उद्यत, कटिबद्ध, तत्पर
  • उतावला :- आतुर, अधीर, हड़बड़िया, जल्दबाज़, व्यग्र
  • उत्कंठा :- लालसा, उत्सुकता, चाव, आतुरता, प्रबलेच्छा, तीव्र अभिलाषा
  • उत्कर्ष :- उन्नति, उन्मेष, उत्थान, अभ्युदय, आरोह, चढ़ाव, उत्क्रमण, उठाव, प्रगति, तरक्की, विकास, बढ़ती
  • उत्कोच :- अपप्रदान, घूस, रिश्वत
  • उत्तम :- श्रेष्ठ, उत्कृष्ट, पुंगव, प्रवर, प्रकृष्ट, बढ़िया, अभिभू, अफ़ज़ल
  • उत्थान :- उत्कर्ष, आरोह, चढ़ाव, उत्क्रमण, उठाव, अभ्युत्थान, अभ्युदय
  • उत्पत्ति :- उद्भव, उद्गम, जन्म, आविर्भाव, पैदाइश
  • उत्पात :- उपद्रव, ऊधम, हुल्लड़, बखेड़ा, टंटा, अभिप्लव, तहलका, फतूर
  • उत्सव :- समारोह, पर्व, जलसा, त्योहार, मंगलकार्य, तक़रीब, जलसा
  • उत्साह :- उमंग, हौसला, जोश, साहस, उबाल
  • उत्सुक :- आतुर, उत्कंठित, लालायित
  • उथल-पुथल :- उलट-पलट, हेर-फेर, विप्लव, इन्कलाब, रद्दो-बदल, हेरा-फेरी, हलचल
  • उदार :- वदान्य, उदारचेता, महाशय, दरियादिल, महामना, भला, दयालु, विशाल हृदय
  • उदारता :- वदान्यता, दानशीलता, मुक्तहस्तता, औदार्य, दरियादिली
  • उदास :- उन्मन, अवसन्न, विषण्ण, खिन्न, चिंताकुल
  • उदासीन :- विरक्त, निःस्पृह, वीतराग, निर्लिप्त, अनासक्त, अमनस्क
  • उदाहरण :- उदाहृत, दृष्टांत, मिसाल, नज़ीर, नमूना
  • उदाहरणार्थ :- उदाहरणतः, उदाहरणतया
  • उदाहृत :- कथित, वर्णित
  • उद्गम :- उद्भव, उत्पत्ति, जन्म, स्रोत, पैदाइश
  • उद्देश्य :- लक्ष्य, ध्येय, निमित्त, मकसद, प्रयोजन, हेतु
  • उद्धार :- मुक्ति, निस्तार, छुटकारा, मोक्षण, अपमोचन
  • उद्यम :- पुरुषार्थ, परिश्रम, मेहनत, श्रम, अध्यवसाय, प्रयास, प्रयत्न
  • उद्यम :- व्यवसाय, उद्योग, धंधा, काम-धंधा
  • उधेड़-बुन :- ऊहापोह, तर्क-वितर्क, विचार-द्वंद्व, सोच-विचार
  • उनींदा :- निद्रालस, निद्रालु, तंद्रालु, निंदासा, निद्राप्रवण, ऊँघता हुआ
  • उन्नति :- उत्थान, उत्कर्ष, वृद्धि, समृद्धि, तरक्की, बढ़ती, प्रगति, विकास
  • उपकार :- हितसाधन, भलाई, नेकी, परोपकार, कल्याण
  • उपज :- कृषिफल, कृषिजात, पैदावार, फसल
  • उपजाऊ :- उर्वर, उत्पादक, फलप्रद, जरखेज
  • उपद्रव :- ऊधम, उत्पात, उथल-पुथल, टंटा, बखेड़ा, अभिप्लव, तहलका, फतूर
  • उपपत्नी :- धरेली, रखेली (रखेल), सुरैत
  • उपमा :- तुलना, समता, समानता, मिलान, सादृश्य, तशबीह
  • उपयुक्त :- उचित, मुनासिब, ठीक, वाजिब, वांछनीय, अर्थ्य
  • उपयोगी :- उपादेय, इष्टकर, कारामद, काम का, कार्यकर, प्रयोजनीय
  • उपवास :- अनशन, अभक्षण, अभोजन, व्रत, फाका, लंघन, निराहार, बुभुक्षित, भूखा
  • उपला :- कंडा, गोइँठा, गोसा
  • उपस्थित :- विद्यमान, प्रस्तुत, हाज़िर, वर्तमान, मौजूद
  • उपहार :- भेंट, तोहफ़ा, सौगात, डाली, नज़राना
  • उपाय :- युक्ति, जुगत, तदबीर, तरीका, तरकीब, ढंग
  • उपालंभ (उपालंभन) :- उलाहना, गिला, शिकवा, शिकायत
  • उपासना :- आराधना, पूजा, अर्चना, सेवा, इबादत, प्रार्थना
  • उपेक्षा :- उदासीनता, लापरवाही, विरक्ति, अनासक्ति, विराग
  • उपेक्षा :- तिरस्कार, निरादर, अवहेलना
  • उपेक्षित :- अनादृत, तिरस्कृत, निरादृत
  • उलझन :- दुविधा, अनिश्चय, असमंजस, चक्कर, संभ्रम, चिंता, सोच
  • अटकाव :- फँसान, गिरह, गाँठ
  • उलटा :- विपरीत, प्रतिकूल, विरुद्ध, प्रतिलोम, औंधा, ख़िलाफ़
  • उल्लास :- आह्लाद, आनंद, हर्ष, प्रमोद, मौज, खुशी, उमंग
  • उल्लू :- उलूक, उरुवा, काकभीरू, कुककुचवा, कुधि, कुलाल, कौशिक, तमचर (तमीचर), दिवांध, दीहंध, द्युक, वायसान्तक, रुरुआ, लक्ष्मीवाहन, शतमख

‘ऊ’

  • ऊँघ (ऊँघना) :- तंद्रा, झपकी, ऊँघाई, अलसाई, अर्धनिद्रा, निद्रागम
  • ऊँचा :- उच्च, उत्तुंग, उन्नत, ऊर्ध्व, ऊपर, बुलंद
  • ऊँट :- लम्बोष्ठ, महाग्रीव, उष्ट्र, क्रमेलक, वक्रग्रीव
  • ऊधम :- उत्पात, उपद्रव, हुल्लड़, हंगामा, धमाचौकड़ी, धूम, हल्ला-गुल्ला, शोरगुल, दंगा-फ़साद
  • ऊबड़-खाबड़ :- उच्चावच, बीहड़, ऊँचा-नीचा, असम, असमतल, अटपटा
  • ऊष्मा :- तपन, गरमी, उष्णता, ताप, ताव
  • ऊसर :- अनुर्वर, अनुपजाऊ, टापड़, बंजर, सस्यहीन, कल्लर

‘ऋ’

  • ऋद्धि :- समृद्धि, संपन्नता, बढ़ती, वृद्धि, विकास, बढ़ोतरी, श्री
  • ऋषि :- मुनि, मनीषी, मंत्रद्रष्टा, महात्मा, मंत्रकार, संत, साधु

‘ए’

  • एकता :- एका, एकत्व, अभेद, अभिन्नता, एकरूपता, ऐक्य, एकसूत्रता, मेलजोल, इत्तिहाद
  • एक-सा :- अभिन्न, समान, एक जैसा, एकरूप, समरूप
  • एकांत :- निर्जन, सूना, सुनसान, शून्य, विजन, निर्मक्षिक, सुनिभृत
  • एकाएक :- सहसा, अचानक, अकस्मात, एकदम, अचिंतित, अनायास, एकबारगी, यकायक, तत्क्षण, औचक, यकबयक
  • एकाग्र :- तल्लीन, अचंचल, स्थिर, एकाग्रचित्त, स्थिरचित्त, ध्यानस्थ, अनन्यचित्त
  • एहसान :- अनुग्रह, कृतज्ञता, आभार, उपकार, भलाई, नेकी, कृपा, दया, अनुकंपा, निहोरा

‘ऐ’

  • ऐंठन :- मरोड़, बल, तनाव, अकड़न, उमेठन, खिंचाव
  • ऐच्छिक :- स्वेच्छाकृत, अख्तियारी, सविकल्प, पसंद का, वैकल्पिक, मनचाहा, स्वैच्छिक
  • ऐशो-आराम :- सुख-चैन, मौज-मस्ती, भोग-विलास, ऐश्वर्य
  • ऐश्वर्य :- ईशा, धन-संपत्ति, ऋद्धि, भूमा, विभव, विभूति, वैभव, श्री, संपन्नता, समृद्धि

‘ओ’

  • ओंठ :- अधर, होंठ, ओष्ठ, दंतच्छद, रदच्छद, रदनच्छद, रदपट, दंतवस्त्र, रदपट, शफह
  • ओछा :- कमीना, छिछोरा, टुच्चा, क्षुद्र, हलका, तुच्छ, अशिष्ट, तंगदिल
  • ओज :- बल, शक्ति, ताकत, जोर, दम, पराक्रम, प्रताप
  • ओजस्वी :- शक्तिशाली, प्रभावशाली, तेजवान, प्रतापी
  • ओझल :- अदृश्य, अंतर्धान, तिरोहित, लुप्त, गायब
  • ओस :- तुषार, हिमकण, हिमसीकर, हिमबिन्दु, तुहिनकण, खजल, आकाशसलिल, रजनीजल, अन्तरिक्षजल, निशाजल, शबनम, खवाष्प, रात्रिजल, अवश्याय/अदश्याय

‘औ’

  • औघड़ :- अघोरी, फक्कड़, मनमौजी
  • और :- एवं, तथा, साथ ही
  • और :- अधिक, ज्यादा, बढ़कर
  • औरत :- नारी, स्त्री, महिला, योग्या, योषा, योषिता, वनिता, अंगना, तिय (तिया), ती, तीय
  • औषधि :- जड़ी-बूटी, दवा, दवा-दारू, दवाई, ओषधि/औषधि/औषधी/औषध

पर्यायवाची शब्द संग्रह

 

पर्यायवाची शब्द

पर्यायवाची शब्द — ‘क’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘च’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘ट’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘त’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘प’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘अन्तःस्थ’ वर्ग

पर्यायवाची शब्द — ‘ऊष्म’ वर्ग

 

विशेष्य और विशेषण

विलोम या विपरीतार्थक शब्द

अनेक शब्दों के एक शब्द

तत्सम एवं तद्भव शब्द

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top