वाक्य शुद्धि : PYQs | UKPSC

मुख्य परीक्षा, 2023

  • अशुद्ध : महामारी बढ़ने की संभावना है।
    • शुद्ध : महामारी फैलने की संभावना है।
  • अशुद्ध : वहाँ अनाधिकृत प्रवेश का निषेध था।
    • शुद्ध : वहाँ अनधिकृत प्रवेश निषिद्ध था।

मुख्य परीक्षा, 2016

  • अशुद्ध : अपनी ताकत के बल पर डटे रहो।
    • शुद्ध : अपने बल पर डटे रहो।
  • अशुद्ध : बिल्ली ने दही गिरा दी।
    • शुद्ध : बिल्ली ने दही गिरा दिया।
  • अशुद्ध : बालक की बुद्धिमानी देखकर सभी दाँत तले उंगली दबाने लगे।
    • शुद्ध : बालक की बुद्धिमत्ता देखकर सभी ने दाँतों तले उँगली दबा ली।
  • अशुद्ध : उनके प्रत्येक शब्द प्रभाव डालते थे।
    • शुद्ध : उनके प्रत्येक शब्द प्रभावित करते थे।

मुख्य परीक्षा, 2012

  • अशुद्ध : मुझसे यह कार्य सम्भव नहीं हो सकता।
    • शुद्ध : मुझसे यह कार्य सम्भव नहीं है।
  • अशुद्ध : हम तो अवश्य ही जायेंगे।
    • शुद्ध : हम अवश्य जाएँगे।

विविध

  • अशुद्ध : आपके आर्शिवाद की आवश्यकता है। (UKPCS: 2006)
    • शुद्ध : आपके आशीर्वाद की आवश्यकता है।
  • अशुद्ध : मेरे को दिल्ली जाना है। (UKPCS: 2006)
    • शुद्ध : मुझे दिल्ली जाना है।
  • अशुद्ध : मैंने एक लोहे की बाल्टी खरीदी। (UKPCS: 2006)
    • शुद्ध : मैंने लोहे की एक बाल्टी खरीदा।
  • अशुद्ध : पूज्यनीय मामाजी को नमस्कार कहना। (UKPCS: 2006)
    • शुद्ध : पूज्य मामाजी को प्रणाम कहना। या पूजनीय मामाजी को प्रणाम कहना।
  • अशुद्ध : नेताजी बेफालतू में कार्यकर्त्ता को डाँटने लगे। (UKPCS: 2006)
    • शुद्ध : नेताजी बेमतलब कार्यकर्ता को डाँटने लगे।
  • अशुद्ध : निरपराधी को दन्ड देना पाप है। (UKPCS: 2004)
    • शुद्ध : निरपराध को दण्ड देना पाप है।
  • अशुद्ध : वे लोग परस्पर एक दूसरे से बातें कर रहे थे। (UKPCS.: 2004)
    • शुद्ध : वे लोग परस्पर बातें कर रहे थे।
  • अशुद्ध : अन्न का अभाव चिंतनीय है। (UKPCS: 2004)
    • शुद्ध : अन्न का अभाव शोचनीय है।
  • अशुद्ध : पुलिस ने चोरी के भ्रम में गणेस को पकड़ लिया। (UKPCS: 2004)
    • शुद्ध : पुलिस ने चोरी के अपराध में गणेश को पकड़ लिया।
  • अशुद्ध : यद्यपि वह पढ़ा लिखा है, परन्तु मूर्खता के कार्य करता है। (UKPCS: 2004)
    • शुद्ध : यद्यपि वह पढ़ा लिखा है तथापि मूर्खता का कार्य करता है।
  • अशुद्ध : उन्होंने मुसकरा दिया। (UKPCS: 2002)
    • शुद्ध : उसने मुसकरा दिया।
  • अशुद्ध : एक बौद्ध भिक्षुक ने उसे उपदेश दिया। (UKPCS: 2002)
    • शुद्ध : एक बौद्ध भिक्षु ने उसे उपदेश दिया।
  • अशुद्ध : यद्यपि उन्होंने बुलाया था, किन्तु मैं नहीं गया। (UKPCS: 2002)
    • शुद्ध : यद्यपि उन्होंने बुलाया था, तथापि मैं नहीं गया।
  • अशुद्ध : उसकी आँख से आँसू बह रहा था। (UKPCS: 2002)
    • शुद्ध : उसकी आँखों से आँसू बह रहे थे।
  • अशुद्ध : मैं आपको इसके बारे में कुछ न कहूँगा, क्योंकि बात खुले नहीं। (UKPCS: 2002)
    • शुद्ध : मैं आपसे इसके बारे में कुछ न कहूँगा, जिससे बात खुले नहीं।

सम्बंधित लेख—

Scroll to Top