मुख्य परीक्षा — 1982, 1988, 1994, 1996, 1997, 2002, 2006, 2015
1982
- अशुद्ध : वहाँ चेचक के खतरे कर डर है।
- शुद्ध : वहाँ चेचक का डर है।
- अशुद्ध : भारत की आज भी वर्तमान स्थिति ठीक नहीं है।
- शुद्ध : भारत की वर्तमान स्थिति ठीक नहीं है।
- अशुद्ध : तुम केवल बोलना मात्र जानते हो।
- शुद्ध : तुम केवल बोलना जानते हो।
- अशुद्ध : हिमालय पर्वत सबसे ऊँचा पर्वत है।
- शुद्ध : हिमालय सबसे ऊँचा पर्वत है।
- अशुद्ध : वे जब वाराणसी आये तो अपने साथ कई मित्रों को ले गये।
- शुद्ध : वे जब वाराणसी आये, तो अपने साथ कई मित्रों को ले आये।
1988
- अशुद्ध : हमें परस्पर एक-दूसरे की सहायता करनी चाहिए।
- शुद्ध : हमें एक-दूसरे की सहायता करनी चाहिए।
- अशुद्ध : दिल्ली अपने देश की सबसे बड़ी राजधानी है।
- शुद्ध : दिल्ली अपने देश की राजधानी है।
- अशुद्ध : मैं बोल दिया था कि आज न आयें।
- शुद्ध : मैंने कह दिया था कि आज न आएँ।
- अशुद्ध : आधा किलो शुद्ध गाय का दूध ले आओ।
- शुद्ध : गाय का आधा किलो शुद्ध दूध ले आओ।
- अशुद्ध : महात्मा गाँधी ने देश के लिए अनेक यंत्रणाओं को सहन किया।
- शुद्ध : महात्मा गाँधी ने देश के लिए अनेक यंत्रणाएँ सहन कीं।
1994
- अशुद्ध : कोयल का कंठ सबसे मधुर है।
- शुद्ध : कोयल का कंठ मधुरतम है।
- अशुद्ध : उसे मरणोपरान्त के बाद राष्ट्रीय सम्मान मिला।
- शुद्ध : उसे मरणोपरान्त राष्ट्रीय सम्मान मिला।
- अशुद्ध : यह घी की शुद्ध दुकान है।
- शुद्ध : यह शुद्ध घी की दुकान है।
- अशुद्ध : शब्द केवल संकेत मात्र है।
- शुद्ध : शब्द केवल संकेत हैं।
- अशुद्ध : आज मैं प्रातःकाल के समय वहाँ गया।
- शुद्ध : आज मैं प्रातःकाल वहाँ गया।
1996
- अशुद्ध : कुछ स्थलों में ऐसा कहा गया है।
- शुद्ध : कुछ स्थलों पर ऐसा कहा गया है।
- अशुद्ध : सारे देश भर में यह बात फैल गयी।
- शुद्ध : देशभर में यह बात फैल गयी।
- अशुद्ध : उसने तरह-तरह का रूप धारण किया।
- शुद्ध : उसने तरह-तरह के रूप धारण किये।
- अशुद्ध : ऐक्यता से उन्नति होती है।
- शुद्ध : एकता से उन्नति होती है।
- अशुद्ध : वह सज्जन व्यक्ति हैं।
- शुद्ध : वह सज्जन हैं।
1997
- अशुद्ध : वह आरोग्य हो गया।
- शुद्ध : वह स्वस्थ हो गया।
- अशुद्ध : नेताजी को एक गुलाब की माला पहनायी गयी।
- शुद्ध : नेताजी को गुलाब की एक माला पहनायी गयी।
- अशुद्ध : वाक्य के अन्तर्गत प्रयुक्त शब्द सदोष है।
- शुद्ध : वाक्य के अन्तर्गत प्रयुक्त शब्द त्रुटिपूर्ण है।
- अशुद्ध : वर्षा में न जाने कितने बेशुमार जीव उत्पन्न होते हैं।
- शुद्ध : वर्षा में न जाने कितने जीव उत्पन्न होते हैं।
- अशुद्ध : उस पतिव्रता को छूने का उत्साह कौन करेगा?
- शुद्ध : उस पतिव्रता को छूने का दुस्साहस कौन करेगा?
विशेष चयन, 1997
- अशुद्ध : माली एक फूलों की माला लाया।
- शुद्ध : माली फूलों की एक माला लाया।
- अशुद्ध : यह आँखों से देखी घटना है।
- शुद्ध : यह आँखों देखी घटना है।
- अशुद्ध : मुझे रोटी खाना है।
- शुद्ध : मुझे रोटी खानी है।
- अशुद्ध : उसके पास केवल दस रुपये मात्र हैं।
- शुद्ध : उसके पास दस रुपये मात्र हैं।
- अशुद्ध : इस समय मेरी आयु बीस वर्ष की है।
- शुद्ध : इस समय मेरी अवस्था बीस वर्ष है।
2002
- अशुद्ध : पिताजी कल सबेरे आ गया है।
- शुद्ध : पिताजी कल सबेरे आ गये थे।
- अशुद्ध : मेरा प्राण सूख गया।
- शुद्ध : मेरे प्राण सूख गये।
- अशुद्ध : केवल चार रुपये मात्र दीजिए।
- शुद्ध : केवल चार रुपये दीजिए। / चार रुपये मात्र दीजिए।
- अशुद्ध : मैं प्रातःकाल के समय आऊँगा।
- शुद्ध : मैं प्रातःकाल आऊँगा।
- अशुद्ध : प्रत्येक भारत के राज्य में एक मुख्यमंत्री है।
- शुद्ध : भारत के प्रत्येक राज्य में एक मुख्यमंत्री होता है।
2006
- अशुद्ध : श्रीकृष्ण के अनेकों नाम हैं।
- शुद्ध : श्रीकृष्ण के अनेक नाम हैं।
- अशुद्ध : आपकी सौभाग्यवती कन्या का विवाह होने जा रहा है।
- शुद्ध : आपकी आयुष्मती कन्या का विवाह होने जा रहा है।
- अशुद्ध : आपका पत्र सधन्यवाद सहित मिला।
- शुद्ध : आपका पत्र सधन्यवाद मिला। / आपका पत्र धन्यवाद सहित मिला। / सधन्यवाद आपका पत्र मिला।
- अशुद्ध : वह गर्म आग में हाथ सेंक रहा था।
- शुद्ध : वह आग से हाथ सेंक रहा था। / वह आग में हाथ सेंक रहा था।
- अशुद्ध : मैं आपका दर्शन करने आया हूँ।
- शुद्ध : मैं आपके दर्शन करने आया हूँ। / मैं आपके दर्शन हेतु आया हूँ।
2015
- अशुद्ध : आप कभी भी आओ, मैं आपसे मिलूँगा।
- शुद्ध : आप कभी भी आइए, मैं मिलूँगा।
- अशुद्ध : दुर्घटना में हताहत हुए लोगों की मरहम-पट्टी की गयी।
- शुद्ध : दुर्घटना में हताहत लोगों की मरहम-पट्टी की गयी।
- अशुद्ध : मेरे पुकारने पर किताब में तल्लीन युवक ने किताब से मुँह उठाकर मेरी ओर देखा।
- शुद्ध : मेरे पुकारने पर किताब में तल्लीन युवक ने मुँह उठाकर मेरी ओर देखा।
- अशुद्ध : धार्मिक असहिष्णुता को देखकर महात्मा गाँधी की मृतक आत्मा को कितना संताप होता होगा।
- शुद्ध : धार्मिक असहिष्णुता को देखकर महात्मा गाँधी की आत्मा को कितना संताप होता होगा?
- अशुद्ध : आप कौन-से मकान में रहते हैं?
- शुद्ध : आप किस मकान में रहते हैं?
सम्बंधित लेख—
- वर्तनी
- वाक्य शुद्धि
- वाक्य शुद्धि : PYQs | UPSC CSE | IAS
- वाक्य शुद्धि : PYQs | UPPSC
- वाक्य शुद्धि : PYQs | UPRO/ARO
- वाक्य शुद्धि : PYQs | UP lower Subordinate
- वाक्य शुद्धि : PYQs | UP | UDA / LDA
- वाक्य शुद्धि : PYQs | UKPSC
- शुद्ध वाक्य : PYQs | प्रतियोगी परीक्षा में पूछे गये शुद्ध वाक्य
- सामान्य वाक्य अशुद्धियाँ