मुख्य परीक्षा, 2023
- अशुद्ध : जीवन और साहित्य का घोर संबंध है।
- शुद्ध : जीवन और साहित्य का घनिष्ठ संबंध है।
- अशुद्ध : इतने में हल्की सी हवा का झोंका आया।
- शुद्ध : इतने में हवा का हल्का सा झोंका आया।
- अशुद्ध : जंगली फल और झरनों का पानी पीकर हम आगे बढ़े।
- शुद्ध : जंगली फल खार और झरने का पानी पीकर हम आगे बढ़े।
- अशुद्ध : सीता ने माला गूँध ली।
- शुद्ध : सीता ने माला गूँथ ली।
- अशुद्ध : उसने अपने पाँव से जूता निकाला।
- शुद्ध : उसने पाँव से जूता निकाला।
मुख्य परीक्षा, 2022
- अशुद्ध : तुम्हारे हर काम गलत होते हैं।
- शुद्ध : तुम्हारे हर एक काम गलत होते हैं।
- अशुद्ध : दंगे में कई निरपराधी मारे गए।
- शुद्ध : दंगे में कई निरपराध मारे गए।
- अशुद्ध : तुम कौन गाँव में रहते हो?
- शुद्ध : तुम किस गाँव में रहते हो?
- अशुद्ध : यह बात उदाहरण से स्पष्ट किया जा सकता है।
- शुद्ध : इस बात को उदाहरण द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है।
- अशुद्ध : प्रेमचन्द अच्छी कहानी लिखे हैं।
- शुद्ध : प्रेमचन्द ने अच्छी कहानियाँ लिखी हैं।
मुख्य परीक्षा, 2021
- अशुद्ध : तुम तुम्हारी किताब ले जाओ।
- शुद्ध : तुम अपनी किताब ले जाओ।
- अशुद्ध : यही सरकारी महिलाओं का अस्पताल है।
- शुद्ध : यह महिलाओं का सरकारी अस्पताल है।
- अशुद्ध : यह एक गहरी समस्या है।
- शुद्ध : यह एक गम्भीर समस्या है।
- अशुद्ध : मोहन आगामी वर्ष कलकत्ता गया था।
- शुद्ध : मोहन विगत वर्ष कलकत्ता गया था।
- अशुद्ध : गणित एक कठोर विषय है।
- शुद्ध : गणित एक कठिन विषय है।
मुख्य परीक्षा, 2020
- अशुद्ध : निरपराधी को दंड नहीं मिलनी चाहिए।
- शुद्ध : निरपराध को दंड नहीं मिलनी चाहिए।
- अशुद्ध : आप खाए कि नहीं?
- शुद्ध : आप खाए या नहीं?
- अशुद्ध : लड़की ने दही गिरा दी।
- शुद्ध : लड़की ने दही गिरा दिया।
- अशुद्ध : आपके दवा से वह आरोग्य हुआ।
- शुद्ध : आपकी दवा से वह आरोग्य हुआ।
- अशुद्ध : कमरा लोगों से लबालब भरा है।
- शुद्ध : कमरा लोगों से खचाखच भरा है।
मुख्य परीक्षा, 2019
- अशुद्ध : राम घर जाती है।
- शुद्ध : राम घर जाता है।
- अशुद्ध : मैंने जाना है।
- शुद्ध : मुझे जाना है।
- अशुद्ध : मैंने आपके घर में रखी पुस्तक को देख ली।
- शुद्ध : आपके घर में रखी पुस्तक को मैंने देख ली।
- अशुद्ध : विद्यालय में सभी कक्षा के विद्यार्थी बुलाए गए हैं।
- शुद्ध : सभी कक्षा के विद्यार्थी विद्यालय में बुलाए गए हैं।
- अशुद्ध : मनोज रोती है।
- शुद्ध : मनोज रोता है।
मुख्य परीक्षा, 2018
- अशुद्ध : यह आँखों से देखी घटना है।
- शुद्ध : यह आँखों देखी घटना है।
- अशुद्ध : सौ रुपया सधन्यवाद प्राप्त हुआ।
- शुद्ध : सौ रुपये प्राप्त हुए, धन्यवाद।
- अशुद्ध : गीता ने सीता से पूछा कि सीता कहाँ चली गई थी?
- शुद्ध : गीता ने सीता से पूछा कि तुम कहाँ चली गयी थी?
- अशुद्ध : दक्षिण का अधिकांश भाग पठार है।
- शुद्ध : दक्षिण का अधिकांश पठार है।
- अशुद्ध : मैंने बोला कि कल मत आना।
- शुद्ध : मैंने कह दिया कि कल मत आना।
मुख्य परीक्षा, 2017
- अशुद्ध : एक रुपये में कितना पैसा होता है?
- शुद्ध : एक रुपये में कितने पैसे होते हैं।
- अशुद्ध : वह सीधा-साधा आदमी हैं।
- शुद्ध : वह सीधा-सादा आदमी है।
- अशुद्ध : वहाँ भारी भीड़ एकत्रित हो गई।
- शुद्ध : वहाँ पर भीड़ एकत्रित हो गयी।
- अशुद्ध : गोलियों की बाढ़ के सामने कोई न टिक सका।
- शुद्ध : गोलियों की बौछार के सामने कोई टिक न सका।
- अशुद्ध : हम गाँधी जी की मूर्ति का दर्शन करने गए थे।
- शुद्ध : हम गाँधी जी की मूर्ति देखने गए थे।
मुख्य परीक्षा (निरस्त), 2017
- अशुद्ध : रमा पढ़ती-पढ़ती सो गयी
- शुद्ध : रमा पढ़ते-पढ़ते सो गयी।
- अशुद्ध : सिवाय आपको छोड़कर सभी आये थे।
- शुद्ध : आपके सिवाय सभी आये थे।
- अशुद्ध : शिवा और उमा आज मेरे घर आएगा।
- शुद्ध : शिवा और उमा आज मेरे घर आएँगी।
- अशुद्ध : मुझे केवल सौ रुपये मात्र मिले।
- शुद्ध : मुझे केवल सौ रुपये मिले।
- अशुद्ध : गुप्तकालीन समय में सभी लोग सुखी थे।
- शुद्ध : गुप्तकाल में सभी लोग सुखी थे।
मुख्य परीक्षा, 2016
- अशुद्ध : रविता हिन्दी की शोधार्थिनी है।
- शुद्ध : रविता हिन्दी की शोधार्थी है।
- अशुद्ध : हजारों वर्षों पूर्व पृथ्वी आग की गोला थी।
- शुद्ध : हजारों वर्ष पूर्व पृथ्वी आग की गोला थी।
- अशुद्ध : पुस्तकों का प्राकथन परिचयात्मक होता है।
- शुद्ध : पुस्तकों का प्राक्कथन परिचयात्मक होता है।
- अशुद्ध : शाहजहाँ ने सड़क को बनवाई।
- शुद्ध : शाहजहाँ ने सड़कें बनवाई।
- अशुद्ध : आपकी सूचनार्थ निवेदन है।
- शुद्ध : सूचनार्थ निवेदन/प्रेषित है।
मुख्य परीक्षा, 2015
- अशुद्ध : अच्छे कार्य में अनेकों संकट आते हैं।
- शुद्ध : अच्छे कार्य में अनेक संकट आते हैं।
- अशुद्ध : समाज के भिखारियों से कृपा करनी चाहिए।
- शुद्ध : समाज के भिखारियों पर कृपा करनी चाहिए।
- अशुद्ध : आपवाली किताब छत में पड़ी है।
- शुद्ध : आपकी किताब छत पर पड़ी है।
- अशुद्ध : ‘यामा’ महादेवी के काव्यों का संकलन है।
- शुद्ध : ‘यामा’ महादेवी वर्मा का काव्य-संकलन है।
- अशुद्ध : आप दस आदमी के रुकने का प्रबंध करो।
- शुद्ध : आप दस आदमियों के रुकने का प्रबंध करें।
मुख्य परीक्षा, 2014
- अशुद्ध : जीवन और साहित्य का घोर सम्बन्ध है।
- शुद्ध : जीवन और साहित्य का घनिष्ठ सम्बन्ध है।
- अशुद्ध : उसके ऊपर उचित न्याय किया जायेगा।
- शुद्ध : उसके साथ उचित न्याय किया जायेगा।
- अशुद्ध : इतने में हल्की-सी हवा का झोंका आया।
- शुद्ध : इतने में हल्की-हवा का झोंका आया।
- अशुद्ध : इस बात का स्पष्टीकरण करने की आवश्यकता है।
- शुद्ध : इस बात का स्पष्टीकरण आवश्यक है।
- अशुद्ध : उन्हें चार घोड़े और एक बैल का दाम मिला।
- शुद्ध : उन्हें चार घोड़े और एक बैल के दाम मिले।
मुख्य परीक्षा, 2013
- अशुद्ध : भले ही दस अपराधी छूट जाएँ, पर एक भी निरपराधी को दण्ड नहीं मिलना चाहिए।
- शुद्ध : भले ही दस अपराधी छूट जाएँ, पर एक भी निरपराध को दण्ड नहीं मिलना चाहिए।
- अशुद्ध : प्रभु, आप मेरी कुटिया में पधारे, मैं कृतकृत्य हुआ।
- शुद्ध : प्रभु, आप कुटिया में पधारे, मैं कृतकृत्य हुआ।
- अशुद्ध : एक माँ की दृष्टि में उसका बालक ही सबसे सुन्दरतम होता है।
- शुद्ध : माँ की दृष्टि में उसका बालक ही सुन्दरतम् होता है। / माँ की दृष्टि में उसका बालक ही सबसे सुन्दर होता है।
- अशुद्ध : यह सम्पदा मैंने सिर्फ अपनी ताकत के बल पर अर्जित की है।
- शुद्ध : यह सम्पदा मैंने अपनी मेहनत के बल पर अर्जित की है।
- अशुद्ध : दरवाजे का ताला टूटा देखकर मैं सशंकित हो उठा।
- शुद्ध : दरवाजे का ताला टूटा देखकर मैं आश्चर्यचकित हो उठा।
मुख्य परीक्षा, 2012
- अशुद्ध : वह स्त्री अपराधी है।
- शुद्ध : वह अपराधिनी है।
- अशुद्ध : आपके विवाह समारोह में सम्मिलित न होने पर मैं बहुत शोकाकुल हूँ।
- शुद्ध : आपके विवाह समारोह में सम्मिलित न होने पर मैं बहुत दुःखी हूँ।
- अशुद्ध : डाकुओं की मण्डली कल रात इधर से ही गुजरी थी।
- शुद्ध : डाकुओं का गिरोह कल रात इधर से ही गुजरा था।
- अशुद्ध : कुछ दिनों में आप द्वारा लगाया गया यह पौधा बड़ा विशाल वृक्ष बन जायेगा।
- शुद्ध : कुछ दिनों में आप द्वारा लगाया गया यह पौधा विशाल वृक्ष बन जायेगा।
- अशुद्ध : बाजार में साप्ताहिक अवकाश सोमवार का रहता है।
- शुद्ध : बाजार में साप्ताहिक बंदी सोमवार को होती है।
मुख्य परीक्षा, 2011
- अशुद्ध : इस पुस्तक में यही विशेषता है।
- शुद्ध : इस पुस्तक की यही विशेषता है।
- अशुद्ध : उसके प्राण पखेरु चले गये।
- शुद्ध : उसके प्राण पखेरू उड़ गये।
- अशुद्ध : आपकी रचना श्रेष्टतम है।
- शुद्ध : आपकी रचना श्रेष्ठ है।
- अशुद्ध : लड्डू और लस्सी पीकर हमने यात्रा की।
- शुद्ध : लड्डू खाकर और लस्सी पीकर हमने यात्रा की।
- अशुद्ध : वह नगर दृष्टव्य है।
- शुद्ध : वह नगर द्रष्टव्य या दर्शनीय है।
मुख्य परीक्षा, 2010
- अशुद्ध : उसने अपनी कमाई का अधिकांश भाग व्यर्थ गँवा दिया।
- शुद्ध : उसने अपनी कमाई का अधिकांश भाग गँवा दिया।
- अशुद्ध : व्यक्ति को अपने समय का अच्छा सदुपयोग करना चाहिए।
- शुद्ध : व्यक्ति को अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए।
- अशुद्ध : मित्र कहाँ थे? इतने वर्षों के बीच दिखाई नहीं दिये।
- शुद्ध : मित्र कहाँ थे? वर्षों दिखाई नहीं दिये। / मित्र कहाँ थे? इतने वर्षों से दिखाई नहीं दिये। / मित्र कहाँ थे? इतने वर्षों में दिखाई नहीं दिये।
- अशुद्ध : मुम्बई हमले का अपराधी मृत्युदण्ड देने योग्य है।
- शुद्ध : मुम्बई हमले का अपराधी मृत्युदण्ड का पात्र है।
- अशुद्ध : छात्रों ने मुख्य अतिथि को मान पत्र प्रदान किया।
- शुद्ध : छात्रों ने मुख्य अतिथि को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। / छात्रों ने मुख्य अतिथि को मान-पत्र से सम्मानित किया।
मुख्य परीक्षा, 2009
- अशुद्ध : अनेकों लोगो ने मुझे पकड़ लिया।
- शुद्ध : अनेक लोगों ने मुझे पकड़ लिया।
- अशुद्ध : तितली के पास सुंदर पंख होते है।
- शुद्ध : तितली के पंख सुन्दर होते हैं।
- अशुद्ध : राकेश नया पोषाक पहनकर आया है।
- शुद्ध : राकेश नई पोशाक पहनकर आया है। (‘पोशाक’ स्त्रीलिंग है।)
- अशुद्ध : जब भी आप आओ मुझसे मिलो।
- शुद्ध वाक्य : जब भी आप आइए मुझसे मिलिए।
- अशुद्ध : गत रविवार को वह मुंबई जाएगा।
- शुद्ध : रविवार को वह मुंबई जाएगा। / गत रविवार वह मुंबई गया।
मुख्य परीक्षा, 2008
- अशुद्ध : मुझे नहीं मालूम था कि यह आपकी पैत्रिक सम्पत्ति है।
- शुद्ध : मुझे नहीं मालूम था कि यह आपकी पैतृक सम्पत्ति है।
- अशुद्ध : उसने मोती का एक हार खरीदा।
- शुद्ध : उसने मोतियों का एक हार खरीदा।
- अशुद्ध : हमें अपना निजी काम करना चाहिए।
- शुद्ध : हमें अपना काम करना चाहिए।
- अशुद्ध : निराशा की किरणें हुई हैं।
- शुद्ध : निराशा छायी है। / निराशा छायी हुई है। / निराशा के बादल छाये हुए हैं।
- अशुद्ध : श्रीराम सिंह मेरे अपने पिता है।
- शुद्ध : श्रीराम सिंह मेरे पिता हैं।
मुख्य परीक्षा, 2007
- अशुद्ध : मैंने तुमको अनेकों बार कहा।
- शुद्ध : मैंने तुमसे अनेक बार कहा। / मैंने तुमसे अनेक बार कहा है।
- अशुद्ध : तुम मोहन को देखे हो।
- शुद्ध : तुमने मोहन को देखा है।
- अशुद्ध : बच्चों से गुस्सा न करो।
- शुद्ध : बच्चों पर क्रोध न करो। / बच्चों पर गुस्सा न करो।
- अशुद्ध : दस रुपये में क्या आता है। / दस रुपया में क्या आता है?
- शुद्ध : दस रुपये में क्या मिलता है?
- अशुद्ध : उसके सौजन्यता से यह कार्य हुआ है।
- शुद्ध : उनके सौजन्य से यह कार्य हुआ है।
- अशुद्ध : तमाम देश भर में ये बात फैल गयी।
- शुद्ध : देशभर में यह बात फैल गयी। / देशभर में ये बातें फैल गयीं। (यह–एकवचन; ये–बहुवचन)
- अशुद्ध : मैं सप्रमाण सहित कहता हूँ।
- शुद्ध : मैं प्रमाण सहित कहता हूँ। / मैं सप्रमाण कहता हूँ।
- अशुद्ध : भोजन बहुत सुन्दर बना है।
- शुद्ध : भोजन बहुत स्वादिष्ट बना है।
- अशुद्ध : मैं गुरू जी से श्रद्धा करता हूँ।
- शुद्ध : मैं गुरुजी का आदर करता हूँ। / गुरुजी में मेरी श्रद्धा है। / मुझे गुरुजी के प्रति श्रद्धा है।
मुख्य परीक्षा, 2006
- अशुद्ध : आपका पत्र सधन्यवाद सहित मिला।
- शुद्ध : आपका पत्र सधन्यवाद मिला। / आपका पत्र धन्यवाद सहित मिला।
- अशुद्ध : इस समय आपकी आयु चालीस वर्ष है।
- शुद्ध : इस समय आपकी अवस्था चालीस वर्ष है।
- अशुद्ध : एक गाय, दो घोड़े और एक बकरी मैदान में हरी घास चर रहे हैं।
- शुद्ध : एक गाय, दो घोड़े और एक बकरी मैदान में घास चर रही हैं।
- अशुद्ध : श्रीकृष्ण के अनेकों नाम हैं।
- शुद्ध : श्रीकृष्ण के अनेक नाम हैं।
- अशुद्ध : आपकी सौभाग्यवती कन्या का विवाह होने जा रहा है।
- शुद्ध : आपकी आयुष्मती कन्या का विवाह होने जा रहा है। / आपकी सौभाग्यकांक्षिणी कन्या का विवाह होने जा रहा है।
मुख्य परीक्षा, 2005
- अशुद्ध : एक पानी का गिलास दीजिए।
- शुद्ध : एक गिलास पानी दीजिए।
- अशुद्ध : मै आपकी प्रतिक्षा करता रहा।
- शुद्ध : मैं आपकी प्रतीक्षा करता रहा।
- अशुद्ध : प्रत्येक प्राणी को स्वयं आत्मनिर्भर होना चाहिए।
- शुद्ध : प्रत्येक प्राणी को आत्मनिर्भर होना चाहिए।
- अशुद्ध : मैं कपड़े नहीं दिया हूँ।
- शुद्ध : मैंने कपड़े नहीं दिये हैं।
- अशुद्ध : वे दो नौ ग्यारह हो गया।
- शुद्ध: वह नौ दो ग्यारह हो गया।
मुख्य परीक्षा (विशेष चयन), 2004
- अशुद्ध : वह विलाप करके रोने लगी।
- शुद्ध : वह विलाप करने लगी।
- अशुद्ध : उसका प्राण निकल गया।
- शुद्ध : उसके प्राण निकल गये।
- अशुद्ध : इस समय उसकी आयु चालीस वर्ष की है।
- शुद्ध वाक्य : इस समय उसकी अवस्था 40 वर्ष की है। / इस समय उसकी अवस्था चालीस वर्ष की है।
- अशुद्ध : अधिकांश विद्यार्थी शान्त रहें।
- शुद्ध : अधिकतर विद्यार्थी शान्त रहे।
- अशुद्ध : दोषी छात्रों ने अपने सिर नीचे को कर लिए।
- शुद्ध : दोषी छात्रों ने अपना सिर नीचे कर लिया। / दोषी छात्रों ने अपने सिर नीचे कर लिये।
मुख्य परीक्षा, 2004
- अशुद्ध : मैं अपनी बात को स्पष्टीकरण करना चाहता हूँ।
- शुद्ध : मैं अपनी बात का स्पष्टीकरण देना चाहता हूँ। / मैं अपनी बात को स्पष्ट करना चाहता हूँ।
- अशुद्ध : मुझे आप पुराने पते से पत्र दीजिएगा।
- शुद्ध : मुझे आप पुराने पते पर पत्र दीजिएगा। / मुझे आप पुराने पते पर पत्र लिखिएगा। / मुझे आप पुराने पते पर पत्र भेजिएगा। / आप मेरे पुराने पते पर पत्र भेजिएगा।
- अशुद्ध : उनकी अपनी प्रखर बुद्धि हर काम में प्रगट होती है।
- शुद्ध : उनकी प्रखर बुद्धि प्रत्येक कार्य में प्रकट होती है। / उनकी प्रखर बुद्धि हर काम में प्रकट होती है। / उनकी प्रखर बुद्धि प्रत्येक कार्य में दृष्टिगत होती है।
- अशुद्ध : आप इस पत्र में हस्ताक्षर बना दीजिए।
- शुद्ध : आप इस पत्र पर हस्ताक्षर कर दीजिए।
- अशुद्ध : शेर को देखकर उसका प्राण सूख गया।
- शुद्ध : शेर को देखकर उसके प्राण सूख गये। / शेर देखकर उसके प्राण सूख गये।
मुख्य परीक्षा, 2003
- अशुद्ध : आपकी महान् कृपा होगी।
- शुद्ध : आपकी महती कृपा होगी। / आपकी बड़ी कृपा होगी।
- अशुद्ध : आँखों से आँसू निकल पड़ा।
- शुद्ध : आँखों से आँसू निकल पड़े।
- अशुद्ध : हवन समाग्री जल गया।
- शुद्ध वाक्य : हवन सामग्री जल गयी।
- अशुद्ध : वहाँ अनेकों लोग थे।
- शुद्ध : वहाँ अनेक लोग थे।
- अशुद्ध : उसे कह दो कि भाग जाय।
- शुद्ध वाक्य : उससे कह दो कि भाग जाय।
मुख्य परीक्षा, 2002
- अशुद्ध : अत्याधिक व्यस्तता स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद है।
- शुद्ध : अत्यधिक व्यस्तता स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। / अधिक व्यस्त होना स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद है। / अत्यधिक व्यस्तता स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद है।
- अशुद्ध : केवल मात्र आपके दर्शन पर्याप्त होंगे।
- शुद्ध : केवल आपके दर्शन पर्याप्त होंगे। / मात्र आपके दर्शन पर्याप्त होंगे।
- अशुद्ध : मेरे मन के अन्दर कोई बुरी बात नहीं है।
- शुद्ध : मेरे मन में कोई बुरी बात नहीं है।
- अशुद्ध : यद्यपि मैं आपका बहुत कृतज्ञ हूँ पर मैं आपका यह कार्य नहीं कर सकता।
- शुद्ध : यद्यपि मैं आपका बहुत आभारी हूँ, पर मैं आपका यह कार्य नहीं कर सकता। / यद्यपि मैं आपका बहुत कृतज्ञ हूँ तथापि आपका यह कार्य नहीं कर सकता।
- अशुद्ध : मेरी पूज्यनीय माँ अब इस संसार में नहीं है।
- शुद्ध : मेरी पूजनीया (अथवा पूज्या) माँ अब इस संसार में नहीं है।
मुख्य परीक्षा, 2001
- अशुद्ध : इस समय आपकी आयु चालीस वर्ष की है।
- शुद्ध : इस समय आपकी अवस्था चालीस वर्ष है।
- अशुद्ध : आसमान में वायुयान दौड़ रहा है। / आकाश में वायुयान दौड़ रहा है।
- शुद्ध : आसमान में वायुयान उड़ रहा है। / आकाश में वायुयान उड़ रहा है।
- अशुद्ध : कृष्ण के अनेकों नाम है।
- शुद्ध : कृष्ण के अनेक नाम हैं।
- अशुद्ध : बिजली गरज रही है।
- शुद्ध : बिजली चमक रही है।
- अशुद्ध : रात का नास्ता अच्छा था। / रात का नाश्ता अच्छा था।
- शुद्ध : रात का भोजन अच्छा था। / रात का खाना अच्छा था।
मुख्य परीक्षा, 2000
- अशुद्ध : पुस्तक को जहाँ से उठाओं, वहीं रख दो।
- शुद्ध : पुस्तक जहाँ से उठाओ, वहीं रख दो।
- अशुद्ध : हम अपने पिता के सबसे बड़े लड़के हैं।
- शुद्ध : मैं अपने पिता का सबसे बड़ा लड़का हूँ।
- अशुद्ध : मैं मेरी कलम से लिखता हूँ।
- शुद्ध : मैं अपनी कलम से लिखता हूँ।
- अशुद्ध : यह भाग्यवान स्त्री हैं।
- शुद्ध : यह सौभाग्यवती है।
मुख्य परीक्षा, 1999
- अशुद्ध : प्रत्येक प्राणी को स्वयं आत्म-निर्भर होना चाहिए।
- शुद्ध : प्रत्येक प्राणी को आत्मनिर्भर होना चाहिए।
- अशुद्ध : एक पानी का गिलास दीजिए।
- शुद्ध : एक गिलास पानी दीजिए।
- अशुद्ध : मै कपड़े नहीं दिया हूँ।
- शुद्ध : मैंने कपड़ा नहीं दिया है। / मैंने कपड़े नहीं दिये हैं।
- अशुद्ध : मैं आपकी प्रतिक्षा करता रहा।
- शुद्ध : मैं आपकी प्रतीक्षा करता रहा।
- अशुद्ध : कृष्ण पीताम्बर धारण करते थे।
- शुद्ध : कृष्ण पीताम्बरधारी थे।
मुख्य परीक्षा, 1998
- अशुद्ध : मेरा नाम श्री मोहन जी है।
- शुद्ध : मेरा नाम मोहन है।
- अशुद्ध: शिकारी ने उस पर गोली चलाई पर शेर बच निकला।
- शुद्ध : शिकारी ने गोली चलाई पर शेर बच निकला।
- अशुद्ध : तमाम देश भर में यह बात फैल गयी।
- शुद्ध : देशभर में यह बात फैल गयी।
- अशुद्ध : वह पेड़ जो कोने पर लगा है, उसके फल मीठे हैं।
- शुद्ध : कोने पर लगे पेड़ के फल मीठे हैं।
- अशुद्ध : सामाजिक कुरीतियों का एकमात्र कारण अज्ञानता है।
- शुद्ध : सामाजिक कुरीतियों का कारण केवल अज्ञान है। / सामाजिक कुरीतियों का एकमात्र कारण अज्ञान है।
मुख्य परीक्षा, 1989
- अशुद्ध : विद्यालय के लड़के गेंद खेल रहे थे।
- शुद्ध : विद्यालय के छात्र गेंद खेल रहे थे।
- अशुद्ध : आपका भविष्य उज्जवल है।
- शुद्ध : आपका भविष्य उज्ज्वल है।
- अशुद्ध : मैं घर ही हूँ।
- शुद्ध : मैं घर में हूँ।
- अशुद्ध : ठण्डा घड़े का पानी पिलाइए।
- शुद्ध : घड़े का ठण्डा/ठण्ढा पानी पिलाइए। (ठण्ढा और ठण्डा दोनों शुद्ध हैं।)
- अशुद्ध : आपका दर्शन करने आया हूँ।
- शुद्ध: आपके दर्शन करने आया हूँ।
- अशुद्ध : पति-पत्नी आई है।
- शुद्ध : पति-पत्नी आये हैं।
- अशुद्ध : ‘गोदान’ प्रेमचन्द्र की एक श्रेष्ठ उपन्यास है।
- शुद्ध : ‘गोदान’ प्रेमचंद का एक श्रेष्ठ उपन्यास है।
- अशुद्ध : हम हमारे देश के महापुरुषों का अनुसरण करें।
- शुद्ध : हम अपने देश के महापुरुषों का अनुसरण करें।
- अशुद्ध : उसके बाद फिर राम का राज्याभिषेक हुआ।
- शुद्ध : उसके बाद राम का राज्याभिषेक हुआ।
- अशुद्ध : एक फूलों की माला चाहिए।
- शुद्ध : फूलों की एक माला चाहिए।
मुख्य परीक्षा, 1988
- अशुद्ध : आप जाओ।
- शुद्ध : आप जाइए।
- अशुद्ध : मेरे को बुलाया।
- शुद्ध : मुझे बुलाया। / मुझको बुलाया।
- अशुद्ध : वह घोड़े में सवार था।
- शुद्ध : वह घोड़े पर सवार था।
- अशुद्ध : अनेकों बार देख चुका हूँ।
- शुद्ध : अनेक बार देख चुका हूँ।
- अशुद्ध : एक पानी का गिलास दीजिए।
- शुद्ध : एक गिलास पानी दीजिए।
- अशुद्ध : उनका आँसू बहने लगा।
- शुद्ध : उनके आँसू बहने लगे।
- अशुद्ध : केवल चार रूपये मात्र दीजिए।
- शुद्ध : केवल चार रुपये दीजिए। / चार रुपये मात्र दीजिए।
- अशुद्ध : वे बड़े सज्जन व्यक्ति हैं।
- शुद्ध : वे बड़े सज्जन हैं।
UPPSC – विविध
- अशुद्ध : सूर्य पूर्व पर उगता है। (UPPSC.:82)
- शुद्ध : सूर्य पूर्व में उगता है।
- अशुद्ध : मैंने जाना है। (UPPCS.:82)
- शुद्ध : मुझे जाना है।
- अशुद्ध: हम पढ़े थे। (UPPCS.:82)
- शुद्ध : हमने पढ़ा था।
- अशुद्ध : चोर-चोर ममेरे भाई। (UPPCS.:82)
- शुद्ध : चोर-चोर मौसेरे भाई।
- अशुद्ध : मैंने पढ़ते हुए दो कुत्तों को देखा। (UPPCS.:82)
- शुद्ध : पढ़ते हुए मैंने दो कुत्तों को देखा।
- अशुद्ध : उसने एक मोती का हार खरीदा। (UPPCS.:82)
- शुद्ध : उसने मोती (मोतियों) का एक हार खरीदा।
- अशुद्ध : मैंने पढ़ते हुए दो कुत्तों को देखा। (UPPCS.:82)
- शुद्ध : मैंने पढ़ते समय दो कुत्तों को देखा।
- अशुद्ध : उचार्ण शुद्ध रखना भाषा की पहली आवश्यकता है। (UPPCS.:82)
- शुद्ध : उच्चारण शुद्ध रखना भाषा की पहली आवश्यकता है।
- अशुद्ध : आक्रमणकारियों ने फिर नगर में चढ़ाई की। (UPPCS.:82)
- शुद्ध : आक्रमणकारियों ने नगर पर फिर चढ़ाई की।
- अशुद्ध : लोमड़ी बोला कि ए हाथी तुम कहाँ जाती है। (UPPCS.:82)
- शुद्ध : लोमड़ी बोली “ए हाथी तुम कहाँ जा रहे हो ?”
- अशुद्ध : उसने एक मोती का हार खरीदा। (UPPCS.:82)
- शुद्ध : उसने मोतियों का एक हार खरीदा।
- अशुद्ध : बाघ और बकरी एक घाट पानी पीती हैं। (UPPCS.:83)
- शुद्ध : बाघ और बकरी एक घाट पानी पीते हैं।
- अशुद्ध : वहाँ भारी भरकम भीड़ जमा थी। (UPPCS.:83)
- शुद्ध : वहाँ भारी भीड़ जमा थी।
- अशुद्ध : कुछ प्रकाशक लेखकों को निराशा देते हैं। (UPPCS.:83)
- शुद्ध : कुछ प्रकाशक लेखकों को निराश करते हैं।
- अशुद्ध : मैं गाने की कसरत कर रहा हूँ। (UPPCS.:83)
- शुद्ध : मैं गाने का अभ्यास कर रहा हूँ।
- अशुद्ध : आपके एक-एक शब्द तुले हुए थे। (UPPCS.:83)
- शुद्ध : आपका एक-एक शब्द तुला हुआ था। / आपके एक-एक शब्द नपे-तुले हुए थे।
- अशुद्ध : उनका बहुत भारी सम्मान हुआ। (UPPCS.:83)
- शुद्ध : उनका बहुत बड़ा सम्मान हुआ।
- अशुद्ध : साहित्य और जीवन का घोर सम्बन्ध है। (UPPCS.:83)
- शुद्ध : साहित्य और जीवन का घनिष्ठ सम्बन्ध है।
- अशुद्ध : देश की वर्तमान मौजूदा अवस्था ठीक नहीं है। (UPPCS.:83)
- शुद्ध : देश की वर्तमान अवस्था ठीक नहीं है।
- अशुद्ध : बन्दूक एक बहुत उपयोगी शस्त्र है। (UPPCS.:83)
- शुद्ध : बन्दूक एक बहुत उपयोगी अस्त्र है।
- अशुद्ध : मेरे को बुलाया है। (UPPCS.:84)
- शुद्ध : मुझे बुलाया है।
- अशुद्ध : तमाम देश-भर में बात फैली गयी। (UPPCS.:84)
- शुद्ध : देश भर में बात फैल गयी।
- अशुद्ध : कई रेलवे के कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई। (UPPCS.84)
- शुद्ध : रेलवे के कई कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई।
- अशुद्ध : उनकी सौभाग्यवती कन्या का विवाह कल होगी। (UPPCS.:84)
- शुद्ध : उनकी आयुष्मती कन्या का विवाह कल होगा।
- अशुद्ध : शोक है कि आपने मेरे पत्र का उत्तर नहीं दिया। (UPPCS.:84)
- शुद्ध : खेद है कि आपने मेरे पत्र का उत्तर नहीं दिया।
- अशुद्ध : शेर को देखकर उसका प्राण सूख गया। (UPPCS.:84)
- शुद्ध : शेर को देखकर उसके प्राण सूख गये।
- अशुद्ध : अदालत ने गोड्से पर अभियोग चलाया। (UPPCS.:84)
- शुद्ध : अदालत में गोडसे पर अभियोग चलाया गया।
- अशुद्ध : दस हजार का टिकट गायब हो गया। (UPPCS.:84)
- शुद्ध : दस हजार के टिकट गायब हो गये।
- अशुद्ध : सच में क्या तुम्हें प्रथम स्थान मिला है। (UPPCS.:85)
- शुद्ध: सच में तुम्हें प्रथम स्थान मिला है।
- अशुद्ध : माला घुमाने से नहीं, मन निर्मल होने से परमात्मा मिलता है। (UPPCS.:85)
- शुद्ध : माला फेरने से नहीं, मन निर्मल होने से परमात्मा मिलता है।
- अशुद्ध : जहाज में डूबते हुए कप्तान नीचे कूद पड़ा। (UPPCS.:85)
- शुद्ध : डूबते हुए जहाज से कप्तान नीचे कूद पड़ा।
- अशुद्ध : प्रातः पाँच बजे उनका प्राण निकल गया। (UPPCS.:85)
- शुद्ध : प्रातः पाँच बजे उनके प्राण निकल गये।
- अशुद्ध : दिल्ली के अन्दर मलेरिया का जोर है। (UPPCS.:85)
- शुद्ध : दिल्ली में मलेरिया का प्रकोप है।
- अशुद्ध : तुम्हारी बातों से मालूम चल जायेगा कि तुम काफी हद तक मूर्ख हो। (UPPCS.:85)
- शुद्ध : तुम्हारी बातों से मालूम हो जायेगा कि तुम काफी मूर्ख हो।
- अशुद्ध : राजू ने श्याम की पुस्तक को चुरा ली। (UPPCS.:85)
- शुद्ध : राजू ने श्याम की पुस्तक चुरा ली।
- अशुद्ध : जाऊँ कहाँ, मैं तो आप पर ही निर्भर करता हूँ। (UPPCS.:85)
- शुद्ध : जाऊँ कहाँ ! मैं तो आप पर ही निर्भर हूँ।
- अशुद्ध : पंचों ने जो निर्णय लिया वह सभी को मान्य था। (UPPCS.:85)
- शुद्ध : पंचों का निर्णय सभी को मान्य था।
- अशुद्ध : श्याम की माँ भारी दुःखी है। (UPPCS.:86)
- शुद्ध : श्याम की माँ बहुत दुःखी है।
- अशुद्ध : आज मैंने बाजार जाना है। (UPPCS.:86)
- शुद्ध : आज मुझे बाजार जाना है।
- अशुद्ध : विचित्र भगवान की बड़ी लीला है। (UPPCS.:86)
- शुद्ध : भगवान की बड़ी विचित्र लीला है।
- अशुद्ध : राम ने मुझे पुस्तक समर्पण की। (UPPCS.:86)
- शुद्ध : राम ने मुझे पुस्तक समर्पित की।
- अशुद्ध : काल-चक्र के पहिये के नीचे सबको पिसना पड़ता है। (UPPCS.:86)
- शुद्ध : काल-चक्र के नीचे सबको पिसना पड़ता है।
- अशुद्ध : बुरे मनुष्य का स्वभाव कोई अच्छा काम नहीं कर सकता । (UPPCS.:86)
- शुद्ध : बुरा मनुष्य कोई अच्छा काम नहीं कर सकता।
- अशुद्ध : यहाँ कोई एक चित्र नहीं है। (UPPCS.:86)
- शुद्ध : यहाँ कोई चित्र नहीं है।
- अशुद्ध : मैंने बोला। (UPPCS.:87)
- शुद्ध : मैं बोला।
- अशुद्ध : उसका प्राण निकल चुका है। (UPPCS.:87)
- शुद्ध : उसके प्राण निकल चुके हैं।
- अशुद्ध : गोर्की के उपन्यासों का नागरी में अनुवाद हुआ है। (UPPCS.:87)
- शुद्ध : गोर्की के उपन्यासों का हिन्दी में अनुवाद हुआ है।
- अशुद्ध : उन्हें व्यर्थ रुपये देने से लाभ नहीं। (UPPCS.:87)
- शुद्ध : उन्हें रुपये देने से लाभ नहीं।
- अशुद्ध : छात्रों ने पं० नेहरु को अभिनन्दन पत्र प्रदान किया। (UPPCS.:87)
- शुद्ध : छात्रों ने पं० नेहरू को अभिनन्दन पत्र भेंट किया।
- अशुद्ध : उसने भाषण दिया। (UPPCS.:87)
- शुद्ध : उसने भाषण किया।
- अशुद्ध : उन्हें समझ में आ जाएगा। (UPPCS.:87)
- शुद्ध : उनकी समझ में आ जाएगा।
- अशुद्ध : उसके बाद फिर यह हुआ। (UPPCS.:87)
- शुद्ध : उसके बाद यह हुआ।
- अशुद्ध : उसने सम्पादक को एक कविता लिखी। (UPPCS.:88)
- शुद्ध : उसने सम्पादक को एक कविता भेजी।
- अशुद्ध : पुस्तक को जहाँ से उठाओ, वहीं रख दो। (UPPCS.:99)
- शुद्ध : पुस्तक जहाँ से उठाओ, वहीं रख दो।
- अशुद्ध : विश्वनाथ और गोविन्द में सबसे तेज कौन है? (UPPCS.:2000)
- शुद्ध : विश्वनाथ और गोविन्द में अधिक तेज कौन है?
सम्बंधित लेख—
- वर्तनी
- वाक्य शुद्धि
- वाक्य शुद्धि : PYQs | UPSC CSE | IAS
- वाक्य शुद्धि : PYQs | UPRO/ARO
- वाक्य शुद्धि : PYQs | UP lower Subordinate
- वाक्य शुद्धि : PYQs | UP | UDA / LDA
- वाक्य शुद्धि : PYQs | UP | APO
- वाक्य शुद्धि : PYQs | UKPSC
- शुद्ध वाक्य : PYQs | प्रतियोगी परीक्षा में पूछे गये शुद्ध वाक्य
- सामान्य वाक्य अशुद्धियाँ