शुद्ध वाक्य : PYQs | प्रतियोगी परीक्षा में पूछे गये शुद्ध वाक्य

  • बिना टिकट यात्रा दण्डनीय है।
  • मैं अनेक बार विदेश गया।
  • इस हीरे का मूल्य आँका नहीं जा सकता।
  • उस जंगल में प्रातःकाल का दृश्य बहुत ही सुहावना होता था।
  • बाघ और बकरी एक घाट पर पानी पीते हैं।
  • उन्होंने इस बात पर आपत्ति की।
  • देश भर में यह बात फैल गयी।
  • प्रत्येक विद्यार्थी को चाहिए कि वह हिन्दी की अनेक पुस्तकें पढ़े।
  • मोहन गेहूँ पिसवाने चक्की पर गया है।
  • निर्दय व्यक्ति से मित्रता नहीं करनी चाहिए।
  • उसके घर के पास मिठाई की एक दुकान है।
  • मुझसे यह काम सम्भव नहीं है।
  • यह कविता अनेक भाव प्रकट करती है।
  • इसके बावजूद हम लोगों से हिन्दी लिखने में बहुत भूलें हो जाती हैं।
  • देश की वर्तमान हालात ठीक नहीं है।
  • पुलिस द्वारा डाकुओं का पीछा किया गया।
  • मैं पुस्तकालय में नित्य समय पर पहुँचता हूँ।
  • तुम चिन्ता न करो, मैं कोई न कोई रास्ता निकालूंगा।
  • गौतम ऋषि की पत्नी का नाम अहल्या था।
  • इस कार्य में बहुत विलम्ब हो गया।
  • रसगुल्ला बहुत स्वादिष्ट है।
  • गुलाब की एक माला खरीद लेना।
  • इस बात का स्पष्टीकरण आवश्यक है।
  • प्याज तीखा होता है।
  • आप इतनी देर में क्यों आये?
  • प्रत्येक श्रमिक को दो रुपये मिले।
  • भारत कभी ब्रिटेन के अधीन था।
  • निरपराध व्यक्ति को दण्ड नहीं मिलना चाहिए।
  • उसे पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं मिला।
  • वह अनेक मामलों में गवाह था।
  • नूपुर की ध्वनि मनमोहक है।
  • आपकी मनःकामना पूरी हो।
  • मनीषिगण ! मेरी बात पर ध्यान दें।
  • सांसारिक समस्याओं में सभी फँसे हैं।
  • निरपराध व्यक्ति को दण्ड क्यों मिला?
  • हिन्दी देवनागरी लिपि में लिखी जाती है।

सम्बंधित लेख—

Scroll to Top