पर्यायवाची शब्द ‘स्वर-वर्ग’

‘स्वर’ वर्ग

‘अ’

  • अंक :- अदद, क्रमांक, गिनती, तादाद, नंबर, संख्या
  • अंक :- चिह्न, छाप, निशान, आँक
  • अंक :- अँकवार, अँकोर, क्रोड, कोली, गोद
  • अंकुर :- अँखुआ, अँगुसा, कलिका, कोंपल, गर्भपत्र, गाभ, कल्ला, डाभ, कनखा
  • अंग :- अवयव, कलेवर, काया, गात, गात्र, जिस्म, तन, देह, बदन, वपु, शरीर
  • अंग :- अवयव, उपांश, घटक, भाग, हिस्सा
  • अंग :- अंश, खंड, टुकड़ा, रेज़ा
  • अंगिका :- अँगिया, कंचुकी, कसनी, चोली, रेज़ी
  • अंगीकरण :- अंगीकार, अपनाना, ग्रहण, स्वीकरण, स्वीकार, स्वीकृति
  • अँगूठी :- अंगुलिका, अंगुश्तरी, ऊर्मिका, मुद्रा, मुंदरी, मुद्रिका, छाप
  • अंगूर :- दाख, द्राक्षा
  • अंचल :- अँचरा, आँचल, पल्ला, पल्लू, अंत
  • अंचल :- किनारा, छोर, सिरा, तट, तीर
  • अंचल :- क्षेत्र, प्रदेश, इलाका, भूखंड, भूक्षेत्र
  • अंटसंट :- अंडबंड, ऊटपटांग, अनाप-शनाप, असंगत, निरर्थक, बकवास, विसंगत
  • अंत :- आखीर, इति, खात्मा, बस, समाप्ति
  • अंत :- छोर, किनारा, सिरा, अंचल
  • अंत :- परिणाम, फल, अंजाम, नतीजा
  • अंत :- इंतक़ाल, निधन, मरण, मृत्यु, मौत, स्वर्गवास
  • अंत:करण :- अंतरात्मा, चित्त, मन, हृदय, अंतर्मन
  • अंतर :- अलग, तरपट, पृथक्, फर्क, फ़ासला, भिन्न, भेद
  • अंतर्धान :- अदृश्य, ओझल, गायब, तिरोहित, लुप्त
  • अंधकार :- अंधियारा, अँधेरा, तम, तमस, तिमिर, तमिस्र
  • अंधा :- अंध, अदृष्टि, नेत्रहीन, चक्षुहीन, चक्षुविहीन, प्रज्ञाचक्षु, सूरदास
  • अंधेर :- अंधेरखाता, अनीति, कपट, छल, धाँधली, अन्याय, बेइंसाफी, अपनय
  • अंश :- अवयव, खंड, टुकड़ा, भाग, हिस्सा
  • अकड़ :- ऐंठ, घमंड, शेखी, दंभ, गर्व, दर्प, अभिमान, अहंकार, ग़रूर
  • अकस्मात् :- अचानक, एकदम, एकाएक, एक-ब-एक, औचक, तत्काल, तत्क्षण, तुरंत, यकायक, सहसा
  • अकाल :- क़हत, काल, कुकाल, भुखमरी, दुर्भिक्ष, दुष्काल
  • अकिंचन :- निर्धन, दरिद्र, गरीब, कंगाल, तंगदस्त, तंगहाल, दीन, धनहीन, मुहताज
  • अकेला :- अनन्य, अयुगल, अयुग्म, अद्वितीय, असंग, एकल, एकाकी, एकमात्र, एकनिष्ठ, केवल, तनहा, बेजोड़
  • अक्षर :- मोक्ष, वर्ण, शिव, ब्रह्म, आत्मा, आकाश, नित्य, अविनाशी, अपरिवर्तनशील, अच्युत, स्थिर
  • अक्षुण्ण :- अखंडित, अप्रतिहत, अभंग, अभग्न, समूचा
  • अखंड :- अविभक्त, अविभाजित, अवियुक्त, कुल, पूरा, पूर्ण, सब, समग्र, समूचा, सम्पूर्ण, सारा
  • अखिल :- पूरा, सारा, संपूर्ण, पूर्ण, समस्त
  • अगणित :- अनगिनत, असंख्य, बेशुमार, बेहिसाब
  • अगला :- अग्र, अग्रगामी, अग्रवर्ती, अग्रिम, आगे का, सामने का, पुरःसर, पुरस्तात्
  • अगुआ :- अगुवा, अग्रणी, नायक, नेता, पथ-दर्शक, पथ-प्रदर्शक, प्रधान, मुखिया, सरदार
  • अग्नि :- अनल, अमिताशन, आग, कषाकु, कृशानु, जातवेद (जातवेदस्), ज्वाला, ज्वलन, पावक, पाथ, भास्वर, दव, दहन, धनंजय, धूमकेतु, धूम्रकेतु, रोहिताश्व, वायुसखा, वह्नि, वैश्वानर, शिखी, सर्वभक्षी, हुतभुक, हुताशन
  • अग्र :- अगला, अग्रगामी, अग्रवर्ती, अग्रिम, आगे का, सामने का, पुरःसर, पुरस्तात्, पहला, मुख्य
  • अघ :- पाप, पातक, दोष, दुष्कर्म, गुनाह, अपराध, क़सूर
  • अघाना :- आघ्राण, अफरना, तृप्त होना, पेट भरना, छकना, संतुष्ट होना, जी भर जाना
  • अघी :- पापी, अपवित्र, दुष्ट, पापात्मा, बुरा, बदमाश, दोषी, दुष्कर्मी
  • अचल :- अचर, अडिग, अटल, अविचल, स्थिर, दृढ़, गतिहीन, अनपायी, अप्रकंप, पक्का
  • अचल :- अद्रि, गिरि, नग, पर्वत, महिधर, शैल
  • अचला :- क्षिति, धरती, धरा, पृथ्वी, वसुधा, वसुन्धरा
  • अचानक :- एकाएक, एकदम, सहसा, अकस्मात, तत्क्षण, तत्काल, तुरन्त, यकायक, धक
  • अचेत :- असावधान, चेतनाहीन, जड़, बेखबर, बेहोश, मूर्च्छित, विसंज्ञ, संज्ञाशून्य, संज्ञाहीन
  • अच्छा :- आला, उत्तम, उमदा (उम्दा), चोखा, घणा, बढ़िया, भला
  • अच्छा :- उचित, उपयुक्त, ठीक, दुरुस्त, सही
  • अच्छा :- स्वस्थ, चंगा, तंदुरुस्त, नीरोग, आरोग्य
  • अज :- अजन्मा, आत्मा, ईश्वर, कामदेव, जीवात्मा, दशरथ के जनक, बकरा, ब्रह्म, स्वयंभू
  • अजनबी :- अनजान, अपरिचित, अज्ञात, नावाकिफ़, गैर, अजान, नामालूम, अपरिगत
  • अजस्र :- अविच्छिन्न, लगातार, लगातार, सतत
  • अजिन :- धौंकनी, भाथी
  • अजिन :- खाल, चर्म, चमड़ा
  • अजीब :- अजब, अद्भुत, अनोखा, अनूठा, आश्चर्यजनक, विचित्र, विलक्षण
  • अजीर्ण :- अजीरन, अध्यशन, अपच, अपाच्य, बदहजमी
  • अज्ञ :- अनजान, अज्ञानी, ज्ञानरहित, ज्ञानशून्य, ज्ञानहीन, तामस, नादान, नासमझ, बेसमझ, अनभिज्ञ, मूर्ख, पागल
  • अज्ञानी :- अनभिज्ञ, अनजान, अनाड़ी, ज्ञानरहित, ज्ञानशून्य, ज्ञानहीन, जड़, तामस, नादान, नासमझ, मूढ़, मूर्ख, पागल
  • अज्ञेय :- अबूझ, अबोधगम्य, अबोध्य, ज्ञानातीत, बोधागम्य, अमेय
  • अटंबर :- अटाला, ढेर, राशि
  • अट :- प्रतिबंध, शर्त
  • अटकना :- उलझना, रुकना, अड़ना, ठहरना, टिकना, फँसना, रहना
  • अटकल :- अनुमान, अंदाज़, अंदाज़ा, क़यास, कल्पना, कूत, तकदमा, तखमीना, विलेख
  • अटल :- अचल, अमिट, अडिग, अडोल, दृढ़, निश्चल, ध्रुव, पक्का, स्थिर
  • अटारी :- अट्टालिका, कोठा
  • अतिथि :- अभ्यागत, मेहमान, पाहुना, गृहागत, आगन्तुक, नवागन्तुक
  • अतिरिक्त :- अलावा, छोड़कर, न्यारा, फाजिल, फालतू, शेष, सिवाय
  • अतिरिक्त :- अलग, पृथक्, भिन्न, जुदा, न्यारा, विशिष्ट, अन्य, भिन्न, दूसरा
  • अतिरेक :- अतिशयता, अतीति, अधिकता, आधिक्य, प्राचुर्य, बहुतायत
  • अतीत :- गत, विगत, व्यतीत, गुज़रा हुआ, बीता हुआ
  • अत्यंत :- अतिशय, अतीव, अत्यधिक, बेहद, असीम, बहुत, अधिक, अमान
  • अत्याचार :- अनाचार, अन्याय, अपकार, जुल्म, ज्यादती, दुराचरण, दुराचार, दुष्टता
  • अथाह :- अगाध, अतल, अति गहरा, बहुत गहरा, अगम्य, सीमा रहित
  • अदायगी :- भुगतान, चुकाव, निपटाव, चुकती, बेबाकी, पटावट
  • अदृश्य :- अंतर्धान, अलख, ओझल, गायब, तिरोहित, लुप्त
  • अद्भुत :- अनोखा, अजीब, अनूठा, अपूर्व, आश्चर्यजनक, विचित्र, विलक्षण
  • अद्वितीय :- अनुपम, अतुल, अद्वय, अनूप, अप्रति, अप्रतिरूप, अप्रतुल, एकमात्र, बेजोड़
  • अधम :- अपकृष्ट, निकृष्ट, नीच, निम्न, नष्टात्मा, निकृत, पतित, पोच
  • अधर :- ओंठ (ओठ), ओष्ठ, रदच्छद, रदपुट
  • अधर्म :- असद्व्यवहार, अनाचार, अनीति, अन्याय, अपकर्म, अपक्रिया, दुराचार, दुष्कर्म, पाप
  • अधिकता :- अतिशयता, आधिक्य, बहुलता, बाहुल्य, प्रचुरता, प्राचुर्य
  • अधिकार :- आधिपत्य, प्रभुता, प्रभुत्व, स्वत्व, स्वामित्व, हक
  • अधिकार :- अख़्तियार, आधिपत्य, दावा, प्रभुत्व, स्वत्व, स्वामित्व, हक
  • अधिकार :- शक्ति, सामर्थ्य, क्षमता, अर्हता, योग्यता
  • अधिकारी :- अफ़सर, ऑफ़िसर, ओहदेदार, पदाधिकारी, सत्ताधारी, शासक, हाकिम
  • अधिकारी :- अर्ह, उपयुक्त, क़ाबिल, पात्र, योग्य, लायक़
  • अधिनायक :- डिक्टेटर, तानाशाह, निरंकुश शासक
  • अधिपत्र :- आज्ञापत्र, अधिकार-पत्र, वारन्ट
  • अधिभू :- ईश्वर
  • अधिराज :- महाराजा, सम्राट
  • अधीन :- अधीनस्थ, आश्रित, ताबे, निर्भर, पराधीन, पराश्रित, मातहत, वशीभूत, वशवर्ती
  • अधीर :- अस्थिर, आकुल, आतुर, उतावला, उद्विग्न, कातर, धैर्यरहित, परेशान, बेचैन, विह्वल, व्याकुल
  • अध्यक्ष :- अधिष्ठाता, चेयरमैन, सभापति, सभाध्यक्ष
  • अध्यक्ष :- प्रमुख, प्रधान, मुखिया
  • अध्ययन :- पढ़ाई, अधिगमन, अनुशीलन, पारायण, पठन-पाठन
  • अध्यापक :- आचार्य, गुरु, पढ़ानेवाला, प्रवक्ता, व्याख्याता, शिक्षक
  • अध्यर्थन :- अधिकार, दावा
  • अनंत :- अक्षय, असीम, अपरिमित, अपार, बेहद
  • अनंत :- अगणित, अगणनीय, अगण्य, असंख्य, बेशुमार, बेहिसाब
  • अनंतर :- तत्पश्चात्, तदंतर, तदनंतर, तदुपरांत, तदनुवर्ती, फिर, बाद में, के पीछे
  • अनजान :- अपरिचित, अनभिज्ञ, अजनबी, अज्ञात, नावाकिफ़
  • अनजान :- अज्ञ, अज्ञानी, अनभिज्ञ, भोलाभाला, नासमझ, नादान
  • अनन्य :- एकनिष्ठ, एकाश्रयी
  • अनबन :- कहा-सुनी, खटपट, झगड़ा, टंटा, बखेड़ा, बिगाड़, विवाद, तकरार
  • अनमना :- अनमनस्क, अमनस्क, अमना, उदास, खिन्न
  • अनाज :- अन्न, गल्ला, दाना, धान्य, नाज, पाथ, रसद, व्रीहि, शस्य
  • अनाड़ी :- अदक्ष, अकुशल, अनभ्यस्त, अनिपुण, अपटु, अप्रवीण
  • अनाथ :- अनाश्रित, असहाय, बेसहारा, दीन, नाथहीन, निराश्रित, यतीम
  • अनादर :- अपमान, अवज्ञा, अवमान, अवहेलना, उपेक्षा, तिरस्कार, तौहीन, अमानन
  • अनार :- कल्कफल, दाड़िम
  • अनिवार्य :- अपरिहार्य, बाध्यकर, आवश्यक, अटल, लाज़िमी, अवश्यंभावी, अत्याज्य, ज़रूरी
  • अनिश :- निरंतर, लगातार, अनवरत, अविराम, अविश्रांत
  • अनिश्चित :- अनिश्चयात्मक, अनिर्णीत, संदिग्ध, भ्रामक, संशयपूर्ण, कच्चा, अनियत, अनिर्णीत
  • अनिष्ट :- अशुभ, अहितकर, बुरा, अकल्याणकर, अमंगलकारी, अशिव, हानि, अभद्र
  • अनुकरण :- अनुसरण, अनुगमन, अनुहरण, अनुहार, नकल, देखादेखी, अनुवर्तन, तकलीद
  • अनुकूल :- अनुसार अनुरूप, संगत, माफ़िक़, मुआफिक, अनुगुण
  • अनुगत :- अनुगामी, अनुयायी, पीछे चलनेवाला
  • अनुचर :- अनुगत, नौकर, आज्ञाकारी
  • अनुचित :- अयुत, अनुपयुक्त, नामुनासिब, बेजा, बेढब, बेठीक, बुरा, ख़राब, प्रतिकूल, गैरवाजिब, गैरमाकूल, गैरमुनासिब, नाजायज़
  • अनुताप :- खेद, दुःख, रंज
  • अनुताप :- अफ़सोस, आत्मग्लानि, पछतावा, संताप
  • अनुताप :- ईर्ष्या, जलन, डाह, द्वेष
  • अनुपम :- अतुल, अतुलनीय, अतुल्य, अनुपमेय, अनोखा, अप्रतिम, अद्भुत, अद्वितीय, अनूठा, अपूर्व, असदृश, निरुपम, बेजोड़, बेमिसाल, सर्वोत्तम
  • अनुपस्थित :- गैरहाज़िर, ग़ैरमौजूद, अविद्यमान, अनुपलब्ध, अभूत
  • अनुपस्थिति :- गैरहाज़िरी, गैरमौजूदगी, अविद्यमानता, अभाव, कमी
  • अनुमति :- मंजूरी, स्वीकृति, अनुज्ञा, आज्ञा, इजाज़त, सम्मति, सहमति, हुक्म
  • अनुमान :- अनुमित, अनुमिति, अटकल, अंदाज, कयास, आकलन, आगणन, विलेख
  • अनुमानतः :- अंदाजन, अटकल से, तखमीनन
  • अनुमोदन :- अनुसमर्थन, ताईद, पुष्टि, समर्थन
  • अनुयात्री :- सहगामी, सहचर, सहचार, सहचारी, सहयात्री
  • अनुयायी :- अनुयाता, अनुगामी, मतावलंबी, भक्त
  • अनुयायी :- अनुयाता, अनुचर, सेवक, दास, भृत्य, परिचारक, नौकर, चाकर
  • अनुराग :- अनुरक्ति, आसक्ति, प्यार, प्रीति, प्रेम, मुहब्बत, मोह, राग, लगाव, स्नेह
  • अनुरूप :- तुल्य, तुल्यरूप, मिलता-जुलता, समरूप, सदृश, समान, सरीखा
  • अनुरोध :- अभ्यर्थना, आग्रह, निवेदन, प्रार्थना, याचना, विनती, तक़ाज़ा
  • अनुलिपि :- अनुकृति, कॉपी, नक़ल, प्रतिलिपि
  • अनुवाद :- उल्था, तर्जुमा (तरजुमा), भाषांतर, रूपान्तर
  • अनुशेष :- अनुबंध, अवशिष्टि, परिशिष्ट, शेषसंग्रह, ततिम्मा, क्रोड़पत्र, पूरक, जमीमा
  • अनुशोक :- अनुशोच, खेद, दुःख, पछतावा, पश्चात्ताप, शोक, अफ़सोस
  • अनुषंगी :- आनुषंगिक, गौण, सम्बद्ध, सहलग्न, सहवर्ती, सहायक
  • अनुसंधान :- अन्वीक्षण, अन्वेषण, खोज, जाँच-पड़ताल, ढूँढ, तलाश, तहक़ीक़ात, शोध
  • अनुसंधि :- अभिसंधि, कुचक्र, कुमंत्रणा, दुरभिसंधि, षड्यंत्र
  • अनुसार :- अनुकूल, अनुरूप, मुआफ़िक़, मुताबिक़
  • अनूठा :- अद्भुत, अनोखा, असाधारण, निराला, विलक्षण, विचित्र, बेजोड़, अपूर्व
  • अनेक :- अनगिनत, असंख्य, एकाधिक, कई, ज़्यादा, नाना, बहुत
  • अनोखा :- अद्भुत, अनूठा, असाधारण, निराला, बेजोड़, विचित्र, विलक्षण
  • अन्न :- अनाज, गल्ला, दाना, धान्य, नाज, रसद
  • अन्य :- इतर, दूसरा, और, भिन्न, पराया
  • अन्वेषण :- अनुसंधान, अन्वीक्षण, खोज, गवेषण, जाँच, ढूँढ़, तलाश, तहक़ीक़ात, शोध
  • अपकार :- अपकृति, अपकृत्य, अहित, अनिष्ट, बुराई, अमंगल, अनिष्ट, अनभल, हानि
  • अपकीर्ति :- अपयश, अयश, निंदा, बदनामी
  • अपना :- निजी, वैयक्तिक, स्वकीय, व्यक्तिगत
  • अपचेता :- कंजूस, कृपण, सूम, अनुदार, कदर्य, बखील, तंगदस्त, तंगदिल, तद्धन
  • अपठ :- अपढ़, अनपढ़, अशिक्षित, निरक्षर, बेपढ़ा
  • अपदस्थ :- पदच्युत, बरखास्त (बर्खास्त), मौकूफ
  • अपनापा :- अपनापन, आत्मीयता, अपनत्व, लगाव, आपसदारी
  • अपने आप :- स्वतः, स्वयं, स्वयमेव, खुद, खुद-ब-खुद
  • अपमान :- अनादर, अपकार, अवज्ञा, अवमान, उपेक्षा, बेइज्ज़ती, तिरस्कार, निकृति, निरादर, मानभंग, अवहेलना, दुत्कार, अभिभव, अभिभूति
  • अपयश :- अपकीर्ति, अपवाद, बदनामी, निंदा, अकीर्ति, अपनाम, अभिभव
  • अपरंपार :- अपार, असीम, बेहिसाब, असीमित, सीमारहित, अपरिमित, अनंत
  • अपरदन :- अपक्षरण, कटाव, क्षय
  • अपराध :- अघ, अराद्धि, कसूर, कल्मष, किल्विष, गुनाह, जुर्म, तकसीर, दोष, पातक, बदकारी
  • अपराधी :- कसूरवार, तकसीरमंद, दोषी, मुजरिम, दंड्य, सदोष
  • अपरामृष्ट :- अव्यवहृत, कोरा, अछूता, अस्पृष्ट, अप्रहत
  • अपरिकलित :- अज्ञात, अदृष्ट, अपूर्व, अश्रुत, अनदेखा, अनसुना
  • अपरिगृहीत :- अस्वीकृत, त्यक्त, छोड़ा हुआ
  • अपरिग्रह :- असंचय, अस्वीकार, दान-त्याग, धन-त्याग
  • अपरिचित :- अनजान, अनभिज्ञ, अजनबी, अज्ञात, नावाकिफ़
  • अपरिच्छद :- अपरिच्छन्न, आच्छादनरहित, आवरणशून्य, जो ढका न हो, नंगा, खुला हुआ, अपरिवृत
  • अपरिच्छिन्न :- निरंतर, असीम, अंतरहित, अंतहीन, अविच्छिन्न, इयत्तारहित, स्थायी, लगातार, सदा, हमेशा
  • अपव्यय :- अधिक व्यय, अधिक खर्च, निरर्थक व्यय, फिजूलखर्ची
  • अपशकुन :- अपसगुन, असगुन, बुरा लक्षण, अशुभ लक्षण
  • अपशब्द :- दुर्वचन, गाली, कुवाच्य
  • अपश्री :- श्रीहीन, शोभारहित, शोभाविहीन, श्रीहत, श्रीरहित, म्लान, फीका
  • अपहार :- अपहरण, लूट, चोरी, अभिहार
  • अपांग :- अंगहीन, अंगरहित, अशरीरी, पंगु, अपंग, अपाहिज, (दिव्यांग ?)
  • अपाक :- अनपाक, अपक्व, अनपका
  • अपार :- असीम, अनंत, अबाध, बेहद, बेशुमार, निस्सीम
  • अपितु :- बल्कि, किन्तु, परन्तु
  • अपूर्ण :- अधूरा, खाली, न्यून, रिक्त
  • अप्रज :- निःसंतान (निस्संतान), बे-औलाद, संततिहीन, संतानहीन
  • अप्सरा :- अमरांगना, देवांगना, दिव्यांगना, देवबाला, परी, सुरबाला, सुरसुंदरी, हूर
  • अबाध :- बाधारहित, बेरोक (बेरोक-टोक), निर्विघ्न
  • अबोध :- अनजान, नादान, नासमझ
  • अभागा :- अभव्य, निर्भाग्य, बदकिस्मत, भाग्यहीन, मंदभाग्य, हतभाग्य
  • अभाव :- अनस्तित्व, अविद्यमानता, कमी
  • अभिजात :- आर्य, उत्तम, कुलीन, खानदानी, विशिष्ट, श्रेष्ठ
  • अभिप्राय :- अर्थ, आशय, उद्देश्य, इरादा, गरज, तात्पर्य, नीयत, प्रयोजन, मंशा, मतलब, मायने, मूल अर्थ
  • अभिमान :- अभिमति, अहंकार, दर्प, गरूर, घमंड, दंभ, मद
  • अभिसमय :- निश्चय, समझौता, करार, राजीनामा
  • अभ्यंतर :- सुपरिचित, अंतरंग, निकटतम, परिचित, घनिष्ठ
  • अभ्यर्थी :- उम्मीदवार, आवेदक, प्रार्थक, प्रार्थयिता, प्रार्थी, अर्थी
  • अभ्यस्त :- अभ्यसित, पक्का, दक्ष, निपुण
  • अभ्यास :- अनुशीलन, साधन, आवृत्ति, मश्क, आदत
  • अमन :- शांति, चैन, आराम, इतमीनान, तसल्ली
  • अमर :- अनश्वर, नित्य, सनातन, अविनाशी, अक्षय्य, चिरजीवी, अमरज, अमर्त्य, अमृत, अमृत्यु
  • अमर :- देव, देवता, सुर
  • अमानवीय :- अमानुषिक, अमानुषिक, क्रूर
  • अमीर :- धनी, धनवान, धनाढ्य, संपन्न, समृद्ध, पैसेवाला, सम्पन्न, दौलतमंद, अर्थी, अर्थ्य, ऋद्ध
  • अमूल्य :- अनमोल, बहुमूल्य, कीमती, मूल्यवान्, बेशक़ीमत
  • अमृत :- अमिय, अमी, जीवनोदक, पीयूष, मधु, सुधा, सुरभोग, सोम
  • अमोघ :- अचूक, अव्यर्थ
  • अयोग्य :- अनर्ह, योग्यताहीन, नाकाबिल, नालायक, बेकार, व्यर्थ
  • अरण्य :- अटवी, कानन, कांतार, जंगल, वन, विपिन
  • अराजी :- भूमि, जमीन, कृषिभूमि, खेत
  • अरुण :- सिंदूर, कुंकुम
  • अरुण :- सूर्य
  • अर्जुन :- कपिध्वज, किरीटी (किरीटिन, किरीथी), कृष्ण, कौन्तेय, गांडीवधर (गांडीवधारी), गुडाकेश, जिष्णु, धनंजय, परंतप, पार्थ, पुरुषर्षभ, पृथापुत्र, पृथासुत, फाल्गुन, बीभत्सु, भारत, महाबाहो, विजय, बृहन्नल्ला, श्वेतवाहन, सव्यसाची
  • अर्थ :- तात्पर्य, मतलब, मायने, अभिप्राय, आशय, हेतु
  • अलंकार :- अलंकरण, अलंकृति, आभूषण, गहना, ज़ेवर
  • अलंकार :- अलंकरण, अलंकृति, रूपसज्जा, सजावट, चमत्कार, साज-सज्जा, सज-धज
  • अलग :- पृथक्, जुदा, अलहदा, भिन्न, न्यारा, विलग
  • अलबेला :- रसिक, बाँका, छैला, रंगीला, रसिया, बना-ठना
  • अलौकिक :- लोकोत्तर, लोकबाह्य, अद्भुत, अपूर्व, विलक्षण, अमानुषी, अमानुषीय
  • अल्प :- न्यून, थोड़ा, बहुत कम, क़लील, अपर्याप्त, नाकाफ़ी, कुछ
  • अल्पवयस्क :- अप्राप्त, अप्राप्तवय, नाबालिग, कमउम्र, कमसिन, अल्पायु, अप्रौढ़
  • अवज्ञा :- अनादर, अवमानना, अपमान, उपेक्षा, बे-अदबी, हतक, तिरस्कार
  • अवनति :- अपकर्ष, गिराव, घटाव, ह्रास, उतार
  • अवशिष्ट :- शेष, बचा, बाकी
  • अवश्य :- निश्चय ही, ज़रूर, निःसंदेह, असंशय, लाज़िमी तौर पर
  • अवस्था :- दशा, स्थिति, हालत
  • अवैध :- अविहित, विधि-विरुद्ध, नाजायज़, गैर-कानूनी, अवैधानिक, विधिविरुद्ध, नियम-विरुद्ध
  • अव्यवस्थित :- व्यवस्थाहीन, अस्त-व्यस्त, क्रमहीन, बेतरतीब, उलटा-पुलटा
  • अशुद्ध :- दूषित, अशुचि, गंदा, अपवित्र, मलिन, अपावन, अपूत
  • अश्लील :- बेशर्म, अभद्र, गंदा, अधिभ्रष्ट, असभ्य, फूहड़, भद्दा
  • अश्व :- घोड़ा, तुरंग, बाजि, घोटक, हय, सैंधव, रविसुत, सारंग, हय
  • असभ्य :- अशिष्ट, गँवार, उजड्डु, अभ्रद्र, अविनीत, दुःशील
  • असहाय :- निःसहाय, निरालंब, निराश्रित, निराश्रय, बेसहारा, अनाथ, बेबस, गतिशून्य
  • असहिष्णुता :- अमर्ष, असहनशीलता, अक्षमा, अवमर्षण
  • असावधानी :- लापरवाही, बे-खबरी, बे-परवाही, ग़फ़लत, अनवधान, उपेक्षा
  • असीम :- अपरिमित, अपार, बेहद, निःसीम, बेहिसाब, अप्रमाण, अप्रमित, अमान
  • असुर :- तमीचर, दनुज, दानव, दैत्य, राक्षस, निशाचर, निशिचर, यातुधान, रजनीचर, सुरारि
  • अस्त :- तिरोहित, अदृश्य, लुप्त, गायब, ओझल
  • अहंकार :- अहंता, अभिमान, गर्व, मद, दंभ, गरूर, घमंड
  • अहीर :- आभीर, ग्वाल (ग्वाला), गोपाल, गोप, यादव

‘आ’

  • आँख :- अम्बक, अक्षि, ईक्षण, चख, चक्षु, चश्म, दीदा, दृग, नेत्र, नयन, प्रेक्षण, लोचन, विलोचन
  • आँगन :- अँगना, अजिर, प्रकोष्ठ, प्रांगण, बगर, सहन
  • आँचल :- अँचरा, अंचल, अंत, किनारा, कोना, कोर, छोर, दामन, पल्ला, पल्लू
  • आंदोलन :- उधल-पुथल, तहरीक, हलचल
  • आँधी :- अंधड़, प्रभंजन, झक्कड़, महावात, तूफान
  • आँसू :- अश्रु, नयनजल, नयननीर, नेत्रजल, नेत्रनीर, नेत्रवारि, नयननीर
  • आईन :- नियम, क़ायदा, ज़ाब्ता (जाबता, जाबिता) क़ानून, विधि
  • आईना (आइना) :- आरसी, शीशा, दर्पण, आदर्श, कर्फर, मुकुर
  • आकर्षक :- आकर्षिक, आकर्षी, खींचनेवाला, दिलकश, मनोहर, मनोहारी, मोहक, लुभावना
  • आकर्षण :- कसीस, खिंचाव, दिलकशी, विमोहन, सम्मोहन
  • आकलन :- आगणन, आँकना, कूतना
  • आकाश :- अंतरिक्ष, अनंत, अब्द, अभ्र, अम्बर, आसमान, खगोल, गगन, तारापथ, दिव, द्यु, नभ, नाक, पुष्कर, पाथ, फलक, व्योम, शून्य, सारंग
  • आकाशगंगा :- अभ्रगंगा, आकाशगा, आकाशनदी, कहकशाँ, खापगा, गगनपगा, दिव्यसरिता/ दिव्यसरित्, नभगंगा, नभःसरित्, नभोनदी, मंदाकिनी, वियदगङ्गा, व्योमगंगा, सुरदीर्धिका, सुरनिर्झरिणी, सुरस्त्रवंती/ सुरस्तरवन्ती, स्वरापगा, छायापथ, सुरनदी, स्वर्गनदी
  • आकुल :- उद्विग्न, विकल, कातर, क्षुब्ध, विह्वल, व्यग्र, व्याकुल, बेक़रार, बेकल, बेचैन, बेताब
  • आकृति :- आकार, गढ़न, चेहरा-मोहरा, डील-डौल, नैन-नक्श, बनावट, रूप
  • आक्रमण :- अभिधावन, अभिनिर्याण, चढ़ाई, तशद्दुद, धावा, हमला
  • आक्षेप :- आरोप, अभियोग, दोषारोपण, इल्ज़ाम
  • आखिरकार :- अंततः, अंततोगत्वा, परिणामतः, फलतः
  • आख्यान (आख्यानक) :- इतिवृत्त, कथा, कहानी, किस्सा, वर्णन, वृत्तांत
  • आचरण :- व्यवहार, चाल-चलन, बरताव (बर्ताव), सदाचार, शिष्टाचार
  • आचार :- चरित्र, चलन, चाल-चलन, चाल-ढाल, स्वभाव
  • आचार्य :- अध्यापक, गुरु, प्राध्यापक, प्रिंसिपल, पंडित, प्रोफ़ेसर, शिक्षक
  • आच्छादन :- आवरण, छाजन, छपरा, छप्पर, मड़ई
  • आज्ञा :- अनुमति, आदेश, इजाज़त, निदेश, फरमान, मंजूरी, शासनादेश, सहमति, स्वीकृति, हुक्म
  • आडंबर :- चोचला, ढोंग, ढकोसला, पाखंड, प्रपंच, दिखावा, टीम-टाम, तड़क-भड़क, धँधला, स्वाँग
  • आड़ :- आश्रय, ओट, परदा (पर्दा), बचाव, रोक, व्यवधान, शरण
  • आतंक :- अतिभय, अफ़रा-तफ़री, उपद्रव, डर, तनतना, दहशत, भय, भीषिका, संत्रास
  • आत्मा :- जीवप्रभा, जीवनप्रभा, जीवात्मा, चेतन तत्त्व, परम तत्त्व, चेतन, पुंगल
  • आदत :- अभ्यास, टेव, प्रकृति, बान, लत, व्यसन, स्वभाव
  • आदर :- इज़्ज़त, कद्र, तशरीफ़, प्रतिष्ठा, सत्कार, सम्मान
  • आदरणीय :- अर्चनीय, पूज्य, पूजनीय, प्रणम्य, मान्यवर, माननीय, वन्दनीय, वन्द्य, सत्करणीय, सम्मान्य, सम्माननीय
  • आदर्श :- नमूना, प्रतिमान, प्रतिरूप, मानक, स्टैंडर्ड
  • आदि :- आदिम, आरंभिक, पहला, प्रथम, शुरू का
  • आदि :- आदिक, इत्यादि, वगैरह
  • आदित्य :- अंशु, अंशुधर, अंशुपति, अंशुभर्ता, अंशुभृत्, अंशुमाली, अंशुमान, अंशुहस्त, आदित:, अर्क, उदथ(उदगीथ), कमलबंधु, कषाकु, जगत्साक्षी, तपन, तरणि, तमोहर, तापेन्द्र, तिमिरहर, तिमिरारि, त्विषापति (त्विषाम्रपति), त्विषामीश, दिन, दिनकर, दिनमणि, दिनेश, दिवा, दिवाकर, पतंग, पाथ, पुष्कर, प्रकाशक, प्रभाकर, भानु, भास्कर, भास्वर, मयूखमाली, मारिचिमाली, मार्तण्ड, मित्र, रवि, सविता, सारंग, सूरज, सूर्य
  • आदेश :- आज्ञा, हुक्म, फरमान, शासनादेश, निदेश, तक़ाज़ा
  • आधार :- जड़, नींव, बुनियाद, मूल
  • आधार :- अवलंब, सहारा, आश्रय
  • आधुनिक :- अर्वाचीन, नया, नूतन, नव्य, वर्तमानकालीन
  • आनंद :- आह्लाद, उल्लास, चैन, मोद, विनोद, प्रमद, प्रमोद, प्रसन्नता, सुख, हर्ष
  • आपत्ति :- आपदा, आफत, क़हर, क्लेश, दु:ख, मुसीबत, विपदा, विपत्ति, विध्न
  • आभूषण :- अलंकार, अलंकरण, अलंकृति, कलाप, गहना, ज़ेवर
  • आम :- अंब, अमृतफल, आम्र, चूत, च्यूत, पियम्बु, पिकबन्धु, फलश्रेष्ठ, मधुरासव, मधुद्रम, पिकप्रिय, पिकवल्लभ, रसाल, सहकार
  • आयुष्मान :- चिरंजीव, चिरंजीवी, चिरजीवी, चिरायु, दीर्घजीवी, दीर्घायुवाला, दीर्घायु, शतायु
  • आयुष्य :- आयु, उम्र
  • आरंभ :- उपक्रम (उपक्रमण), प्रक्रम, प्रारंभ, बिसमिल्ला, शुरुआत, श्रीगणेश, सूत्रपात,
  • आराम :- करार, चैन, विश्राम, विश्रांति, सुख
  • आर्थिक :- अर्थीय, धनसंबंधी, द्रव्यसंबंधी, पैसे का, वित्तीय, माली, वित्तविषयक, वैत्तिक
  • आलसी :- अपाहिज, कमकस, कामचोर, काहिल, ठलुआ, निकम्मा, निरुद्यमी, रंक, सुस्त
  • आलोचना :- अवमर्ष, गुण-दोष निरूपण, टीका-टिप्पणी, तनकीद, नुक्ताचीनी, समीक्षा
  • आवश्यक :- अनिवार्य, अपरिहार्य, ज़रूरी, बाध्यकर, सापेक्ष्य
  • आवश्यकता :- अपेक्षा, ज़रूरत, तक़ाज़ा, तलब
  • आवाज़ :- शब्द, ध्वनि, बोल, वाणी, विराव, स्वर
  • आवेग :- चपलता, जोश, तेज़ी, त्वरा, स्फूर्ति
  • आशय :- अभिप्राय, अर्थ, तात्पर्य, भाव, मतलब, सारांश
  • आशीर्वाद :- असीस, आशीर्वचन, आशीष, मंगलकामना, शुभवचन, शुभकामना
  • आश्चर्य :- अचरज, अचंभा, कौतुक, कुतूहल, कौतूहल, हैरानी
  • आश्रम :- कुटी, तपोवन, मठ, विहार, संघ
  • आश्रय :- अभिसंश्रय, अवलंब, आधार, छाया, धरी, प्रश्रय, भरोसा, सहारा
  • आसक्त :- अनुरक्त, अनुशयी, लिप्त, लीन
  • आसक्ति :- अनुरक्ति, अनुराग, अनुशय, अनुषक्ति, प्रेम
  • आसमान :- अंतरिक्ष, अंबर, अनंत, अब्द, अभ्र, आकाश, गगन, तारापथ, नभ, द्यु, फलक, व्योम, शून्य
  • आहार :- खाद्य पदार्थ, खाना, भक्ष्य-पदार्थ, भोजन, भोज्य सामग्री

‘इ’

  • इंद्र (इन्द्र) :- अमरपति, कौशिक, जिष्णु, देवराज, देवेश, पुरन्दर, पर्जन्य, पुरहुत, मधवा, मेघपति, वज्रधर, वज्रपाणि, वासव, विडौजा, विबुधेश, वृत्तहन, शक्र, शचीपति, शतॠतु, शतमख, सहस्राक्ष, सुरपति, सुरेन्द्र, सुरेश
  • इंद्रधनुष (इन्द्रधनुष) :- इंद्रधनुष, शक्रचाप, सुरचाप
  • इंद्रपुरी :- अमरपुर, अमरलोक, अमरावती, इन्द्रपुरी, इन्द्रलोक, देवधानी, देवपुरी, देवलोक, देवेन्द्रपुरी, पूषाभासा, मंदार, वस्वौकसारा, सुरपुर, स्वर्ग
  • इंद्राणी (इन्द्राणी) :- इंद्रपत्नी, इन्द्रवधू, इंद्रशक्ति, इन्द्रा, ऐंद्री, चारुधारा, चारुरावा, शतावरी , शक्राणी, पुलोमजा, पुलोमपुत्री, पूतक्रतायी, पौलोमी, मधवानी, मघोनी, शक्रपत्नी, शची, शतावरी, शाक्री, श्वेतौही, सुरेंद्रवती
  • इच्छा :- अभिलाषा, आकांक्षा, इश्तिहा, उत्कंठा, कांक्षा, कामना, ख्वाहिश, चाह, तक़ाज़ा, तमन्ना, तर्ष, तर्षण, तृष्णा, प्रकाम, मनोरथ, मर्जी, रुचि, लालसा, लिप्सा, वांछा, स्पृहा
  • इच्छुक :- अभीक, अभीप्सु, अभिलाषी, आतुर, उत्कंठित, उत्सुक, कांक्षी, तर्षित, लालायित
  • इठलाना :- अकड़ना, इतराना, ऐंठना, ठसक, नखरा दिखाना, शान दिखाना, शेखी मारना
  • इन्कार (इनकार) :- अनंगीकार, अनंगीकरण, अस्वीकरण, अस्वीकृति, न मानना, निषेध, प्रत्याख्यान
  • इनाम :- उपहार, पुरस्कार, पारितोषिक, बख्शीश, भेंट
  • इशारा :- इंगित, निर्देश, संकार, संकेत, सैन
  • इयत्ता :- मर्यादा, सीमा, सरहद, हद, परिमिति
  • इषु :- तीर, बाण (वाण)
  • इष्ट :- अभिप्रेत, अभीष्ट, इच्छित, काम्य, मनोवांछित, वांछनीय

‘ई’

  • ईख :- इक्षु, ऊख, कर्कश, गन्ना, गाँडा, पैंडी, मधुतृण, मधुरस, रसडण्ड, रसद, रसाल
  • ईमानदार :- निश्छल, निष्कपट, निष्कैतव, रास्तबाज, शुद्धधी, सच्चा, सत्यनिष्ठ
  • ईमानदारी :- अकल्कता, निष्कपटता, निश्छलता, दयानतदारी, नेकनीयती, वफादारी, रास्तबाजी, सच्चाई, सत्यनिष्ठा, सदाशयता
  • ईर्ष्या :- कुढ़न, चिढ़, जलन, डाह, द्वेष, मत्सर, स्पर्धा, हसद
  • ईश्वर :- अज, ईश, कालात्मा, कालाध्यक्ष, चेतन, जगदात्मा, जगदाधार, जगदीश, जगदीश्वर, जगत्प्रभु, जगत्प्राण, जगद्धाता, जतन्नियंता, जगन्नाथ, तपोमूर्ति, दीनानाथ, नरोत्तम, परमेश्वर, परमात्मा, पारब्रह्म, प्रभु, भगवान, भवेश, ब्रह्म, सर्वात्मा

‘उ’

  • उंदुर :- चूहा, मूषक
  • उकसाना :- उत्तेजित करना, उद्बोधित करना, उभारता, उत्साहित करना, भड़काना
  • उग्र :- चंड, तीव्र, तेज, प्रबल, प्रचंड, उत्कट, तल्ख़ (तलख)
  • उच्चारण :- तलफ़्फ़ुज़, बोलने का ढंग
  • उचित :- उपयुक्त, ठीक, मुनासिब, वाजिब, संगत, समीचीन
  • उजड्ड :- अक्खड़, अभद्र, असभ्य, उद्दंड, गँवार, घृष्ट, लंठ
  • उजाड़ :- उच्छिन्न, खण्डहर, जनशून्य, ध्वस्त, निर्जन, बयाबान, बरबाद, बियाबान, वीरान, सुनसान
  • उजाला :- आलोक, ज्योति, प्रकाश, प्रभा, रोशनी
  • उतार :- अधोगमन, अपकर्ष, अवरोहण, अवहरण
  • उतारू :- आमादा, उद्यत, कटिबद्ध, तत्पर
  • उतावला :- आतुर, अधीर, हड़बड़िया, जल्दबाज़, व्यग्र
  • उत्कंठा :- आतुरता, उत्सुकता, चाव, तीव्र अभिलाषा, प्रबलेच्छा, लालसा
  • उत्कर्ष :- अभ्युदय, आरोह, उत्क्रमण, उत्थान, उन्नति, उन्मेष, उठाव, चढ़ाव, तरक्की, प्रगति, बढ़ती, विकास
  • उत्कोच :- अपप्रदान, घूस, रिश्वत
  • उत्तम :- अफ़ज़ल, अभिभू, उत्कृष्ट, पुंगव, प्रवर, प्रकृष्ट, बढ़िया, श्रेष्ठ
  • उत्थान :- अभ्युत्थान, अभ्युदय, आरोह, उत्क्रमण, उठाव, उत्कर्ष, चढ़ाव
  • उत्पत्ति :- आविर्भाव, उद्भव, उद्गम, जन्म, पैदाइश
  • उत्पात :- अभिप्लव, उपद्रव, ऊधम, तहलका, टंटा, फतूर, बखेड़ा, हुल्लड़
  • उत्सव :- जलसा, तक़रीब, त्योहार, पर्व, मंगलकार्य, समारोह
  • उत्साह :- उबाल, उमंग, जोश, साहस, हौसला
  • उत्सुक :- आतुर, उत्कंठित, लालायित
  • उथल-पुथल :- इन्कलाब, उलट-पलट, रद्दो-बदल, विप्लव, हलचल, हेरा-फेरी, हेर-फेर
  • उदार :- उदारचेता, दयालु, दरियादिल, भला, महाशय, महामना, वदान्य, विशाल हृदय
  • उदारता :- औदार्य, दरियादिली, दानशीलता, मुक्तहस्तता, वदान्यता
  • उदास :- अवसन्न, उन्मन, खिन्न, चिंताकुल, विषण्ण
  • उदासीन :- अनासक्त, अमनस्क, निर्लिप्त, निःस्पृह, विरक्त, वीतराग
  • उदाहरण :- उदाहृत, ओलौना, दृष्टांत, नज़ीर, नमूना, मिसाल
  • उदाहरणार्थ :- उदाहरणतः, उदाहरणतया
  • उदाहृत :- कथित, वर्णित
  • उद्गम :- उद्भव, उत्पत्ति, जन्म, पैदाइश, स्रोत
  • उद्देश्य :- ध्येय, निमित्त, प्रयोजन, मकसद, लक्ष्य, हेतु
  • उद्धार :- अपमोचन, छुटकारा, निस्तार, मुक्ति, मोक्षण
  • उद्यम :- अध्यवसाय, पुरुषार्थ, परिश्रम, प्रयास, प्रयत्न, मेहनत, श्रम
  • उद्यम :- उद्योग, काम-धंधा, धंधा, व्यवसाय
  • उधेड़-बुन :- ऊहापोह, तर्क-वितर्क, विचार-द्वंद्व, सोच-विचार
  • उनींदा :- ऊँघता हुआ, तंद्रालु, निद्राप्रवण, निद्रालस, निद्रालु, निंदासा
  • उन्नति :- उत्थान, उत्कर्ष, तरक्की, प्रगति, बढ़ती, विकास, वृद्धि, समृद्धि
  • उपकार :- कल्याण, नेकी, परोपकार, भलाई, हितसाधन
  • उपज :- कृषिफल, कृषिजात, पैदावार, फसल
  • उपजाऊ :- उर्वर, उत्पादक, जरखेज, फलप्रद
  • उपद्रव :- अभिप्लव, उत्पात, उथल-पुथल, ऊधम, टंटा, तहलका, फतूर, बखेड़ा
  • उपपत्नी :- दाश्त, धरेली, रखेली (रखेल), सुरैत
  • उपमा :- तुलना, तशबीह, समता, समानता, मिलान, सादृश्य
  • उपयुक्त :- अर्थ्य, उचित, ठीक, मुनासिब, वांछनीय, वाजिब
  • उपयोगी :- इष्टकर, उपादेय, कारामद, काम का, कार्यकर, प्रयोजनीय
  • उपवास :- अनशन, अभक्षण, अभोजन, निराहार, फाका, बुभुक्षित, भूखा, लंघन, व्रत
  • उपला :- कंडा, गोइँठा, गोसा
  • उपस्थित :- प्रस्तुत, मौजूद, वर्तमान, विद्यमान, हाज़िर
  • उपहार :- डाली, तोहफ़ा, नज़राना, भेंट, सौगात
  • उपाय :- जुगत, ढंग, तदबीर, तरीका, तरकीब, युक्ति
  • उपालंभ (उपालंभन) :- उलाहना, गिला, शिकवा, शिकायत
  • उपासना :- अर्चना, आराधना, इबादत, पूजा, प्रार्थना, सेवा
  • उपेक्षा :- अनासक्ति, उदासीनता, विरक्ति, विराग, लापरवाही
  • उपेक्षा :- अवहेलना, तिरस्कार, निरादर
  • उपेक्षित :- अनादृत, तिरस्कृत, निरादृत
  • उलझन :- अनिश्चय, असमंजस, चक्कर, चिंता, दुविधा, संभ्रम,  सोच
  • अटकाव :- गाँठ, गिरह, फँसान
  • उलटा :- औंधा, ख़िलाफ़, प्रतिकूल, प्रतिलोम, विपरीत, विरुद्ध
  • उल्लास :- आनंद, आह्लाद, उमंग, खुशी, प्रमोद, मौज, हर्ष
  • उल्लू :- उलूक, उरुवा, कुककुचवा, काकभीरू, कुधि, कुलाल, कौशिक, तमचर (तमीचर), दिवांध, दीहंध, द्युक, रुरुआ, लक्ष्मीवाहन, वायसान्तक, शतमख

‘ऊ’

  • ऊँघ (ऊँघना) :- अर्धनिद्रा, अलसाई, ऊँघाई, झपकी, तंद्रा, निद्रागम
  • ऊँचा :- उच्च, उत्तुंग, उन्नत, ऊर्ध्व, ऊपर, बुलंद
  • ऊँट :- लम्बोष्ठ, महाग्रीव, उष्ट्र, क्रमेलक, वक्रग्रीव
  • ऊधम :- उत्पात, उपद्रव, दंगा-फ़साद, धमाचौकड़ी, धूम, शोरगुल, हंगामा, हल्ला-गुल्ला, हुल्लड़
  • ऊबड़-खाबड़ :- असम, अटपटा, असमतल, च्चावच, ऊँचा-नीचा, बीहड़
  • ऊष्मा :- उष्णता, गरमी, तपन, ताप, ताव
  • ऊसर :- अनुर्वर, अनुपजाऊ, कल्लर, टापड़, बंजर, सस्यहीन

‘ऋ’

  • ऋक् :- ऋचा, पूजा, स्तुति
  • ऋक्थ :- धन, सम्पत्ति, पूँजी
  • ऋक्थ :- दायधन, विरासत, हिस्सा
  • ऋक्ष :- भालू, रीछ
  • ऋद्ध :- संपन्न, समृद्ध
  • ऋद्धि :- समृद्धि, संपन्नता, बढ़ती, वृद्धि, विकास, बढ़ोतरी, श्री
  • ऋषि :- मुनि, मनीषी, मंत्रद्रष्टा, महात्मा, मंत्रकार, संत, साधु

‘ए’

  • एकता :- अभेद, अभिन्नता, इत्तिहाद, एकत्व, एकरूपता, एकसूत्रता, एका, ऐक्य, मेलजोल
  • एक-सा :- अभिन्न, समान, एक जैसा, एकरूप, समरूप
  • एकांत :- निर्जन, सूना, सुनसान, शून्य, विजन, निर्मक्षिक, सुनिभृत
  • एकाएक :- अकस्मात, अचानक, अचिंतित, अनायास, एक-ब-एक, एकबारगी, एकदम, औचक, तत्क्षण, यकबयक, यकायक, सहसा
  • एकाग्र :- अचंचल, अनन्यचित्त, एकायन, एकाग्रचित्त, तल्लीन, ध्यानमग्न, ध्यानस्थ, स्थिर, स्थिरचित्त
  • एतदर्थ :- इस कारण, इसलिए, इस हेतु
  • एतबार :- एतमाद, भरोसा, यकीन, विश्वास
  • एलची :- दूत, राजदूत
  • एहतियात :- चौकसी, सावधानी, होशियारी
  • एहसान :- अनुकंपा, अनुग्रह, आभार, उपकार, कृतज्ञता, कृपा, दया, निहोरा, नेकी, भलाई
  • एहसास :- अनुभव, प्रतीति

‘ऐ’

  • ऐंठन :- अकड़न, उमेठन, ऐंठ, खिंचाव, तनाव, बल, मरोड़
  • ऐंड़ :- ऐंठ, ठसक, घमंड, शान, शेखी
  • ऐच्छिक :- स्वेच्छाकृत, अख्तियारी, सविकल्प, पसंद का, वैकल्पिक, मनचाहा, स्वैच्छिक
  • ऐब :- अवगुण, दोष, नुक़्स, बुराई
  • ऐवान :- परिषद, संसद
  • ऐशो-आराम :- ऐश्वर्य, भोग-विलास, मौज-मस्ती, सुख-चैन
  • ऐश्वर्य :- ईशा, ऋद्धि, धन-संपत्ति, भूमा, विभव, विभूति, वैभव, श्री, संपन्नता, समृद्धि
  • ऐहिक :- इहलौकिक, इहलोकसंबंधी, ऐहलौकिक, दुनियावी, सांसारिक

‘ओ’

  • ओंठ :- अधर, ओष्ठ, दंतच्छद, दंतवस्त्र, रदच्छद, रदनच्छद, रदपट, रदपट, शफह, होंठ
  • ओछा :- अशिष्ट, कमीना, क्षुद्र, छिछोरा, टुच्चा, तंगदिल, तुच्छ, हलका
  • ओज :- जोर, ताकत, तेज, दम, पराक्रम, प्रताप, बल, शक्ति
  • ओजस्वी :- तेजवान, प्रभावशाली, प्रतापी, शक्तिशाली
  • ओझल :- अंतर्धान, अदृश्य, गायब, तिरोहित, लुप्त
  • ओस :- अन्तरिक्षजल, अवश्याय/अदश्याय, आकाशसलिल, खजल, खवाष्प, तुषार, तुहिनकण, निशाजल, रजनीजल, रात्रिजल, शबनम, हिमकण, हिमसीकर, हिमबिन्दु
  • ओह :- कष्ट, दुःख, पश्चाताप
  • ओहदा :- दर्जा, पद, स्थान

‘औ’

  • औघड़ :- अघोरी, फक्कड़, मनमौजी
  • और :- एवं, तथा, साथ ही
  • और :- अधिक, ज्यादा, बढ़कर
  • औरत :- अंगना, तिय (तिया), ती, तीय, नारी, महिला, वनिता, योग्या, योषा, योषिता, स्त्री
  • औषधि :- ओषधि/औषधि/औषधी/औषध, जड़ी-बूटी, दवा, दवा-दारू, दवाई

पर्यायवाची शब्द संग्रह

 

 

विशेष्य और विशेषण

विलोम या विपरीतार्थक शब्द

अनेक शब्दों के एक शब्द

तत्सम एवं तद्भव शब्द

Scroll to Top