‘च’ वर्ग
‘च’
- चंचल :- चपल, चुलबुला, नटखट, अधीर, शरारती
- चंट :- चतुर, चालबाज़, चालाक, धूर्त
- चंदन :- तमाल, मलयज, संदल, गंधसार, श्रीखंड
- चंद्रमा :- अंभोज, अंशुमाली, अब्ज, अमति, इंदु, कलाधर, कलानाथ, कलानिधि, क्षपाकर, चाँद, चन्द्र, छायांक, तारकेश, तारकेश्वर, तारापति, तारानाथ, दधिसुत, द्विजरराज, निशाकर, मयंक, मृगलांछन, रजनीश, विधु, विभाकर, शशि, सारंग, सुधाकर, हिमकर
- चंद्रिका :- चाँदनी, ज्योत्सना, कौमुदी, जुन्हाई, अँजोरिया, अमृत तरंगिणी
- चकवा :- कोक, चक्रवाक, सुरखाब
- चकित :- विस्मित, हक्का-बक्का, भौंचक्का, विस्मयाकुल, आश्चर्यान्वित, अभिभूत
- चक्र :- पहिया, चक्का, चाक
- चक्र :- फेरा, चक्कर, घुमाव
- चक्रवृद्धि ब्याज :- छियाज, कटुआँ ब्याज
- चतुर :- प्रवीण, पटु, होशियार, चालाक, विदग्ध, अर्थ्य
- चपलता :- अस्थिरता, चंचलता, अधीरता, नटखटी, चुलबुलापन
- चमक :- आभा, दीप्ति, द्युति, कांति, जगमगाहट, द्विभा
- चरण :- पाँव, पैर, पग
- चरबी :- वसा, मेद, मेदा, वपा, पीह
- चरित्र :- चाल-चलन, शील, आचरण, आचार, सदाचार
- चर्चा :- जिक्र, तजकिरा, वर्णन, बयान
- चश्मा :- सोता, स्रोत, झरना
- चश्मा :- ऐनक, द्विनेत्री
- चषक :- प्याला, सुरापात्र
- चहल-पहल :- रौनक, धूमधाम, आनंदोत्सव
- चाँदनी :- चंद्रिका, ज्योत्सना, कौमुदी, जुन्हाई, अँजोरिया, अमृत, तरंगिणी अकल्का, अमृततरंगिणी, उजियारी, कामवल्लभा, कुमुदकला, कौमुदी, चंद्रमरीचि, चंद्रज्योति, चन्द्रिमा, चन्द्रगोलिका, चान्द्री, जुन्हाई, मुदी, शशिप्रभा, सितयामिनी, सोमकर
- चाटुकारी :- खुशामद, चापलूसी, लल्लोचप्पो
- चाल-चलन :- चरित्र, शील, आचरण, आचार, सदाचार
- चालबाज़ :- कपटी, छली, धूर्त, प्रतारक, मायावी
- चालाक :- चतुर, होशियार, कुशल
- चालाक :- घाघ, चंट, काइयाँ (काँइयाँ)
- चालाकी :- चतुराई, होशियारी, कुशलता
- चालाकी :- चालबाज़ी, धोखाधड़ी, धूर्तता
- चावल :- तंडुल, व्रीहि
- चाह :- इच्छा, अभिलाषा, वांछा, कामना, आकांक्षा, तर्ष, तर्षण, तलाश
- चिंता :- फिक्र, सोच, ऊहापोह, तफ़क्कुर, तरद्दुद, विसूचण
- चिकना :- चिक्कण, मसृण, स्निग्ध, स्नेहिल, पिच्छिल
- चिकित्सक :- निदानज्ञ, वैद्य, हकीम
- चिकित्सा :- उपचार, दवादारू, इलाज
- चिकित्सालय :- हस्पताल, औषाधालय, दवाखाना, निदानगृह, निदानिका, शफाखाना
- चिट्ठी :- खत, पत्र, पत्रिका, पत्री, पाती
- चिढ़ना :- कुढ़ना, खीझना, चिड़चिड़ाना, झल्लाना, झुंझुलाना
- चितकबरा :- शबल, कर्बुर, चित्र-विचित्र, चित्तल, बहुरंगी
- चीख :- चीत्कार, चिल्लाहट, कूक
- चीरफाड़ :- शल्यकर्म, शल्यक्रिया, सर्जरी
- चुकौती :- ऋणमुक्ति, बेबाकी, भुगतान, निस्तारण, ऋणमोचन
- चुगलखोर :- खल, पिशुन, लुतरा
- चुप :- अवाक्, मौन, खामोश, चुपचाप, निस्तब्ध
- चूहा :- इंदुर, मूषक, मूस
- चेतना :- सुधबुध, बोध, होश, एहसास, ज्ञान
- चेतनायुक्त :- चेतनावान्, बुद्धिवाला, समझवाला
- चेला :- छात्र, मुरीद, शागिर्द, शिष्य
- चेष्टा :- उद्योग, कोशिश, प्रयत्न, प्रयास
- चेहरा :- आनन, बदन, मुखड़ा
- चोटी :- शिखर, शृंग, परकोटि, तुंग, शिरोबिंदु
- चोटी :- चुंदी, चुटिया, शिखा
- चोटी :- कवरी, वेणी
- चोर :- चौर, मूषक, तस्कर, धनहर, साहसिक
- चौंध :- कौंध, चकाचौंध, चमक, टिमटिमाहट, झिलमिलाहट, झपक, दमक
- चौकन्ना :- सतर्क, सावधान, चौकस, सचेत, सजग, अप्रमाद
- चौकीदार :- प्रहरी, पहरेदार, गारद, अर्थिक, पहरुआ, पहरू
- चौगड़ा :- ख़रगोश, खरहा, शशक
- चौपट :- तबाह, नष्ट-भ्रष्ट, बर्बाद, विध्वंस, सत्यानाश, तलपट, तलफ़
- चौपथ :- चौक, चौपल, चौमार्ग, चौरस्ता, चौराहा, चौमुहानी
- चौरा :- चबूतरा, चौतरा, वेदी
- च्युत :- गिरा हुआ, पतित
- च्युति :- पतन, गिरना
‘छ’
- छटा :- आभा, कांति, चमक, दमक, दीप्ति, शोभा, सौंदर्य
- छतरी :- छत्र, छाता, चँदोवा
- छप्पर :- छपरा, छाजन, छान, छावनी, झोपड़ी, पर्णकुटी
- छल :- अपदेश, कपट, चकमा, झाँसा, धोका, प्रपंच, फ़रेब, बहाना, तड़ी, धाँधली
- छाछ :- तक्र, मट्ठा, मही
- छात्र :- अर्भ, विद्यार्थी, शिक्षार्थी, शिष्य, तालिब-इल्म
- छानबीन :- जाँच-पड़ताल, पूछताछ, तफ़तीश, तहकीकात, जाँच
- छाप :- अंक, चिह्न, निशान
- छाप :- असर, प्रभाव
- छाया :- छाँह, छाँव, साया, प्रतिबिंब, परछाईं
- छार :- ख़ाक, भस्म, राख
- छिछला :- उथला, कम गहरा, गाध
- छिछोरेपन :- ओछापन, छुद्रता, तंगदिली, नीचता
- छिछोरा :- अगंभीर, असौम्य, ओछा, क्षुद्र
- छिद्र :- छेद, सूराख, रंध्र
- छिनार :- छिनाल, छिन्ना, व्याभिचारिणी, पुंश्चली
- छिन्न-भिन्न :- टूटा-फूटा, अस्त-व्यस्त, तितर-बितर, टूक-टूक, छितराया, छिन्न-विच्छिन्न
- छिन्नाधार :- असहाय, निःसहाय
- छींका (छीका) :- शीक्य, सिकहर, सीका (सींका)
- छीछालेदर :- दुर्गति, दुर्दशा, बुरी गति, अपगति
- छुटकारा :- मुक्ति, मोक्ष, रिहाई, निस्तार, निजात
- छुट्टी :- अवकाश, फ़ुरसत (फुर्सत), रुखसत, विश्राम, विराम
- छूट :- रियायत, सहूलियत, कटौती, सुविधा, ढील
- छोर :- सिरा, किनारा, अंत, पार, सीमा
- छोह :- ममता, स्नेह-प्रेम, स्नेह, प्रेम, प्यार, मुहब्बत
‘ज’
- जंगम :- चलनशील, चल, अस्थावर, चलायमान, स्थानांतरणीय
- जंगल :- वन, अरण्य, विपिन, कानन, बयाबान
- जंगला :- खिड़की, गवाक्ष, झरोखा, मूषा, रोशनदान, वातायन
- जंजाल :- झंझट, प्रपंच, बखेड़ा
- जगह :- स्थान, स्थल, ठौर, ठिकाना, मुकाम, क़याम
- जटिल :- क्लिष्ट, दुबर्बोध, दुरूह, उलझा हुआ, पेचीदा
- जड़ :- निर्जीव, अचेतन, स्थावर, अचर, प्राणरहित
- जड़ता :- स्थिरता, निश्चेष्टता, अचलता, गतिहीनता, निष्क्रियता
- जड़ता :- तंद्रिलता, आलस्य, सुस्ती
- जनक :- पिता, बाप, बापू, जन्मदाता, जनयिता, अब्बा
- जननी :- अम्मा, अंबा, धात्री, महतारी, माँ, माता
- जमघट :- जनसमूह, समुदाय, भीड, जनसंकुल
- जय :- विजय, जीत, फतह
- जय :- जय-जयकार, जयध्वनि, जय निनाद, जय घोष
- जल :- अंबु, अंभ, अपक, अर्ण, उदक, कवन, तोय, नीर, पाथ, पानी, पुष्कर, वारि, सलिल, सारंग
- जल्दी :- शीघ्रता, त्वरा, हड़बड़ी, फुरती, उतावली
- जवान :- युवा, युवक, तरुण, किशोर, वयप्राप्त
- जवानी :- यौवन, तरुणाई, युवावस्था
- जागरूक :- प्रबुद्ध, सजग, चेतन, सचेत, चौकस
- जादू :- इंद्रजाल, माया, तिलस्म
- जानलेवा :- घातक, प्राणान्तक, मारक, प्राणहर
- जालसाजी :- जाल, धोखाधड़ी, ठगी, प्रतारणा, प्रवंचना
- जासूस :- अपसर्प, गूढ़ पुरुष, चर, चरक, गुप्तचर, भेदिया, प्रणिधि
- जिगर :- कलेजा, यकृत, दिल
- जिज्ञासा :- उत्कंठा, उत्सुकता, कुतूहल
- जिद्दी :- हठी, दुराग्रही, हठीला, दुर्दान्त, धृष्ट
- ज़िम्मा :- दायित्व, उत्तरदायित्व, जवाबदेही, ज़िम्मेदारी
- जिम्मेदार :- उत्तरदायी, ज़िम्मेवार, जवाबदेह
- जिह्वा :- जीभ, रसना, जबान, अंतःकरण, आत्मा, रसज्ञा
- जी :- मन, दिल, चित्त
- जीत :- जय, विजय, फतह
- जीभ :- जिह्वा, रसना, जबान, अंतःकरण, आत्मा, रसज्ञा
- जीव :- प्राणी, प्राणधारी, देहधारी, देही, जीवधारी, चेतन, चैतन्य, प्राण, जान
- जीवन-चरित्र :- जीवन-चरित, जीवन-वृत्तांत, तजकिरा
- जीविका :- आजीविका, वृत्ति, रोज़ी, गुज़ारा, रोटी
- जुड़ाई :- संश्लेषण, संयोजन, चिपकाव
- जुलाब :- विरेचक, रेचक, दस्तावर
- जुलाहा :- बुनकर, तंतुवाह, कारु, कोरी, कोली, कौलिक, ताँती
- जूता :- उपानह, पनही, चर्मपादुका, पदत्राण
- जोर :- बल, शक्ति, ताकत, ऊर्जा, सामर्थ्य
- जोश :- आवेश, उफान, उबाल, उत्सेक, उफान
- ज्ञान :- बोध, विज्ञता, जानकारी, प्राज्ञता, ज्ञानवत्ता
- ज्येष्ठ :- जेठा, अग्रज, बड़ा
- ज्योतिषी :- दवज्ञ, गणक, भविष्यवक्ता, नजूमी
- ज्वलनशील :- दाह्य, दहनीय, दहनशील, सुदाह्य, आग पकड़ने वाला
- ज्वाला :- लपट, लौ, अग्निशिखा
‘झ’
- झंझट :- झमेला, बखेड़ा, पचड़ा, टंटा, बवाल, तरद्दुद, धंधक
- झंडा :- पताका, ध्वज, निशान, केतु, केतन, वैजयंती
- झगड़ा :- कलह, तकरार, वितंडा, खटपट, टंटा
- झगड़ालू :- कलही, लड़ाका, फसादी
- झटकना :- मार लेना, छीनना, लूट लेना, उचक लेना
- झटपट :- तुरन्त, तुरत, जल्दी, तेज़ी से, फटाफट
- झड़प :- तकरार, हाथापाई, बखेड़ा, टंटा, झगड़ा
- झपकी :- निंदास, ऊँघाई, तंद्रा
- झरोखा :- जंगला, वातायन, गवाक्ष, रोशनदान
- झाईं :- परछाईं, बिम्ब, प्रतिच्छाया, झलक
- झिझक :- विकल्प, संकोच, दुविधा, अनिर्णय, हिचकिचाहट
- झींसी :- फुहार, सीकर, जलकण, अंबुकण, वारिकण
- झुंड :- समूह, गिरोह, जत्था, पुंज, मंडली, यूथ, दल
- झुकाव :- प्रवणता, रुझान, प्रवृत्ति, उन्मुखता, लीनता
- झूठ :- असत्य, अनृत, मिथ्या, अतथ्य, वितथ्य
- झूठा :- नकली, बनावटी, कूट, दिखावटी, कल्पित, तथ्यहीन
- झोपड़ी :- पर्णकुटी, कुटी, छानी, कुंज, मड़वा, कुटिया
पर्यायवाची शब्द संग्रह
पर्यायवाची शब्द
पर्यायवाची शब्द — ‘स्वर’ वर्ग पर्यायवाची शब्द — ‘क-वर्ग’ पर्यायवाची शब्द — ‘ट’ वर्ग पर्यायवाची शब्द — ‘त’ वर्ग पर्यायवाची शब्द — ‘प’ वर्ग पर्यायवाची शब्द — ‘अन्तःस्थ’ वर्ग पर्यायवाची शब्द — ‘ऊष्म’ वर्ग |