‘ऊष्म’ वर्ग
‘श’
- शंकर :- अनंत, उमापति, शिव, चंद्रशेखर, उमापति, शंभु, भोलेनाथ, त्रिलोचन, त्रिपुरारि, महादेव, महेश, महेश्वर, कैलाशपति, चंद्रमौलि, मदनारि, त्रिचक्षु, त्रिनेत्र, त्रिलोचन, अमदन, अर्द्धनारीश्वर, अर्द्धांग, अर्द्धांगी, कालकंठ, गंगधर, गंगाधर, गंगेश, गणपति, गणनाथ, गणाधिप, स्मरारि, धरणीश्वर, पिनाकी, विश्वात्मा, हर
- शंकर :- कल्याणकारी, शुभंकर
- शंका :- संशय, संदेह, शक, आशंका, शुवहा
- शंकित :- शंकाशील, संशययुक्त, शकी
- शंख :- अम्भोज, सारंग
- शक्ति :- बल, सामर्थ्य, ज़ोर, क्षमता, ताकत
- शक्तिशाली :- बलवान, ताकतवर, समर्थ, ज़ोरावर, बली, ताकतवर
- शत्रु :- वैरी, दुश्मन, रिपु, अरि, अमित्र, अप्रिय, अराति, अरुंतुद, द्वेषी
- शनैः :- धीरे, आहिस्ता, हौले
- शपथ :- सौगंध, सौंह, कसम, हलफ़
- शब्दकोश :- शब्द-संग्रह, शब्द-सागर, कोश, अभिधान, निघंटु
- शरण :- आश्रय, त्राण, पनाह, संश्रय, रक्षा, अमान
- शराब :- मदिरा, सुरा, दारू, मद्य, हाला, कल्य, कादंबरी
- शरारत :- दुष्टता, धाँधली, पाजीपन, बदमाशी
- शरीफ़ :- भला, सज्जन, शिष्ट
- शरीर :- देह, तन, बदन, वपु, काया, अजिर, कलेवर, इंद्रियातन, घट
- शर्म :- लाज, लज्जा, व्रीड़ा, हया, संकोच
- शर्मीला :- लज्जालु, संकोची, झेंपू, लज्जाशील
- शव :- मुरदा, लाश, लोथ, मिट्टी, बॉडी
- शस्त्र :- आयुध, हथियार, अस्त्र
- शस्य :- फसल, उपज, पैदावार
- शहद :- मधु, मकरंद, पुष्परस, माक्षिक
- शांत :- स्थिर, अचंचल, मौन, चुप, अवाक्
- शादी :- विवाह, ब्याह, परिणय, पाणिग्रहण, गठजोड़
- शानदार :- भव्य, दिव्य, आलीशान
- शाप :- दुर्वचन, अवग्रह, बद्दुआ, अभिशाप
- शालीन :- सौम्य, शिष्ट, भद्र, सलज्ज, नम्र
- शाश्वत :- नित्य, सनातन, सर्वकालिक, अक्षय
- शासन :- प्रशासन, राज्य, सरकार, हुकूमत, राज
- शिकार :- आखेट, अहेर, मृगया
- शिकारी :- आखेटक, लुब्धक, अहेरी, व्याध, बहेलिया
- शिक्षक :- अध्यापक, आचार्य, टीचर
- शिक्षा :- तरबियत, तलकीन, तालीम
- शिक्षु :- प्रशिक्षु, शागिर्द
- शिखर :- सिरा, चोटी, शृंग
- शिखा :- जूड़ा, चोटी, चुंडी
- शिथिल :- ढीला, मंद, सुस्त, आलसी, अशक्त
- शिरा :- नाड़ी, नस, धमनी
- शिल्पी :- शिल्पकार, दस्तकार, कारीगर
- शिविर :- डेरा, खेमा, कैंप
- शिष्ट :- शालीन, भद्र, सौम्य, संभ्रांत, सभ्य, सुसंस्कृत, विनीत
- शीघ्र :- अविलंब, तुरंत, जल्दी
- शीत :- ठंड, सरदी, जाड़ा
- शीर्ष :- सिर, मूँड़, कपाल
- शुक्ल :- श्वेत, धवल, सफेद, उजला, धौला
- शुद्ध :- खरा, स्वच्छ, निर्मल, साफ़, विमल, अमलिन
- शुद्धि :- स्वच्छता, सफाई, निर्मलता, अपामार्जन
- शुभ :- मंगल, कल्याणकारी, शुभकर, मंगलकारी, मंगलप्रद, मांगलिक, शिव
- शून्य :- खाली, रिक्त, रहित, विहीन
- शून्य :- आकाश, आसमान, अंतरिक्ष
- शूर :- वीर, पराक्रमी, बहादुर, सूरमा, योद्धा
- शृंगार :- भूषा, सजावट, रूपसज्जा, सिंगार, साजसज्जा
- शेर :- नाहर, केहरि, वनराज, पंचानन, केशरी, मृगेन्द्र, सिंह
- शेषनाग :- अनंत, धरणिधर, धरणीधर, धराधर
- शैली :- प्रणाली, परिपाटी, विधि, रीति, ढंग
- शोध :- खोज, गवेषणा, अनुसंधान
- शोभन :- सुहावना, सजीला, रमणीय, मनमोहक, मनोरम
- शोभा :- सुषमा, छटा, सौंदर्य, सुंदरता, मनोहरता
- श्मशान :- दाहस्थान, पितृगृह, पितृवन, मरघट, मसान
- श्रमिक :- कामगार, मजदूर, मेहनतकश, श्रमजीवी
- श्रेष्ठ :- उत्तम, सर्वोपरि, विशिष्ट, मुख्य, पुंगव, प्रकृष्ट, प्रधान, अभिभू, अफ़ज़ल
- श्लाघा :- प्रशंसा, सराहना, तारीफ़, बड़ाई
- श्वान :- कुक्कुर, कुत्ता
- श्वास :- प्राण, साँस, दम
- श्वेत :- धवल, सफ़ेद, गोरा, उजला, धौला, शुक्ल, शुभ्र
‘ष’
- षंड :- पुंगध, बैल, वृषभ, साँड़
- षड्यंत्र :- अनुसंधि, अभिसन्धि, कुचक्र, कुमंत्रणा, साज़िश, दुरभिसंधि
‘स’
- संकट :- विपदा, आपत्ति, आफ़त, आपदा, क़हर
- संकल्प :- व्रत, दृढ़ निश्चय, प्रण, प्रतिज्ञा
- संकीर्ण :- तंग, सँकरा, अविस्तृत
- संकेत :- इंगित, इशारा, संकार, सैन
- संकोच :- हिचक, लज्जा, शर्म, लाज, झेंप
- संक्रामक :- सांसर्गिक, संस्पर्शज, छुतहा
- संगति :- संग, साथ, साहचर्य
- संगम :- मेल, मिलाप, संयोग, संग, साथ
- संग्रह :- संचय, संकलन, जमाव
- संघ :- समुदाय, दल, गुट, वर्ग, समूह
- संतप्त :- दुःखी, पीड़ित, व्यथित, कष्ट, क्लेशित, वेदनाग्रस्त
- संतान :- संतति, बाल-बच्चे, औलाद, अपत्य, लड़के-बाले, वंशज
- संतोष :- तुष्टि, तृप्ति, सब्र, तोष, संतुष्टि, इत्मीनान, परितोष, धाप
- संदिग्ध :- शंकास्पद, संदेहजनक, शंका, शंकास्पद, संशयान्वित
- संध्या :- सायंकाल, दिनांत, गोधूलि, दिनावसान, निशारंभ, प्रदोष
- संन्यासी :- त्यागी, बैरागी, परिव्राजक, दंडी, विरत
- संपत्ति :- धन, दौलत, जायदाद, वैभव, ऐश्वर्य
- संपन्नता :- समृद्धि, धनाढ्यता, मालदारी, दौलतमंदी, ऋद्धि
- संपूर्ण :- समग्र, समूचा, समस्त, सारा, पूरा, सब, कुल
- संबंध :- नाता, रिश्ता, ताल्लुक, वास्ता, लगाव
- संभव :- संभाव्य, संभावित, मुमकिन
- संभ्रांत :- सम्मानित, प्रतिष्ठित, भद्र
- संयत :- मर्यादित, नियंत्रित, शासित
- संयोग :- मेल, लगाव, संग, मिलाप, संगम, संबंध, योग, विसाल
- संलग्न :- संयुक्त, संबद्ध, नत्थी, अनुबद्ध
- संवाद :- बातचीत, वार्तालाप, संभाषण
- संविधान :- राष्ट्रविधान, राजविधान, आईन
- संसार :- विश्व, जगत्, दुनिया, इहलोक, जग, जगत्, जगती, लोक, जहान
- संशोधन :- सुधार, तरमीम, ठीक करना, दुरुस्त करना
- संस्थापक :- मूलकर्ता, प्रवर्तक, संचालक
- संहार :- नाश, अंत, समाप्ति, ध्वंस, बरबादी
- सखा :- साथी, संगी, मित्र, दोस्त, यार, अभिसार
- सखी :- सहेली, संगिनी, आली, अली
- सख़्त :- निर्दय, बेरहम
- सख़्ती :- ज़्यादती, तसद्दुद
- सख्य :- मित्रता, सखापन, दोस्ती
- सघन :- घना, अविरल, गुंजान
- सचेत :- सजना सावधान, चौकस, होशियार, चौकन्ना
- सच्चा :- सत्यवादी, सत्यवान, सत्यभाषी, सत्यनिष्ठ, ऋत
- सजग :- सतर्क, चौकस, चौकन्ना, सचेत, सावधान, होशियार
- सज्जन :- भद्रजन, भला आदमी, शरीफ़
- सज्जा :- सजावट, सजधज, अलंकरण, बनाव, सिंगार, शृंगार
- सतीत्व :- सतीपन, पातिव्रत्य, सतीधर्मिता
- सत्कार :- मेहमानदारी आवभगत, खातिरदारी,
- सत्य :- ऋत, सच, सही, यथार्थ
- सत्यापन :- तसदीक़, पुष्टि, प्रमाणन
- सदन :- घर, गृह, मकान, निकेतन, आवास
- सदा :- नित्य, सदैव, हमेशा, हरदम, निरंतर
- सदृश :- समान, तुल्य, बराबर, सम, अनुरूप
- सधवा :- सौभाग्यवती, सुहागिन, सनाथा
- सनातन :- नित्य, शाश्वत, हमेशा
- सन्नद्ध :- उद्यत, तत्पर, तैयार, प्रस्तुत, कटिबद्ध
- सफल :- कृतार्थ, फलवान, कामयाब, कृतकृत्य, फलीभूत
- सफलता :- कामयाबी, कार्यसिद्धि, फ़तह, सिद्धि
- सभापति :- अध्यक्ष, प्रधान, चेयरमैन
- सभ्यता :- शिष्टता, शिष्टाचार, भद्रता, शीलवत्ता, सुशीलता, तहज़ीब
- समकालीन :- समवयस्क, समसामयिक, समकालिक
- समझ :- चेतना, बुद्धि
- समता :- साम्य, समत्व, बराबरी, सादृश्य, तुल्यता
- समन्वय :- मेल, सामंजस्य, संसर्ग
- समय :- बेला, काल, वक्त
- समर्थन :- मंडन, अनुमोदन, पक्षपोषण, पृष्ठपोषण
- समस्त :- कुल, समूचा, सारा, समम, पूरा
- समान :- अनुरूप, सदृश, बराबर, तुल्य, तद्रूप, तत्सम
- समाप्ति :- समापन, इतिश्री, खात्मा, अंत, इति
- समिति :- सभा, संगठन, मंडली, गोष्ठी
- समीक्षा :- आलोचना, विवेचना, मीमांसा, समालोचना, निरूपण
- समीचीन :- उचित, ठीक, वाजिब, उपयुक्त, मुनासिब
- समीप :- पास, निकट, करीब, नज़दीक
- समुदाय :- समूह, गिरोह, वर्ग, मंडली, जत्था
- समुद्र :- सिंधु, जलधि, उदधि, अर्णव, रत्नाकर, पयोधि, नदीश, सागर, प्रयोनिधि, अपार, अब्धि, सारंग
- समूह :- गिरोह, ढेर, राशि, समुच्चय, पुंज
- समृद्धि :- संपन्नता, ऐश्वर्य, वैभव
- सम्मान :- सत्कार, मान, इज्ज़त, समादर, प्रतिष्ठा, तशरीफ़, आदर
- सम्राट :- महाराजा, राजाधिराज, शाहंशाह, अधीश्वर, अधिपति
- सरल :- आसान, सुबोध, सुगम, सहज, बोधगम्य
- सरस्वती :- भारती, शारदा, वाग्देवी, वीणा-पाणि, वागीश्वरी, गिरा, ब्राह्मी, हंसवाहिनी
- सर्प :- अहि, भुजंग, व्याल, साँप, उरग, नाग, पन्नग, फणधर, फणी, विषधर, द्विजिह्वा, पुष्कर, तक्षक, सारंग
- सलाह :- सम्मति, परामर्श, मशविरा, राय, मंत्रणा
- सहज :- स्वाभाविक, नैसर्गिक, (देखें सरल)
- सहारा :- अवलंब, आश्रय, छाया
- सही :- ठीक, शुद्ध, सच, यथार्थ
- सांत्वना :- आश्वासन, ढाढ़स, दिलासा, तसकीन
- साँस :- श्वास निश्वास, दम
- सांसारिक :- लौकिक, ऐहिक, दुनियाबी, लोकपरक, सांसारी
- साक्षात् :- प्रत्यक्ष, सम्मुख, सामने
- सागर :- जलधि, उदधि, अंबुधि, पयोदधि, नदीश
- साधु :- संत, संन्यासी, यती, फकीर, साईं, अभ्यागत
- सामर्थ्य :- शक्ति, बल, ताकत, क्षमता, ज़ोर
- सायंकाल :- शाम, गोधूलि, संध्या, दिनांत, निशारंभ
- सार :- सत्व, निचोड़, रस, सत्त
- सारांश :- सार, संक्षेप, निचोड़
- सावधान :- सतर्क, सचेत, चौकन्ना, सजग, चौकस, होशियार, जागरूक, अप्रमत्त
- सावधानी :- सजगता, चौकसी, सतर्कता, होशियारी
- साहस :- हिम्मत, हौसला, जुर्रत
- सिंदूर :- अरुज, अरुण, कुंकुम, नागरेणु, वीरज, गणेशभूषण, संध्याराग, शृंगारक, सौभाग्य, अरुण, मंगल्य
- सिंह :- केसरी, मृगराज, मृगेंद्र, शेर, बबर, नाहर, वनराज, शरभ, सारंग
- सिंहासन :- राजगद्दी, राजासन, तख्त
- सिफारिश :- अनुशंसा, संस्तुति, अभिस्ताव, अभिस्तुति
- सीढ़ी :- सोपान, नसेनी, जीना
- सीता :- वैदेही, जानकी, भूमिजा, रामप्रिया, जनकसुता, जगज्जननी
- सीमित :- परिमित, मर्यादित, निर्धारित, निश्चित, परिसीमित
- सुंदर :- रमणीय, सुचारु, रुचिर सुदर्शन, सुभग, कमनीय, मनोरम, मनोहर, आकर्षक
- सुंदरी :- रूपसी, सुभगा, छबीली, सुदर्शना, रूपराशि, हसीना
- सुकुमार :- कोमल, मृदुल, नाजुक
- सुख :- सौख्य, आनंद, चैन, परितोष, मज़ा, नंदी
- सुगंधि :- परिमल, सुरभि, सुवास, महक, खुशबू
- सुगंधित :- सुरभित, सुवासित, खुशबूदार
- सुपारी :- कसैली, छाली, डली, पुंगीफल
- सुबह :- भोर, प्रातः, उषाकाल, भिनसार, विहान
- सुबोध :- बोधगम्य, सुगम, सुस्पष्ट, सरल, आसान
- सुभीता :- सुविधा, सुगमता, सहूलियत
- सुमिरनी :- तसबीह, माला
- सुरा :- मदिरा, दारू, शराब, मद्य, हाला, वारुणी, कादंबरी
- सुष्ठु :- अच्छा, ठीक, भला
- सुस्त :- आलसी, दीर्घसूत्री, काहिल, रंक
- सुस्ताना :- दम लेना, रुकना, ठहरना
- सुस्थिर :- अटल, अविचल, सुस्थित, अचल, निश्चल
- सुअर :- शूकर, सूकर, वराह
- सूक्ष्म :- महीन, बारीक, झीना
- सूखा :- शुष्क, रूखा, रूक्ष
- सूचक :- बोधक, द्योतक, ज्ञापक
- सूची :- सरणी, तालिका, फेहरिस्त, सारिणी
- सूत :- तागा, डोरा, सूत्र
- सूना :- निर्जन, शून्य, सुनसान, एकान्त, बियावान
- सूराख :- छेद, छिद्र, विवर, बिल
- सृष्टि :- रचना, संसार, पृथ्वी, अभिसर्ग
- सेज :- शय्या, बिछौना, बिस्तर
- सेना :- सैन्य फौज, वाहिनी, कटक, लश्कर, अनीकिनी
- सेमर :- शल्मलि, सेमल
- सेवक :- नौकर, चाकर, दास, भृत्य, परिचारक, चेरा, ताबेदार
- सेवा :- नौकरी, टहल, खिदमत, नौकरानी, ताबेदारी
- सेविका :- परिचारिका, दासी, चेरी, नौकरानी
- सैनिक :- फ़ौजी, सिपाही, जवान, योद्धा
- सैन्यावास :- छावनी, पड़ाव, शिविर, सैन्यवास
- सोच :- चिंता, फिक्र, उधेड़बुन, ऊहापोह
- सौम्य :- शिष्ट, मिलनसार, नम्र, शांत, विनीत
- स्टाक :- भंडार, गोदाम, स्टोर
- स्तन :- पयोधर, उरोज, छाती, कुच, उरस
- स्तुति :- प्रशंसा, बड़ाई, तारीफ़, अभिस्ताव
- स्त्री :- नारी, औरत, महिला, वामा, भामा, अबला, वनिता, कामिनी, रमणी, योग्या
- स्थल :- भूमि, स्थान, जगह, ठाँव, ठौर
- स्थान :- जगह, स्थल, ठाँव
- स्थायी :- टिकाऊ, मज़बूत, पक्का, दृढ़, स्थिर, अमिट, क़ायम
- स्थावर :- अचल, अटल, स्थिर, निश्चल, अचर
- स्थिति :- अवस्था, दशा, हालत
- स्थिर :- निश्चल, अडिग, दृढ़, देखिये, स्थायी, स्थावर, अप्रकंप, क़ायम
- स्नेह :- प्यार, मुहब्बत, प्रेम, प्रीति, अनुराग
- स्पष्ट :- प्रकट, साफ़, व्यक्त, प्रत्यक्ष, ज़ाहिर, अप्रच्छन्न, अभ्रम
- स्मिति :- मंद हास्य, मुस्कुराहट
- स्मृति :- चेतना, याद, स्मर, स्मरण
- स्याही :- मसि, काली, रौशनाई
- स्वच्छंद :- स्वतंत्र, निरंकुश, निर्बंध, अबंध
- स्वच्छ :- निर्मल, साफ़, सुथरा, अमल, विमल, अमलिन
- स्वतंत्र :- स्वाधीन, स्वायत्त, आज़ाद, मुक्त, रिहा
- स्वत्व :- स्वामित्व, अधिकार, हक
- स्वभाव :- अनूक, प्रकृति, मिज़ाज, आदत, बान, टेक
- स्वर्ग :- सुरलोक, गोलोक, वैकुंठ, जन्नत, परमधाम, बहिश्त, अमरपुर, इंद्रपुरी, अमरावती, अमरलोक, देवलोक, अमरालय, अमृतलोक, नाक
- स्वर्गावास :- गंगायात्रा, गंगालाभ
- स्वर्ण :- सोना, सुवर्ण, कंचन, कनक, कांचन, हेम, हिरण्य, हाटक जातरूप, पुष्कल, सारंग
- स्वर्णकार :- कलादक, सुनार, सोनार
- स्वस्थ :- नीरोग, तंदुरुस्त, भला-चंगा, अरुज, कल्य
- स्वागत :- अगवानी, आवभगत, शुभागमन, अभिनंदन, अभ्यागम
- स्वादिष्ट :- स्वादु, मज़ेदार, ज़ायकेदार, रुचिकर, रसदार
- स्वामी :- मालिक, प्रभु, पति
- स्वार्थी :- स्वार्थपरायण, मतलबी, खुदगर्ज़
- स्वावलंबन :- आत्मनिर्भरता, आत्माश्रय, स्वाश्रय
- स्वीकार :- अंगीकार, मंजूरी, कबूली, तसलीम
‘ह’
- हंस :- कलकंठ, कलनाद, कलरव, मराल, मुक्तभुक्, सरस्वती, वाहन, सारस, पुष्कर, रक्ताक्ष
- हँसमुख :- प्रफुल्ल, प्रसन्नवदन, प्रसन्नचित्त, ज़िंदादिल, खुशमिज़ाज़
- हँसी :- मुस्कान, स्मिति, मुस्कुराहट, हास्य
- हक :- अधिकार, स्वत्व, स्वामित्व
- हटना :- टलना, सरकना, खिसकना
- हट्टाकट्टा :- हृष्टपुष्ट, बली, बलवान्, शक्तिशाली, पहलवान, रुष्ट-पुष्ट
- हठ :- अड़, ज़िद, टेक, दुराग्रह, धरनी
- हताश :- निराश, आशाहीन, मायूस
- हथियाना :- हड़पना, कब्जा करना, दबा लेना, अधिकार जमाना, दखल करना
- हत्या :- वध, जीवघात, कत्ल, खून, अपघात
- हथियार :- आयुध, शस्त्र, अस्त्र
- हनुमान :- महाबीर, पवनसुत, बज्रांगी, मारुति नंदन, आंजनेय, कपीश, पवनपुत्र, राजदूत
- हमेशा :- सदा, निरंतर, सर्वदा, सदैव, बराबर
- हरिण :- हिरन, मृग, कुरंग, सारंग, कृष्णसार
- हर्ष :- आनंद, प्रसन्नता, खुर्शी, आमोद, आह्वाद, प्रमद
- हर्षित :- प्रमुदित, प्रसन्न, खुश, प्रफुल्ल, आह्लादपूर्ण
- हलचल :- विप्लव, खलबली, उथल-पुथल मारुत उपद्रव, सनसनी
- हवाई :- जहाज़, विमान, वायुयान, नभयान
- हवाला :- समर्पण, अर्पण, सुपुर्दगी, सौंपना
- हाथ :- कर, हस्त, पाणि, भुजा, बाँह
- हाथी :- करी, कुंभी, हस्ती, गज, कुंजर, गयंद, गजेंद्र, द्विरद, मतंग, नाग, दंती, सारंग, पील
- हानि :- घाटा, क्षति, नुकसान, अपकृत्य, अपक्रिया, अपच्छेद, अपच्छेदन, अहित
- हिचकना :- संकोच करना, सकुचाना, झिझकना, ठिठकना, हिचकिचाना
- हार :- पराजय, पराभव, शिकस्त, मात, अपजय, अभिभव
- हित :- भलाई, कल्याण, मंगल, भला, उपकार
- हितैषी :- शुभेच्छु, हितचिंतक, मंगलाकांक्षी, शुभचिंतक, शुभकामी
- हिमालय :- हिमाचल, हिमगिरि, गिरिराज, हिमाद्रि, नगपति, शैलेन्द्र, हिमाद्रि,
- हिम्मत :- साहस, उत्साह, दिलेरी
- हिस्सा :- भाग, अंश, खंड, अंग, टुकड़ा
- हिस्सेदार :- भागीदार, साझेदार, अशंभागी, अंशधारी, पार्टनर
- हीन :- रहित, रिक्त, शून्य, खाली, वंचित
- हेतु :- आशय, उद्देश्य, मतलब
- हेय :- तुच्छ, घटिया, तिरस्कारपूर्ण, उपेक्षापूर्ण, अनादरणीय
- होड़ :- मुकाबला, प्रतिस्पर्धा, स्पर्धा, प्रतियोगिता
- ह्रास :- क्षय, घटाव, गिरावट, न्यूनता, कमी, अपकर्ष, अपघटन, कमी
पर्यायवाची शब्द संग्रह
पर्यायवाची शब्द
पर्यायवाची शब्द — ‘स्वर’ वर्ग पर्यायवाची शब्द — ‘क-वर्ग’ पर्यायवाची शब्द — ‘च’ वर्ग पर्यायवाची शब्द — ‘ट’ वर्ग पर्यायवाची शब्द — ‘त’ वर्ग पर्यायवाची शब्द — ‘प’ वर्ग पर्यायवाची शब्द — ‘अन्तःस्थ’ वर्ग |