अनुच्छेद 84 / Article 84

👤 By Pinwas IAS📅 7 July 2024⏱ 1 min read
💬 Comments 0

परिचय / Introduction

  • भारत का संविधान / Constitution of India
  • भाग 5 / PART V
  • संघ / THE UNION
  • अध्याय 2 / Chapter II
  • संसद् / PARLIAMENT
  • साधारण / General

मूलपाठ

अनुच्छेद 84. संसद् की सदस्यता के लिए अर्हता— कोई व्यक्ति संसद् के किसी स्थान को भरने के लिए चुने जाने के लिए अर्हित तभी होगा जब—

1[(क) वह भारत का नागरिक है और निर्वाचन आयोग द्वारा इस निमित्त प्राधिकृत किसी व्यक्ति के समक्ष तीसरी अनुसूची में इस प्रयोजन के लिए दिए गए प्ररूप के अनुसार शपथ लेता है या प्रतिज्ञान करता है और उस पर अपने हस्ताक्षर करता है;]

(ख) वह राज्य सभा में स्थान के लिए कम से कम तीस वर्ष की आयु का और लोक सभा में स्थान के लिए कम से कम पच्चीस वर्ष की आयु का है; और

(ग) उसके पास ऐसी अन्य अर्हताएँ हैं जो संसद् द्वारा बनाई गई किसी विधि द्वारा या उसके अधीन इस निमित्त विहित की जाएँ।

1संविधान (सोलहवाँ संशोधन) अधिनियम, 1963 की धारा 3 द्वारा (5-10-1963 से प्रभावी) खंड (क) के स्थान पर प्रतिस्थापित।

Text

Article 84. Qualification for membership of Parliament— A person shall not be qualified to be chosen to fill a seat in Parliament unless he—

1[(a) is a citizen of India, and makes and subscribes before some person authorised in that behalf by the Election Commission an oath or affirmation according to the form set out for the purpose in the Third Schedule;]

(b) is, in the case of a seat in the Council of States, not less than thirty years of age and, in the case of a seat in the House of the People, not less than twenty-five years of age; and

(c) possesses such other qualifications as may be prescribed in that behalf by or under any law made by Parliament.

1Subs. by the Constitution (Sixteenth Amendment) Act, 1963, s. 3, for cl.(a) (w.e.f. 5-10-1963).

अनुच्छेद 83 / Article 83 🔗

अनुच्छेद 85 / Article 85 🔗

Join Discussion0 Responses

Join the Discussion

Ask a doubt, add an exam-relevant point, or share a useful observation. Keep the discussion respectful and focused.

Scroll to Top