अनुच्छेद 132 / Article 132

👤 By Pinwas IAS📅 11 July 2024⏱ 2 min read
💬 Comments 0

परिचय / Introduction

  • भारत का संविधान / Constitution of India
  • भाग 5 / PART V
  • संघ / THE UNION
  • अध्याय 4 / Chapter IV
  • संघ की न्यायपालिका / THE UNION JUDICIARY

मूलपाठ

अनुच्छेद 132. कुछ मामलों में उच्च न्यायालयों से अपीलों में उच्चतम न्यायालय की अपीली अधिकारिता—

(1) भारत के राज्यक्षेत्र में किसी उच्च न्यायालय की सिविल, दांडिक या अन्य कार्यवाही में दिए गए किसी निर्णय, डिक्री या अंतिम आदेश की अपील उच्चतम न्यायालय में होगी 1[यदि वह उच्च न्यायालय अनुच्छेद 134क के अधीन प्रमाणित कर देता है] कि उस मामले में इस संविधान के निर्वचन के बारे में विधि का कोई सारवान् प्रश्न अंतर्वलित है।

(2) 2[*           *           *           *]

(3) जहाँ ऐसा प्रमाणपत्र दे दिया गया है 3[***] वहाँ उस मामले में कोई पक्षकार इस आधार पर उच्चतम न्यायालय में अपील कर सकेगा कि पूर्वोक्त किसी प्रश्न का विनिश्चय गलत किया गया है। 4[***]

स्पष्टीकरण— इस अनुच्छेद के प्रयोजनों के लिए, “अंतिम आदेश” पद के अंतर्गत ऐसे विवाद्यक का विनिश्चय करने वाला आदेश है जो, यदि अपीलार्थी के पक्ष में विनिश्चित किया जाता है तो, उस मामले के अंतिम निपटारे के लिए पर्याप्त होगा।

1संविधान (चवालीसवाँ संशोधन) अधिनियम, 1978 की धारा 17 द्वारा (1-8-1979 से प्रभावी) “यदि उच्च न्यायालय प्रमाणित कर दे” के स्थान पर प्रतिस्थापित।

2संविधान (चवालीसवाँ संशोधन) अधिनियम, 1978 की धारा 17 द्वारा (1-8-1979 से प्रभावी) “यदि उच्च न्यायालय प्रमाणित करता है” खंड (2) का लोप किया गया।

3संविधान (चवालीसवाँ संशोधन) अधिनियम, 1978 की धारा 17 द्वारा (1-8-1979 से प्रभावी) कुछ शब्दों का लोप किया गया।

4संविधान (चवालीसवाँ संशोधन) अधिनियम, 1978 की धारा 18 द्वारा (1-8-1979 से प्रभावी) “यदि उच्च न्यायालय प्रमाणित करे” के स्थान पर प्रतिस्थापित।

Text

Article 132. Appellate jurisdiction of the Supreme Court in appeals from High Courts in certain cases—

(1) An appeal shall lie to the Supreme Court from any judgment, decree or final order of a High Court in the territory of India, whether in a civil, criminal or other proceeding, 1[if the High Court certifies under article 134A] that the case involves a substantial question of law as to the interpretation of this Constitution.

(2) 2[*                *                   *                 *]

(3) Where such a certificate is given, 3[***] any party in the case may appeal to the Supreme Court on the ground that any such question as aforesaid has been wrongly decided 4[***].

Explanation— For the purposes of this article, the expression “final order” includes an order deciding an issue which, if decided in favour of the appellant, would be sufficient for the final disposal of the case.

1Subs. by the Constitution (Forty-fourth Amendment) Act, 1978, s. 17, for “if the High Court certifies” (w.e.f. 1-8-1979).

2Cl. (2) omitted by the Constitution (Forty-fourth Amendment) Act, 1978, s. 17, for “if the High Court certifies” (w.e.f. 1-8-1979).

3Certain words omitted by the Constitution (Forty-fourth Amendment) Act, 1978, s. 17. (w.e.f. 1-8-1979).

4Subs. by the Constitution (Forty-fourth Amendment) Act, 1978, s.18, for “if the High Court certifies.” (w.e.f. 1-8-1979).

अनुच्छेद 131क / Article 131A 🔗

अनुच्छेद 133 / Article 133 🔗

Join Discussion0 Responses

Join the Discussion

Ask a doubt, add an exam-relevant point, or share a useful observation. Keep the discussion respectful and focused.

Scroll to Top