अनुच्छेद 173 / Article 173

👤 By Pinwas IAS📅 14 July 2024⏱ 1 min read
💬 Comments 0

परिचय / Introduction

  • भारत का संविधान / Constitution of India
  • भाग 6 / PART VI
  • राज्य / THE STATES
  • अध्याय 3 / Chapter III
  • राज्य का विधान-मंडल / THE STATE LEGISLATURE
  • साधारण / General

मूलपाठ

अनुच्छेद 173. राज्य के विधान-मंडल की सदस्यता के लिए अर्हता— कोई व्यक्ति किसी राज्य में विधान-मंडल के किसी स्थान को भरने के लिए चुने जाने के लिए अर्हित तभी होगा जब—

1[(क) वह भारत का नागरिक है और निर्वाचन आयोग द्वारा इस निमित्त प्राधिकृत किसी व्यक्ति के समक्ष तीसरी अनुसूची में इस प्रयोजन के लिए दिए गए प्ररूप के अनुसार शपथ लेता है या प्रतिज्ञान करता है और उस पर अपने हस्ताक्षर करता है;]

(ख) वह विधान सभा के स्थान के लिए कम से कम पच्चीस वर्ष की आयु का और विधान परिषद् के स्थान के लिए कम से कम तीस वर्ष की आयु का है; और

(ग) उसके पास ऐसी अन्य अर्हताएँ हैं जो इस निमित्त संसद् द्वारा बनाई गई किसी विधि द्वारा या उसके अधीन विहित की जाएँ।

1संविधान (सोलहवाँ संशोधन) अधिनियम, 1963 की धारा 4 द्वारा (5-10-1963 से प्रभावी) खंड (क) के स्थान पर प्रतिस्थापित।

Text

Article 173. Qualification for membership of the State Legislature— A person shall not be qualified to be chosen to fill a seat in the Legislature of a State unless he—

1[(a) is a citizen of India, and makes and subscribes before some person authorised in that behalf by the Election Commission an oath or affirmation according to the form set out for the purpose in the Third Schedule;]

(b) is, in the case of a seat in the Legislative Assembly, not less than twenty-five years of age and, in the case of a seat in the Legislative Council, not less than thirty years of age; and

(c) possesses such other qualifications as may be prescribed in that behalf by or under any law made by Parliament.

1Subs. by the Constitution (Sixteenth Amendment) Act, 1963, s. 4, for cl. (a) (w.e.f. 5-10-1963).

अनुच्छेद 172 / Article 172 🔗

अनुच्छेद 174 / Article 174 🔗

Join Discussion0 Responses

Join the Discussion

Ask a doubt, add an exam-relevant point, or share a useful observation. Keep the discussion respectful and focused.

Scroll to Top