अनुच्छेद 244 / Article 244

👤 By Pinwas IAS📅 23 July 2024⏱ 1 min read
💬 Comments 0

परिचय / Introduction

  • भारत का संविधान / Constitution of India
  • भाग 10 / PART X
  • अनुसूचित और जनजाति क्षेत्र / THE SCHEDULED AND TRIBAL AREAS

मूलपाठ

अनुच्छेद 244. अनुसूचित क्षेत्रों और जनजाति क्षेत्रों का प्रशासन—

(1) पाँचवीं अनुसूची के उपबंध 1[असम, 2[ 3[मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम]] राज्यों] से भिन्न 4[***] किसी राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजातियों के प्रशासन और नियंत्रण के लिए लागू होंगे।

(2) छठी अनुसूची के उपबंध 1[असम, 2[ 5[मेघालय, त्रिपुरा] और मिजोरम राज्यों] के] जनजाति क्षेत्रों के प्रशासन के लिए लागू होंगे।

1पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम, 1971 (1971 का 81) की धारा 71 द्वारा (21-1-1972 से प्रभावी) “असम राज्य” के स्थान पर प्रतिस्थापित।

2संविधान (उनचासवाँ संशोधन) अधिनियम, 1984 की धारा 2 द्वारा (1-4-1985 से प्रभावी) “और मेघालय” शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित।

3मिजोरम राज्य अधिनियम, 1986 (1986 का 34) की धारा 39 द्वारा (20-2-1987 से प्रभावी) “मेघालय और त्रिपुरा” शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित।

4संविधान (सातवाँ संशोधन) अधिनियम, 1956 की धारा 29 और अनुसूची द्वारा (1-11-1956 से प्रभावी) “पहली अनुसूची के भाग क या भाग ख में विनिर्दिष्ट” शब्दों और अक्षरों का लोप किया गया।

5मिजोरम राज्य अधिनियम, 1986 (1986 का 34) की धारा 39 द्वारा (20-2-1987 से प्रभावी) “मेघालय और त्रिपुरा राज्यों और मिजोरम संघ राज्यक्षेत्र” शब्दों के स्थान पर प्रतिस्थापित।

Text

Article 244. Administration of Scheduled Areas and Tribal Areas—

(1) The provisions of the Fifth Schedule shall apply to the administration and control of the Scheduled Areas and Scheduled Tribes in any State 1[***] other than 2[the States of Assam, 3[, 4[Meghalaya, Tripura and Mizoram]]].

(2) The provisions of the Sixth Schedule shall apply to the administration of the tribal areas in 2[the States of Assam, 3[, 5[Meghalaya, Tripura and Mizoram]]].

1The words and letters “specified in Part A or Part B of the First Schedule” omitted by the Constitution (Seventh Amendment) Act, 1956, s. 29 and Sch. (w.e.f. 1-11-1956).

2Subs. by the North-Eastern Areas (Reorganisation) Act, 1971 (81 of 1971), s. 71, for “the State of Assam” (w.e.f. 21-1-1972).

3Subs. by the Constitution (Forty-ninth Amendment) Act, 1984, s. 2, for “and Meghalaya” (w.e.f. 1-4-1985).

4Subs. by the State of Mizoram Act, 1986 (34 of 1986), s. 39, for “Meghalaya and Tripura” (w.e.f. 20-2-1987).

5Subs. by s. 39, ibid., for “Meghalaya and Tripura and the Union territory of Mizoram”. (w.e.f. 20-2-1987).

अनुच्छेद 243यन / Article 243ZT 

अनुच्छेद 244क / Article 244A

Join Discussion0 Responses

Join the Discussion

Ask a doubt, add an exam-relevant point, or share a useful observation. Keep the discussion respectful and focused.

Scroll to Top