अनुच्छेद 290क / Article 290A

👤 By Pinwas IAS📅 26 July 2024⏱ 1 min read
💬 Comments 0

परिचय / Introduction

  • भारत का संविधान / Constitution of India
  • भाग 12 / PART XII
  • वित्त, संपत्ति, संविदाएँ और वाद / FINANCE, PROPERTY, CONTRACTS AND SUITS
  • अध्याय 1 / CHAPTER I
  • वित्त / FINANCE
  • प्रकीर्ण वित्तीय उपबंध / Miscellaneous Financial Provisions

मूलपाठ

1[अनुच्छेद 290क. कुछ देवस्वम् निधियों को वार्षिक संदाय— प्रत्येक वर्ष छियालीस लाख पचास हजार रुपए की राशि केरल राज्य की संचित निधि पर भारित की जाएगी और उस निधि में से तिरुवांकर देवस्वम् निधि को संदत्त की जाएगी और प्रत्येक वर्ष तेरह लाख पचास हजार रुपए की राशि 2[तमिलनाडु] राज्य की संचित निधि पर भारित की जाएगी और उस निधि में से 1 नवंबर, 1956 को उस राज्य को तिरुवांकर-कोचीन राज्य से अंतरित राज्यक्षेत्रों के हिंदू मंदिरों और पवित्र स्थानों के अनुरक्षण के लिए उस राज्य में स्थापित देवस्वम् निधि को संदत्त की जाएगी।]

1संविधान (सातवाँ संशोधन) अधिनियम, 1956 की धारा 19 द्वारा (1-11-1956 से प्रभावी) अंतःस्थापित।

2मद्रास राज्य (नाम परिवर्तन) अधिनियम, 1968 (1968 का 53) की धारा 4 द्वारा (14-1-1969 से प्रभावी) “मद्रास” के स्थान पर प्रतिस्थापित।

Text

1[Article 290A. Annual payment to certain Devaswom Funds— A sum of forty-six lakhs and fifty thousand rupees shall be charged on, and paid out of, the Consolidated Fund of the State of Kerala every year to the Travancore Devaswom Fund; and a sum of thirteen lakhs and fifty thousand rupees shall be charged on, and paid out of, the Consolidated Fund of the State of 2[Tamil Nadu] every year to the Devaswom Fund established in that State for the maintenance of Hindu temples and shrines in the territories transferred to that State on the 1st day of November, 1956, from the State of Travancore-Cochin.]

1Ins. by the Constitution (Seventh Amendment) Act, 1956, s. 19 (w.e.f. 1-11-1956).

2Subs. by the Madras State (Alteration of Name) Act, 1968 (53 of 1968), s. 4, for “Madras” (w.e.f. 14-1-1969).

अनुच्छेद 290 / Article 290 🔗

अनुच्छेद 291 / Article 291 🔗

Join Discussion0 Responses

Join the Discussion

Ask a doubt, add an exam-relevant point, or share a useful observation. Keep the discussion respectful and focused.

Scroll to Top