अनुच्छेद 305 / Article 305

👤 By Pinwas IAS📅 27 July 2024⏱ 1 min read
💬 Comments 0

परिचय / Introduction

  • भारत का संविधान / Constitution of India
  • भाग 13 / PART XIII
  • भारत के राज्यक्षेत्र के भीतर व्यापार, वाणिज्य और समागम / TRADE, COMMERCE AND INTERCOURSE WITHIN THE TERRITORY OF INDIA

मूलपाठ

1[अनुच्छेद 305. विद्यमान विधियों और राज्य के एकाधिकार का उपबंध करने वाली विधियों की व्यावृत्ति— वहाँ तक के सिवाय जहाँ तक राष्ट्रपति आदेश द्वारा अन्यथा निदेश दे अनुच्छेद 301 और अनुच्छेद 303 की कोई बात किसी विद्यमान विधि के उपबंधों पर कोई प्रभाव नहीं डालेगी और अनुच्छेद 301 की कोई बात संविधान (चौथा संशोधन) अधिनियम, 1955 के प्रारंभ से पहले बनाई गई किसी विधि के प्रवर्तन पर वहाँ तक कोई प्रभाव नहीं डालेगी जहाँ तक वह विधि किसी ऐसे विषय से संबंधित है, जो अनुच्छेद 19 के खंड (6) के उपखंड (ii) में निर्दिष्ट है या वह विधि ऐसे किसी विषय के संबंध में, जो अनुच्छेद 19 के खंड (6) के उपखंड (ii) में निर्दिष्ट है, विधि बनाने से संसद् या किसी राज्य के विधान-मंडल को नहीं रोकेगी।]

1संविधान (चौथा संशोधन) अधिनियम, 1955 की धारा 4 द्वारा (27-4-1955 से प्रभावी) अनुच्छेद 305 के स्थान पर प्रतिस्थापित।

Text

1[Article 305. Saving of existing laws and laws providing for State monopolies— Nothing in articles 301 and 303 shall affect the provisions of any existing law except in so far as the President may by order otherwise direct; and nothing in article 301 shall affect the operation of any law made before the commencement of the Constitution (Fourth Amendment) Act, 1955, in so far as it relates to, or prevent Parliament or the Legislature of a State from making any law relating to, any such matter as is referred to in sub-clause (ii) of clause (6) of article 19.]

1Subs. by the Constitution (Fourth Amendment) Act, 1955, s. 4, for article 305 (w.e.f. 27-4-1955).

अनुच्छेद 304 / Article 304 🔗

अनुच्छेद 306 / Article 306 🔗

Join Discussion0 Responses

Join the Discussion

Ask a doubt, add an exam-relevant point, or share a useful observation. Keep the discussion respectful and focused.

Scroll to Top