समानार्थक वाक्य : अर्थभेद

👤 By Pinwas IAS📅 11 February 2025⏱ 1 min read
💬 Comments 0

समानार्थक वाक्य अर्थभेद को अन्य नामों से भी जानते हैं; जैसे— वाक्य अर्थभेद, वाक्यों में सूक्ष्म अर्थभेद।

कुछ ऐसे वाक्यों का प्रयोग होता है, जो ऊपरी तौर से तो समानार्थक लगते हैं और दोनों में कोई विशेष अन्तर नहीं दिखता; परन्तु थोड़ी गम्भीरता से विचार करने पर उनमें सूक्ष्म अर्थभेद स्पष्ट होता है। यह अर्थभेद पदक्रम में परिवर्तन, मात्रा में परिवर्तन इत्यादि के कारण हो सकता है।

समानार्थक वाक्य : अर्थभेद के उदाहरण

क्र॰ सं॰वाक्यअर्थभेद
 १.(क)उसके स्त्री नहीं हैं।  उसकी (पुरुष की) शादी नहीं हुई अथवा उसकी स्त्री जीवित नहीं है।
(ख)उसकी स्त्री नहीं है।किसी दूसरे की स्त्री है।
 २.(क)उसके बेटी नहीं है।  उस (पुरुष-स्त्री) व्यक्ति के बेटी नहीं हुई अथवा होकर मर गयी।
(ख)उसकी बेटी नहीं है।अमुक लड़की उस स्त्री या पुरुष की बेटी नहीं है, दूसरे की है।
 ३.(क)उसके बहन नहीं है।किसी पुरुष या स्त्री के बहन है ही नहीं अथवा हुई ही नहीं या होकर मर गयी।
(ख)उसकी बहन नहीं है।अमुक स्त्री उसकी बहन नहीं है, किसी दूसरे की है।
 ४.(क)मुझे किताब दो।साधारण अर्थ में किताब माँगी जा रही है।
(ख)किताब मुझे दो।किताब मुझे ही दो, किसी दूसरे को नहीं।
५.(क)दो दिन में आये।आने में दो दिनों का समय लगा।
(ख)दो दिन पर आये।दो दिनों के बाद आये।
६.(क)घोड़ा कितने का लाये ?घोड़े का दाम और लाने का खर्च मिलाकर।
(ख)घोड़ा कितने में लाये ?साधारण अर्थ में घोड़े का दाम कितना है ?
७.(क)मैंने उन्हें ही कलम दी।किसी दूसरे को नहीं दी।
(ख)मैंने उन्हें कलम दी।कलम के सिवा कुछ न दिया।
(ग)मैंने ही उन्हें कलम दी।केवल मैंने कलम दी, किसी अन्य ने नहीं।
८.(क)मैं ही घर गया।केवल मैं घर गया, दूसरा नहीं।
(ख)मैं घर ही गया।केवल घर गया, और कहीं नहीं गया।
९.(क)मोहन केवल इसे पढ़ सकता है।अमुक पुस्तक या पाठ छोड़कर मोहन और दूसरी पुस्तक या पाठ नहीं पढ़ सकता।
(ख)केवल मोहन इसे पढ़ सकता है।मोहन को छोड़कर दूसरा कोई नहीं पढ़ सकता।
१०.(क)ऐसा होना चाहिए।साधारण घटना या बात का उल्लेख।
 (ख)ऐसा होना ही चाहिए।अमुक कार्य अवश्य होना चाहिए।
११.(क)उसके घर कहाँ है ?उसे घर है ही नहीं।
(ख)उसका घर कहाँ है ?वह कहाँ का रहनेवाला है ?
१२.(क)यह काम कुछ नहीं करता।अर्थात् बहुत कम करता है।
(ख)यह कुछ काम नहीं करता।बेकार है, बैठा रहता है।
१३.(क)केवल श्याम ने हिसाब बनाया है।श्याम को छोड़कर दूसरे ने नहीं बनाया।
(ख)श्याम ने केवल हिसाब बनाया है।श्याम ने सिर्फ हिसाब बनाया है, अन्य विषयों को छोड़ दिया है।
१४.(क)मैंने ही उसे पुस्तक दी।दूसरे ने नहीं दी।
(ख)मैंने उसे ही पुस्तक दी।दूसरे को नहीं दी।
(ग)मैंने उसी को पुस्तक दी।किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं।
१५.(क)वह घर में है।वह घर के भीतर है, किसी कमरे में।
(ख)वह घर पर है।घर पर है, बाहर नहीं गया है।
१६.(क)उसके सन्तान नहीं है।अमुक व्यक्ति को सन्तान नहीं है।
(ख)उसकी सन्तान नहीं है।किसी दूसरे की सन्तान है।

संबन्धित लेख—

Join Discussion0 Responses

Join the Discussion

Ask a doubt, add an exam-relevant point, or share a useful observation. Keep the discussion respectful and focused.

Scroll to Top