वाक्य शुद्धि : PYQs | UP UDA/LDA

मुख्य परीक्षा, 2006

  • अशुद्ध : मुझे इसका अधिकांश भाग मिला।
    • शुद्ध : मुझे इसका अधिकांश मिला।
  • अशुद्ध : वह पतिव्रता स्त्री है।
    • शुद्ध : वह पतिव्रता है।
  • अशुद्ध : वह मन से डरा करता है।
    • शुद्ध : वह डरा करता है।
  • अशुद्ध : उपरोक्त वाक्य सही है।
    • शुद्ध : उपर्युक्त वाक्य सही है।
  • अशुद्ध : उसे मृत्युदण्ड की सजा मिली है।
    • शुद्ध : उसे मृत्युदण्ड मिला है।

विविध

  • अशुद्ध : मैंने करा हुआ है। (UDA.79)
    • शुद्ध : मैंने किया है।
  • अशुद्ध : पूज्यनीय पिताजी को नमस्कार कहना। (UDA.:79)
    • शुद्ध : पूज्य/पूजनीय पिताजी को नमस्कार कहना।
  • अशुद्ध : मैंने कपड़े पहनने हैं। (UDA.83)
    • शुद्ध : मुझे कपड़े पहनने हैं।
  • अशुद्ध : तुम्हारी घड़ी में कै बजा है। (UDA:83)
    • शुद्ध : तुम्हारी घड़ी में कितना बजा है।
  • अशुद्ध : वह विलाप करके रोने लगा। (UDA.:83)
    • शुद्ध : वह विलाप करने लगा।
  • अशुद्ध : क्या अभी तक भोजन नहीं किये है? (UDA.:85)
    • शुद्ध : क्या आपने अभी तक भोजन नहीं किया है?
  • अशुद्ध : तुम मेरे तरफ क्या देख रहे हो ? (UDA.: 85)
    • शुद्ध : तुम मेरी तरफ क्या देख रहे हो ?
  • अशुद्ध : मेरा अनुग्रह है कि आप मेरे घर पर आने का आग्रह करें। (UDA.:85)
    • शुद्ध : मेरा आग्रह है कि आप मेरे घर आने का अनुग्रह करें।
  • अशुद्ध : उनको यहाँ से गये केवल दस मिनट हुआ है। (UDA.:85)
    • शुद्ध : उन्हें यहाँ से गये केवल दस मिनट हुए हैं।
  • अशुद्ध : मैंने भगवद्गीता पढ़ा है। (UDA.:85)
    • शुद्ध : मैंने भगवद्गीता पढ़ी है।
  • अशुद्ध : वह रुग्ण शय्या पर पड़ा है। (UDA.: 85)
    • शुद्ध : वह रोग-शय्या पर पड़ा है।
  • अशुद्ध : वह कुर्सी में बैठा है। (UDA.:88)
    • शुद्ध : वह कुर्सी पर बैठा है।
  • अशुद्ध : यह निबन्ध उत्कृष्टतम् है। (UDA.:88)
    • शुद्ध : यह निबन्ध उत्कृष्ट है।
  • अशुद्ध : डाल में चिड़िया बैठी है। (UDA.:90)
    • शुद्ध : डाल पर चिड़िया बैठी है।
  • अशुद्ध : नायक का पति परदेश में है। (UDA.:90)
    • शुद्ध : नायिका का पति परदेश में है।
  • अशुद्ध : दिवाकर वैद्य को नाड़ी का ज्ञान अच्छा है।(UDA.:90)
    • शुद्ध : वैद्य दिवाकर को नाड़ी का अच्छा ज्ञान है।

सम्बंधित लेख—

Scroll to Top