विवरण चिह्न / अपूर्ण विराम / न्यून विराम — (: और :—)

👤 By Pinwas IAS📅 21 February 2025⏱ 1 min read
💬 Comments 0

अपूर्ण विराम (Colon or Colon Dash) को न्यून विराम और विवरण-चिह्न भी कहा जाता है। इस विराम की आवश्यकता अत्यन्त आकस्मिक होने पर अथवा किसी कथन में एक से अधिक उदाहरण देने पर अथवा किसी उद्धरण द्वारा कोई अभिप्राय व्यक्त करने की दशा में उद्धरण के पहले ‘अपूर्ण विराम’ का प्रयोग किया जाता है। ‘अपूर्ण विराम’ पर अर्द्ध-विराम की अपेक्षा कुछ अधिक ठहरना पड़ता है।

वर्तमान काल : कथन के क्षण के साथ-साथ क्रिया व्यापार का होना; जैसे—

  1. मोहन घर जाता है।
  2. मोहन घर जा रहा है।
  3. मोहन घर गया है।
  4. मोहन घर में है।
  5. मोहन घर जाता होगा।

भूतकाल : कथन के क्षण के पूर्व क्रिया व्यापार का होना; जैसे—

  1. मोहन गया।
  2. मोहन जाता था।
  3. मोहन गया था।
  4. मोहन घर गया था।
  5. मोहन घर गया होगा।

भविष्यत् काल : कथन के क्षण के बाद क्रिया व्यापार का होना; जैसे—

  1. मोहन घर जाएगा।
  2. मोहन घर जाए।

संबन्धित लेख—

Join Discussion0 Responses

Join the Discussion

Ask a doubt, add an exam-relevant point, or share a useful observation. Keep the discussion respectful and focused.

Scroll to Top