मुख्य परीक्षा, 2023
- अशुद्ध : चाय में कौन गिर गया है।
- शुद्ध : चाय में क्या गिर गया है?
- अशुद्ध : यह उन्हें समझ में नहीं आएगा।
- शुद्ध : यह उसे समझ में नहीं आएगा।
- अशुद्ध : मैं गर्म गाय का दूध पीना चाहता हूँ।
- शुद्ध : मैं गाय का गर्म दूध पीना चाहता हूँ।
- अशुद्ध : वह बेफजूल बोल रहा है।
- शुद्ध : वह फजूल बोल रहा है।
- अशुद्ध : वह विलाप करके रोने लगी।
- शुद्ध : वह विलाप करने लगी।
मुख्य परीक्षा, 2022
- अशुद्ध : कई रेलवे के कर्मचारियों ने अवकाश लिया।
- शुद्ध : रेलवे के कई कर्मचारियों ने अवकाश लिया।
- अशुद्ध : साहित्य और समाज का घोर संबंध है।
- शुद्ध : साहित्य और समाज का घनिष्ठ सम्बन्ध है।
- अशुद्ध : तब शायद यह कल जरूर हो जाएगा।
- शुद्ध : तब शायद यह कल हो जाएगा।
- अशुद्ध : लड़का मिठाई लेकर भागता हुआ घर आया।
- शुद्ध : लड़का मिठाई लेकर दौड़ता हुआ घर आया।
- अशुद्ध : हमारे यहाँ तरुण नवयुवकों की शिक्षा का अच्छा प्रबंध है।
- शुद्ध : हमारे यहाँ नवयुवकों की शिक्षा का अच्छा प्रबंध है।
मुख्य परीक्षा, 2021
- अशुद्ध : पक्षी अंडे देता है।
- शुद्ध : पक्षी अंडे देते हैं।
- अशुद्ध : ये लड़का गानेवाला है।
- शुद्ध : यह लड़का गायक है।
- अशुद्ध : मरते क्या नहीं करते।
- शुद्ध : मरता क्या नहीं करता?
- अशुद्ध : घोड़ा लँगड़ाते हुए भागा।
- शुद्ध : घोड़ा लड़खड़ाते हुए भागा।
- अशुद्ध : जहाँ अभी जंगल है यहाँ कभी नदी थी।
- शुद्ध : जहाँ अब जंगल है, वहाँ कभी नदी थी।
मुख्य परीक्षा, 2020
- अशुद्ध : आप अपना काम करो।
- शुद्ध : अपना काम स्वयं करो।
- अशुद्ध : मेरे भाई अध्यापक है।
- शुद्ध : मेरे भाई अध्यापक हैं।
- अशुद्ध : अगर आप चाहें तो मैं यह कलम आप को दे सकता था।
- शुद्ध : अगर आप चाहें तो मैं यह कलम आप को दे सकता हूँ।
- अशुद्ध : दो ग्लास में दूध लाओ।
- शुद्ध : दो गिलास दूध लाओ।
- अशुद्ध : आकाश में बादल मंडरा रही है।
- शुद्ध : आकाश में बादल मंडरा रहे हैं।
मुख्य परीक्षा, 2019
- अशुद्ध : शायद आज वर्षा अवश्य होगी।
- शुद्ध : शायद आज वर्षा होगी।
- अशुद्ध : मुझे एक पानी का गिलास चाहिए।
- शुद्ध : मुझे पानी का एक गिलास चाहिए।
- अशुद्ध : मैंने खाना खाना है।
- शुद्ध : मुझे खाना खाना है।
- अशुद्ध : मोहन और शीला बाजार जा रही हैं।
- शुद्ध : मोहन और शीला बाजार जा रहे हैं।
- अशुद्ध : जुलूस में सैंकड़ों हाथियाँ शामिल थे।
- शुद्ध : जुलूस में सैकड़ों हाथी शामिल थे।
मुख्य परीक्षा, 2018
- अशुद्ध : आप अपना काम स्वयं कर लो।
- शुद्ध : अपना काम स्वयं कर लो।
- अशुद्ध : मुझे भगवान पर आत्मविश्वास है।
- शुद्ध : मुझे भगवान पर विश्वास है।
- अशुद्ध : इस गीत की दो चार लड़ियाँ सुना दो।
- शुद्ध : इस गीत की दो-चार कड़ियाँ सुना दो।
- अशुद्ध : मेरे को खाना दे दीजिए।
- शुद्ध : मुझे खाना दे दीजिए।
- अशुद्ध : वे इस जिले के धनी व्यक्ति है।
- शुद्ध : वे इस जिले के धनी हैं। / वे इस ज़िले के धनी व्यक्ति हैं।
मुख्य परीक्षा, 2017
- अशुद्ध : उन्होंने हाथ जोड़ा।
- शुद्ध वाक्य – उसने हाथ जोड़ा। / उन्होंने हाथ जोड़े।
- अशुद्ध : शेर को देखकर उसके प्राण सूख गया।
- शुद्ध : शेर को देखकर उसके प्राण सूख गये।
- अशुद्ध : कृपया आज का अवकाश देने की कृपा करें।
- शुद्ध : कृपया आज अवकाश देने का कष्ट करें।
- अशुद्ध : कुछ प्रकाशक लेखकों को निराशा देते हैं।
- शुद्ध : कुछ प्रकाशक लेखकों को निराश कर देते हैं।
- अशुद्ध : नीता खाता है।
- शुद्ध : नीता खाती है।
मुख्य परीक्षा, 2016
- अशुद्ध : गलीमत है कि मैं गिरते-गिरते बच गया।
- शुद्ध : गनीमत है कि मैं गिरते-गिरते बच गया।
- अशुद्ध : हम जाता हूँ।
- शुद्ध : मैं जाता हूँ।
- अशुद्ध : लड़की खाता है।
- शुद्ध : लड़की खाती है।
- अशुद्ध : हमने स्कूल जाना है।
- शुद्ध : मुझे स्कूल जाना है।
- अशुद्ध : उसने मुझे दिल्ली बुलाई।
- शुद्ध : उसने मुझे दिल्ली बुलाया।
मुख्य परीक्षा, 2015
- अशुद्ध : हम कॉलेज जाऊँगा।
- शुद्ध : मैं कॉलेज जाऊँगा। / हम कॉलेज जाएँगे।
- अशुद्ध : प्रातःकाल सूरज उगता है।
- शुद्ध : प्रातःकाल सूर्योदय होता है।
- अशुद्ध : वह अपने माता-पिता का इकलौता संतान है।
- शुद्ध : वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान है।
- अशुद्ध : उसने कल मुझे गाली दिया।
- शुद्ध : उसने कल मुझे गाली दी थी।
- अशुद्ध : नौकर आटा पिसा लाया।
- शुद्ध : नौकर गेहूँ पिसा लाया।
मुख्य परीक्षा, 2014
- अशुद्ध : हम कहे थे।
- शुद्ध : मैंने कहा था।
- अशुद्ध : युवा पीढ़ी शुद्ध हिन्दी लिखने का प्रयास कर रहा है।
- शुद्ध : युवा पीढ़ी शुद्ध हिन्दी लिखने का प्रयास कर रही है।
- अशुद्ध : मैं लिख लिया हूँ।
- शुद्ध : मैं लिख चुका हूँ।
- अशुद्ध : लड़की प्रणाम करता है।
- शुद्ध : लड़की प्रणाम करती है।
- अशुद्ध : पुलिस ने राम में आरोप लगाया।
- शुद्ध : पुलिस ने राम पर आरोप लगाया।
मुख्य परीक्षा, 2013
- अशुद्ध : तुम ताजी भैंस का दूध लेकर आओ।
- शुद्ध : तुम भैंस का ताजा दूध लेकर आओ।
- अशुद्ध : पेड़ पर अनेकों चिड़ियाँ बैठे हैं।
- शुद्ध : पेड़ पर अनेक चिड़ियाँ बैठीं हैं।
- अशुद्ध : मेरे पड़ोस में एक बड़ी सुन्दर लड़की रहता है।
- शुद्ध : मेरे पड़ोस में एक बड़ी सुन्दर लड़की रहती है।
- अशुद्ध : कल सड़क पर एक भयानक दुर्घटना हुआ।
- शुद्ध : कल सड़क पर एक भयानक दुर्घटना हुई।
- अशुद्ध : तुम्हारे को मेरे घर आने का निमन्त्रण-पत्र मिला?
- शुद्ध : तुम्हें मेरे घर आने के लिए निमन्त्रण मिला।
मुख्य परीक्षा, 2012
- अशुद्ध : “मैं नहीं आऊँगा” रागिनी ने कहा।
- शुद्ध : रागिनी ने कहा, “मैं नहीं आऊँगी।”
- अशुद्ध : तीन लीटर आटा लाओ।
- शुद्ध : तीन किलो आटा लाओ।
- अशुद्ध : अध्यपक पढ़ाने आए।
- शुद्ध : अध्यापक पढ़ाने आए।
- अशुद्ध : हम घर जाऊँगा।
- शुद्ध वाक्य- मैं घर जाऊँगा।
- अशुद्ध : दिपक जलाने का समय है।
- शुद्ध वाक्य : दीपक जलाने का समय है।
- अशुद्ध : बच्चे ने विस्तर गीली कर दिया।
- शुद्ध : बच्चे ने बिस्तर गीला कर दिया। (‘बिस्तर’ पुल्लिंग है।)
- अशुद्ध : हमारे महेमान घर में है।
- शुद्ध : हमारे मेहमान घर में हैं।
- अशुद्ध : सड़क पर दुरघटना हो गई।
- शुद्ध : सड़क पर दुर्घटना हो गयी।
- अशुद्ध : सुबह सूर्ज उगता है।
- शुद्ध : सूर्य सुबह उदय होता है।
- अशुद्ध : नई कीताब बहुत अच्छा हैं।
- शुद्ध : नई किताब बहुत अच्छी है।
मुख्य परीक्षा, 2011
- अशुद्ध : मैं ऐसा नहीं समझता जैसा कि आप।
- शुद्ध : मैं वैसा नहीं समझता जैसा कि आप।
- अशुद्ध : उसने अपने हस्ताक्षर नहीं किया।
- शुद्ध : उसने हस्ताक्षर नहीं किये।
- अशुद्ध : मैं तुम्हें केवल पांच पुस्तकें ही देने पाऊँगा।
- शुद्ध : मैं तुम्हें केवल पाँच पुस्तकें ही दे पाऊँगा।
- अशुद्ध : परिक्षक की दृष्टि अशुद्धी पर अवश्य पड़ती है।
- शुद्ध : परीक्षक की दृष्टि अशुद्धि पर अवश्य पड़ती है।
- अशुद्ध : कोयल बोलता है।
- शुद्ध : कोयल बोलती है।
- अशुद्ध : राजा ने चोर को फांसी पर चढ़ाया।
- शुद्ध : राजा ने चोर को फाँसी दी।
- अशुद्ध : वह पाठ को याद नहीं करने पाया।
- शुद्ध : वह पाठ को याद नहीं कर पाया।
- अशुद्ध : आप देर न करें, भोजन करो जी।
- शुद्ध : आप देर न करें, भोजन करें।
- अशुद्ध : वह मकान बिल्कुल फूटा हुआ था।
- शुद्ध : वह मकान खण्डहर था।
- अशुद्ध : वह पुराने कपड़े के व्यापारी हैं।
- शुद्ध : वह पुराने कपड़ों का व्यापारी है। / वे पुराने कपड़ों के व्यापारी हैं।
मुख्य परीक्षा, 2010
- अशुद्ध : मां ने पुत्र को लौटने का आदेस दिया।
- शुद्ध : माँ ने पुत्र को लौटने का आदेश दिया।
- अशुद्ध : यह संस्कृति वीभाग का मामला है।
- शुद्ध : यह संस्कृति विभाग का मामला है।
- अशुद्ध : भारत में नैतीकता की कमी से समस्याएँ बढ़ रही हैं।
- शुद्ध : भारत में नैतिकता की कमी से समस्याएँ बढ़ रही हैं।
- अशुद्ध : सड़क दुर्घटनाओं में बहुत लोक मरते हैं।
- शुद्ध : सड़क दुर्घटनाओं में बहुत लोग मरते हैं।
- अशुद्ध : अखबारों में सब तरह की खबरें छपता है।
- शुद्ध : अखबारों में सभी तरह की खबरें छपती हैं। / अखबारों में सब तरह की खबरें छपती हैं।
- अशुद्ध : घोड़े बैलों से तेज दौड़ती हैं।
- शुद्ध : घोड़े, बैलों से तेज दौड़ते हैं।
- अशुद्ध : सूरज पश्चिम से निकलता है और पूरब में डूबता है।
- शुद्ध : सूरज पूर्व से उदय होता है और पश्चिम में अस्त होता है। / सूरज पूरब से निकलता है और पश्चिम में डूबता है।
- अशुद्ध : वीरता मनुष्य की गुण है।
- शुद्ध : वीरता मनुष्य का गुण है।
- अशुद्ध : अर्जुन आई द्रौपदी गया।
- शुद्ध : अर्जुन आया, द्रौपदी गयी।
- अशुद्ध : झुककर प्रणाम करों।
- शुद्ध : झुककर प्रणाम करो।
मुख्य परीक्षा, 2009
- अशुद्ध : सन्यासी सत्यभासण करते हैं।
- शुद्ध : संन्यासी सत्य भाषण करते हैं।
- अशुद्ध : वह पेड़ पर नीचे गिरा।
- शुद्ध : वह पेड़ से नीचे गिरा।
- अशुद्ध : बालक छत से गिर पड़ी।
- शुद्ध : बालक छत से गिर पड़ा।
- अशुद्ध : कल मन्दिर का स्थापना हुआ।
- शुद्ध : कल मन्दिर की स्थापना हुई। (‘स्थापना’ स्त्रीलिंग है।)
- अशुद्ध : राजनीति की रूप बदल गयी है।
- शुद्ध : राजनीति का रूप बदल गया है। (‘रूप’ पुल्लिंग है।)
- अशुद्ध : कुछ बालक रेल की पटरी में चढ़ रहे थे।
- शुद्ध : कुछ बालक रेल की पटरी पर चढ़ रहे थे।
- अशुद्ध : मैं बाजार नहीं जा सकते।
- शुद्ध : मैं बाजार नहीं जा सकता।
- अशुद्ध : मेरे को खाना नहीं खाना।
- शुद्ध : मुझे खाना नहीं खाना है।
- अशुद्ध : राकेश का हड्डी टूट गया है।
- शुद्ध : राकेश की हड्डी टूट गयी है। (‘हड्डी’ स्त्रीलिंग है।)
- अशुद्ध : मैं ये सारे व्यंजन नहीं कर सकते।
- शुद्ध : मैं ये सभी व्यंजन नहीं खा सकता। / मैं ये सारे भोजन नहीं कर सकता।
मुख्य परीक्षा, 2008
- अशुद्ध : चलता गाड़ी के आगे जाना ठीक नहीं।
- शुद्ध : चलती गाड़ी के आगे जाना ठीक नहीं है।
- अशुद्ध : मैं चावल-दाल खाकर मूटा हो गया।
- शुद्ध : मैं चावल-दाल खाकर मोटा हो गया हूँ।
- अशुद्ध : मां ने आर्शीवाद दिया।
- शुद्ध : माँ ने आशीर्वाद दिया।
- अशुद्ध : मेरे बड़े बहन ने राखी भेजी।
- शुद्ध : मेरी बड़ी बहन ने राखी भेजी।
- अशुद्ध : हल चलाते समय बैल का हड्डी टूटा।
- शुद्ध : हल चलाते समय बैल की हड्डी टूटी।
- अशुद्ध : समाज व्यक्तियों से बनती है।
- शुद्ध : समाज व्यक्तियों से बनता है।
- अशुद्ध : वह अधीक पैसा मांगता है।
- शुद्ध : वह अधिक पैसे माँगता है।
- अशुद्ध : भारत एक सवतंत्र राष्ट्र है।
- शुद्ध : भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र है।
- अशुद्ध : बच्चों को नैतीक शिक्षा की जाये।
- शुद्ध : बच्चों को नैतिक शिक्षा दी जाये।
- अशुद्ध : विश्व-वयापार में हमें आगे आना है।
- शुद्ध : विश्व-व्यापार में आगे आना है।
मुख्य परीक्षा, 2007
- अशुद्ध : हवाई जहाज से चेन्नै जाऊँगा।
- शुद्ध : हवाई जहाज से चेन्नई जाऊँगा।
- अशुद्ध : सरिता साड़ी पहनकर आया।
- शुद्ध : सरिता साड़ी पहनकर आयी।
- अशुद्ध : माँ खाट पर बैठा पिताजी खड़ी रही।
- शुद्ध : माँ खाट पर बैठीं, पिताजी खड़े रहे। / माँ खाट पर बैठीं और पिताजी खड़े रहे। / माँ खाट पर बैठीं थीं, पिताजी खड़े रहे।
- अशुद्ध : लड़का सिधा है।
- शुद्ध : लड़का सीधा है। / लड़का सज्जन है।
- अशुद्ध : रात में वह खुब सोया।
- शुद्ध : वह रात में खूब सोया।
- अशुद्ध : उसका शादी में खाना खाया।
- शुद्ध : उसकी शादी में खाना खाया।
- अशुद्ध : सुनो! दवाई खाने का समय हो गया है।
- शुद्ध : सुनो! दवा खाने का समय हो गया है।
- अशुद्ध : सीताजी जनकपुर की था।
- शुद्ध : सीताजी जनकपुर की थीं।
- अशुद्ध : मेरे माँ ने मुझे खाना दिया।
- शुद्ध : मेरी माँ ने मुझे खाना दिया।
- अशुद्ध : इस बार नदि नाव से पार की।
- शुद्ध : इस बार नाव से नदी पार की।
मुख्य परीक्षा, 2006
- अशुद्ध : मैंने कानपुर जाना है।
- शुद्ध : मुझे कानपुर जाना है।
- अशुद्ध : कमाल के पास में बैठो।
- शुद्ध : कमाल के पास बैठो।
- अशुद्ध : अपना माता-पिता की सेवा करना चाहिए।
- शुद्ध : अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए।
- अशुद्ध : ताजमहल की शान निराली है।
- शुद्ध : ताजमहल की छटा निराली है।
- अशुद्ध : प्रत्येक व्यक्तियों को काम करना चाहिए।
- शुद्ध : प्रत्येक व्यक्ति को काम करना चाहिए।
- अशुद्ध : राम और लक्ष्मण का जन्म अयोध्या में हुए थे।
- शुद्ध : राम और लक्ष्मण का जन्म अयोध्या में हुआ था।
- अशुद्ध : मैंने उसकी प्रतीक्षा देखी।
- शुद्ध : मैंने उनकी प्रतीक्षा की।
- अशुद्ध : तुम कौन से गाँव से आये हो।
- शुद्ध : तुम किस गाँव से आये हो?
- अशुद्ध : मैंने अपना काम पूरा करी लिया हूँ।
- शुद्ध : मैंने अपना कार्य पूरा कर लिया है।
- अशुद्ध : सीता खाना खायी।
- शुद्ध : सीता ने खाना खाया।
- अशुद्ध : मैंने आगरा जाना है।
- शुद्ध : मुझे आगरा जाना है।
मुख्य परीक्षा, 2005
- अशुद्ध : मैं आपका धन्यवाद करता हूँ।
- शुद्ध : मैं आपको धन्यवाद देता हूँ।
- अशुद्ध : यह एक राजनीतिक समस्या है।
- शुद्ध : यह राजनीतिक समस्या है।
- अशुद्ध : मैंने तुम्हें कल बोल दिया था।
- शुद्ध : मैंने तुमको कल बता दिया था। / मैंने तुम्हें कल बता दिया था।
- अशुद्ध : मैं इस चित्र को खरीदूँगा।
- शुद्ध : मैं यह चित्र खरीदूँगा।
- अशुद्ध : यह भोजन दस आदमी के लिए है।
- शुद्ध : यह भोजन दस आदमियों के लिए है।
- अशुद्ध : वह बहुत निर्दयी है।
- शुद्ध : वह बहुत निर्दय है।
- अशुद्ध : हर एक ने कमीजें पहन रखी हैं।
- शुद्ध : हर एक ने कमीज पहन रखी है।
- अशुद्ध : वह दण्ड देने योग्य है।
- शुद्ध : वह दण्ड का पात्र है।
- अशुद्ध : मैं सारी पुस्तकों का नाम लिख लिया है।
- शुद्ध : मैंने सभी पुस्तकों का नाम लिख लिया है। / मैंने सारी पुस्तकों का नाम लिख लिया है।
- अशुद्ध : कल रात में वह सो न सका।
- शुद्ध : कल रात वह सो न सका।
मुख्य परीक्षा, 2004
- अशुद्ध : आगामी अफसर कोलकाता से आ रहा है।
- शुद्ध : इस बार अफसर कोलकाता से आ रहे हैं। / अब की बार अफसर कोलकाता से आ रहे हैं।
- अशुद्ध : बेफिजूल बोल रहे हो।
- शुद्ध : फिजूल बोल रहे हो।
- अशुद्ध : हर व्यक्ति को कोई न कोई दस्तकारी का काम सीखना चाहिए।
- शुद्ध : प्रत्येक व्यक्ति को कोई न कोई दस्तकारी सीखनी चाहिए। / हर व्यक्ति को दस्तकारी का काम सीखना चाहिए। (‘दस्तकारी’ स्त्रीलिंग है और ‘काम’ पुल्लिंग है।)
- अशुद्ध : तुम्हें पग-पग में कांटे मिलेंगे।
- शुद्ध : तुम्हें पग-पग पर काँटे मिलेंगे।
- अशुद्ध : राधा एक विधवा स्त्री है।
- शुद्ध : राधा विधवा है।
- अशुद्ध : अनेकों स्त्री-पुरुष उसे देखने गये।
- शुद्ध : अनेक स्त्री-पुरुष उसे देखने गये।
- अशुद्ध : वहाँ जाने से तुम्हें क्या लाभ प्राप्त होगा।
- शुद्ध : वहाँ जाने से तुम्हें क्या लाभ होगा?
- अशुद्ध : दस स्त्रियाँ और पांच बालकों को भोजन दो।
- शुद्ध : दस स्त्रियों और पाँच बालकों को भोजन दो।
- अशुद्ध : प्रेमचन्द ने पर्याप्त मात्रा में उपन्यास/कहानियां लिखे।
- शुद्ध : प्रेमचन्द ने पर्याप्त संख्या में कहानियाँ एवं उपन्यास लिखे हैं। / प्रेमचन्द ने पर्याप्त संख्या में कहानी और उपन्यास लिखे।
- अशुद्ध : लिखने से शुद्धताई बरतो।
- शुद्ध : लिखने में शुद्धता बरतो।
मुख्य परीक्षा, 2002
- अशुद्ध : इसका मूल्य नापा या तौला नहीं जा सकता है।
- शुद्ध : इसका मूल्य आँका नहीं जा सकता है।
- अशुद्ध : इस काम में देर होनी स्वाभाविक थी।
- शुद्ध : इस काम में देर होना स्वाभाविक था।
- अशुद्ध : यह बात एक उदाहरण से स्पष्ट किया जा सकता है। / इस बात को एक उदाहरण द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है।
- शुद्ध : इस बात को एक उदाहरण द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है। / यह बात एक उदाहरण से स्पष्ट हो सकती है।
- अशुद्ध : तुमने अच्छा काम करा।
- शुद्ध : तुमने अच्छा काम किया।
- अशुद्ध : प्रयाग विश्वविद्यालय ने नेहरू जी को उपाधि वितरित की।
- शुद्ध : प्रयाग विश्वविद्यालय ने नेहरू जी को उपाधि प्रदान की थी। / प्रयाग विश्वविद्यालय की ओर से नेहरू जी को उपाधि प्रदान की गयी।
- अशुद्ध : परीक्षा की प्रणाली बदलना चाहिए।
- शुद्ध : परीक्षा-प्रणाली बदलनी चाहिए। / परीक्षा की प्रणाली बदलनी चाहिए।
- अशुद्ध : दंगे में बालक, युवा, नर-नारी सब पकड़ी गईं।
- शुद्ध : दंगे में बालक, युवा, नर-नारी सभी पकड़े गये। / दंगे में बालक, युवा, नर-नारी सब पकड़े गये।
- अशुद्ध : जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कथा चरितार्थ होती है।
- शुद्ध : जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कहावत चरितार्थ होती है।
- अशुद्ध : आप हमसे नहीं बोलो।
- शुद्ध : आप मुझसे न बोलें।
- अशुद्ध : तुम्हारे से कोई काम नहीं हो सकता है।
- शुद्ध : तुमसे कोई काम नहीं हो सकता है।
मुख्य परीक्षा, 2000
- अशुद्ध : वह सकुशल सहित अपने घर पहुँच गया।
- शुद्ध : वह सकुशल अपने घर पहुँच गया।
- अशुद्ध : थोड़ी देर बाद सन्यासी वापस लौट जाये।
- शुद्ध : थोड़ी देर बाद संन्यासी लौट आये।
- अशुद्ध : कई सौ बरस तक भारत माता के गले में बेड़ियाँ पड़ी रहीं।
- शुद्ध : कई सौ वर्षों तक भारत माता के पैरों में बेड़ियाँ पड़ी रहीं। / कई सौ वर्ष तक भारत माता के पैरों में बेड़ियाँ पड़ी रहीं।
- अशुद्ध : हमारे देश में बहुत सारे नदिया प्रमात्मा की देन हैं।
- शुद्ध : हमारे देश में बहुत सारी नदियाँ परमात्मा की देन हैं।
- अशुद्ध : वह विलाप करके रोने लगी।
- शुद्ध : वह विलाप करने लगी।
- अशुद्ध : यहाँ अनाधिकार परवेश वर्जित है।
- शुद्ध : यहाँ अनधिकार प्रवेश वर्जित है।
- अशुद्ध : आदर्श और यथार्थ में, ज्योतसना और अमा में क्या अन्तर है।
- शुद्ध : आदर्श एवं यथार्थ तथा ज्योत्स्ना एवं अमा में क्या अन्तर है। / आदर्श और यथार्थ में, ज्योत्स्ना और अन्धकार में क्या अंतर है ?
- अशुद्ध : उसका उद्देश्य आपके आँखों से आँसू बहाना नहीं था।
- शुद्ध : उसका उद्देश्य आपकी आँखों से आँसू बहाना नहीं था। / उसका उद्देश्य आपकी आँखों में आँसू लाना नहीं था।
- अशुद्ध : मेरे अध्ययन अस्थान पर किसी की भी मन पढ़ने को मचलेगी।
- शुद्ध : मेरे अध्ययन स्थान पर किसी का भी मन पढ़ने के लिए मचलेगा। / मेरे अध्ययन-स्थल पर किसी का भी मन पढ़ने के लिए मचलेगा।
- अशुद्ध : सिवा आपको छोड़कर कोई ऐसा बात नहीं कहेगा।
- शुद्ध : आपके सिवाय कोई ऐसी बात नहीं कहेगा। / आपको छोड़कर कोई ऐसी बात नहीं कहेगा।
मुख्य परीक्षा, 1999
- अशुद्ध : गलियों की चौड़ी करना आवश्यक हो गयी।
- शुद्ध : गलियों को चौड़ा करना आवश्यक है। / गलियों को चौड़ा करना आवश्यक हो गया।
- अशुद्ध : तुम्हारे से कोई काम नहीं हो सकती है।
- शुद्ध : तुमसे कोई काम नहीं हो सकता।
- अशुद्ध : मैं ऐसा करना पहले निश्चय कर रखा था।
- शुद्ध वाक्य – मैंने ऐसा करना पहले ही निश्चय कर रखा था।
- अशुद्ध : मैंने दो घड़ियों को खरीदी।
- शुद्ध : मैंने दो घड़ियाँ खरीदीं।
- अशुद्ध : हम नयी प्रकार की वस्तु देखना चाहा।
- शुद्ध : हमने नयी प्रकार की वस्तु देखनी चाही। (‘वस्तु’ स्त्रीलिंग है।)
- अशुद्ध : यह लोग क्या करेंगे।
- शुद्ध : ये लोग क्या करेंगे?
- अशुद्ध : आपका बातें बहुत मीठा है।
- शुद्ध : आपकी बातें बहुत मीठी हैं।
- अशुद्ध : इसका बात को वे नहीं समझ सकते न बोल सकते हैं।
- शुद्ध : इसकी बात को वे न तो समझ सकते हैं, न ही बोल सकते हैं। / इस बात को न तो वे समझ सकते हैं और न बोल सकते हैं।
- अशुद्ध : उसने अनेकों ग्रन्थ लिख डाला।
- शुद्ध : उसने अनेक ग्रन्थ लिख डाले। / उसने अनेक ग्रन्थों की रचना की।
मुख्य परीक्षा, 1998
- अशुद्ध : मैंने कल मुम्बई जाने का है।
- शुद्ध : मुझे कल मुम्बई जाना है।
- अशुद्ध : मोहन का व्यवहार अच्छी नहीं।
- शुद्ध : मोहन का व्यवहार अच्छा नहीं।
- अशुद्ध : फूलों पर हिम बिन्दुएँ चमक रही हैं।
- शुद्ध : फूलों पर हिम के कण चमक रहे हैं। / फूलों पर हिमकण चमक रहे हैं। / फूलों पर हिम बूँदें चमक रही हैं।
- अशुद्ध : इस दुकान पर आलू और सब्जी नहीं मिलते।
- शुद्ध : इस दुकान में सब्जियाँ नहीं मिलतीं।
- अशुद्ध : माता-पिता का आदर रखना चाहिए।
- शुद्ध : माता-पिता का आदर करना चाहिए।
- अशुद्ध : घी बहुत अच्छी नहीं है।
- शुद्ध : घी बहुत अच्छा नहीं है। (दूध, दही, घी व घृत पुल्लिंग हैं)
- अशुद्ध : वह कक्षा का सर्वश्रेष्ठ अच्छा छात्र है।
- शुद्ध : वह कक्षा का सर्वश्रेष्ठ छात्र है।
मुख्य परीक्षा, 1997
- अशुद्ध : पाप बढ़ती है तो वर्षा नहीं होता।
- शुद्ध : पाप बढ़ता है, तो वर्षा नहीं होती है। (‘पाप’ पुल्लिंग है और ‘वर्षा’ स्त्रीलिंग है।)
- अशुद्ध : चक्की के दो पाटन में कितना साबुत नहीं बचता।
- शुद्ध : चक्की के दो पाट में कोई साबुत नहीं बचता।
- अशुद्ध : सब चली-चलो का बेला है।
- शुद्ध : सब चला-चली की बेला है।
- अशुद्ध : राम और श्याम बाहर खेल रहा है।
- शुद्ध : राम और श्याम बाहर खेल रहे हैं।
- अशुद्ध : मरे राम, जलावे राम।
- शुद्ध : मारे राम, जिलावे राम।
- अशुद्ध : मेरी रोम रोम खील उठी।
- शुद्ध : मेरा रोम-रोम खिल उठा।
- अशुद्ध : तुम्हारा गाँव किधर है?
- शुद्ध : तुम्हारा गाँव कहाँ है?
- अशुद्ध : मैं मेरा कार्य समाप्त कर चुका है।
- शुद्ध : मैं अपना कार्य समाप्त कर चुका हूँ।
- अशुद्ध : कभी चाँदनी की नाम सुना है?
- शुद्ध : कभी चाँदनी का नाम सुना है?
- अशुद्ध : पियार और घिरणा मनुष्य जीवन की परभावी संवेदनाएं हैं।
- शुद्ध : प्यार और घृणा मनुष्य जीवन की प्रभावी संवेदनाएँ हैं।
मुख्य परीक्षा, 1996
- अशुद्ध : दिल्ली से अनेक पत्र और पत्रिकाओं का प्रकाशन होता है।
- शुद्ध : दिल्ली से अनेक पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन होता है।
- अशुद्ध : बुराई सुनते-सुनते मेरा कान पक गया है।
- शुद्ध : बुराई सुनते-सुनते मेरे कान पक गये है।
- अशुद्ध : वह नगर का सर्वोत्तम बढ़िया खिलाड़ी है।
- शुद्ध : वह नगर का सर्वोत्तम खिलाड़ी है।
- अशुद्ध : उसने कहा कि मैं चार भाई हूँ।
- शुद्ध : उसने कहा कि हम चार भाई है।
- अशुद्ध : राम ने आपके ऊपर मुकदमा चलाया है।
- शुद्ध : राम ने आप पर मुकदमा किया है। / राम ने आप पर मुकदमा चलाया है।
- अशुद्ध : साहित्य और जीवन का घनघोर सम्बन्ध है।
- शुद्ध : साहित्य और जीवन का अन्योन्याश्रित सम्बन्ध है। / साहित्य और जीवन का घनिष्ठ सम्बन्ध है।
- अशुद्ध : यह कहानी जो है, वह सुदर्शन की लिखी है।
- शुद्ध : यह कहानी सुदर्शन द्वारा लिखी गयी है। / यह कहानी सुदर्शन ने लिखी है।
- अशुद्ध : देश की जितनी दुर्गति पहले कभी नहीं हुई।
- शुद्ध : देश की इतनी दुर्गति पहले कभी नहीं हुई।
- अशुद्ध : सभा के प्रत्येक सदस्यों की यही राय थी।
- शुद्ध : सभा के प्रत्येक सदस्य की यही राय थी।
- अशुद्ध : मैं पढ़ने का नित्य व्यायाम करता हूँ।
- शुद्ध : मैं पढ़ने का नित्य अभ्यास करता हूँ।
सम्बंधित लेख—
- वर्तनी
- वाक्य शुद्धि
- वाक्य शुद्धि : PYQs | UPPSC
- वाक्य शुद्धि : PYQs | UPRO/ARO
- वाक्य शुद्धि : PYQs | UP lower Subordinate
- वाक्य शुद्धि : PYQs | UP | UDA / LDA
- वाक्य शुद्धि : PYQs | UP | APO
- वाक्य शुद्धि : PYQs | UKPSC
- शुद्ध वाक्य : PYQs | प्रतियोगी परीक्षा में पूछे गये शुद्ध वाक्य
- सामान्य वाक्य अशुद्धियाँ