विलोम या विपरीतार्थक शब्द

भूमिका

“उल्टे अर्थों में प्रयुक्त होने वाले शब्दों को विलोम शब्द कहते हैं।” विलोम को विपरीतार्थक, प्रतिलोमार्थक और विपर्यावाची शब्द भी कहते हैं।

विलोम शब्द सदैव ‘सजातीय’ होते हैं, अर्थात् शब्द का विलोम उसी ‘व्याकरणिक कोटि’ का होगा जिसका वह मूल शब्द है; यथा – संज्ञा पद का विलोम संज्ञापद, विशेषण का विलोम विशेषण, क्रिया का विशेषण क्रियापद और क्रिया विशेषण का विलोम क्रिया विशेषण होता है।

इसी संदर्भ में यह भी ध्यान रखने की बात है कि तत्सम शब्द का विलोम तत्सम हो और तद्भव का तद्भव; जैसे – ‘रात – दिन’ और ‘रात्रि – दिवस’। इसी तरह यदि शब्द फ़ारसी या अरबी हो तो विलोम भी उसी भाषा का होगा; जैसे – ‘औरत – आदमी’ (अरबी भाषा)।

परन्तु यह भी ध्यान रखने की आवश्यकता है कि परीक्षाओं (बहुविकल्पीय प्रश्नों) में कभी-कभी इन नियमों का पालन नहीं होता इसलिये हमें दिये गये विकल्पों में से ही सही उत्तर चुनना होता है। ऐसे में दिये गये विकल्प में से सबसे सटीक विकल्प चुनना होता है अर्थात् तत्सम का तत्सम और समान भाषा का विलोम शब्द न हो तो तत्सम का तद्भव और दूसरी भाषा विकल्प चुना जायेगा। हाँ मुख्य परीक्षा में लिखते समय इसका ध्यान रखना आवश्यक है।

विलोम निर्माण की विधि

  1. उपसर्गों की सहायता से विलोम शब्द का निर्माण
  2. उपसर्ग परिवर्तन करके विपरीतार्थक शब्द का निर्माण
  3. लिंग परिवर्तन करके विलोम शब्द का निर्माण
  4. प्रत्ययवत् प्रयुक्त शब्द परिवर्तन द्वारा विपरीतार्थक शब्द निर्माण
  5. नञ् द्वारा विलोम शब्द का निर्माण
  6. भिन्न शब्दों द्वारा विलोम शब्द निर्माण
  7. एक साथ आने वाले विलोम शब्द
  • निर्, निस्, निश्, निष् का विलोम प्रायः स, सत् होता है।
  • सु, सत् का विलोम कु या दुर् होता है।
  • अ, अन् से बनने वाले विलोम शब्दों की संख्या अधिक है।
  • ‘नञ्’– अन् अव्यय संस्कृत व्याकरण में यह निषेधार्थक ‘नञ्’ अव्यय का स्थानादेश है और अभाव या निषेध सूचित करने के लिये स्वर से आरम्भ होने वाले शब्दों से पहले प्रयुक्त होता है।

उपसर्गों की सहायता से विलोम शब्द का निर्माण

‘अ’ उपसर्ग जोड़कर

  • न्याय – अन्याय
  • धार्मिक – अधार्मिक
  • प्रत्यत्यक्ष – अप्रत्यक्ष
  • हिंसा – अहिंसा
  • सामान्य- असामान्य
  • सभ्य – असभ्य
  • लौकिक – अलौकिक
  • कर्म – अकर्म

‘अन्’ उपसर्ग द्वारा

  • अस्तित्व – अनस्तित्व
  • अंगीकार – अनंगीकार
  • औपचारिक – अनौपचारिक
  • उदात्त – अनुदात
  • उत्तरित – अनुत्तरित
  • अभिज्ञ – अनभिज्ञ, अज्ञ
  • अभिज्ञ – जानने वाला, ज्ञाता, कुशल
  • अभिज्ञ = ज्ञ = विज्ञ

‘अप’ उपसर्ग जोड़कर

  • कीर्ति – अपकीर्ति
  • यश – अपयश
  • उत्कर्ष – अपकर्ष
  • सामान्य – अपसामान्य

‘निर्’ उपसर्ग जोड़कर

  • आदर – निरादर
  • सामिष – निरामिष
  • साकार – निराकार
  • सापेक्ष – निरपेक्ष
  • सलज्ज – निर्लज्ज
  • अभिमान – निरभिमान

‘निस्’, ‘निश्’, ‘निष्’ उपसर्ग जोड़कर

  • सचेष्ट – निश्चेष्ट
  • सक्रिय – निष्क्रिय
  • सशुल्क – निःशुल्क / निश्शुल्क
  • सुकर्म – दुष्कर्म
  • पाप – निष्पाप
  • तेज – निस्तेज

‘दुर्’, ‘दुस्’ उपसर्ग जोड़कर

  • सुव्यवस्थित – दुर्व्यवस्थित
  • सुबोध – दुर्बोध
  • सत्कर्म – दुष्कर्म
  • सज्जन – दुर्जन
  • सच्चरित्र – दुश्चरित्र

‘कु’ उपसर्ग जोड़कर

  • सुपुत्र – कुपुत्र
  • सुमार्ग – कुमार्ग
  • सुपात्र – कुपात्र
  • सुपाच्य – कुपाच्य
  • सन्मार्ग – कुमार्ग

‘प्रति’ उपसर्ग जोड़कर

  • आगमन – प्रत्यागमन
  • वादी – प्रतिवादी
  • आगामी – प्रतिगामी
  • घात – प्रतिघात
  • रूप – प्रतिरूप

‘वि’ उपसर्ग जोड़कर

  • सम्मुख – विमुख
  • योजन – वियोजन
  • राग – विराग
  • देश – विदेश

उपसर्ग परिवर्तन द्वारा

  • आदान – प्रदान
  • सुलभ – दुर्लभ
  • आयात – निर्यात
  • संयोग – वियोग

लिंग परिवर्तन द्वारा

अज (बकरा) – अजा (बकरी)

आजा (पितामह) – आजी (पितामही)

काका – काकी

कुत्ता – कुत्ती (कुतिया)

गाय – बैल

घोड़ा – घोड़ी

चाचा – चाची

चींटा – चींटी

जनक – जननी

जेठ – जेठानी

दादा – दादी

देवर – देवरानी

नर – नारी

नाई – नाइन

नाना – नानी

नौकर – नौकरानी

पागल (पगला) – पगली

पुत्र – पुत्री

फुआ (बुआ, फूफी) – फूफा

बकरा – बकरी

बाघ (व्याघ्र) – बाघनी (व्याघ्री)

बावरची – बावरचिन

बेटा – बेटी

भाई – बहन (बहिन)

भाई – भौजाई

भिक्षुक (भिक्षु) – भिक्षुणी (भिक्षुकी)

भिखमंगा – भिखमंगिन

भिखारी – भिखारिन

भील – भीलनी

भैया – भाभी, भौजी

माँ – बाप

माता – पिता

मामा – मामी

मृग – मृगी

मौसा – मौसी

राजा – रानी

लड़का – लड़की

वर – वधू, कन्या

शेर – शेरनी

सहोदर – सहोदरा

सास – श्वसुर

साला – साली

सिंह – सिंहनी

सुत – सुता

हंस – हंसिनी

हाथी – हथिनी

हिरन (हरिण) – हिरनी (हरिणी)

 

प्रत्ययवत प्रयुक्त शब्द-परिवर्तन द्वारा

  • केंद्राभिगामी – केंद्रापसारी
  • गतिवान( ~मान) – गतिहीन
  • दयापूर्ण –  दयाशून्य –
  • श्रीयुत् – श्रीहीन
  • गतिविकास – गतिह्रास

‘नञ्’ द्वारा

  • सभ्य – असभ्य
  • सम्भव – असम्भव
  • लौकिक – अलौकिक
  • आदि – अनादि
  • क्षर – अक्षर

# नञ् : अन् अव्ययय [संस्कृत] संस्कृत व्याकरण में यह निषेधार्थक ‘ नञ्‘ अव्यय का स्थानादेश है और अभाव या निषेध सुचित करने के लिये स्वर से आरम्भ होनेवाले शब्दों के पहले लगता है।

भिन्न शब्द द्वारा

  • लाभ – हानि
  • कटु – मधु
  • गुरु – लघु / हलका
  • मूक – वाचाल

एक साथ आने वाले विलोम शब्द

अंदर – बाहर

अपना – पराया

अमीर – गरीब

आगे – पीछे

आदि – अंत

आना – जाना

आय – व्यय

आयात – निर्यात

आशा – निराशा

उचित – अनुचित

उठना – बैठना

उत्थान – पतन

ऊँचा – नीचा

क्रय – विक्रय

खट्टा – मीठा

खाद्य – अखाद्य

गुण – दोष

छोटा – बड़ा

जड़ – चेतन

जय – पराजय

जीना – मरना

दिन – रात

धनी – निर्धन

धर्म – अधर्म

नर – नारी

नया – पुराना

पाप – पुण्य

मान – अपमान

मान – सम्मान

राजा – रंक

राजा – रानी

लेन – देन

लाभ – हानि

संत – असंत

सगुण – निर्गुण

सुख – दुःख

स्त्री – पुरुष

हर्ष – विषाद

हार – जीत

 

शब्द – विलोम संग्रह

स्वर

‘अ’

शब्द विलोम
अंकुश निरंकुश
अंगीकरण अनंगीकरण
अंगीकार अनंगीकार, बहिष्कार, अस्वीकार
अंत आदि, अनंत
अंतःकरण बहिःकरण
अंतर्द्वंद्व बहिर्द्वंद्व
अंतिम अनंतिम, आरम्भिक, प्रथम
अंतरंग बहिरंग
अंदर बाहर
अंधकार प्रकाश, आलोक
अंधेरा उजाला
अंशतः पूर्णतः
अकंटक कंटकित, कंटकाकीर्ण
अकर्त्तव्य कर्त्तव्य
अकर्मक सकर्मक
अकलुष कलुष
अकाल सुकाल
अकेला दुकेला
अक्खड़ भद्र
अक्रूर क्रूर
अक्षत विक्षत, क्षत
अक्षम सक्षम
अक्षुण्ण क्षुण्ण
अखंडनीय खंडनीय
अगम सुगम, गम
अगम्य गम्य
अगला पिछला
अगवाड़ा पिछवाड़ा
अगाड़ी पिछाड़ी
अगाध छिछला
अग्नि जल
अग्र पश्च
अग्रगामी पश्चगामी, प्रतिगामी
अग्रज अनुज
अग्राह्य ग्राह्य
अग्रिम अंतिम
अघोष सघोष, घोष
अचल सचल, चल
अचिन्तनीय चिन्तनीय
अचिंत्य चिंत्य
अच्छा बुरा, खराब
अच्छाई बुराई
अच्युत च्युत
अजल सजल
अज्ञ (ज्ञानशून्य, मूर्ख, अचेतन, अज्ञानी, अनजान, नासमझ) विज्ञ, प्रज्ञ, सर्वज्ञ
अज्ञात ज्ञात
अज्ञान प्रज्ञान, ज्ञान
आज्ञानी ज्ञानी
अज्ञेय ज्ञेय
अटल, अडिग डाँवाडोल, ढुलमुल, चंचल
अतल वितल
अति न्यून, अल्प
अतिकाय कृशकाय
अतिक्रम, अतिक्रमण अनतिक्रम, अनतिक्रमण
अतिथि आतिथेय
अतिवृष्टि अनावृष्टि
अतुल तुल्य
अत्यंत अल्प
अत्यधिक अत्यल्प, स्वल्प
अथ इति
अथाह छिछला
अदक्ष दक्ष
अदोष सदोष
अदृश्य दृश्य
अद्यतन अनद्यतन, पुरातन
अधम उत्तम, श्रेष्ठ, महान्
अधर्म सधर्म, धर्म
अधिक न्यून, अल्प, थोड़ा, कम
अधिकतम न्यूनतम, अल्पतम
अधिकता अल्पता, न्यूनता
अधिकारी अनधिकारी
अधिकृत अनधिकृत
अधिगत अनधिगत
अधिगम्य अनधिगम्य (जो पहुँच से बाहर हो, अप्राप्य, दुष्प्राप्य)
अधित्यका उपत्यका
अधिमूल्यन अवमूल्यन
अधिष्ठित

१.     ठहरा हुआ, बसा हुआ, स्थापित।

२.     निर्वाचित, नियुक्त।

अनधिष्ठित
अधीन अनधीन, स्वतंत्र, स्वाधीन
अधुनातन पुरातन, प्राचीनतम
अधूरा पूरा
अधोगामी ऊर्ध्वगामी
अधोमुख ऊर्ध्वमुख
अधोमुखी उर्ध्वमुखी
अधोलिखित उपरिलिखित
अध्ययन अनध्ययन
अध्यवसाय अनध्यवसाय
अध्यापक छात्र
अध्याय अनध्याय
अनंत अंत, सांत, ससीम
अनभिज्ञ

(अन् + अभि + ज्ञ :- अन् = विपरीत अर्थ, अभि = विशेष ज्ञान, ज्ञ = जाननेवाला)

भिज्ञ, अभिज्ञ
अनभिज्ञता भिज्ञता
अनाजी फलाहारी
अनातप आतप
अनाथ सनाथ
अनायास सायास
अनावर्षण अतिवर्षण, अतिवृष्टि
अनावृत आवृत
अनावृत्त आवृत्त
अनावृत्ति आवृत्ति
अनाहूत आहूत
अनिवार्य निवार्य, ऐच्छिक, वैकल्पिक
अनुकूल अननुकूल, प्रतिकूल
अनुकूलता प्रतिकूलता
अनुक्रिया प्रतिक्रिया
अनुग्रह विग्रह, निग्रह, कोप, दण्ड
अनुज अग्रज
अनुदार उदार
अनुनासिक निरनुनासिक, अननुनासिक
अनुभव अनुभवहीनता
अनुभवी अनुभवहीन
अनुभूत अननुभूत
अनुमत अननुमत
अनुयायी विरोधी
अनुरक्त विरक्त
अनुरक्ति विरक्ति
अनुराग विराग, द्वेष
अनुरूप अननुरूप
अनुलोम प्रतिलोम, विलोम
अनुशासित अनुशासनहीन
अनृत ऋत
अनेकांत एकांत
अनैक्य ऐक्य
अन्तर्मुखी बहिर्मुखी
अन्तर्द्वन्द्व बहिर्द्वन्द्व
अन्तर्साक्ष्य बहिर्साक्ष्य
अन्यायी न्यायी, न्यायशील
अन्वय अनन्वय
अन्वित अनन्वित
अन्विति अनन्विति
अपकर्ष उत्कर्ष
अपकार उपकार
अपना पराया
अपनापन परायापन
अपमान सम्मान
अपराधी निरपराध

(निरपराधी)

अपराह्न पूर्वाह्न
अपरिहार्य परिहार्य
अपव्यय मितव्यय
अपव्ययी मितव्ययी
अपशकुन शकुन
अपेक्षा उपेक्षा, अनपेक्षा
अपेक्षित अनपेक्षित, उपेक्षित
अबाध सबाध, बाधित
अभिज्ञ अनभिज्ञ
अभिज्ञता अनभिज्ञता
अभिनंदनीय निन्दनीय
अभिप्रेत अनभिप्रेत
अभिमानी निरभिमान

(निरभिमानी)

अभिमुख प्रतिमुख
अभिलषित अनभिलषित
अभिव्यक्त अनभिव्यक्त
अभिशाप वरदान, आशीष, आशीर्वाद
अभिसरण अपसरण
अभिहित अनभिहित
अभ्यस्त अनभ्यस्त
अभ्यास अनभ्यास
अमर मर्त्य
अमावस्या पूर्णिमा
अमित परिमित, मित, सीमित
अमीर गरीब
अमीरी गरीबी
अमृत विष
अरिष्ट रिष्ट
अरुचि सुरुचि, रुचि
अर्जन व्ययन, वर्जन
अर्जित अनर्जित
अर्थ अनर्थ
अर्थवान अर्थहीन, निरर्थक
अर्पण ग्रहण
अर्पित ग्रहीत, गृहीत, अनर्पित
अर्वाचीन प्राचीन
अर्ह अनर्ह
अर्हता अनर्हता
अलभ्य लभ्य
अल्प अधिक, महा, बहु, बहुत, प्रचुर
अल्पकालीन दीर्घकालीन
अल्पज्ञ बहुज्ञ
अल्पप्राण महाप्राण
अल्पमत बहुमत
अल्पसंख्यक बहुसंख्यक
अल्पायु दीर्घायु
अवकाश अनवकाश
अवगत अनवगत
अवगाह्य अनवगाह्य
अवज्ञा आज्ञापालक
अवतल उत्तल
अवध्य वध्य
अवनत उन्नत
अवनति उन्नति
अवनि अम्बर
अवर प्रवर
अवरोध अनवरोध
अवरोह आरोह
अवलंब अनवलंब, निरवलंब, निरालंब
अवलंबित अनवलंबित
अवर्षण वर्षण
अवशेष (शेष) निःशेष (समाप्त)
अवसर अनवसर
अवस्थित अनवस्थित
अवाक् सवाक्
अविचल निश्चल, डाँवाडोल, ढुलमुल
अविच्छिन्न विच्छिन्न
अविस्मरणीय विस्मरणीय
अव्यक्त व्यक्त, अभिव्यक्त
अव्यवस्थित व्यवस्थित
अशक्त सशक्त
अशन अनशन
अश्लील श्लील
असली नकली
असम्भव सम्भव
असाध्य साध्य
असावधान सावधान
असीम ससीम, सीमित
असुविधा सुविधा
असूया अनसूया
अस्त उदय
अस्तित्व अनस्तित्व
अस्तेय स्तेय
अस्त्र

(फेंककर चलाया जानेवाला हथियार)

शस्त्र

(हाथ में लेकर चलाया जानेवाला हथियार)

अस्त्रीकरण निरस्त्रीकरण
अस्वस्थ स्वस्थ
अस्वीकार स्वीकार, अंगीकार
अहंकार अनहंकार
अहंकारी निरहंकार

(निहंकारी)

अहिंसा हिंसा

‘आ’

शब्द विलोम
आंतर बाह्य
आकर्षक अनाकर्षक, अपकर्षक, विकर्षक
आकर्षण अनाकर्षण, अपकर्षण, विकर्षण
आकलन विकलन
आकम्पित निष्कम्प
आकांक्षा अनाकांक्षा
आकार निराकार
आकाश पाताल
आकीर्ण विकीर्ण
आकुंचन प्रसारण
आकृष्ट अनाकृष्ट
आक्रमण प्रतिरक्षा
आक्रांत अनाक्रांत
आक्रामक आक्रमित, प्रतिरक्षा
आख्येय अनाख्येय
आग पानी
आगत अनागत
आगम अनागम
आगमन प्रस्थान, प्रत्यागमन, गमन, अनागम
आगामी विगत, प्रतिगामी
आग्रह दुराग्रह, अनाग्रह
आचार अनाचार
आच्छादन अनाच्छादन
आच्छादित अनाच्छादित
आजादी गुलामी
आज्ञाकारी अनाज्ञाकारी, अवज्ञाकारी
आज्ञापालन अवज्ञा
आडंबर सादगी
आडंबरपूर्ण आडंबरहीन, निराडंबर
आतप अनातप, निरातप, छाया
आतुर अनातुर
आत्मनिर्भर अनुजीवी, परजीवी, परनिर्भर
आत्मसंशय आत्मविश्वास
आत्मा परमात्मा, अनात्मा
आत्मावलम्बी परावलम्बी
आत्मोन्मुखी परोन्मुखी
आदर अनादर, निरादर
आदरणीय अनादरणीय
आदर्श यथार्थ
आदान प्रदान
आदि अंत, अनादि
आदिष्ट अनादिष्ट, निषिद्ध
आद्य अंत्य
आदृत अनादृत, निरादृत, तिरस्कृत
आधार आधेय, लम्ब, निराधार
आधिक्य अनाधिक्य, अभाव
आधुनिक प्राचीन, पुराना
आध्यात्मवादी भौतिकतावादी
आध्यात्मिक सांसारिक, भौतिक, लौकिक
आनंद विषाद, शोक, निरानंद
आनंदमय विषादपूर्ण, शोकमग्न
आना जाना
आपत्ति संपत्ति, अनापत्ति
आपद निरापद
आपसदारी दुजायगी
आपूरित रिक्त
आप्त आनाप्त
आबाद सूना, बरबाद, निर्जन, एकांत
आभ्यंतर, आभ्यंतरिक वाह्य (बाह्य)
आमंत्रित अनामंत्रित
आम खास
आमदनी खर्च
आमिष निरामिष
आय व्यय
आयात निर्यात
आयोजन वियोजन
आरम्भ अंत, समापन, समाप्त
आरम्भिक अंतिम
आराध्य, आराधनीय दुराराध्य
आराम तकलीफ
आरूढ़ अनारूढ़
आरोह अवरोह
आरोहण अवरोहण
आरोही अवरोही
आर्जव अनार्जव
आर्द्र अनार्द्र, शुष्क
आर्य अनार्य
आर्ष अनार्ष
आलसी कर्मठ, कर्मण्य
आलम्ब, आलम्बन आलम्बित, अवलम्बित

(निरालम्ब)

आलोक अंधकार, तिमिर
आवरण निरावरण, अनावरण
आवर्तक (आवर्त्तक) अनावर्तक
आवर्षण अनावर्षण
आवश्यक अनावश्यक
आविर्भाव तिरोभाव, अवसान
आवृत अनावृत, निरावृत
आवृत्त अनावृत्त
आवृष्टि अनावृष्टि
आवेशित अनावेशित
आशा निराशा, दुराशा
आशावादी निराशावादी
आशीष अभिशाप
आशीर्वाद अभिशाप, शाप
आशुतोष दुराराध्य
आश्रित अनाश्रित, निरालंब, निराश्रय, निराश्रित, बेसहारा
आसक्त अनासक्त, विरक्त
आसान मुश्किल
आसानी मुश्किल
आसीन अनासीन
आस्तिक नास्तिक
आस्तिकता नास्तिकता
आस्था अनास्था
आहत अनाहत
आहार निराहार, अनाहार
आहार्य अनाहार्य
आहूत अनाहूत
आह्वान विसर्जन

‘इ’

शब्द विलोम
इंद्रियगोचर इंद्रियातीत, इंद्रियागोचर
इकतरफा दुतरफा
इच्छा अनिच्छा
इच्छित अनिच्छित, अनचाहा
इच्छुक अनिच्छुक
इज्जत बेइज्जती

(बेइज्जत)

इति अथ
इधर उधर
इष्ट अनिष्ट
इहलोक परलोक

‘ई’

शब्द विलोम
ईद मुहर्रम
ईप्सित अनीप्तित
ईमानदार बेईमान
ईमानदारी बेईमानी
ईश अनीश
ईश्वर जीव, अनीश्वर
ईश्वरवादी अनीश्वरवादी
ईर्ष्या अनीर्ष्या
ईहा अनीहा

‘उ’

शब्द विलोम
उक्त अनुक्त
उगना डूबना
उग्र सौम्य
उचित अनुचित
उच्च अनुच्च, निम्न, नीचा
उच्चरित अनुच्चरित
उच्छिष्ट अनुच्छिष्ट
उच्छ्वास निःश्वास
उज्ज्वल धूमिल
उठना बैठना
उठाना गिराना, बैठाना
उतरना चढ़ना
उतार चढ़ाव
उत्कर्ष अपकर्ष
उत्कृष्ट निकृष्ट
उत्कृष्टता निकृष्टता
उत्तम अनुत्तम, अधम
उत्तर प्रश्न, दक्षिण, अनुत्तर
उत्तरदायित्व अनुत्तरदायित्व
उत्तरायण दक्षिणायण
उत्तरार्द्ध पूर्वार्द्ध
उत्तरित अनुत्तरित
उत्तरी दक्षिणी
उत्तीर्ण अनुत्तीर्ण
उत्तेजन प्रशमन (प्रशम), शमन, शांति
उत्तेजित अनुत्तेजित, शांत, प्रशमित, शमित
उत्थान पतन
उत्थित पतित
उत्पत्ति विनाश, प्रलय
उत्पन्न अनुत्पन्न, मृत
उत्पादक अनुत्पादक
उत्तमर्ण

(ऋण देने वाला)

अधमर्ण

(ऋण लेने वाला)

उत्साह अनुत्साह, निरुत्साह
उत्साही अनुत्साही
उत्सुक उनुत्सुक
उत्सुकता अनुत्सकता
उदग्र अनुदग्र
उदय अस्त
उदयाचल अस्ताचल
उदात्त अनुदात्त
उदार अनुदार, कृपण
उदारता अनुदारता, कृपणता
उदासीन आसक्त
उदित अस्त
उद्गम विलय, विलोपन
उद्घाटन समापन, विसर्जन
उद्देश्य निरुद्देश्य
उद्धत अनुद्धत, सौम्य, विनीत, विनत
उद्धृत अनुद्धृत
उद्भव अवसान, पराभव
उद्भूत अनुद्भूत, पराभूत
उद्यत अनुद्यत
उद्यम आलस्य, अनुद्यम
उद्यमी आलसी, निरुद्यम, अनुद्यमी
उद्योगी अनुद्योगी
उद्विग्न अनुद्विग्न, निरुद्विग्न
उद्वेग निरुद्वेग
उधार नकद
उन्नत अनुन्नत, अवनत
उन्नति अवनति, अनुन्नति, गिरावट
उन्मत्त अनुन्मत्त
उन्मीलन निमीलन
उन्मुख विमुख
उन्मूलन रोपण, वपन
उन्नयन अवनयन
उपकार अपकार, अनुपकार
उपकारक अनुपकारक, अपकारक
उपकारी अनुपकारी
उपगत अनुपगत
उपचय अपचय
उपचार अनुपचार, अपचार
उपजाऊ अनुपजाऊ, ऊसर, बंजर
उपत्यका अधित्यका
उपभुक्त अनुपभुक्त
उपमा उपमित, उपमान, उपमापक, उपमेय
उपमान उपमेय, व्यतिरेक
उपमित अनुपमित
उपमेय अनुपमेय, उपमान
उपयुक्त अनुपयुक्त
उपयुक्तता अनुपयुक्तता
उपयोग अनुपयोग, दुरुपयोग, दुष्प्रयोग
उपयोगी अनुपयोगी, निरुपयोगी
उपरि अधः
उपरिलिखित निम्नलिखित, अधोलिखित
उपलब्ध अनुपलब्ध
उपलब्धि अनुपलब्धि
उपसर्ग प्रत्यय
उपस्थित अनुपस्थित
उपस्थिति अनुपस्थिति
उपादेय अनुपादेय
उपार्जित अनुपार्जित
उपेक्षा अपेक्षा, अनपेक्षा
उपेक्षित अनपेक्षित, अनपेक्ष्य, अपेक्षित
उर्वर अनुर्वर, ऊसर, बंजर
उल्लंघन अनुल्लंघन
उल्लास विषाद, अवसाद
उष्ण

(ऊष्ण)

शीतल

‘ऊ’

शब्द विलोम
ऊँच नीच
ऊँचा नीचा
ऊधम शान्ति
ऊर्ध्व अधः, अधर
ऊपर नीचे
ऊषा संध्या
ऊष्मा शीतलता

‘ऋ’

शब्द विलोम
ऋजु वक्र
ऋण धन
ऋणग्रस्त ऋणमुक्त
ऋणात्मक धनात्मक
ऋत अनृत
ऋद्ध विपन्न
ऋद्धि विपन्नता
ऋषभ ऋषभी

‘ए’

शब्द विलोम
एक अनेक
एकतंत्र बहुतंत्र
एकता अनेकता
एकत्र विकीर्ण
एकदलीय बहुदलीय
एकनिष्ठ सर्वनिष्ठ
एकपक्षीय बहुपक्षीय
एकपत्नीक बहुपत्नीक, बहुपतिका
एकवचन बहुवचन
एकश्रुत बहुश्रुत
एकांकी अनेकांकी
एकांगी सर्वांगीण
एकाकी अनेकाकी, दुकेला
एकाग्र चंचल, अनेकाग्र
एकाग्रचित्त अन्यमनस्क, दुचित्ता
एकार्थक अनेकार्थक
एकाधिकार अनेकाधिकार
एकेश्वरवाद बहुदेववाद
एड़ी चोटी

‘ऐ’

शब्द विलोम
ऐंद्री इंद्र
ऐक्य अनैक्य
ऐच्छिक अनैच्छिक
ऐतिहासिक अनैतिहासिक
ऐंद्रिय, ऐंद्रियक अनैंद्रिय
ऐश्वर्य अनैश्वर्य
एषणा अनैषणा, निष्काम
ऐहिक पारलौकिक

‘ओ’

शब्द विलोम
ओजस्वी निस्तेज
ओतप्रोत विहीन
ओछा गंभीर
ओह वाह

‘औ’

शब्द विलोम
औचित्य अनौचित्य
औदार्य अनौदार्य
औदीच्य दाक्षिणात्य, दाक्षिण्य
औपचारिक अनौपचारिक
औपचारिकता अनौपचारिकता
औरत आदमी, मर्द
औरस दत्तक, अनौरस
औषधि अनौषधि

‘क’ वर्ग

क’

शब्द विलोम
कंजूस शाहखर्च, मुक्तहस्त, उदार
कंटक पुष्प, अकंटक
कंपित अकंपित
कच्चा पका, पक्का
कटु प्रिय, मधु, मधुर, मृदु
कठिन सरल
कठोर कोमल, मृदु
कड़ा मुलायम
कड़ुआ मीठा
कथनीय अकथनीय
कथित अकथित
कथ्य अकथ्य
कदाचार सदाचार
कदाचित निश्चित
कनिष्ठ ज्येष्ठ, वरिष्ठ
कपटी निष्कपट, निश्छल
कपूत सपूत
कभी-कभी सदा, हमेशा
कम ज्यादा, अधिक
कमजोर तगड़ा
कमी बहुतायत
करुण निष्ठुर, निर्दय, निर्मम, क्रूर, कठोर, बेरहम
करुणा निष्ठुरता, निर्ममता, निर्दयता, कठोरता, क्रूरता
कर्कश मधुर, कोमल
कर्ता अकर्ता, भोक्ता
कर्म अकर्म
कर्मठ अकर्मण्य, आलसी
कर्मण्य अकर्मण्य
कर्मण्यता अकर्मण्यता
कर्षण अकर्षण
कलंकित निष्कलंक, अकलंकित
कलंकी निष्कलंकी
कलमी बीजू
कलियुग (कलि, कलयुग) सतयुग (सत्ययुग)
कलुष निष्कलुष, अकलुष
कल्पनातीत कल्पनीय
कल्पनीय अकल्पनीय, कल्पनातीत
कल्पित अकल्पित, यथार्थ, वास्तविक
कल्याण अकल्याण, अहित, अशुभ
कसा ढीला
कसूरवार बेकसूर
कहा अनकहा
कहीं-कहीं सब जगह, सर्वत्र
काज अकाज
काट्य अकाट्य
काबिल नाकाबिल
काम निष्काम, अकाम
कामयाब नाकामयाब
कामयाबी नाकामयाबी
कामी अकाम, निष्काम
कायर निडर, साहसी
कारण अकारण
कार्य अकार्य
काल अकाल
काला गोरा
काल्पनिक वास्तविक
किस्मतवर बदकिस्मत
कीर्ति अपकीर्ति
कीर्तिकर अकीर्तिकर
कुंठित अकुंठित, तीखा, धारदार
कुंद तीक्ष्ण
कुकृत्य सुकृत्य
कुख्यात विख्यात
कुटिल सरल
कुटिलता सरलता
कुपरिणाम सुपरिणाम
कुपात्र सुपात्र
कुपुत्र सुपुत्र
कुप्रथा सुप्रथा
कुफल सुफल
कुप्रबंध सुप्रबंध
कुमारी विवाहिता
कुरूप सुरूप
कुलदीप कुलांगार
कुलीन अकुलीन
कुव्यवस्था सुव्यवस्था, अव्यवस्था
कुशल अकुशल
कुशलता अकुशलता
कुसंग सुसंग, सत्संग
कुसंगति सुसंगति, सत्संगति
कुसुम वज्र
कृत अकृत
कृतकार्य अकृतकार्य, विफल-मनोरथ
कृतज्ञ अकृतज्ञ, कृतघ्न
कृतज्ञता अकृतज्ञता
कृत्रिम अकृत्रिम, प्रकृत

प्राकृतिक, नैसर्गिक, स्वाभाविक

कृत्रिमता अकृत्रिमता
कृपण दाता
कृपणता उदारता
कृपा अकृपा, अवकृपा, कोप
कृश पुष्ट, स्थूल, हृष्ट-पुष्ट, पीन
कृष्ण शुक्ल, श्वेत
कृष्ट अकृष्ट
केंद्र परिधि
के अंदर के बाहर
के नीचे के ऊपर
कोप कृपा
कोमल कठोर
कोमलता कठोरता
कोलाहल शान्ति
कौटिल्य आर्जव
क्रम अक्रम
क्रमहीन क्रमबद्ध
क्रमिक अक्रमिक
क्रय विक्रय
क्रिया प्रतिक्रिया
क्रूर अक्रूर, सदय, दयालु
क्रूरता करुणा
क्रोध क्षमा
क्लिष्ट सरल, सहज

‘क्ष’

शब्द विलोम
क्षणिक शाश्वत, चिरंतन
क्षत अक्षत
क्षति लाभ
क्षम अक्षम
क्षमता अक्षमता
क्षमा दण्ड
क्षम्य अक्षम्य
क्षय अक्षय
क्षर अक्षर
क्षीण अक्षीण, पुष्ट
क्षुण्ण अक्षुण्ण
क्षुद्र विशाल, महान्, विराट्
क्षुब्ध अक्षुब्ध, शान्त

‘ख’

शब्द विलोम
खंड अखंड
खंडन मंडन
खंडनीय मंडनीय
खंडित अखंडित, अखंड
खग मृग
खगोल भूगोल
खरा खोटा
खरीद बिक्री
खरीदना बेचना
खलनायक नायक
खाद्य अखाद्य
खाली भरा
खास आम
खिलना मुरझाना
खिला मुरझाया
खीझना रीझना
खुला बंद, अवरुद्ध
खुश नाखुश
खुशकिस्मत बदकिस्मत
खुशमिजाज बदमिजाज
खुशी गम, गमी
खुशी-खुशी बेमन से
खूबी खामी
खूबसूरत बदसूरत
खेचर भूचर
खेद प्रसन्नता, हर्ष, खुशी
ख्यात अख्यात, अज्ञात, कुख्यात

‘ग’

शब्द विलोम
गंभीर अगंभीर, उथला, छिछला, चंचल, मुखर, वाचाल, चपल
गगन धरा, पृथ्वी
गणतंत्र राजतंत्र
गणनीय अगणनीय, अगण्य
गण्य अगण्य, नगण्य
गत आगत, प्रत्यागत
गति विराम, अवरोध, अगति
गत्यात्मक स्थिर
गद्य पद्य
गमन आगमन
गमनीय अगमनीय
गरल सुधा
गरीब अमीर
गरिमा लघिमा
गर्म ठंडा
गर्मी सर्दी
गलत सही
गहरा छिछला
गाढ़ा पतला
गिराना उठाना
गीत अगीत
गीर्ण उद्गीर्ण
गीला सूखा
गुण अवगुण, दोष
गुणाढ्य गुणहीन
गुणी निर्गुणी
गुनाहगार बेगुनाह
गुप्त प्रकट
गुमसुम बातूनी, बड़बड़िया, बड़बोला
गुरु हल्का, लघु
गुरुत्व लघुत्व
गुरू शिष्य
गुह्य प्रकट, व्यक्त
गूढ़ अगूढ़, प्रकट
गृहप गृहिणी, गृहदेवी, गृहलक्ष्मी
गृहपति गृहपत्नी, गृहदेवी, गृहलक्ष्मी
गृहस्थ, गृही संन्यासी, यति
गृहस्वामी गृहस्वामिनि, गृहदेवी, गृहलक्ष्मी
गेय अगेय
गोचर अगोचर
गोपनीय प्रकाशनीय, प्रकाश्य, व्यक्त
गोप्य प्रकाश्य
गोरी साँवली
गौण मुख्य, प्रधान
गौरव लाघव
ग्रस्त मुक्त
ग्रहण त्याग, परित्याग
ग्राम नगर
ग्रामीण नागर, शहरी, नागरिक
ग्राम्य नागर, वन्य
ग्राह्य अग्राह्य, त्याज्य
ग्रहीता दाता
ग्रीष्म शीत, शरद (शरत्)

 ‘घ’

शब्द विलोम
घटक समुदाय
घटती बढ़ती
घटना बढ़ना
घटाव जोड़
घटित अघटित
घटिया बढ़िया
घना विरल
घनिष्ठ (अंतरंग) दूरस्थ, बहिरंग
घर बाहर
घरेलू बाहरी, जंगली, वन्य
घाटा मुनाफा
घात प्रतिघात
घातक रक्षक, अघातक
घृणा प्रेम, स्नेह
घोष अघोष, निर्घोष
घोषित अघोषित

‘च’ वर्ग

‘च’

शब्द विलोम
चंचल अचंचल, स्थिर, धीर, निश्चल
चंचलता स्थिरता
चढ़ना उतरना, गिरना
चढ़ाव उतार
चतुर मूर्ख, मूढ़
चपल अचपल, गंभीर, स्थिर, संजीदा, शांत
चर अचर
चरित्रवान चरित्रहीन
चर्चित अचर्चित
चल अचल
चांचल्य स्थैर्य
चाटुकार स्वाभिमानी
चातुर्य मूर्खता, मूढ़ता, अचातुर्य
चारु अचारु
चालाक सीधा, भोला, सरल, भला, सज्जन, सीधा-सादा
चाहा अनचाहा, अवांछित
चिंतनीय अचिंतनीय
चिंता प्रसन्नता
चिंतित अचिंतित, निश्चिंत
चिंत्य अचिंत्य, अचिंतनीय
चिकना खुरदरा (खुरदुरा), रुक्ष
चिकित्स्य अचिक्त्स्य
चिरंजीवी अल्पजीवी
चिरंतन नश्वर
चिर अचिर
चिरस्थायी अल्पस्थायी
चिरायु अल्पायु
चुस्त ढीला, लचर, सुस्त, शिथिल
चेतन अचेतन, जड़
चेतना मूर्च्छा
चेष्ट निश्चेष्ट
चैन बेचैनी

(बेचैन)

चोर साह, साधु
चोरी-छिपे डंके की चोट
चौरस ऊबड़-खाबड़, असमतल
चौर्य अचौर्य
च्युत अच्युत, संयुत

‘छ’

शब्द विलोम
छंदबद्ध छंदमुक्त, छंदहीन
छद्म व्यक्त, प्रकट
छली निश्छल (निःछल), निष्कपट
छाँह धूप
छात्र छात्रा, शिक्षक (अध्यापक)
छादन प्रकाशन, अनावरण
छाया आतप, धूप
छिछला गहरा
छिन्न संलग्न, संबद्ध
छुटकारा बंधन
छूत अछूत
छेद्य अछेद्य
छोटा बड़ा, लंबा

 ‘ज’

शब्द विलोम
जंगम स्थावर
जंगली घरेलू, पालतू
जटिल सरल, सहज
जड़ चेतन
जड़ता चेतनता, चैतन्य
जननी जनक
जनतंत्र (लोकतंत्र) राजतंत्र
जनाकीर्ण जनहीन, जनशून्य, निर्जन, सुनसान, सूना
जन्नत जहन्नुम
जन्नती जहन्नुमी
जन्म मृत्यु
जय पराजय
जरूरी गैरजरूरी
जर्जर दृढ़
जल थल (स्थल), निर्जल, अग्नि
जलयोजित निर्जलित
जलीय निर्जल, आग्नेय
जल्द देर, देरी
जल्दी-जल्दी धीरे-धीरे
जवानी बुढ़ापा
जागना सोना
जागरूक उदासीन
जागृति सुषुप्ति
जाग्रत (जागरित, जागृत) सुषुप्त, सुप्त
जातीय विजातीय
जानकार अनजान
जागना सोना
जागरण सुषुप्ति, निद्रा
जाड़ा गर्मी
जाति विजाति
जानदार बेजान
जाना-पहचाना अजनबी
जारज औरस
जालिम रहमदिल
जिजीविषा मुमूर्षा
जिजीविषु मुमूर्षु
जितेन्द्रिय अजितेन्द्रिय, इंद्रियासक्त
जीत हार
जीर्ण अजीर्ण
जीवन मरण
जीवित मृत
जुड़ा बिछुड़ा, अलहदा
जेय अजेय
जोड़ घटाव
जोरदार हलका
ज्येष्ठ कनिष्ठ
ज्योति तम, तमस्, तिमिर
ज्योतिर्मय तमोमय
ज्वलन शमन
ज्वार भाटा

 

ज्ञ’

शब्द विलोम
ज्ञात अज्ञात
ज्ञान अज्ञान, भ्रम
ज्ञानी अज्ञानी, मूढ़, मूर्ख
ज्ञेय अज्ञेय

‘झ’

शब्द विलोम
झंकृत निस्तब्ध
झगड़ा सुलह, शांति
झिल्लड़ गफ, ठस
झीना गफ, ठस, गाढ़ा
झूठ सच
झोपड़ी महल

‘ट’ वर्ग

ट’

शब्द विलोम
टकसाली सामान्य
टल अटल
टीका भाष्य
टूटना जुड़ना

 ‘ठ’

शब्द विलोम
ठंड गर्मी
ठंडा गर्म
ठहराव जाना
ठिगना लम्बा
ठीक गलत
ठोस पोला, खोखला, तरल, द्रव
ठौर कुठौर

 ‘ड’

शब्द विलोम
डर निडर
डरपोक निडर
डिग अडिग
डाल, डाली पत्ती

 ‘ढ’

शब्द विलोम
ढंग बेढंग, कुढंग
ढाढ़स त्रास
ढाल तलवार
ढालू समतल, चौरस
ढीठ विनम्र
ढीला कसा

‘त’ वर्ग

‘त’

शब्द विलोम
तंदुरुस्त कमजोर
तंदुरुस्ती कमजोरी
तंद्रा जागरण
तकलीफ आराम
तट मँझधार
तटस्थ लिप्त, आसक्त, सापेक्ष, पक्षपाती
तत्पर अतत्पर
तद्वत

(उसके समान, उस जैसा)

अतद्वत
तप्त शीतल, शीत, ठंडा
तनय तनया
तनु सांद्र
तनुज तनुजा (तनूजा)
तनुता पुष्टता
तन्वंगी स्थूलांगी
तन्वी स्थूलांगी
तम प्रकाश, ज्योति, आलोक
तमस् सत्त्व
तर शुष्क
तरल ठोस
तरुण वृद्ध
तरुणी वृद्धा
तर्क वितर्क
तर्कपूर्ण कुतर्कपूर्ण
तर्कसंगत अतर्कसंगत
तल अतल
तलवार ढाल
तांडव लास्य
ताज़ा बासी
ताप शीत
तामसिक सात्विक
तारीफ़ बुराई
तारुण्य वार्द्धक्य
तालीमयाफ्ता जाहिल
तिक्त मधुर
तिमिर प्रकाश, आलोक, ज्योति
तिरस्कार स्वीकार, सम्मान
तीक्ष्ण मंद, कुंठित, कुंद
तीव्र मंद
तुकांत अतुकांत
तुच्छ महान्, महत्त्वपूर्ण
तुलनीय अतुलनीय
तुल्य अतुल्य
तुष्ट रुष्ट
तृप्त अतृप्त, तृषित
तृप्ति अतृप्ति
तृषा तृप्ति
तृषित तृप्त
तृष्णा वितृष्णा, तृप्ति
तेज हलका, मंद, धीमा
तेजस्वी निस्तेज
त्यक्त ग्रहीत
त्याज्य अत्याज्य, ग्राह्य
त्रिकोण षट्कोण
त्रिकुटी भृकुटी
त्रुटिपूर्ण त्रुटिहीन

‘थ’

शब्द विलोम
थकावट स्फूर्ति
थल जल
थाह अथाह
थोक फुटकर, परचून, खुदरा
थोड़ा बहुत, अधिक

 ‘द’

शब्द विलोम
दंड पुरस्कार, क्षमा
दक्ष अदक्ष
दक्षता अदक्षता
दक्षिण वाम, उत्तर
दब्बू दबंग
दमनीय अदमनीय
दमित उत्तेजित
दयालु निर्दय, क्रूर
दरिद्र धनाढ्य, धनी, सम्पन्न
दर्शनीय अदर्शनीय
दलित अदलित
दागी, दागदार

(दाग)

बेदाग
दाता सूम, याचक, भिखारी, भिक्षुक, ग्रहीता
दानव मानव
दानी कृपण
दास स्वामी
दाह्य अदाह्य
दिन रात
दिनांकित अदिनांकित
दिलेर कायर
दिवंगत जीवित
दिवस विभावरी
दिवा रात्रि, निशि
दिवाकर निशाकर
दिव्य अदिव्य, लौकिक
दीर्घ ह्रस्व, लघु, छोटा, सूक्ष्म
दीर्घकाय कृशकाय
दीर्घायु अल्पायु
दुआ बद्दुआ
दुःख सुख
दुःशील सुशील
दुःसाध्य सुसाध्य
दुखद (दुःखद) सुखद
दुखदायक (दुःखदायक) सुखदायक
दुखमय (दुःखमय) सुखमय
दुखांत (दुःखांत) सुखांत
दुखी (दुःखी) सुखी
दुराचार सदाचार
दुराचारी सदाचारी
दुराग्रह सत्याग्रह, आग्रह
दुरुस्त गलत, गड़बड़, अस्त-व्यस्त
दुर्गति सुगति, सद्गति
दुर्गम सुगम
दुर्जन सज्जन
दुर्दम सुदम
दुर्दांत शांत, सौम्य
दुर्दिन, दुर्दिवस सुदिन
दुर्निवार, दुर्निवार्य निवार्य
दुर्बल सबल
दुर्बुद्धि सुबुद्धि
दुर्भाग्य सौभाग्य
दुर्योग सुयोग
दुर्लभ सुलभ
दुष्कर सुकर
दुष्कृति सुकृति
दुष्ट सज्जन
दुष्परिणाम सुपरिणाम
दुष्प्रवृत्ति सद्प्रवृत्ति
दुष्प्राप्य सुप्राप्य
दूर निकट, पास
दूरदर्शिता अदूरदर्शिता
दूरदर्शी अदूरदर्शी
दूरदृष्टि निकटदृष्टि
दूरवर्ती निकटवर्ती
दूषित अदूषित, स्वच्छ, सित
दृढ़ अदृढ़, दोलायमान
दृश्य अदृश्य
दृष्ट अदृष्ट
देखा अनदेखा
देन लेन
देनदार लेनदार
देय अदेय
देर, देरी जल्द, जल्दी
देव दानव
देवता दानव, असुर
देवर जेठ, देवरानी
देश विदेश
देशभक्त देशद्रोही
देहाती शहरी
देही

(देह)

अदेह, विदेह
दैत्य देव
दैव अदैव
दैविक भौतिक
दोपहर आधी रात
दोष गुण
दोषमार्जन अभिशप्ति
दोषमुक्त दोषसिद्ध
दोषी निर्दोष, अदोष
द्युति

(द्यूत)

अंधकार
द्रुत मंथर
द्रव ठोस
द्वेष सद्भावना, अद्वेष, द्वेषरहित, द्वेषहीनता
द्वेषी अद्वेषी, सद्भावी
द्वैत अद्वैत
द्वन्द्व शांति

‘ध’

शब्द विलोम
धनवान, धनवंत अकिंचन, धनहीन, निर्धन, गरीब, दरिद्र
धनात्मक ऋणात्मक
धनी, धनिक निर्धन, गरीब, दरिद्र, कंगाल
धरा गगन
धर्म अधर्म
धर्मी अधर्मी
धवल श्याम, कृष्ण, धुँधला, धूमिल
धार्मिक अधार्मिक
धीर अधीर
धीरज उतावली
धीरता अधीरता
धीरोदात्त धीरोद्धत
धूप छाँह
धूमिल उज्ज्वल, धवल
धृष्ट विनम्र, विनीत, नम्र
धैर्य अधैर्य
ध्रुव अध्रुव, अस्थिर
ध्वंस निर्माण

‘न’

शब्द विलोम
नकद उधार
नकली असली
नकारात्मक सकारात्मक
नख शिख
नगर ग्राम
नत उन्नत, अनत
नतोदर उन्नतोदर
नपुंसक पुंसत्व (पुंस्त्व)
नफा नुकसान
नम्य अनम्य
नम्र अनम्र
नया पुराना
नर नरी
नरक स्वर्ग
नराधम नरपुंगव, नरोत्तम
नर्म सख्त, कड़ा, कठोर
नवीन प्राचीन
नवीनता प्राचीनता
नश्वर अनश्वर, शाश्वत
नसीबवर बदनसीब
नाई नाईन
नागरिक ग्रामीण
नामवर बदनाम
नामी बदनाम

(बदनामी)

नारकीय स्वर्गीय
नास्तिक आस्तिक
निंदनीय अनिंदनीय, प्रशंसनीय, अभिनंदनीय, वंदनीय
निंदा प्रशंसा, स्तुति
निंद्य श्लाघ्य, वन्द्य, अनिंद्य
निःशंक सशंक
निःशेष शेष, अवशेष
निःसीम ससीम
निकट दूर
निगुरा सगुरा (सगुरू)
निज पर
निजी सार्वजनिक
निडर डरपोक
नित्य अनित्य
निद्रा अनिद्रा, जागरण
निपुण अनिपुण
निमंत्रित अनिमंत्रित
नियंत्रित अनियंत्रित
नियत अनियत
नियमित अनियमित
नियामक अनियामक
निरक्षर साक्षर
निरत विरत
निराकार साकार
निरादर आदर, सादर
निराधार साधार
निरामिष सामिष, आमिष
निरावृत आवृत
निराश आशावान
निरुग्णता रुग्णता
निरुत्तर उत्तर
निरुद्ध अनिरुद्ध
निरुद्विग्न उद्विग्न
निर्गमन आगमन
निर्गुण सगुण
निर्जल सजल
निर्जीव सजीव
निर्णय अनिर्णय
निर्णित अनिर्णीत
निरर्थक सार्थक
निर्दय सदय, दयालु, दयावान्, दयावंत, सहृदय
निर्दिष्ट अनिर्दिष्ट
निर्दोष सदोष
निर्धन धनी
निर्धनता धनाढ्यता
निर्धारित अनिर्धारित
निर्बल सबल
निर्बाध बाधित, बाधायुक्त, सबाध
निर्बुद्धि बुद्धिमान्
निर्भीक डरपोक, कायर, भीरु
निर्मल मलिन
निर्माण विनाश, ध्वंस, विध्वंस
निर्लज्ज सलज्ज
निर्वचनीय अनिर्वचनीय
निर्वाक् सवाक्
निर्वाच्य अनिर्वाच्य
निर्विघ्न विघ्न
निवृत्त प्रवृत्त
निवृत्ति प्रवृत्ति
निशीथ मध्याह्न
निश्चय अनिश्चय
निश्चित अनिश्चित
निश्चेष्ट सचेष्ट
निषिद्ध विहित
निषेध विधि
निष्कंटक सकंटक, कंटकाकीर्ण, कंटकित
निष्कलंक सकलंक, कलंकित
निष्काम सकाम
निष्क्रिय सक्रिय
निष्ठा अनिष्ठा
निष्चेष्ट सचेष्ट
निष्पाप सपाप, पाप
निस्सार सारवान्, सारयुक्त

(सार)

नीचाशय सदाशय
नीचे ऊपर
नीति अनीति
नीरस सरस
नीरुजता रुग्णता
नीरोग रोगी

(रोग)

नूतन पुरातन
नेक बद
नेकनामी बदनामी
नेकी बदी
नैतिक अनैतिक
नैसर्गिक अनैसर्गिक, कृत्रिम
नौकर मालिक, नौकरानी
नौकरी बेरोजगारी, बेकारी
न्याय अन्याय
न्यायपूर्ण अन्यायपूर्ण
न्यायी अन्यायी
न्यून अधिक, अन्यून
न्यूनतम अधिकतम

‘प’ वर्ग

‘प’

शब्द विलोम
पंडित मूर्ख
पंथ कुपंथ
पकड़ना छोड़ना
पका अधपका, कच्चा
पक्का कच्चा
पक्व अपक्व
पक्ष विपक्ष
पक्षधर विपक्षी
पक्षपात तटस्थता, निष्पक्षता
पक्षपाती तटस्थ, निष्पक्ष
पटु अपटु
पठित अपठित
पढ़ा-लिखा अनपढ़, बेपढ़ा, अँगूठा-छाप
पतन उत्थान
पतनोन्मुख विकासोन्मुख
पतित पावन, उत्थित
पतिव्रता कुलटा, व्याभिचारिणी, दुराचारिणी
पदस्थ अपदस्थ, पदच्युत
पद्य गद्य
पर स्व, अपर
परकीय स्वकीय
परतंत्र स्वतंत्र
परमात्मा आत्मा
परमार्थ स्वार्थ
पराजय विजय, जय
पराजित अपराजित
पराजेय अपराजेय
पराधीन स्वाधीन
परायत्त स्वायत्त
परार्थ स्वार्थ
परास्त विजयी, अपराजित, अपराजेय, अजेय
परिगृहीत परित्यक्त
परिग्रह अपरिग्रह
परिग्रही अपरिग्रही
परिचित अपरिचित, अनजाना
परिच्छिन्न अपरिच्छिन्न
परिणत अपरिणत
परिणीत अपरिणीत
परिणीता अपरिणीता
परिपक्व अपरिपक्व
परिपुष्ट अपरिपुष्ट
परिमार्जित अपरिमार्जित
परिमित अपरिमित
परिमेय अपरिमेय
परिवर्तनीय अपरिवर्तनीय
परिवर्तित अपरिवर्तित
परिश्रम विश्राम
परिश्रमी आलसी
परिष्कृत अपरिष्कृत
परिसीमित अपरिसीमित
परिहार्य अपरिहार्य
परीक्षित अपरीक्षित
परुष अपरुष, कोमल
परोक्ष अपरोक्ष, प्रत्यक्ष
पर्णकुटी प्रासाद
पर्याप्त अपर्याप्त
पल्लवन संक्षेपण
पवित्र अपवित्र, दूषित
पसंद नापसंद, नापसंदगी
पहला पिछला, बादवाला
पहले पीछे, बाद के
पाक नापाक
पाच्य अपाच्य
पाठक श्रोता
पाठ्य अपाठ्य
पात्र अपात्र, कुपात्र
पाना खोना
पाप पुण्य
पापचेता पापमुक्त
पापी निष्पाप, पुण्यवान, पुण्यशील
पारदर्शक अपारदर्शक
पारदर्शी अपारदर्शी
पार्थिव अपार्थिव
पालक पालित, घालक, संहारक
पावन अपावन, कलुषित
पाश्चात्य पूर्वीय, पौरस्त्य, पौर्वात्य
पास दूर
पीड़ित पीड़क
पुण्य पाप
पुण्यवान पापी
पुण्यात्मा पापात्मा, दुरात्मा
पुत्र पुत्री
पुरस्कार दंड, तिरस्कार
पुरस्कृत दंडित, तिरस्कृत, अपमानित, अनादृत
पुरुष स्त्री
पुष्ट अपुष्ट, क्षीण
पुष्टि अपुष्टि
पुष्प कंटक
पूज्य, पूजनीय निंद्य, निंदनीय
पूत अपूत
पूरब (पूर्व) पश्चिम
पूरा अधूरा
पूरित अपूरित
पूर्ण अपूर्ण, खाली, रिक्त
पूर्णता अपूर्णता
पूर्णकालिक अपूर्णकालिक
पूर्व अपूर्व, अपर, पश्चिम, पश्च
पूर्वकालीन उत्तरकालीन
पूर्वपद उत्तरपद
पूर्वार्द्ध उत्तरार्द्ध
पूर्ववर्ती परवर्ती, उत्तरवर्ती
पूर्वाह्न अपराह्न
पृथक् अपृथक्, संयुक्त
पृथक्करणीय अपृथक्करणीय
पृष्ठभाग अग्रभाग
पेय अपेय
पैना भोथरा
पोषित अपोषित, पोषक, शोषित
पौरुष स्त्रीत्व
पौरुषेय अपौरुषेय
प्रकट अप्रकट, गुप्त, प्रच्छन्न
प्रकाशन गोपन
प्रकाशित अप्रकाशित
प्रकाश अंधकार
प्रकृत अप्रकृत
प्रकृति पुरुष
प्रकृतिस्थ अप्रकृतिस्थ
प्रखर मंद
प्रख्यात कुख्यात
प्रगति विनाश, अप्रगति, अवनति
प्रगतिशील अप्रगतिशील, दकियानूस, रूढ़िवादी, अप्रगामी
प्रगल्भ अप्रगल्भ
प्रचलित अप्रचलित
प्रचारित अप्रचारित
प्रचुर अप्रचुर, अल्प
प्रच्छन्न अप्रच्छन्न, प्रकट, प्रत्यक्ष
प्रच्छादन अनाच्छादन
प्रजातंत्र राजतंत्र
प्रतिकूल अनुकूल
प्रतिगमन प्रस्थान
प्रतिपन्न अप्रतिपन्न
प्रतिबद्ध अप्रतिबद्ध
प्रतिम अप्रतिम
प्रतिष्ठा अप्रतिष्ठा
प्रतिष्ठित अप्रतिष्ठित
प्रतीच्य प्राच्य
प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष, प्रच्छन्न, गुप्त, परोक्ष
प्रत्यय उपसर्ग
प्रत्यर्थी अर्थी
प्रत्याशा दुराशा
प्रत्याशित अप्रत्याशित
प्रथम अंतिम
प्रदत्त अदत्त
प्रदान आदान
प्रधान गौण
प्रपौत्र प्रपौत्री
प्रफुल्ल म्लान
प्रबुद्ध बुद्धिहीन
प्रभावित अप्रभावित
प्रभावी अप्रभावी, निष्प्रभावी, प्रभावशून्य
प्रभु भृत्य
प्रमाणित अप्रमाणित
प्रमुख गौण, सामान्य
प्रमेय अप्रमेय
प्रयुक्त अप्रयुक्त
प्रयोग अप्रयोग
प्रलय सृष्टि
प्रवर अवर
प्रवृत्त अप्रवृत्त
प्रवृत्ति निवृत्ति, अप्रवृत्ति
प्रवेश निकास
प्रशंसक निंदक
प्रशंसनीय अप्रशंसनीय, निंदनीय
प्रशंसा निंदा, भर्त्सना
प्रशंसित निंदित
प्रशस्त अप्रशस्त
प्रशान्त उद्भ्रांत
प्रशिक्षित अप्रशिक्षित
प्रश्न उत्तर
प्रसन्न अप्रसन्न, खिन्न, दुःखी
प्रसन्नता अप्रसन्नता, खेद, दःख
प्रसम, प्रसामान्य अप्रसम
प्रसाद विषाद, अवसाद, अप्रसाद
प्रसार संकोच
प्रसारण आकुंचन, संकुचन
प्रसिद्ध अप्रसिद्ध
प्रस्तुत अप्रस्तुत
प्रस्तुति अप्रस्तुति
प्रस्थान आगमन
प्राकृत अप्राकृत
प्राकृतिक अप्राकृतिक, कृत्रिम, विकृत
प्राची प्रतीची
प्राचीन अर्वाचीन, नवीन
प्राच्य पाश्चात्य, प्रतीच्य
प्रातः सायं
प्राधिकृत अप्राधिकृत
प्राप्त अप्राप्त
प्राप्त्याशा दुराशा, निराशा
प्राप्य अप्राप्य, दुष्प्राप्य
प्रामाणिक अप्रामाणिक
प्रायः बहुधा, सदैव
प्रारम्भ समाप्ति, अंत
प्रारम्भिक अंत्य, अंतिम
प्रासंगिक अप्रासंगिक, बेतुका
प्रिय अप्रिय
प्रियोक्ति कटूक्ति

(कटोक्ति)

प्रीति द्वेष
प्रेम घृणा
प्रेमभाव दुर्भाव
प्रेरित अप्रेरित
प्रेषक प्रेषिती
प्रोत्साहित हतोत्साहित
प्रौढ़ अप्रौढ़
प्रौढ़ता अप्रौढ़ता

‘फ’

शब्द विलोम
फल कुफल
फलाहारी अनाजी
फलित अफलित
फाटक हाटक
फायदा नुकसान
फुल्ल म्लान
फूल काँटा
फैलना सिकुड़ना

 ‘ब’

शब्द विलोम
बंजर उर्वर
बंधन मुक्ति, मोक्ष
बड़बड़िया गुमसुम
बड़बोला गुमसुम
बढ़ना घटना
बढ़िया घटिया
बद्ध अबद्ध, मुक्त

(अवध्य)

बनना मिटना, बिगड़ना, टूटना
बर्बर सभ्य
बलवान दुर्बल, बलहीन, निर्बल
बहिरंग अंतरंग
बहिश्त, बिहिश्त दोज़ख़
बहिष्कार स्वीकार, अंगीकार
बिहिश्ती दोज़ख़ी
बहु अल्प
बहुधा यदाकदा, जब-तब, कभी-कभी
बहुपत्नीक बहुपतिका
बहुमत अल्पमत
बाढ़ सूखा
बाधक अबाधक, सहायक
बाधित अबाधित
बाध्य अबाध्य
बार-बार कभी-कभी, जब-तब, यदा-कदा
बाहर अंदर, भीतर
बाह्य आभ्यंतर, अभ्यंतर, आभ्यंतरिक, आंतरिक
बीमार चंगा, तंदुरुस्त, स्वस्थ, नीरोग
बुढ़ापा जवानी
बुद्धिमत्ता मूर्खता, मूढ़ता
बुद्धिमान् बुद्धिहीन, निर्बुद्धि, मूर्ख, अज्ञानी
बुरा भला, अच्छा, नेक
बुराई भलाई, अच्छाई, नेकी
बृहत् लघु
बेचना खरीदना
बेटा बेटी
बेडौल सुडौल
बेदम दमदार
बेमेल संगत
बोध अबोध
बोधगम्य अबोधगम्य, गूढ़, दुरूह, दुर्बोध
बोध्य अबोध्य
ब्याहा अनब्याहा, अविवाहित, कुँआरा
ब्रह्म जीव

‘भ’

शब्द विलोम
भंगुर अभंगुर
भंजक योजक
भंजनीय अभंजनीय
भक्त अभक्त, भगवान
भक्ष्य अभक्ष्य
भगवान भक्त, भगवती
भग्न अभग्न, साबुत, अखंड, समूचा
भद्र अभद्र
भद्रता अभद्रता
भय साहस, हिम्मत, अभय
भयभीत, भयाकुल, भयातुर निर्भय, अभय, निडर, निर्भीक
भयाक्रांत भयशून्य
भरा खाली, छूछा, रिक्त
भल अनभल
भला बुरा
भलाई बुराई
भव्य साधारण, फूहड़, अभव्य
भाई बहन (बहिन)
भाग्य अभाग्य, दुर्भाग्य
भाग्यवान अभागा, बदकिस्मत, हतभाग्य, भाग्यहीन
भारी हलका
भारी-भरकम हलका-फुलका
भाव अभाव, कुभाव, दुर्भाव
भावनीय अभावनीय
भावी भूत
भिक्षुक दाता
भिज्ञ अनभिज्ञ
भिन्न अभिन्न
भीतर बाहर
भीतरी बाहरी
भीषण सौम्य
भूगोल खगोल
भुक्त अभुक्त
भूत भविष्य
भूतकाल भविष्यकाल
भूतपूर्व अभूतपूर्व
भूमिका उपसंहार
भूषण कुभूषण, दूषण
भेद अभेद
भेद्य अभेद्य, दुर्भेद्य
भोक्ता अभोक्ता, भुक्त
भोगी योगी
भोग्य अभोग्य
भोज्य अभोज्य
भौतिक ध्यात्मिक

(ध्यात्मिक)

भौतिकता ध्यात्मिकता

(अध्यत्मिकता)

भौतिकवाद ध्यात्मवाद

(आध्यात्मवाद)

भौकितवादी ध्यात्मवादी

(आध्यात्मवादी)

भ्रांत निर्भ्रांत
भर्ता भार्या
भ्राता (भ्रातृ, भाई) भगिनी (बहन)
भ्रातृज (भतीजा) भ्रातृजा (भतीजी)
भ्रामक निश्चयात्मक

‘म’

शब्द विलोम
मंगल अमंगल
मंगलकारी अमंगलकारी
मंथर क्षिप्र, तीव्र, शीघ्र
मंद द्रुत, त्वरित
मग्न दुःखी, ऊपरी
मजेदार बेमजा
मतभेद मतैक्य
मत्त अमत्त
मधुर अमधुर, कटु, कर्कश, तीक्ष्ण, तिक्त
मनुज दनुज
मध्याह्न निशीथ, अर्द्ध रात्रि
मनःस्थैर्य मनःदौर्बल्य
मनसा कर्मणा
मनुज दनुज
मनुष्य पशु, राक्षस
मनुष्यता पशुता
मनोरम असुन्दर
ममता निर्ममता
ममत्व परत्व
मरना जीना
मर्त्य अमर्त्य, अमर
मर्यादित अमर्यादित
मल अमल
मलिन निर्मल, मलरहित
मसृण रुक्ष (रूक्ष)
महँगा सस्ता, सहँगा
महत् लघु, क्षुद्र
महत्तम् लघुत्तम
महत्ता लघुता
महत्त्वपूर्ण गौण, असार, तुच्छ, अमहत्त्वपूर्ण, महत्त्वहीन
महल झोपड़ी
महात्मा दुरात्मा
महान तुच्छ, महत्त्वहीन
महायोगी महाभोगी
महाशय क्षुद्राशय
महिमा लघिमा
महिला पुरुष
माता पिता
मातृव्य पितृव्य
मातृसत्तात्मक पितृसत्तामक
मान अपमान
मानव दानव
मानवता नृशंसता, दानवता
मानवीय अमानवीय
मान्य अमान्य
मार्जित अमार्जित
मालिक नौकर
मितव्ययिता (मितव्ययता) अमितव्ययिता
मितव्ययी अपव्ययी, अमितव्ययी
मित्र शत्रु
मिथ्या सत्य
मिलन विच्छेद, विछोह, विरह, वियोग
मिलना बिछुड़ना (बिछड़ना)
मिश्रित अमिश्रित
मीठा नमकीन, फीका, कड़वा
मुक्त बँधा, बद्ध
मुक्ति बंधन
मुख पृष्ठ, प्रतिमुख
मुख्य गौण
मुग्ध अमुग्ध
मुदित खिन्न
मुद्रित अमुद्रित
मुनाफा घाटा, नुकसान
मुनासिब नामुनासिब
मुमकिन नामुमकिन
मुर्दनी जीवंतता
मुर्दा जिंदा
मुर्दादिल जिंदादिल
मुर्दादिली जिंदादिली
मुर्दाबाद जिंदाबाद
मुलायम कड़ा, कठोर, सख्त
मुश्किल आसान
मुसीबत आराम
मूक वाचाल, मुखर, वाक्पटु
मूढ़ ज्ञानी
मूर्ख पंडित
मूर्छित सचेत, सजग, सतर्क
मूर्त अमूर्त
मूल निर्मूल, शाखा
मूल्य अमूल्य
मूल्यवान मूल्यहीन
मृत जीवित
मृत्यु जीवन
मृत्युंजय मर्त्य
मृदुल कठोर
मेधावी मूर्ख
मेल वैमनस्य, अनबन
मेहनती आलसी
मेहमान मेजबान
मैत्री अमैत्री, युयुत्सा, वैमनस्य, शत्रुता, वैर
मोटा पतला, महीन
मोक्ष बंधन
मोहित अमोहित, मोहक
मौका बेमौका
मौके बेमौके
मौन मुखर, वाचाल
मौखिक लिखित
मौलिक अमौलिक, बनावटी अनूदित
म्लान अम्लान

‘अन्तःस्थ’ वर्ग

‘य’

शब्द विलोम
यति गृहस्थ, गृही
यथार्थ अयथार्थ, कल्पित, काल्पनिक, आदर्श
यथेष्ट कम, अल्प, थोड़ा, स्वल्प
यद्यपि तद्यपि, तदपि, तथापि
यश अपयश, अयश
यशस्वी अयशस्वी
याचक अयाचक, दाता
याचित अयाचित
याद भूल
यादृश तादृश
युक्तियुक्त अयुक्तियुक्त
युद्ध शान्ति
युयुत्सा मैत्री
युवा वृद्ध
योग वियोग
योगी भोगी
योग्य अयोग्य
योग्यता अयोग्यता
यौगिक अयौगिक
यौवन वार्धक्य, जरा, बुढ़ापा

‘र’

शब्द विलोम
रंगीन रंगहीन, अपरक्त
रक्षक भक्षक
रक्षित अरक्षित
रचना ध्वंस
रचित अरचित

(विरचित)

रत विरत
रति विरति
रथी (रथिक) विरथ, पदाति (पैदल सैनिक)
रद्द बहाल
रव नीरव, निःशब्द, विरव
रसवान नीरस, रसहीन
रसिक अरसिक
रसीला रसहीन, नीरस
रहमदिल बेरहम
रहित सहित
राग द्वेष, विराग
रागी विरागी
राजतंत्र जनतंत्र, लोकतंत्र, प्रजातंत्र, गणतंत्र
राजा रंक, प्रजा, रानी
रात दिन
राष्ट्रप्रेम राष्ट्रद्रोह
रात्रि दिवस
राम रावण
राहत मुसीबत, तकलीफ, परेशानी, प्रकोप
रिक्त पूर्ण, भरा
रिपु मित्र, सुहृद, सखा
रिष्ट अरिष्ट
रुग्ण स्वस्थ, तंदुरुस्त
रुचि अरुचि
रुचिकर अरुचिकर
रूक्ष मृदु, स्निग्ध
रूढ़िबद्ध रूढ़िमुक्त
रूढ़िवादी प्रगतिशील, स्वछन्दतावादी
रूप कुरूप, अरूप
रूपवान कुरूप
रोग नीरोगता, आरोग्य, स्वास्थ्य
रोगी नीरोग, तंदुरुस्त, स्वस्थ
रोचक अरोचक
रोना हँसना
रोहण (आरोहण) अवरोहण
रौद्र अरौद्र, शांत

‘ल’

शब्द विलोम
लंघनीय अलंघनीय
लंघ्य अलंघ्य
लंबा ठिगना, नाटा
लंबाई चौड़ाई
लक्ष्य अलक्ष्य
लक्षित अलक्षित
लगातार रुक-रुककर
लघु गुरु, दीर्घ, महत्
लचकीला, लचीला कड़ा, कठोर
लजीला बेशर्म (बेशरम), निर्लज्ज
लज्जावान निर्लज्ज
लज्जालु निर्लज्ज, बेशर्म
लब्ध अलब्ध, अप्राप्त, प्रदत्त
लभ्य अलभ्य
लापरवाह सावधान, सचेत, सतर्क
लाभ हानि, क्षति
लाभदायक हानिकारक
लाभप्रद हानिप्रद, अलाभकर
लायक नालायक
लालसा विरक्ति
लिखित अलिखित, मौखिक
लिप्त अलिप्त, निर्लिप्त
लुप्त व्यक्त
लुभावना घिनौना
लेन देन
लेना देना
लोक परलोक
लोकप्रिय अलोकप्रिय
लोभ निर्लोभ
लोहित अलोहित
लौकिक अलौकिक, पारलौकिक

‘व’

शब्द विलोम
वंदनीय निंदनीय
वंध्या उर्वरा
वक्र ऋजु, सरल
वचनबद्ध अवचनबद्ध, वचनमुक्त
वध्य अवध्य
वनस्थल मरुस्थल
वफादार बेवफा
वयस्क अवयस्क, अल्पव्यस्क, नाबालिग
वर वधू, कन्या
वरदान अभिशाप
वरिष्ठ कनिष्ठ
वर्जनीय, वर्ज्य ग्रहणीय
वर्ण विवर्ण
वर्णनीय अवर्णनीय, वर्णनातीत
वर्ण्य अवर्ण्य
वसंत पतझड़
वस्त्रधारी वस्त्रहीन, विवस्त्र, नंगा, दिगम्बर
वांछनीय अवांछनीय
वांछित अवांछित
वाकिफ नावाकिफ
वाचाल मूक
वाजिब गैरवाजिब, नावाजिब
वाद प्रतिवाद
वादी प्रतिवादी
वास्तविक अवास्तविक
वास्तविकता अवास्तविकता
विकर्म दिव्यकर्म
विकर्मी दिव्यकर्मी
विकल अविकल
विकसित अविकसित, पिछड़ा
विकार अविकार
विकारी अविकारी
विकास विनाश, ह्रास, अविकास
विकृत अविकृत
विक्षुब्ध अविक्षुब्ध
विख्यात कुख्यात, बेनाम, गुमनाम
विख्याति कुख्याति
विग्रह समास, संधि
विघ्न निर्विघ्न
विचलित अविचलित
विचारवान अविचारी
विचारित अविचारित
विच्छिन्न अविच्छिन्न
विजय पराजय
विजयी पराजित, परास्त
विजेता विजित
विज्ञ अविज्ञ, अज्ञ
वितथ अवितथ
विदग्ध अविदग्ध
विदित अविदित
विदेशी स्वदेशी
विद्यमान अविद्यमान
विद्या अविद्या
विद्वान मूर्ख
विधवा सधवा
विधि निषेध, विरुद्ध
विधिक अविधिक
विधिसम्मत विधिविरुद्ध
विधुर सपत्नीक
विधेयात्मक निषेधात्मक
विनत उद्धत
विनम्र अविनम्र, ढीठ, धृष्ट, उद्दंड, उग्र, उच्छृंखल
विनय अविनय
विनयी अविनयी
विनश्वर अविनश्वर
विनिर्णीत अनिर्णीत
विनीत अविनीत, दुर्विनीत
विपत्ति सम्पत्ति
विपत्नीक सपत्नीक
विपद् संपद्
विपन्न अविपन्न, संपन्न, नीरोग
विपुल अल्प, स्वल्प
विबुध अविबुध, बुद्धिहीन, मूर्ख
विभक्त अविभक्त
विभव पराभव
विभाज्य अविभाज्य
विभ्रांत शांत
विमुख उन्मुख, सम्मुख
वियोजन संयोजन
वियोग संयोग, मिलन
वियोज्य अवियोज्य
विरल अविरल, सघन, गझिन, सुलभ, सर्वसुलभ
विरह मिलन, संयोग
विराट क्षुद्र, लघु
विरोध सहयोग
विलक्षण साधारण
विवस्त्र सवस्त्र
विवाद निर्विवाद
विवाहित अविवाहित
विवेकी अविवेकी
विशाल लघु, क्षुद्र
विशालकाय क्षीणकाय, लघुकाय
विशिष्ट सामान्य, साधारण
विशुद्ध अविशुद्ध, अशुद्ध, अपवित्र, मिलावटी, मिश्रित
विशेष सामान्य, साधारण
विशेषज्ञ अविशेषज्ञ
विश्वसनीय अविश्वसनीय
विश्वस्त अविश्वस्त, विश्वासघाती
विश्वास अविश्वास
विश्वासपात्र विश्वासघाती
विश्वासी अविश्वासी
विश्रांत अविश्रांत, अविराम, श्रांत, क्लांत
विश्लेषण संश्लेषण
विष अमृत
विषम सम
विषाद हर्ष
विस्तार संक्षेप
विस्तारण संक्षेपण, संकोचन
विस्तीर्ण अविस्तीर्ण, संकीर्ण
विस्तृत संक्षिप्त, संकुचित
विस्मरण स्मरण
विस्मरणीय अविस्मरणीय
विहित अविहित, निषिद्ध
वीर कायर
वीरता कायरता
वृद्ध बालक
वृद्धि ह्रास
वृष्टि अनावृष्टि
वेदना आनन्द, उल्लास, खुशी, हर्ष
वैकल्पिक अनिवार्य
वैज्ञानिक अवैज्ञानिक
वैतनिक अवैतनिक
वैदिक अवैदिक
वैध अवैध
वैधानिक अवैधानिक
वैभव दारिद्रय, दैन्य
वैमनस्य सौमनस्य,
वैयक्तिक अवैयक्तिक, सामूहिक, सार्वजनिक
वैषम्य साम्य
व्यक्त अव्यक्त
व्यक्ति समाज
व्यक्तिक अव्यक्तिक
व्यक्तिगत सार्वजनिक
व्यग्र अव्यग्र, शांत
व्यभिचारी सदाचारी
व्यय आय
व्यर्थ अव्यर्थ
व्यवस्था अव्यवस्था, कुव्यवस्था, दुर्व्यवस्था
व्यवस्थित अव्यवस्थित
व्यवहृत अव्यवहृत
व्यष्टि समष्टि
व्यष्टिगत समष्टिगत
व्यस्त अव्यस्त
व्यापक अव्यापक, सीमित
व्याप्त अव्याप्त
व्याप्ति अव्याप्ति
व्याप्य अव्याप्य
व्यावहारिक अव्यावहारिक
व्यास समास

‘ऊष्म’ वर्ग

‘श’

शब्द विलोम
शंक अशंक, निःशंक
शंकित अशंकित
शकुन अपशकुन
शक्त अशक्त
शक्ति क्षीणता, अशक्ति
शक्तिमान शक्तिहीन
शक्य अशक्य
शठ सज्जन, नेक, भला
शठता सज्जनता, नेकी, भलमनसाहत, भलमानसी
शत्रु मित्र
शत्रुता मित्रता
शब्द निःशब्द
शमित उत्तेजित
शम्य अशम्य
शयन जागरण
शरण अशरण
शरीरी अशरीरी
शर्मदार बेशर्म
शस्त्र अस्त्र, निःशस्त्र, निहत्था
शस्त्रीकरण निःशस्त्रीकरण
शहरी देहाती, गँवार
शांत अशांत, उत्तेजित, उद्विग्न
शांति अशांति, क्रांति
शानदार शर्मनाक
शाप वरदान, आशीर्वाद
शापित, शापग्रस्त शापमुक्त
शायद अवश्य
शारीरिक मानसिक
शालीन धृष्ट, उद्धत
शाश्वत क्षणिक, क्षणभंगुर
शासक शासित
शास्त्रीय अशास्त्रीय, शास्त्रविरुद्ध, अविहित
शिक्षक शिक्षार्थी, विद्यार्थी, शिष्य
शिक्षा अशिक्षा
शिक्षित अशिक्षित
शिख नख
शिखर नींव, तल
शीघ्रता विलम्ब
शिथिल दृढ़, सक्रिय
शिव अशिव, शिवा
शिष्ट अशिष्ट
शिष्य गुरू
शीतल (शीत) उष्ण
शीर्ष तल
शुक्ल कृष्ण
शुचि अशुचि
शुद्ध अशुद्ध
शुद्धता अशुद्धता
शुद्धि अशुद्धि
शुभ अशुभ
शुल्क निःशुल्क
शुष्क सरस, आर्द्र, सिक्त, नम, गीला
शूर भीरु, कायर
शूरता भीरुता, कायरता
शृंखला विशृंखला
शृंखलित विशृंखलित
शेष अशेष, संपूर्ण, पूर्ण
शोक हर्ष, आनंद, अशोक
शोचनीय अशोचनीय
शोधित अशोधित
शोभन अशोभन
शोषक शोषित, पोषक
शोषण पोषण
शोहरत बदनामी
शौच अशौच
श्याम श्वेत
श्यामा गौरी
श्रद्धा अश्रद्धा, घृणा
श्रम विश्राम
श्रवण दर्शन
श्रव्य दृश्य, अश्रव्य
श्रांत अश्रांत, विश्रांत
श्रीगणेश इतिश्री
श्रीमान श्रीमती
श्रुत अश्रुत
श्रुतिमधुर कर्णकटु
श्रेष्ठ अधम, निम्न, निकृष्ट, नीच, तुच्छ
श्रेष्ठता अधमता, नीचता, निकृष्टता
श्रोता वक्ता
श्लाघ्य अश्लाघ्य, निंदनीय
श्लिष्ट अश्लिष्ट
श्लील अश्लील
श्वास प्रश्वास
श्वेत अश्वेत, श्याम

‘स’

शब्द विलोम
संकर शुद्ध
संकलन व्यवकलन
संकल्प विकल्प
संकीर्ण विस्तीर्ण, उदार
संकीर्णता उदारता
संकोच असंकोच, प्रसार, निःसंकोच
संक्षिप्त विस्तृत
संक्षेप विस्तार
संक्षेपण विस्तारण, विस्तारीकरण
संक्षेप में विस्तार से
संग कुसंग, निस्संग
संगत असंगत, बेमेल
संगति असंगति, विसंगति
संगठित विघटित, असंघटित
संग्रह विग्रह, त्याग, अपरिग्रह
संघटन, संगठन विघटन
संज्ञावान संज्ञाहीन
संत असंत
संतत असंतत
संतति पूर्वज, पुरखा
संतुलन असंतुलन
संतुष्ट असंतुष्ट
संतुष्टि असंतुष्टि
संतोष असंतोष
संतोषजनक असंतोषजनक
संतोषी असंतोषी, लोभी, लालची
संदिग्ध असंदिग्ध
संदेह विश्वास, निःसंदेह (निस्संदेह)
संधि विच्छेद, विग्रह
संन्यस्त गृहस्थ
संन्यास, संन्यासाश्रम गृहस्थ, गृहस्थाश्रम, गृहस्थ-जीवन
संन्यासी गृहस्थ, गृही, संन्यासिनी
संदूषण संशोधन
संदूषित संशोधित
संपद् विपद्
संपन्न विपन्न
संपन्नता विपन्नता
संपूर्ण अपूर्ण
संपृक्त असंपृक्त
संबद्ध असंबद्ध
संभव असंभव
संभावना असंभावना
संभावित असंभावित
संभाव्य असंभाव्य
संभाषण असंभाषण
संभेद्य अभेद्य
संभ्रम संयम
संयत असंयत
संयम असंयम
संयमी असंयमी, व्यभिचारी, भोगी
संयुक्त असंयुक्त, वियुक्त
संयोग असंयोग, वियोग
संरक्षित अरक्षित
संलग्न असंलग्न, पृथक्
संलिप्त तटस्थ, निर्लिप्त
संवाद विवाद
संवादी विसंवादी, असंवादी
संवृत असंवृत, विवृत
संवृत्त विवृत्त
संशय असंशय, निःसंशय, निश्चय
संशयी निःसंशयी
संशोधित असंशोधित
संश्लेषण विश्लेषण
संश्लिष्ट, संश्लेषित विश्लिष्ट, विश्लेषित
संसारी असंसारी
संस्कृत असंस्कृत, अपरिमार्जित, असभ्य, अशिष्ट, संस्कारहीन
संस्कृति विकृति
संस्थापन विस्थापन
संस्थापित विस्थापित
संहत असंहत
सकाम निष्काम
सकारण अकारण
सकारात्मक नकारात्मक
सक्रिय अक्रिय, निष्क्रिय
सक्रियता अक्रियता, निष्क्रियता
सक्षम अक्षम
सखा शत्रु
सख्त नरम
सगुण निर्गुण
सघन विरल
सच झूठ
सचेत अचेत, बेसुध, बेखबर, गाफिल
सचेष्ट अचेष्ट, निश्चेष्ट
सच्चरित्र, सुचरित्र दुश्चरित्र
सच्चा झूठा
सजल निर्जल
सजीव निर्जीव, अजीव
सजीवता निर्जीवता
सज्जन दुर्जन, शठ, खल
सटा हटा
सतर्क असतर्क
सतर्कता असतर्कता
सत् असत्
सत्कर्म अपकर्म, कुकर्म, दुष्कर्म
सत्कर्मी कुकर्मी, दुष्कर्मी
सत्कार तिरस्कार
सत्य असत्य, मिथ्या, अनृत
सत्यवादी असत्यवादी, मिथ्याचारी
सत्यशील असत्यशील
सत्याग्रह दुराग्रह
सत्संग कुसंग
सदय निर्दय
सदा कभी-कभी, यदाकदा
सदाचार अनाचार, दुराचार, कदाचार, व्यभिचार
सदाचारी अनाचारी, दुराचारी
सदाशय दुराशय, नीचाशय
सदुपयोग दुरुपयोग
सदैव कभी-कभी
सद्भाव दुर्भाव
सद्भावना दुर्भावना
सद्वृत्त दुर्वृत्त
सद्वृत्ति दुर्वृत्ति
सद्व्यवहार दुर्व्यवहार
सधवा विधवा
सनातन अस्थायी, क्षणिक, क्षणभंगुर
सनाथ अनाथ
सन्निहित असन्निहित
सफल असफल, विफल, निष्फल
सफलता असफलता, विफलता
सबल दुर्बल, निर्बल, अबल
सबला अबला
सबाध निर्बाध
सभय निर्भय, अभय
सभ्य असभ्य, उजड्ड, बर्बर
सभ्यता असभ्यता
समंजित असमंजित
सम असम, विषम
समझदार बेसमझ, नासमझ, नादान
समतल असमतल, खुरदरा
समता असमता, विषमता
समय असमय, कुसमय
समरूप असमरूप
समर्थ असमर्थ
समर्थक विरोधी
समर्थता असमर्थता
समर्थन विरोध, खिलाफत
समर्थित असमर्थित
समष्टि व्यष्टि
समस्त असमस्त
समादर निरादर, अनादर
समादृत निरादृत, अनादृत
समाधान अवधान, समस्या
समान असमान
समानता असमानता
समाप्त असमाप्त, व्यास
समावेश निकास
समावेशन निष्कासन
समास व्यास, विग्रह
समीप दूर
समीपता दूरी
समीपवर्ती दूरवरर्ती
समीचीन असमीचीन
समीपस्थित दूरस्थित
समुपयुक्त अनुपयुक्त
समूल निर्मूल
समृद्धि विनाश
सम्पत्ति विपत्ति
सम्बन्ध असम्बन्ध
सम्मत असम्मत
सम्मति असम्मति
सम्मान असम्मान, अपमान, अवमान, अनादर, तिरस्कार, निरादर
सम्मानित अपमानित, अनादृत, उपेक्षित, तिरस्कृत, निरादृत
सम्मुख विमुख, पृष्ठ, नेपथ्य
सरल कठिन, कुटिल, वक्र, जटिल
सरलता कठिनता, कुटिलता, वक्रता
सरस नीरस, शुष्क
सर्जन ध्वंस, विनाश
सर्द गरम
सर्दी (सरदी) गर्मी (गरमी)
सर्वज्ञ अज्ञ
सर्वत्र कहीं-कहीं
सर्वदा यदा-कदा, कभी-कभी, जब-तब
सर्वांगीण एकांगी
सलज्ज निर्लज्ज
सवर्ण असवर्ण, अवर्ण
सवाल जवाब
सविकार निर्विकार
सशंक निःशंक (निश्शंक)
सशक्त अशक्त
सशस्त्र निःशस्त्र, निरस्त्र
सशुल्क निःशुल्क
ससीम असीम, निःसीम (निस्सीम)
सस्ता महँगा
सहज कठिन
सहनीय असहनीय
सहमत असहमत
सहमति असहमति
सहयोगी प्रतियोगी, असहयोगी, विरोधी
सहानुभूति घृणा, क्रूरता
सहित रहित, विहीन
सहिष्णु असहिष्णु
सहिष्णुता असहिष्णुता
सही गलत
सहोत्साह हतोत्साह
सहोदर अन्योदर्य, अन्योदर, सहोदरा
सहृदय हृदयहीन
सह्य असह्य
सांप्रदायिक असांप्रदायिक
सांसारिक पारलौकिक
साकार निराकार
साक्षर निरक्षर
साक्षरता निरक्षरता
सातत्य असातत्य
सात्त्विक (सात्विक) तामसिक
सादर निरादर, अनादर
साधार निराधार
साधारण असाधारण, विशेष, विलक्षण
साधित असाधित
साधु असाधु
साधुता असाधुता
साध्य असाध्य
साध्वी असाध्वी
सानुनासिक निरनुनासिक
सापेक्ष निरपेक्ष
साफ गंदा, मैला
साबुत टूटा, टूटा-फूटा
सामंजस्य असामंजस्य
सामयिक असामयिक
सामर्थ्य (सामर्थ) असामर्थ्य
सामर्थ्यवान सामर्थ्यहीन
सामान्य असामान्य, विशिष्ट
सामिष निरामिष
सामूहिक व्यक्तिगत, निजी, अलग-थलग
सारयुक्त निःसार (निस्सार), थोथा, सारहीन
सार्थक निरर्थक
सार्वजनिक वैयक्तिक, निजी
सावधान असावधान, अनवधान
सावधानी असावधानी
साहचर्य अलगाव, पृथक्करण
साहस दुःसाहस (दुस्साहस)
साहसी दुःसाहसी (दुस्साहसी), साहसहीन, भीरु
सित असित, अश्वेत, काला
सिद्ध असिद्ध
सिद्धि असिद्धि
सीधा उल्टा, टेढ़ा
सीमित असीमित, सीमातीत
सुंदर असुंदर, कुरूप, भद्दा, भोंड़ा
सुंदरता कुरूपता
सुअवसर अनवसर, कुअवसर
सुकर दुष्कर
सुकर्म दुष्कर्म, कुकर्म
सुकाल दुष्काल, अकाल
सुकीर्ति अपकीर्ति
सुकृति दुष्कृति, कुकृति
सुकृत्य कुकृत्य, दुष्कृत्य
सूक्ष्म स्थूल, विराट, विशाल
सुख दुःख
सुखद दुःखद (दुखद)
सुखभोग दुखभोग
सुखांत दुःखांत (दुखांत)
सुखान्वित दुःखान्वित (दुखान्वित)
सुखी दुःखी (दुखी)
सुख्यात कुख्यात
सुगंध दुर्गंध
सुगंधित दुर्गंधित
सुगति दुर्गति, फजीहत
सुगम दुर्गम, कठिन
सुडौल बेडौल
सुदूर सन्निकट, अदूर
सुधा विष, हलाहल, गरल
सुधासिक्त विषाक्त
सुधार्य असुधार्य
सुनाम दुर्नाम
सुनी अनसुनी
सुपथ कुपथ
सुपरिणाम दुष्परिणाम
सुपाच्य कुपाच्य, गरिष्ठ
सुपात्र कुपात्र
सुपुत्र कुपुत्र
सुपूत (सपूत) कुपूत (कपूत)
सुप्रबंध कुप्रबंध
सुप्रयोग कुप्रयोग
सुफल कुफल
सुबुद्धि दुर्बुद्धि, कुबुद्धि
सुबोध दुर्बोध
सुमति कुमति
सुमार्ग कुमार्ग
सुमार्गी कुमार्गी
सुमुख दुर्मुख
सुयंत्रित कुयंत्रित
सुयश अपयश
सुयोग कुयोग, दुर्योग
सुर असुर
सुरक्षा असुरक्षा
सुराज दुराज, कुशासन
सुरूप कुरूप, विरूप
सुलक्षण कुलक्षण
सुलभ दुर्लभ
सुविचार कुविचार
सुविधा असुविधा, दिक्कत
सुविधाजनक असुविधाजनक, कष्टकर, दिक्कततलब
सुव्यवस्था अव्यवस्था, कुव्यवस्था, गड़बड़ी
सुशील दुःशील
सुषुप्ति जागरण
सुसंगति कुसंगति
सुसमय कुसमय
सुसाध्य दुःसाध्य
सुस्त चुस्त, फुर्तीला
सूक्ष्म स्थूल
सूखा गीला
सूर्योदय सूर्यास्त
सृजन नाश, विनाश, ध्वंश संहार
सृष्टि प्रलय, ध्वंस, संहार
सेवित असेवित
सोच असोच
सोच-विचारकर बिना सोचे-समझे
सोना जागना
सैद्धांतिक असैद्धांतिक, व्यावहारिक
सौमनस्य वैमनस्य
सौभाग्य दुर्भाग्य
सौम्य असौम्य, उग्र
स्खलित अस्खलित
स्तब्ध अस्तब्ध
स्तुति निंदा
स्तुत्य निंद्य
स्त्री पुरुष
स्थायी अस्थायी, स्थानापन्न
स्थावर जंगम
स्थिर अस्थिर, चंचल
स्थिरचित्त अस्थिरचित्त
स्थूल सूक्ष्म, कृश
स्थूलकाय कृशकाय
स्थूलांगी कृशांगी, तन्वंगी
स्थैर्य अस्थैर्य
स्निग्ध अस्निग्ध, रुक्ष
स्पर्धा सहयोग
स्पष्ट अस्पष्ट
स्पष्टता अस्पष्टता
स्पृश्य अस्पृश्य
स्फुट अस्फुट
स्मरण विस्मरण
स्मरणीय विस्मरणीय
स्मृत विस्मृत
स्मृति विस्मृति
स्याह सफेद
स्वकीय परकीय
स्वकीया परकीया
स्वच्छ अस्वच्छ
स्वच्छता अस्वच्छता
स्वजात विजात
स्वजाति विजाति
स्वतंत्र परतंत्र
स्वतंत्रता परतंत्रता, दासता
स्वतंत्रतापूर्वक दासतापूर्वक, परतंत्रतापूर्वक
स्वदेश परदेश, विदेश
स्वदेशी विदेशी
स्वर व्यंजन
स्वर्ग नरक
स्वर्गीय नारकीय
स्वधर्म परधर्म, विधर्म
स्वप्न जागरण
स्वल्पायु चिरायु, दीर्घायु
स्वस्थ अस्वस्थ, रुग्ण, बीमार
स्वस्थता अस्वस्थता
स्वागत निरादर, तिरस्कार, अनादर, अपमान
स्वादिष्ट स्वादहीन, निःस्वाद, बेमजा
स्वाधीन पराधीन
स्वाधीनता पराधीनता
स्वानुभूति परानुभूति
स्वाभाविक अस्वाभाविक
स्वामी दास, भृत्य, सेवक
स्वार्थ परमार्थ, निःस्वार्थ
स्वार्थी परार्थी, परमार्थी
स्वावलंबी परावलंबी
स्वास्थ्यकर अस्वास्थ्यकर
स्वीकार अस्वीकार
स्वीकार करना अस्वीकार करना
स्वीकार्य अस्वीकार्य
स्वीकृत अस्वीकृत
स्वीकृति अस्वीकृति

‘ह’

शब्द विलोम
हँसना रोना
हत अहत
हताश आशावान्
हथियारबंद निहत्था
हमदर्द बेदर्द
हमारा तुम्हारा
हयादार बेहया
हरियाली अकाल, सूखा
हर्ष विषाद
हलका भारी
हलका-फुलका भारी-भरकम
हानि लाभ
हानिप्रद लाभप्रद
हार जीत
हास रुदन
हिंसक अहिंसक
हिंसा अहिंसा
हित अहित, अनहित
हितकर अहितकर
हितकारी अहितकारी
हेय स्तुत्य, प्रशंसनीय
होनी अनहोनी
ह्रस्व दीर्घ
ह्रास वृद्धि, विकास

 

विशेष्य और विशेषण 

पत्र लेखन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top