अव्ययीभाव समास
परिभाषा, लक्षण एवं पहचान “अनव्ययम् अव्ययं भवति इत्यव्ययीभावः”— इस समास में अनव्यय (उत्तरपद) और अव्यय (पूर्वपद) मिलकर अव्यय हो जाता है। “पूर्वपदप्रधानोऽव्ययीभावः”— अव्ययीभाव समास में पूर्वपद प्रधान होता है। अव्ययीभाव का अर्थ है, ‘अव्यय’ हो जाना। वस्तुतः अव्ययीभाव ‘क्रियाविशेषण’ का कार्य करता है, अर्थात् यह क्रिया की विशेषता बताता है। अव्ययीभाव समास में पहले खण्ड
