वाक्यांश के लिए एक शब्द | UPPSC Mains | PYQs

2024

निम्नलिखित वाक्यांशों या पदबंध के लिए एक-एक शब्द लिखिए।

(i) जो कहीं लौटकर आया हो।
(ii) जो अपनी जन्मभूमि छोड़कर विदेश में वास करता है।
(iii) जिसे करना बहुत कठिन हो।
(iv) जिस पर अभियोग लगाया गया हो।
(v) जो अपनी पत्नी के साथ हो।

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
 (i)जो कहीं लौटकर आया हो।प्रत्यागत
 (ii)जो अपनी जन्मभूमि छोड़कर विदेश में वास करता है।प्रवासी
 (iii)जिसे करना बहुत कठिन हो।दुष्कर
 (iv)जिस पर अभियोग लगाया गया हो।अभियुक्त
 (v)जो अपनी पत्नी के साथ हो।सपत्नीक

2023

निम्नलिखित वाक्यांशों या पदबंधों के लिए एक-एक शब्द लिखिए।

(1) अनिश्चित जीविका।
(2) बच्चों से लेकर बूढ़ों तक।
(3) चार अंगों वाली सेना।
(4) पेट की आग।
(5) दूसरों के दोष निकालने की जिसकी प्रवृत्ति हो।

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(1)अनिश्चित जीविका।आकाशवृत्ति 
(2)बच्चों से लेकर बूढ़ों तक।आबालवृद्ध 
(3)चार अंगों वाली सेना।चतुरंगिणी सेना
(4)पेट की आग।जठराग्नि, जठरानल 
(5)दूसरों के दोष निकालने की जिसकी प्रवृत्ति हो।छिद्रान्वेषी

2022

निम्नलिखित वाक्यांशों या पदबंधों के लिए एक-एक शब्द लिखिए।

(1) जो जुड़ा या मिला न हो।
(2) अपना पेट भरने वाला।
(3) जिस पर विश्वास किया गया है।
(4) जिसका रोकना कठिन हो।
(5) तैरकर पार करने की इच्छा वाला।

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(1)जो जुड़ा या मिला न होअसंगी, असंबद्ध 
(2)अपना पेट भरने वालास्वपोषी 
(3)जिस पर विश्वास किया गया हैविश्वस्त, विश्वासपात्र
(4)जिसका रोकना कठिन हो।दुर्निवार, दुर्निवार्य
(5)तैरकर पार करने की इच्छा वालातितीर्षु

2021

निम्नलिखित वाक्यांशों या पदबंधों के लिए एक-एक शब्द लिखिए।

(1) उत्तराधिकार में प्राप्त सम्पत्ति
(2) शत्रुओं का हनन करने वाला
(3) मुकदमा दायर करने वाला व्यक्ति
(4) युद्ध की प्रबल इच्छा हो जिसमें
(5) उत्तर देकर खंडन करना

उत्तर—  

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(1)उत्तराधिकार में प्राप्त सम्पत्तिरिक्थ  
(2)शत्रुओं का हनन करने वालाशत्रुघ्न, शत्रुहन्ता
(3)मुकदमा दायर करने वाला व्यक्तिमुद्दई, वादी
(4)युद्ध की प्रबल इच्छा हो जिसमेंयुयुत्सु
(5)उत्तर देकर खण्डन करनाप्रत्युक्त

2020

निम्नलिखित वाक्यांशों या पदबंधों के लिए एक-एक शब्द लिखिए।

(1) जिसका आदि न हो
(2) व्यर्थ खर्च करने वाला
(3) बिना पलक झपकाए
(4) मरने की इच्छा
(5) जिसे दूर करना कठिन हो।

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(1)जिसका आदि न होअनादि  
(2)व्यर्थ खर्च करने वालाअपव्ययी   
(3)बिना पलक झपकाएनिर्निमेष, अपलक, एकटक, अनिमेष
(4)मरने की इच्छामुमूर्षा
(5)जिसे दूर करना कठिन होदुर्निवार, दुर्निवार्य

2019

निम्नलिखित वाक्यों या पदबंधों के लिए एक-एक शब्द लिखिए।

(i) जो कृतज्ञ न हो।
(ii) जो सूर्य न  देखे ऐसी स्त्री।  
(iii) जो रूढ़ियों में विश्वास करता हो।  
(iv) जो पूजा के योग्य हो।
(v) जो देश से प्रेम करता हो।

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)जो कृतज्ञ न हो।कृतघ्न, अकृतज्ञ
(ii)जो सूर्य न देखे ऐसी स्त्री।  असूर्यम्पश्या (असूर्यंपश्या)
(iii)जो रूढ़ियों में विश्वास करता हो।  रूढ़िवादी
(iv)जो पूजा के योग्य हो।पूजनीय, पूज्य
(v)जो देश से प्रेम करता हो।देशप्रेमी

2018

निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द लिखिए :

(i) आकाश को चूमने वाला।
(ii) सन्ध्या और रात के बीच का समय।   
(iii) हमेशा रहने वाला।   
(iv) सौ में सौ।
(v) जो बात वर्णन से परे हो।  

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)आकाश को चूमने वाला।गगनचुम्बी
(ii)सन्ध्या और रात के बीच का समय।   गोधूलि
(iii)हमेशा रहने वाला।शाश्वत  
(iv)सौ में सौ।शत-प्रतिशत
(v)जो बात वर्णन से परे हो। वर्णनातीत, अवर्णनीय

2017

निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द लिखिए :

(i) जिस पर किसी का आतंक छाया हो।
(ii) जो शोक करने योग्य हो।    
(iii) जिसे ऊपर कहा गया हो।   
(iv) जिसके हृदय को चोट पहुँची हो।  
(v) वह धन जो आधिकारिक रूप से राज्य को मिलता हो।   

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)जिस पर किसी का आतंक छाया हो।आतंकित
(ii)जो शोक करने योग्य न हो।अशोच्य
(iii)जिसे ऊपर कहा गया हो।उपर्युक्त
(iv)जिसके हृदय को चोट पहुँची हो।मर्माहत
(v)वह धन जो आधिकारिक रूप से राज्य को मिलता हो।राजस्व

2017 (निरस्त पेपर)

निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द लिखिए :

(i) क्षणभर में नष्ट हो जाने वाला  
(ii) जो शब्दों द्वारा व्यक्त न किया जा सके     
(iii) पैरों से लेकर सिर तक    
(iv) किसी पर विजय पाने की इच्छा रखने वाला   
(v) मध्यरात्रि का समय    

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)क्षणभर में नष्ट हो जाने वालाक्षणभंगुर
(ii)जो शब्दों द्वारा व्यक्त न किया जा सकेअनिर्वचनीय, अकथनीय  
(iii)पैरों से लेकर सिर तकआपादमस्तक
(iv)किसी पर विजय पाने की इच्छा रखने वालाजिगीषु
(v)मध्यरात्रि का समयनिशीथ

2016

निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द लिखिए :

(i) जिसका दमन किया गया हो 
(ii) जिस पर उपकार किया गया हो     
(iii) अतिथि सत्कार की भावना    
(iv) जिसका उत्तर न दिया गया हो   
(v) तुरन्त उत्पन्न होने वाली सूझ-बूझ    

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)जिसका दमन किया गया होदमित
(ii)जिस पर उपकार किया गया होउपकृत
(iii)अतिथि सत्कार की भावनाआतिथ्य-भाव, आतिथ्येत्व
(iv)जिसका उत्तर न दिया गया होअनुत्तरित
(v)तुरन्त उत्पन्न होने वाली सूझ-बूझप्रत्युत्पन्नमति

2015

निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द लिखिए :

(i) गुरु के समीप रहने वाला विद्यार्थी   
(ii) जिस पर आक्रमण हुआ हो      
(iii) जिसमें युद्ध करने की इच्छा हो     
(iv) उत्तराधिकार में प्राप्त सम्पत्ति
(v) जिसकी माप-तोल हो सके      

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)गुरु के समीप रहने वाला विद्यार्थीअंतेवासी
(ii)जिस पर आक्रमण हुआ होआक्रांत
(iii)जिसमें युद्ध करने की इच्छा होयुयुत्सु
(iv)उत्तराधिकार में प्राप्त सम्पत्तिरिक्थ
(v)जिसकी माप-तोल हो सकेपरिमेय

2014

निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द लिखिए :

(i) जो पहले कभी नहीं सुना गया।   
(ii) जो स्मरण करने योग्य हो।      
(iii) जो मुश्किल से प्राप्त हो।      
(iv) जो इन्द्रियों के ज्ञान से परे है।
(v) जिसकी बाहें अधिक लम्बी हों।       

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)जो पहले कभी नहीं सुना गया।अश्रुतपूर्व
(ii)जो स्मरण करने योग्य हो।स्मरणीय
(iii)जो मुश्किल से प्राप्त हो।दुष्प्राप्य, दुर्लभ
(iv)जो इन्द्रियों के ज्ञान से परे है।इंद्रियातीत, अतीन्द्रिय, इंद्रियागोचर (इंद्रिय + अगोचर)
(v)जिसकी बाहें अधिक लम्बी हों।दीर्घबाहु, प्रलम्बबाहु  

2013

निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द लिखिए :

(i) जो छाती के बल गमन करता है।   
(ii) जिस समय बड़ी मुश्किल से भिक्षा मिलती है।       
(iii) किसी के पास रखी हुई दूसरे की वस्तु।      
(iv) जिस पर विश्वास किया गया है।
(v) जो दायर मुकदमे का बचाव करे।

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)जो छाती के बल गमन करता है।उरग
(ii)जिस समय बड़ी मुश्किल से भिक्षा मिलती है।दुर्भिक्ष
(iii)किसी के पास रखी हुई दूसरे की वस्तु।धरोहर
(iv)जिस पर विश्वास किया गया है।विश्वस्त
(v)जो दायर मुकदमे का बचाव करे।प्रतिवादी

2012

निम्नांकित वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द लिखिए :

(i) अन्य से सम्बन्ध न रखने वाला।    
(ii) वह कवि जो तत्क्षण कविता कर सके।        
(iii) कही हुई बात को बार-बार कहना।       
(iv) जो आसानी से प्राप्त किया जा सके।
(v) समान रूप से ठण्डा और गरम।

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)अन्य से सम्बन्ध न रखने वाला।अनन्य
(ii)वह कवि जो तत्क्षण कविता कर सके।आशुकवि
(iii)कही हुई बात को बार-बार कहना।पिष्टपेषण
(iv)जो आसानी से प्राप्त किया जा सके।सुलभ
(v)समान रूप से ठण्डा और गरम।समशीतोष्ण

2011

निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द लिखिए :

(i) जिसका उत्तर न दिया गया हो।    
(ii) अपने मत को मानने वाला।        
(iii) जो कहा न गया हो।        
(iv) परम्परा से सुना हुआ।
(v) जो देखने योग्य हो।

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)जिसका उत्तर न दिया गया हो।     अनुत्तरित
(ii)अपने मत को मानने वाला।स्वमतानुयायी, स्वमतावलम्बी
(iii)जो कहा न गया हो।अकथित
(iv)परम्परा से सुना हुआ।अनुश्रुति
(v)जो देखने योग्य हो।दर्शनीय

2010

निम्नलिखित शब्द-समूहों के लिए एक-एक शब्द लिखिए :

(i) जिसे जानने की इच्छा है।    
(ii) पृथ्वी से सम्बद्ध।         
(iii) जो पूर्व में था, पर अभी भी नहीं है।         
(iv) जो कठिनाई से मिलता है।  
(v) जो आँखों से परे है।

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)जिसे जानने की इच्छा है।जिज्ञासु
(ii)पृथ्वी से सम्बद्ध।पार्थिव
(iii)जो पूर्व में था, पर अभी भी नहीं है।भूतपूर्व
(iv)जो कठिनाई से मिलता है।  दुर्लभ, दुष्प्राप्य
(v)जो आँखों से परे है।परोक्ष, अप्रत्यक्ष

2009

निम्नलिखित शब्द-समूहों के लिए एक-एक शब्द लिखिए :

(i) संदेश ले जाने वाला।     
(ii) जिसकी गहराई न नापी जा सके।          
(iii) नष्ट हो जाने वाला।         
(iv) जिस स्त्री का पति जीवित न हो।   
(v) व्यर्थ खर्च कर डालने वाला।

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)संदेश ले जाने वाला।संदेशवाहक, हरकारा
(ii)जिसकी गहराई न नापी जा सके।अथाह, अगाध
(iii)नष्ट हो जाने वाला।नश्वर
(iv)जिस स्त्री का पति जीवित न हो।विधवा
(v)व्यर्थ खर्च कर डालने वाला।अपव्ययी

2008 (विशेष चयन)

निम्नलिखित शब्द-समूहों के लिए एक-एक शब्द लिखिए :

(i) जिसका ईश्वर में विश्वास हो।     
(ii) वह जिसका कोई शत्रु न हो।          
(iii) वह लड़की जिसका विवाह होने को हो।
(iv) वनस्पति का आहार करने वाला।
(v) जो दायर मुकदमे का प्रतिवाद करे।

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)जिसका ईश्वर में विश्वास हो।आस्तिक
(ii)वह जिसका कोई शत्रु न हो।अजातशत्रु
(iii)वह लड़की जिसका विवाह होने को हो।सौभाग्यकांक्षिणी
(iv)वनस्पति का आहार करने वाला।वानस्पत्याहारी   
(v)जो दायर मुकदमे का प्रतिवाद करे।प्रतिवादी

2008

निम्नांकित शब्द-समूहों के लिये एक-एक शब्द लिखिये :

(i) जिसकी आशा न की गयी हो।     
(ii) जानने की इच्छा रखने वाला।          
(iii) पति के द्वारा छोड़ दी गई स्त्री।         
(iv) हाथी की तरह चलने वाली स्त्री।   
(v) जिसका शत्रु जन्मा ही न हो।

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)जिसकी आशा न की गयी हो।अप्रत्याशित
(ii)जानने की इच्छा रखने वाला।जिज्ञासु
(iii)पति के द्वारा छोड़ दी गई स्त्री।परित्यक्ता
(iv)हाथी की तरह चलने वाली स्त्री।गजगामिनी
(v)जिसका शत्रु जन्मा ही न हो।अजातशत्रु

2007

निम्नांकित शब्द-समूहों के लिये एक-एक शब्द लिखिये :

(i) जिसके आने की कोई तिथि न हो।     
(ii) जिसे भले-बुरे का ज्ञान न हो।          
(iii) पैर से मस्तक तक।         
(iv) नीले रंग का कमल।   
(v) जो अभी-अभी उत्पन्न हुआ हो।  

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)जिसके आने की कोई तिथि न हो।अतिथि
(ii)जिसे भले-बुरे का ज्ञान न हो।अविवेकी
(iii)पैर से मस्तक तक।आपादमस्तक
(iv)नीले रंग का कमल।नीलकमल, नीलोत्पल, इंदीवर
(v)जो अभी-अभी उत्पन्न हुआ हो।            अद्यःप्रसूत  

2006

निम्नांकित शब्द-समूहों के लिये एक-एक शब्द लिखिये :

(i) जिसे ईश्वर में विश्वास नहीं है।     
(ii) पसीने से उत्पन्न होने वाला।          
(iii) जो मांस न खाता हो।  
(iv) जानने की इच्छा रखने वाला।   
(v) जहाँ खाना मुफ्त में मिलता है।  

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)जिसे ईश्वर में विश्वास नहीं है।नास्तिक
(ii)पसीने से उत्पन्न होने वाला।स्वेदज
(iii)जो मांस न खाता हो।निरामिष
(iv)जानने की इच्छा रखने वाला।जिज्ञासु
(v)जहाँ खाना मुफ्त में मिलता है।सदावर्त, लंगर

2005

निम्नांकित शब्द-समूहों के लिए एक-एक शब्द लिखिए :

(i) जो कुछ नहीं जानता है।     
(ii) धरती और आकाश के बीच का स्थान।          
(iii) जो गणना के अयोग्य हो।           
(iv) मन की बात जानने वाला।   
(v) जिसे बुलाया न गया हो।  

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)जो कुछ नहीं जानता है।अज्ञ, अज्ञानी, अनभिज्ञ
(ii)धरती और आकाश के बीच का स्थान।अंतरिक्ष
(iii)जो गणना के अयोग्य हो।नगण्य
(iv)मन की बात जानने वाला।अंतर्यामी
(v)जिसे बुलाया न गया हो।अनाहूत

2004 (विशेष चयन)

निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द लिखिये :

(i) प्रिय वचन बोलने वाली स्त्री।     
(ii) जिसको जीतने वाला कोई शत्रु पैदा न हुआ हो।          
(iii) जो बहुत आगे तक की बात सोच कर काम करता है।           
(iv) जो मृत्यु के मुख में आने को है।   
(v) बहुत दिनों तक स्मरण रखने योग्य।  

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)प्रिय वचन बोलने वाली स्त्री।प्रियंवदा
(ii)जिसको जीतने वाला कोई शत्रु पैदा न हुआ हो।अजातशत्रु
(iii)जो बहुत आगे तक की बात सोच कर काम करता है।दूरदर्शी, अग्रसोची
(iv)जो मृत्यु के मुख में आने को है।मरणोन्मुख, मृत्यून्मुख, मरणासन्न
(v)बहुत दिनों तक स्मरण रखने योग्य।स्मरणीय

2004

निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द लिखिए :

(i) जिसे शब्दों में नहीं कही जा सकता।     
(ii) गुरु के समीप या साथ रहने वाला छात्र।          
(iii) जिसका कभी अन्त न होने वाला हो।           
(iv) जो सब कुछ उदारता से देना जानता है।   
(v) जो जरा सा भी खर्च करने में आनाकानी करता है।  

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)जिसे शब्दों में नहीं कही जा सकता।अकथनीय
(ii)गुरु के समीप या साथ रहने वाला छात्र।अन्तेवासी
(iii)जिसका कभी अन्त न होने वाला हो।अनन्त
(iv)जो सब कुछ उदारता से देना जानता है।औदार्यदाता
(v)जो जरा सा भी खर्च करने में आनाकानी करता है।कृपण, कंजूस

2003

अधोलिखित वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द लिखिए :

(i) जिसके आने की कोई तिथि न हो।     
(ii) जिसे भले-बुरे का ज्ञान न हो।           
(iii) जिसे वाणी व्यक्त न कर सके।           
(iv) जिसका कोई शत्रु उत्पन्न न हो।   
(v) ऐसा ग्रहण जिसमें सूर्य पूरा ढक जाये।  

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)जिसके आने की कोई तिथि न हो।अतिथि
(ii)जिसे भले-बुरे का ज्ञान न हो।अविवेकी
(iii)जिसे वाणी व्यक्त न कर सके।अनिर्वचनीय  
(iv)जिसका कोई शत्रु उत्पन्न न हो।अजातशत्रु
(v)ऐसा ग्रहण जिसमें सूर्य पूरा ढक जाये।खग्रास (सूर्य-ग्रहण)

2002

अधोलिखित वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द लिखिए :

(i) ऐसी जीविका जो आकस्मिक हो।     
(ii) पृथ्वी और ग्रह के बीच का स्थान।
(iii) जो सामान्य नियम के विरुद्ध हो।           
(iv) ज्ञान-नेत्र से देखने वाला अन्धा व्यक्ति।   
(v) दूध, दही, घृत, शर्करा और मधु मिश्रित वह पदार्थ जो देवताओं और भगवान के स्नान हेतु बनाया जाता है।

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)ऐसी जीविका जो आकस्मिक हो।आकाशवृत्ति
(ii)पृथ्वी और ग्रह के बीच का स्थान।अंतरिक्ष
(iii)जो सामान्य नियम के विरुद्ध हो।अपवाद
(iv)ज्ञान-नेत्र से देखने वाला अन्धा व्यक्ति।प्रज्ञाचक्षु, ज्ञान-चक्षु, दिव्यचक्षु
(v)दूध, दही, घृत, शर्करा और मधु मिश्रित वह पदार्थ जो देवताओं और भगवान के स्नान हेतु बनाया जाता है।पंचामृत

2001

निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द लिखिए।

(i) जिसकी कोई सीमा न हो।
(ii) जिसको जाना नहीं जा सकता।
(iii) जो सब कुछ जानता हो।
(iv) जिसका आदि और अन्त न हो।
(v) जो पढ़ना-लिखना जानता हो।

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)जिसकी कोई सीमा न हो।असीम
(ii)जिसको जाना नहीं जा सकता।अज्ञेय
(iii)जो सब कुछ जानता हो।सर्वज्ञ
(iv)जिसका आदि और अन्त न हो।अनाद्यन्त (अनादि-अनन्त)
(v)जो पढ़ना-लिखना जानता हो।साक्षर

2000

निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द लिखिए।

(i) जो व्याकरण अच्छी तरह जानता हो।  
(ii) दोपहर के बाद का समय।
(iii) जिस पर मुकदमा चलाया गया हो।
(iv) जो व्यक्ति अधिक बोलता हो।
(v) जिसे अपने कर्तव्य का कोई ज्ञान न हो।

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)जो व्याकरण अच्छी तरह जानता हो।वैयाकरण
(ii)दोपहर के बाद का समय।अपराह्न
(iii)जिस पर मुकदमा चलाया गया हो।अभियुक्त
(iv)जो व्यक्ति अधिक बोलता हो।वाचाल
(v)जिसे अपने कर्तव्य का कोई ज्ञान न हो।कर्त्तव्यविमूढ़  

1999

निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द लिखिए :

(i) जो कुछ नहीं जानता है,  
(ii) धरती और आकाश के बीच का स्थान,
(iii) जिसका ज्ञान इन्द्रियों द्वारा न हो,
(iv) जिसे बुलाया न गया हो,
(v) जिसके सिर पर चन्द्रमा है।

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)जो कुछ नहीं जानता है।अज्ञ, अनभिज्ञ
(ii)धरती और आकाश के बीच का स्थान।अन्तरिक्ष
(iii)जिसका ज्ञान इन्द्रियों द्वारा न हो।अतीन्द्रिय, इंद्रियातीत, इंद्रियागोचर
(iv)जिसे बुलाया न गया हो।अनाहूत
(v)जिसके सिर पर चन्द्रमा है।चन्द्रशेखर

1998

वाक्यांशों के लिए एक-एक शब्द लिखिए :

(i) जो व्यक्ति विदेश में रहता हो,
(ii) जो एक से अधिक भाषाएं जानता हो,
(iii) जो युद्ध में स्थिर रहता है,
(iv) संध्या और रात्रि के बीच का समय,
(v) अनुचित बात के लिए आग्रह करना।

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)जो व्यक्ति विदेश में रहता हो।प्रवासी
(ii)जो एक से अधिक भाषाएं जानता हो।बहुभाषाविद्
(iii)जो युद्ध में स्थिर रहता है।युधिष्ठिर
(iv)संध्या और रात्रि के बीच का समय।प्रदोष
(v)अनुचित बात के लिए आग्रह करना।दुराग्रह

1995

निम्नलिखित पदबन्धों में किन्हीं पाँच को चुनकर उनके अर्थ को प्रकट करने वाले एक-एक शब्द में लिखिए :

(i) जिसके समान दूसरा कोई न हो, (ii) जिसका कोई भी शत्रु नहीं जन्मा हो, (iii) जो सब-कुछ जानता हो, (iv) जिसका कोई अर्थ न हो, (v) जो लिखना-पढ़ना जानता हो, (vi) जो उपकार मानता हो, (vii) जिसे जीता न जा सके, (viii) अच्छे कुल में जन्म लेने वाला, (ix) जो भू को धारण करे, (x) जो मृत्यु को जीत ले।  

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)जिसके समान दूसरा कोई न हो।अद्वितीय
(ii)जिसका कोई भी शत्रु नहीं जन्मा हो।अजातशत्रु
(iii)जो सब-कुछ जानता हो।सर्वज्ञ
(iv)जिसका कोई अर्थ न हो।अर्थहीन, निरर्थक  
(v)जो लिखना-पढ़ना जानता हो।साक्षर
(vi)जो उपकार मानता हो।कृतज्ञ
(vii)जिसे जीता न जा सके।अजेय
(viii)अच्छे कुल में जन्म लेने वाला।कुलीन
(ix)जो भू को धारण करे।भूधर
(x)जो मृत्यु को जीत ले।मृत्युंजय

1994

निम्नलिखित पदबन्धों में किन्हीं पाँच को चुनकर उनके अर्थ को प्रकट करने वाले एक-एक शब्द में लिखिए :

(i) जिस पर अनुग्रह किया गया हो, (ii) गुरु के साथ या समीप रहने वाला छात्र, (iii) जो कुछ न जानता हो, (iv) जिसका निवारण न हो सकता हो, (v) जो किसी पर अभियोग लगाए, (vi) जो अवश्य होने वाला हो, (vii) जो विधि या कानून के विरुद्ध हो, (viii) जो शोक करने योग्य न हो, (ix) जिस पर आक्रमण हो, (x) जिस पर चिह्न लगाया गया हो।  

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)जिस पर अनुग्रह किया गया हो।अनुगृहीत
(ii)गुरु के साथ या समीप रहने वाला छात्र।अन्तेवासी
(iii)जो कुछ न जानता हो।अज्ञ
(iv)जिसका निवारण न हो सकता हो।अनिवार्य
(v)जो किसी पर अभियोग लगाए।अभियोक्ता
(vi)जो अवश्य होने वाला हो।अवश्यम्भावी
(vii)जो विधि या कानून के विरुद्ध हो।विधि-विरुद्ध, अवैध
(viii)जो शोक करने योग्य न हो।अशोच्य
(ix)जिस पर आक्रमण हो।आक्रान्त
(x)जिस पर चिह्न लगाया गया हो।चिह्नित

1993

निम्नलिखित अनेक शब्दों में से किन्हीं पाँच का अर्थ एक-एक शब्द में दीजिये।

(i) जानने की इच्छा, (ii) जिसके हृदय में ममता नहीं है, (iii) जो हमेशा रहने वाला हो, (iv) जिसकी ग्रीवा सुन्दर हो, (v) जो आमिष (माँस) नहीं खाता, (vi) जो मृत्यु के समीप हो, (vii) जिसका कोई शत्रु नहीं जन्मा है, (viii) जो किये गये उपकारों को नहीं मानता, (ix) कठिनाई से समझने योग्य, (x) विदेश में वास करने वाला।

उत्तर—

क्र॰ सं॰वाक्यांश या पदबंधएक शब्द
(i)जानने की इच्छा।जिज्ञासा
(ii)जिसके हृदय में ममता नहीं है।निर्मम
(iii)जो हमेशा रहने वाला हो।स्थायी, शाश्वत
(iv)जिसकी ग्रीवा सुन्दर हो।सुग्रीव
(v)जो आमिष (माँस) नहीं खाता।निरामिष
(vi)जो मृत्यु के समीप हो।मरणासन्न
(vii)जिसका कोई शत्रु नहीं जन्मा है।अजातशत्रु
(viii)जो किये गये उपकारों को नहीं मानता।कृतघ्न
(ix)कठिनाई से समझने योग्य।दुर्बोध
(x)विदेश में वास करने वाला।प्रवासी

टिप्पणी

1997, 1996, 1992, 1991 और 1990 के प्रश्न-पत्रों में अनेक शब्दों के एक शब्द सम्बन्धित प्रश्न नहीं पूछे गये थे।


सम्बन्धित लेख

Scroll to Top