वर्तनी शुद्धि | UPPSC Mains | PYQs

2024

निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिए।

एकत्रित, उत्तरदाई, निरपराधी, दुरावस्था, ग्रिहप्रवेश।

उत्तर —

क्र॰ सं॰अशुद्ध वर्तनीशुद्ध वर्तनी
 (i)एकत्रितएकत्र
 (ii)उत्तरदाई उत्तरदायी
 (iii)निरपराधीनिरपराध
 (iv)दुरावस्थादुरवस्था
 (v)ग्रिहप्रवेश गृहप्रवेश

2023

निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिए।

वाल्मीकी, अन्ताक्षरी, संग्रहीत, ह्रष्ट पुष्ट, धुरंदर

उत्तर—

क्र॰ सं॰अशुद्ध वर्तनी शुद्ध वर्तनी
 (i)वाल्मीकीवाल्मीकि
 (ii)अन्ताक्षरीअन्त्याक्षरी
 (iii)संग्रहीतसंगृहीत
 (iv)ह्रष्ट पुष्टहृष्ट-पुष्ट 
 (v)धुरंदर धुरंधर

2022

निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी का संशोधन कीजिए।

अनुसुइया, वहिर्गमन, मध्यान्ह, प्रज्ज्वल, कृशांगिनी

उत्तर—

क्र॰ सं॰अशुद्ध वर्तनी शुद्ध वर्तनी
 (i)अनुसुइयाअनसूया
 (ii)वहिर्गमनबहिर्गमन
 (iii)मध्यान्हमध्याह्न
 (iv)प्रज्ज्वलप्रज्वल
 (v)कृशांगिनी कृशांगी

2021

निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी संशोधन कीजिए।

व्यवहारिक, तत्कालीक, आशीर्वाद, पुज्यनीय, इच्छिक

उत्तर—

क्र॰ सं॰अशुद्ध वर्तनी शुद्ध वर्तनी
 (i)व्यवहारिकव्यावहारिक
 (ii)तत्कालीकतात्कालिक
 (iii)आशीर्वादआशीर्वाद
 (iv)पुज्यनीयपूजनीय, पूज्य
 (v)इच्छिक ऐच्छिक

2020

निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी का संशोधन कीजिए।

सिंहिनी, छुद्र, चर्मोत्कर्ष, चिन्ह, बरबर्ता

उत्तर—

क्र॰ सं॰अशुद्ध वर्तनी शुद्ध वर्तनी
 (i)सिंहिनीसिंहनी
 (ii)छुद्रक्षुद्र
 (iii)चर्मोत्कर्षचरमोत्कर्ष
 (iv)चिन्हचिह्न
 (v)बरबर्ताबर्बरता

2019

निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी का संशोधन कीजिए।

निष्पापी, पूर्ती, मुनी, लिपी, नीती  

उत्तर—

क्र॰ सं॰अशुद्ध वर्तनी शुद्ध वर्तनी
 (i)निष्पापीनिष्पाप
 (ii)पूर्तीपूर्ति
 (iii)मुनीमुनि
 (iv)लिपीलिपि
 (v)नीतीनीति

2018

निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी का संशोधन कीजिए :

शिक्षणेत्तर, उपरोक्त, सौहार्द्र, पूज्यनीय, सौजन्यता

उत्तर—

क्र॰ सं॰अशुद्ध वर्तनी शुद्ध वर्तनी
 (i)शिक्षणेत्तरशिक्षणेतर
 (ii)उपरोक्तउपर्युक्त
 (iii)सौहार्द्रसौहार्द
 (iv)पूज्यनीयपूजनीय
 (v)सौजन्यतासौजन्य

2017

निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी का संशोधन कीजिए :

सन्यासी, आशिर्वाद, अनिरबचनीय, अन्तरतलेय, बहुब्रीही

उत्तर—

क्र॰ सं॰अशुद्ध वर्तनी शुद्ध वर्तनी
 (i)सन्यासीसंन्यासी
 (ii)आशिर्वादआशीर्वाद
 (iii)अनिरबचनीयअनिर्वचनीय
 (iv)अन्तरतलेयअन्तस्तलीय (अन्तः + तलीय)
 (v)बहुब्रीहीबहुव्रीहि  

2010

निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी का संशोधन कीजिए :

अनाधिकार, सन्यासी, चर्मोत्कर्ष, आधीन, कवियित्री

उत्तर—

क्र॰ सं॰अशुद्ध वर्तनी शुद्ध वर्तनी
 (i)अनाधिकारअनधिकार
 (ii)सन्यासीसंन्यासी
 (iii)चर्मोत्कर्षचरमोत्कर्ष
 (iv)आधीनअधीन
 (v)कवियित्रीकवयित्री

2008 (विशेष चयन)

निम्नलिखित शब्दों का वर्तनी-विश्लेषण (Spelling-analysis) कीजिए :

(i) विश्वविद्यालय।

(ii) अन्तर्राष्ट्रीय।

(iii) उच्छृंखल।

(iv) ईर्ष्या।

(v) प्रतिस्पर्द्धा।

उत्तर—

(i) विश्वविद्यालय— विश्व + विद्यालय, यह शब्द विश्व और विद्यालय के योग से बना है।

(ii) अन्तर्राष्ट्रीय— अंतः + राष्ट्रीय, यह शब्द अन्तः (अन्तर्) और राष्ट्रीय के योग से निर्मित है।

(iii) उच्छृंखल— उत् + शृंखल, यह शब्द शृंखल शब्द में उत् उपसर्ग के योग से बना है।

(iv) ईर्ष्या— ईर्ष्य् (ईर्ष् + यत्) + आ, यह शब्द संस्कृत के मूल शब्द (धातु) ईर्ष् में यत् प्रत्यय लगने से ईर्ष्य् निर्मित है। यही शब्द हिन्दी में आ प्रत्यय के योग से ) ईर्ष्या हो गया है।

(v) प्रतिस्पर्द्धा— प्रति + स्पर्धा, यह शब्द प्रति उपसर्ग और स्पर्धा शब्द से मिलकर बना है।

2007

निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिये :

श्रीमति, कालीदास, वाङ्गमय, प्रज्ज्वलित, रचइता, पोरुष, सृष्टा, जागृत, आधीन, अक्षुण्य।  

उत्तर—

क्र॰ सं॰अशुद्ध वर्तनी शुद्ध वर्तनी
 (i)श्रीमतिश्रीमती
 (ii)कालीदासकालिदास
(iii)वाङ्गमयवाङ्मय
 (iv)प्रज्ज्वलितप्रज्वलित
 (v)रचइतारचयिता
 (vi)पोरुषपौरुष
 (vii)सृष्टास्रष्टा
 (viii)जागृतजागरित
 (ix)आधीनअधीन
 (x)अक्षुण्यअक्षुण्ण

2006

निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिये :

(i) गरिष्ठ

(ii) अंजली

(iii) मैथलीशरण

(iv) अनाधिकृत

(v) कौशल्या

उत्तर—  

क्र॰ सं॰अशुद्ध वर्तनी शुद्ध वर्तनी
 (i)गरिष्टगरिष्ठ
 (ii)अंजलीअंजलि
 (iii)मैथलीशरणमैथिलीशरण
 (iv)अनाधिकृतअनधिकृत (अन् + अधिकृत)
 (v)कौशल्याकौशल्या, कौसल्या (दोनो सही)

2006

निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी को शुद्ध कीजिए :

कवियित्री, अनुग्रहित, आर्शीवाद, प्रेमचन्द्र, उर्त्तीण।  

उत्तर—  

क्र॰ सं॰अशुद्ध वर्तनी शुद्ध वर्तनी
 (i)कवियित्रीकवयित्री
 (ii)अनुग्रहितअनुगृहीत
 (iii)आर्शीवादआशीर्वाद
 (iv)प्रेमचन्द्रप्रेमचन्द
 (v)उर्त्तीणउत्तीर्ण

टिप्पणी

2016, 2015, 2014, 2013, 2012, 2011, 2009, 2008, 2004, 2003, 2002, 2001,  2000, 1999, 1998, 1997, 1996, 1995, 1994, 1993, 1992, 1991 और 1990 के प्रश्न-पत्रों में वर्तनी शुद्धि के प्रश्न नहीं आये थे।


सम्बन्धित लेख

Scroll to Top