परिभाषा
“कार्यालय आदेश शासकीय पत्र-व्यवहार का वह विशिष्ट रूप है जिसका प्रयोग किसी कार्यालय, सरकारी संस्थान या व्यापारिक संस्थान द्वारा आंतरिक प्रशासन सम्बन्धित अनुदेश जारी करने के लिये किया जाता है।”
अथवा
“कार्यालय आदेश शासकीय पत्र-व्यवहार का वह विशिष्ट रूप है, जिसके माध्यम से किसी कार्यालय, सरकारी संस्थान या व्यापारिक संस्थान में एक वरिष्ठ अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के विभिन्न सेवा-सम्बन्धी मामलों; जैसे— नये पदों की स्वीकृति, वित्तीय स्वीकृति, अवकाश की स्वीकृति, अनुशासनिक मामले आदि— की सूचना-विषयक संदेश दिन-प्रतिदिन के काम-काज के सम्बन्ध में प्रशासकीय दृष्टिकोण से जारी करते हैं।”
कार्यालय आदेश की विशेषताएँ
किसके लिये—
यह अधिकारियों और कर्मचारियों दोनों के लिये निर्गत किया जा सकता है।
भाषा और शैली—
इसकी भाषा सूचनापरक और शैली अन्य पुरुष की होती है।
किन मामलों में—
कार्यालय-आदेश आंतरिक प्रशासन सम्बन्धी निम्न मामलों में निर्गत किये जाते हैं; जैसे —
- नये पदों का सृजन;
- वित्तीय स्वीकृति;
- अनुभाग में किसी कर्मचारी का स्थानान्तरण;
- अधिकारियों या अनुभागों के बीच कार्य का बँटवारा;
- अवकाश की स्वीकृति;
- अनुपालन सम्बन्धी मामलों का निपटारा;
- किसी कर्मचारी को चेतावनी;
- अपील पर किया गया निर्णय;
- चरित्र-पंजी में भत्सर्नात्मक उल्लेख;
- दक्षता-रोक पार करने की सूचना; इत्यादि।
प्रारूप
प्रारूप के प्रमुख बिन्दु—
- सबसे पहले कार्यालय का नाम होता है।
- उसके नीचे पत्र संख्या लिखी जाती है।
- उसके नीचे स्थान और तिथि अंकित किया जाता है।
- प्रारूप के मध्य में ‘कार्यालय आदेश’ लिखा जाता है।
- अब कार्यालय आदेश की मुख्य सामग्री लिखी जाती हैं। प्रथम परिच्छेद को छोड़कर अन्य की संख्या २-, ३-, ४- इत्यादि दी जाती है।
- नीचे दाहिनी ओर अधिकारी के हस्ताक्षर और उसका कोष्ठक में नाम एवं पदनाम होता है।
- उसके नीचे बाँये हाथ उन लोगों के नाम लिखे जाते हैं जिसके लिये आदेश निर्गत किये जाते हैं और जिनको इसकी प्रतिलिपियाँ भेजी जाती हैं।
- सम्बोधन/अभिवादन और स्वनिर्देश/अधोलेख नहीं होता है और न ही पत्रांत में व्यावहारिकता दिखायी जाती है।
- भाषा सरल, स्पष्ट एवं सूचनापरक होती है। यह ‘अन्य पुरुष’ शैली में लिखा जाता है।
- विषय एवं सन्दर्भ भी कार्यालय आदेश में नहीं लिखे जाते हैं।
प्रारूप
कार्यालय आदेश का प्रारूप
कार्यालय का नाम………
का॰ आ॰ सं॰ ………..
स्थान ……., दिनांक ………..
कार्यालय आदेश (शीर्षक)
आदेश की सामग्री ……… …………. …………….. …………….. ………….. ………….. …………. …………….. ……. …………… ……………………. ……….. ………… …….. ……………. …………………. ……………….. ……………….. ………………. …….।
2. ……… …………. …………….. …………….. ………….. ………….. …………. …………….. ……. …………… ……………………. ……….. ………… …….. ……………. …………………. ……………….. ……………….. ………………. …….।
ह॰ ……………
(नाम …..)
पदनाम……।
संख्या …….. : तद्दिनांक
प्रतिलिपि निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं अनुपालनार्थ हेतु प्रेषित—
- …………
- …………
- …………
आज्ञा से
ह॰ ……………
(नाम …..)
पदनाम……।
PYQs
UPPSC (Mains) – 2013
प्रश्न— कार्यालय आदेश और अधिसूचना में क्या अन्तर है? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर—
| क्र॰ स॰ | कार्यालय आदेश | अधिसूचना |
|---|---|---|
| 1. | इसका उद्गम कार्यालय के उच्च प्राधिकारी के स्तर पर होता है। | इसका उद्गम शासन या प्रशासन के सर्वोच्च प्राधिकारी के स्तर से होता है। |
| 2. | इसे अनिवार्य अनुपालनार्थ जारी किया जाता है। | इसे मात्र सूचनार्थ जारी किया जाता है। |
| 3. | इसका प्रभाव केवल संबंधित कार्यालय के अधीनस्थों तक ही होता है। | अधिसूचना का प्रभाव जन-साधारण तक होता है। |
| 4. | इसके उल्लंघन की दशा में अनिवार्यतः दण्डनीय होता है। | जबकि अधिसूचना अदंडात्मक प्रकृति की होती है। |
| 5. | इसको विभाग/अनुभाग अधिकारी द्वारा जारी किये जाते हैं। | अधिसूचना आमतौर पर राष्ट्रपति या राज्यपालों के नाम से जारी की जाती है। |
| 6. | यह पत्र कार्यालयों के मध्य पत्र व्यवहार के रूप में होते हैं। | अधिसूचना आमतौर पर यह-सरकारी गजट में प्रकाशित होती है। |
यह लेख ‘कार्यालय-आदेश’ का है, इसलिए यहाँ हम केवल कार्यालय आदेश का प्रारूप बनायेंगे।
कार्यालय आदेश का प्रारूप
जिला शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज
का॰ आ॰ सं॰ ………..
स्थान ……., दिनांक ………..
कार्यालय आदेश (प्रतिनियुक्ति)
एतद्द्वारा श्री राम सिंह, व्याख्याता, गणित, उच्च माध्यमिक विद्यालय, ‘क’ नगर को उच्च माध्यमिक विद्यालय, ‘ख’ नगर में तत्काल प्रभाव से दो माह की प्रतिनियुक्ति हेतु आदेशित किया जाता है।
ह॰ ……………
(अ॰ ब॰ स॰)
जिला शिक्षा अधिकारी
प्रतिलिपि—
श्री राम सिंह को सूचनार्थ प्रेषित
UPPSC (Mains) – 2019
प्रश्न— कार्यालय आदेश का परिचय दीजिए। गृह विभाग, उ॰ प्र॰ सरकार की ओर से जारी किसी कर्मचारी के स्थानान्तरण सम्बन्धी कार्यालयी आदेश का प्रारूप तैयार कीजिए।
उत्तर—
कार्यालय आदेश परिचय एवं परिभाषा— “कार्यालय आदेश शासकीय पत्र-व्यवहार का वह विशिष्ट रूप है जिसका प्रयोग किसी कार्यालय, सरकारी संस्थान या व्यापारिक संस्थान द्वारा आंतरिक प्रशासन सम्बन्धित अनुदेश जारी करने के लिये किया जाता है।” अथवा “कार्यालय आदेश शासकीय पत्र-व्यवहार का वह विशिष्ट रूप है, जिसके माध्यम से किसी कार्यालय, सरकारी संस्थान या व्यापारिक संस्थान में एक वरिष्ठ अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के विभिन्न सेवा-सम्बन्धी मामलों; जैसे— नये पदों की स्वीकृति, वित्तीय स्वीकृति, अवकाश की स्वीकृति, अनुशासनिक मामले आदि— की सूचना-विषयक संदेश दिन-प्रतिदिन के काम-काज के सम्बन्ध में प्रशासकीय दृष्टिकोण से जारी करते हैं।”
गृह विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार — कर्मचारी स्थानान्तरण हेतु कार्यालय आदेश (प्रारूप)
गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
का॰ आ॰ सं॰ ………..
लखनऊ, तिथि : …………………
कार्यालय आदेश (स्थानान्तरण)
गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के प्रशासनिक हित में यह आदेशित किया जाता है कि— श्री/सुश्री …………………………, पद — …………………………, वर्तमान तैनाती — …………………… (जनपद/कार्यालय) को स्थानान्तरण करते हुए …………………… (नये जनपद/कार्यालय) में तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने हेतु निर्देशित किया जाता है।
2. स्थानान्तरण के फलस्वरूप—
क. अधिकारी/कर्मचारी को वर्तमान तैनाती से रिलीज़ आदेश प्राप्त होते ही कार्यमुक्त माना जाएगा।
ख. नये स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने की सूचना विभाग को अविलम्ब उपलब्ध कराई जाए।
ग. स्थानान्तरण से संबंधित यात्रा भत्ता/अन्य देयक प्रचलित नियमों के अनुसार देय होंगे।
घ. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
ह॰ ……………
(कखग)
विशेष सचिव।
संख्या …….. : तद्दिनांक
प्रतिलिपि निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं अनुपालनार्थ प्रेषित :
- सचिव, गृह विभाग, उ०प्र० शासन, लखनऊ।
- जिलाधिकारी, ………… ।
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक, ……… ।
- संबंधित अधिकारी/कर्मचारी — सूचना एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु।
- कार्यालय प्रति — अभिलेख हेतु।
UPPSC (Mains) – 2020
प्रश्न— कार्यालय आदेश किसे कहते हैं? शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी विशेष छात्रवृत्ति योजना संबंधी कार्यालय आदेश का प्रारूप तैयार कीजिए।
उत्तर—
कार्यालय आदेश— “कार्यालय आदेश शासकीय पत्र-व्यवहार का वह विशिष्ट रूप है जिसका प्रयोग किसी कार्यालय, सरकारी संस्थान या व्यापारिक संस्थान द्वारा आंतरिक प्रशासन सम्बन्धित अनुदेश जारी करने के लिये किया जाता है।” अथवा “कार्यालय आदेश शासकीय पत्र-व्यवहार का वह विशिष्ट रूप है, जिसके माध्यम से किसी कार्यालय, सरकारी संस्थान या व्यापारिक संस्थान में एक वरिष्ठ अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के विभिन्न सेवा-सम्बन्धी मामलों; जैसे— नये पदों की स्वीकृति, वित्तीय स्वीकृति, अवकाश की स्वीकृति, अनुशासनिक मामले आदि— की सूचना-विषयक संदेश दिन-प्रतिदिन के काम-काज के सम्बन्ध में प्रशासकीय दृष्टिकोण से जारी करते हैं।”
कार्यालय आदेश (प्रारूप)
शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश
का॰ आ॰ सं॰ ………..
लखनऊ, दिनांक …… …..
कार्यालय आदेश (छात्रवृत्ति योजना)
एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि वित्तीय वर्ष ……….. के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना लागू की जा रही है। इस हेतु समस्त जिला विद्यालय योजना लागू की जा रही है। इस समस्त जिला विद्यालय निरीक्षक / क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक (उच्च शिक्षा) योग्य विद्यार्थियों की सूची प्रस्तुत करें, जिससे अग्रेतर कार्यवाही की जा सके।
ह॰ ……………
(क॰ ख॰ ग॰)
पदनाम ……।
संख्या …….. : तद्दिनांक
प्रतिलिपि निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं अनुपालनार्थ प्रेषित :
- संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक / क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक (उच्च शिक्षा)
- समस्त जिलाधिकारी
- संबंधित लेखाधिकारी
आज्ञा से
ह॰ ……………
(अ॰ ब॰ स॰)
पदनाम ……।
UPPSC (Mains) – 2023
प्रश्न— जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से एक आदेश जारी कीजिए। जिसमें श्री राम सिंह, व्याख्याता, गणित, उच्च माध्यमिक विद्यालय ‘क’ नगर को उच्च माध्यमिक विद्यालय, ‘ख’ नगर में तत्काल प्रभाव से दो माह की प्रतिनियुक्ति हेतु आदेशित किया गया हो।
उत्तर—
कार्यालय आदेश— कार्यालय आदेश किसी कार्यालय के आंतरिक प्रशासन से संबद्ध होता है। इसके माध्यम से किसी कर्मचारी की दक्षता रोक सूचना, चरित्र-पंजी में की गयी खिलाफ टिप्पणी का उल्लेख, नए पदों की स्वीकृति, अनुभाग के किसी कर्मचारी का स्थानांतरण, अवकाश की स्वीकृति, काम का बँटवारा, किसी कर्मचारी को चेतावनी, अपील पर किए गए निर्णय आदि की सूचना दी जाती है।
कार्यालय आदेश का प्रारूप
जिला शिक्षा अधिकारी, प्रयागराज
का॰ आ॰ सं॰ ………..
स्थान ……., दिनांक ………..
कार्यालय आदेश (प्रतिनियुक्ति)
एतद्द्वारा श्री राम सिंह, व्याख्याता, गणित, उच्च माध्यमिक विद्यालय, ‘क’ नगर को उच्च माध्यमिक विद्यालय, ‘ख’ नगर में तत्काल प्रभाव से दो माह की प्रतिनियुक्ति हेतु आदेशित किया जाता है।
ह॰ ……………
(अ॰ ब॰ स॰)
जिला शिक्षा अधिकारी
प्रतिलिपि—
श्री राम सिंह को सूचनार्थ प्रेषित
सम्बन्धित लेख—
